राजा की हत्या कि किसने बनाया प्लान, किलर्स को कितने पैसे दिए, पुलिस से बचने की क्या थी योजना? सोनम से पूछताछ के लिए सवालों की लिस्ट तैयार
मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्या (Raja Raghuvanshi Murder) मामले में आरोपी पत्नी सोनम, राज, विशाल, आनंद और आकाश को कोर्ट ने पूछताछ के लिए 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इस राजा हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder) की जांच कर रही मेघालय की एसआईटी (SIT) इन सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर हत्याकांड के रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश करेगी। एसआईटी (SIT) की टीम ने इन सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए प्रश्नों की एक लंबी लिस्ट तैयार की है। इस पूछताछ के दौरान आरोपियों का एक दूसरे से आमना-सामना भी कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, हमारे पास पहले से ही कई पुख्ता सबूत हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने पूछताछ के लिए जो लिस्ट तैयार की है, उसमें सबसे ज्यादा प्रश्न सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) के लिए हैं। आइये जानते हैं कि पुलिस सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) से किस तरह के सवाल पूछ सकती है? 1. मेघालय में हनीमून मनाने का प्लान कब और किसके साथ बनाई? 2. मेघालय से वापसी के टिकट क्यों नहीं बुक कराया? क्या यह हत्या के साजिश का हिस्सा था? 3. आप राज कुशवाह को कब से जानती हैं और उसके साथ आप लगातार संपर्क में क्यों थी? 4. एन्क्रिप्टेड ऐप चैट से हमें पता चला है कि हनीमून के दौरान आपके और राज कुशवाहा के बीच बातचीत हो रही थी। आप दोनों किस मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे? 5. आप अपनी लाइव लोकेशन क्यों आरोपियों को शेयर कर रही थी? 6. आपको और राजा को मावलखियात में 23 मई को तीन ऐसे लोगों के साथ देखा गया था, जो हिन्दी बोल रहे थे। वो कौन लोग थे? 7. स्थानीय गाइड अल्बर्ट पड़े ने हमें बताया है कि आपने 22 और 23 मई को गाइड लेने से इंकार कर दिया था। ऐसा आपने क्यों किया था? 8. गाइड अल्बर्ट ने मावलखियात में आपके साथ मौजूद उन तीन लोगों की पहचान राज रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी के तौर पर की है। क्या आपने ही राजा की हत्या के लिए उन्हें हायर किया था? 9. राजा रघुवंशी की हत्या कराने के लिए हत्यारों से सबसे पहले किसने संपर्क किया था? 10. राजा की हत्या के लिए किलर्स को कितने पैसे देने थे, कितने पैसे दिए गए और किसने दिए? 11. आपने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए मेघालय को ही क्यों चुना? क्या आपने मेघालय के अलावा किसी दूसरी जगह पर जाने की प्लानिंग की थी? 12. राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए राज कुशवाहा मेघालय (Raja Raghuvanshi Murder) क्यों नहीं आया? 13. राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद आप सबसे पहले कहां गई और 17 दिनों तक कहां कहां रही? इस दौरान पुलिस से छिपने में आपकी किसने मदद की? इसे भी पढ़ें:- सोनम रघुवंशी ने ही कराई थी अपने पति राजा की हत्या, गाजीपुर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण 14. राजा की हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए आपने क्या प्लान बनाया था और इसके बारे में किसे-किसे पता था? 15. पुलिस को हत्या वाली जगह से राजा की स्मार्टवॉच और फोन के अलावा आपके भी गहने मिले हैं, लेकिन राजा का करीब 10 लाख रुपये का सोना गायब है। इसके बारे में बताइए? 16. राजा रघुवंशी की हत्या के लिए हथियार को किसने, कहां से और कितने में खरीदा गया? 17. क्या आपने राज कुशवाह के साथ मिलकर शादी के बाद ही राजा की हत्या की योजना बना ली थी? Latest News in Hindi Today Hindi news Raja Raghuvanshi Murder #rajamurdercase #sonaminterrogation #crimeupdate #mysteryunfolds #latestnews #breakingnews #investigation #murderplot #crime2025

