क्या जादुई मशरूम की सिर्फ एक खुराक से आ सकती है डिप्रेशन के लक्षणों में कमी
डिप्रेशन (Depression) या स्ट्रेस एक ऐसी समस्या है, जिससे बड़ी संख्या में आजकल लोग प्रभावित हैं। अन्य शब्दों में कहें तो आजकल यह समस्या आम है। इसका कारण खराब जीवनशैली और व्यस्त जीवन को माना जा सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए सही आहार का सेवन करना, एक्सरसाइज करना और योगा आदि को फायदेमंद माना गया है। कुछ फूड से भी डिप्रेशन (Depression) की समस्या से आराम मिल सकता है। इन्हीं में से एक है एक तरह की मशरूम जिसे मैजिक मशरूम (Magic mushroom) के नाम से जाना जाता है। एक नई स्टडी यह बताती है जी कि मैजिक मशरूम (Magic mushroom) में पाया जाने वाला कंपाउंड स्ट्रेस और डिप्रेशन (Depression) के इलाज में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें इसके बारे में और अधिक। मैजिक मशरूम और डिप्रेशन में संबंध नई स्टडी के अनुसार मैजिक मशरूम (Magic mushroom) में पाए जाने वाले कंपाउंड सिलोसाइबिन (Psilocybin) की सिर्फ एक डोज डिप्रेशन (Depression) और स्ट्रेस के इलाज में प्रभावी है, खासतौर पर कैंसर के मरीजों में। यही नहीं यह भी पाया गया है कि इस डोज का प्रभाव रोगियों में दो साल से भी अधिक समय तक रहता है। यह स्टडी उन लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण की तरह है, जो कैंसर से जूझ रहे हैं। ट्रायल यह बताते हैं की सिलोसाइबिन (Psilocybin) की एक डोज को थेरेपी के साथ लेने से इमोशनल डिस्ट्रेस कम हो सकता है। मैजिक मशरूम और डिप्रेशन में संबंध के बारे में की गयी स्टडी इस स्टडी में 28 कैंसर के रोगियों को एक डोज सिलोसाइबिन (Psilocybin) की दी गई और इसके साथ ही उन्हें साइकोलॉजिकल सपोर्ट भी दिया गया। दो साल के बाद इनमे से पचास प्रतिशत से भी अधिक लोगों में डिप्रेशन (Depression) की कमी पाई गई। यह भी पाया गया है कि लगभग पचास प्रतिशत लोगों में यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो गयी है, जबकि लगभग 40 प्रतिशत लोगों में इसकी कमी पायी गई। अभी इसके बारे में स्टडी चल रही है और इसकी दो डोजेज की तुलना प्लेसबो से की जा रही है, जो एक नकली ट्रीटमेंट है जो वास्तव में कोई थेराप्यूटिक इफेक्ट नहीं डालता, लेकिन रोगी के मन पर इसका प्रभाव हो सकता है। इस मशरूम की डोज के बारे में की गई और अधिक स्टडी से यह पता चल सकता है कि क्या रोगी इसके इस्तेमाल से डिप्रेशन (Depression) और स्ट्रेस से राहत पा सकता है या नहीं। इसे भी पढ़ें:- भारत में जल्द ही लांच होगी वजन कम करने की यह दवा क्या है मैजिक मशरूम (Magic mushroom) मैजिक मशरूम (Magic mushroom) प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले मशरूम हैं, जो अपने हैलुसिनोजेनिक इफेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। इसका प्रमुख कंपाउंड है सिलोसाइबिन (Psilocybin)। जब इसका सेवन किया जाता है, तो सिलोसाइबिन (Psilocybin) शरीर में सिलोसिन में बदल जाता है जो एक साइकोएक्टिव केमिकल है। यह मशरूम आम मशरूम की तरह दिखती है। इसके कई इफेक्ट हो सकते हैं: कई देशों में मैजिक मशरूम (Magic mushroom) का इस्तेमाल पूरी तरह से इलीगल माना गया है। रीसर्चर इसके लाभों आदि पर अभी और शोध कर रहे हैं और इसके लाभों के बारे में अभी और अधिक रिसर्च की जानी बहुत जरूरी है। अगर इस पर किए जाने वाले शोधों का परिणाम सही रहता है, तो आने वाले समय में सिलोसाइबिन (Psilocybin) का इस्तेमाल कैंसर के रोगियों में डिप्रेशन (Depression) और स्ट्रेस के उपचार के लिए एक स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट बन सकता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Psilocybin #magicmushroom #psilocybin #depressionrelief #mentalhealth #psychedelictherapy

