11 Killed in RCB Victory Stampede: आईपीएल की जीत का जश्न बदला मातम में, फ्री टिकट बांटे जाने की अफवाह ने ली 11 लोगों की जान

आईपीएल में आरसीबी की पहली जीत का जश्न मनाने को लेकर हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे थे। फ्री टिकट के लिए पागलों की तरह एक-दूसरे पर गिर पड़े। अफवाह के बाद कुछ लोग रिचमंड सर्कल की ओर भागे, तो कुछ अनिल कुंबले सर्कल के पास पहुंच (11 Killed in RCB Victory Stampede) गए। बता दें कि बैंगलोर के स्टेडियम में 21 स्टैंड और 13 गेट हैं। ज्यादातर गेट आम लोगों के लिए खुले थे। गेट नंबर 9 और 10 आरक्षित थे। गेट नंबर 12, 13 और 14 पर सबसे सबसे अधिक भीड़ थी। क्योंकि ये गेट टीम बस के प्रवेश मार्ग पर थे। ज्यादातर हादसे गेट नंबर 7 पर हुए। कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ को संभालने में लापरवाही और शहर की सड़कों पर विजय जुलूस निकालने की अनुमति देने में देरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इस बीच सड़कों पर जाम के चलते एम्बुलेंस को निकलने में दिक्कत हो रही थी। यही नहीं, पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किल हुई।  आरसीबी की पहली जीत का जश्न मनाने को लेकर हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम (11 Killed in RCB Victory Stampede) पहुंचे थे आईपीएल में आरसीबी की पहली जीत का जश्न मनाने को लेकर हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे थे। फ्री टिकट के लिए पागलों की तरह एक-दूसरे पर गिर पड़े। अफवाह के बाद कुछ लोग रिचमंड सर्कल की ओर भागे, तो कुछ अनिल कुंबले सर्कल के पास पहुंच (11 Killed in RCB Victory Stampede) गए। बता दें कि बैंगलोर के स्टेडियम में 21 स्टैंड और 13 गेट हैं। ज्यादातर गेट आम लोगों के लिए खुले थे। गेट नंबर 9 और 10 आरक्षित थे। गेट नंबर 12, 13 और 14 पर सबसे सबसे अधिक भीड़ थी। क्योंकि ये गेट टीम बस के प्रवेश मार्ग पर थे। ज्यादातर हादसे गेट नंबर 7 पर हुए। कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ को संभालने में लापरवाही और शहर की सड़कों पर विजय जुलूस निकालने की अनुमति देने में देरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इस बीच सड़कों पर जाम के चलते एम्बुलेंस को निकलने में दिक्कत हो रही थी। यही नहीं, पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मुश्किल हुई। इसे भी पढ़ें:- IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात 35,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में पहुंचे थे 3 लाख (11 Killed in RCB Victory Stampede) लोग  इस दुखद घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, स्टेडियम के पास भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। यहां पर 2-3 लाख से ज्यादा लोग जुटे थे जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की (11 Killed in RCB Victory Stampede) थी। जबकि स्टेडियम में महज 35,000 दर्शकों की क्षमता थी। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। तो वहीं दूसरी ओर, घटना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है, लोगों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए जिसकी वजह से चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। शिवकुमार ने कहा कि लोगों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए। मुझे लगता है कि बड़े पैमाने पर वहां पर भगदड़ मच गई। मैंने पुलिस आयुक्त और अधिकारियों से बात की है। हम इस हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और सभी से शांत रहने की अपील करते हैं। शिवकुमार ने कहा कि वह उन अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं, जहां घायलों इलाज चल रहा है। फ़िलहाल मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिस अधिकारी पहले से ही घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news 11 Killed in RCB Victory Stampede #RCB #IPL2025 #Stampede #BreakingNews #CricketTragedy #Bangalore

आगे और पढ़ें
RCB in IPL final

IPL 2025 Final: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के बीच आज खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल

आईपीएल के जिस क्षण का इंतजार था, आखिरकार वह आ ही गया। आज, यानी 3 जून 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025 Final) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानेवाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह चैंपियन बनेगी। बता दें कि आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल में अबतक कुल 36 मैच हुए हैं, जिसमें 18 मैच आरसीबी और 18 मैच पंजाब किंग्स जीतने में कामयाब रही है। इस मुकाबले की रोचक बात यह कि 9 साल बाद आरसीबी कोई खिताबी मैच खेलेगी। इससे पहले आरसीबी ने साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था। ध्यान देने वाली बात यह कि 14 में से कुल 11 बार ऐसा हुआ, जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही उस सीजन का टाइटल भी जीता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या आरसीबी मैदान मारेगी या फिर पंजाब किंग्स नई चैंपियन बनकर उभरेगी? 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कर रहे हैं (IPL 2025 Final) कप्तानी  यह मुकाबला न सिर्फ दो शानदार टीमों के बीच एक रोमांचक जंग का बल्कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका भी लेकर (IPL 2025 Final) आया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास नया कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका है। गौरतलब हो कि 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। उनके पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर आज आरसीबी यह फाइनल जीत लेती है, तो पाटीदार आईपीएल इतिहास में सबसे तेजी से खिताब जीतने वाले कप्तानों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में यह यह उपलब्धि उन्हें उन चुनिंदा कप्तानों के साथ खड़ा कर देगी, जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि ये कारनामा सिर्फ हार्दिक पंड्या और शेन वॉर्न ही कर सके हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने साल 2022 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो इससे पहले साल 2008 में शेन वॉर्न ने पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर (IPL 2025 Final) भर है  बात करें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तो उनके पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का (IPL 2025 Final) अवसर है, जो आईपीएल इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ।  यदि आज पंजाब किंग्स खिताब जीतती है, तो श्रेयस आईपीएल में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।  इससे पहले उन्होंने साल 2024 में केकेआर की कप्तानी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में अय्यर ने केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। बता दें कि इस बार 26.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचाया, बल्कि क्वालिफायर- 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई। इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि उनकी कप्तानी में पीबीकेएस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 में जगह बनाई है। ऐसे में अब पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर भर है।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Final #IPL2025Final #PunjabKings #RCB #IPL2025 #IPLFinal #ViratKohli #PBKSvsRCB #CricketFinal #IPLMatchToday #RCBinFinal

आगे और पढ़ें
Royal Challengers Bangalore news

RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time: पंजाब किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची आरसीबी

29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) दी। दरअसल, 18वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सके। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के आउट होते ही पंजाब किंग्स की टीम ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गई। 15वें ओवर तक तो पंजाब की टीम पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 101 रन रन बनाकर आलऑउट हो गई। कहने की जरूरत नहीं, पंजाब किंग्स को अपने अति-आक्रामक रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ा। जिसके चलते उसके बल्लेबाज कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सके।  फिल साल्ट एक बार पुनः जबर्दस्त फॉर्म में नजर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) आए 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने तो कमाल कर दिया। आरसीबी के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट एक बार पुनः जबर्दस्त फॉर्म में नजर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) आए। पारी का आगाज करते हुए 27 गेंदों में उन्होंने छह चौके एवं तीन बेहतरीन छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के बदौलत आईपीएल के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हराकर तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि आईपीएल प्लेऑफ में यह सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब हो कि आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। साल 2016 के बाद उसका पहला फाइनल होगा। पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी पंजाब किंग्स भले ही हार गई हो लेकिन हार के बावजूद उसे फाइनल में पहुंचने का एक और अवसर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) मिलेगा। पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी। बात करें फिल साल्ट के आईपीएल करियर की तो उन्होंने आईपीएल में 33 मुकाबले खेले हैं। इस बीच 33 पारियों में उन्होंने 1040 रन बनाए। आईपीएल में उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज है। खैर, क्वालीफायर-1 मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद दिए श्रेयस अय्यर ने कहा कि “ये हमारे लिए भूलने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने बल्लेबाजी के दौरान शुरू में ही काफी विकेट गंवा दिए थे। वापस जाकर फिर से सभी चीजों को समझना होगा। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है। हमने जो भी प्लानिंग की मैदान के बाहर मुझे लगता है कि वह सही थी। बस हम उसे मैदान पर उतारने में कामयाब नहीं हो सके।”  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है- श्रेयस अय्यर हालांकि गेंदबाजों का बचाव करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि “हम गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते क्योंकि बचाव करने लिए काफी कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। हमने अभी तक यहां पर जितने भी मुकाबले खेले हैं उसमें कुछ अलग ही उछाल देखने को मिला है। हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। हमने लड़ाई तो हारी है, लेकिन जंग नहीं हारी।” Latest News in Hindi Today Hindi news RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time #RCB #PBKS #IPL2025 #RCBvsPBKS #IPLFinal #RoyalChallengersBangalore #PunjabKings #CricketNews #IPLPlayoffs

आगे और पढ़ें
Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को दी 6 विकेट से शिकस्त

27 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 (IPL 2025) के 18वें सीजन के दो मुकाबले खेले गए। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। बात करें लखनऊ सुपरजायंट्स की तो ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने शुरुआती 8 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की थी। लेकिन नौवें और 10वें मैच में हारने के बाद एलएसजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि लखनऊ को 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में लखनऊ सुपरजायंट्स को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो बाकी बचे 4 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। बात करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तो आरसीबी ने अपने 10 में से 7 मैच जीत लिए हैं। जीत के साथ आरसीबी 14 अंक के साथ प्लेऑफ में लगभग जगह बना चुकी है।  मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस सीजन का (IPL 2025) 45वां मुकाबला खेला गया मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस सीजन का (IPL 2025) 45वां मुकाबला खेला गया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। दरअसल, लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।   सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। 215 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में महज 161 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। गौरतलब हो कि मुंबई के लिए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके।  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का (IPL 2025) 46 वां मुकाबला खेला गया बता करें रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले हुए आईपीएल के (IPL 2025) 46वे मुकाबले की तो, इस मैच को बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 163 रन का लक्ष्य दिया। 163 रनों के लक्ष्य को बेगंलुरु ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।  विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या इस जीत के हारो रहे। दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक के बदौलत मैच अपने पाले में कर लिया। बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम 14 अंक के साथ प्लेऑफ में लगभग जगह बना चुकी है। गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स 12-12 अंक हासिल कर चुकी हैं। बड़ी बात यह कि पंजाब किंग्स भी 11 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में एलएसजी से आगे निकल चुकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एलएसजी को कड़ी मेहनत करनी होगी।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 IndianPremierLeague #IPL2025 #MumbaiIndians #LucknowSuperGiants #RCB #RoyalChallengersBangalore #DelhiCapitals #IPLHighlights #MIvsLSG #RCBvsDC #CricketNews

आगे और पढ़ें
RR Loses Winning Match to RCB in IPL 2025

जीता हुआ मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारी राजस्थान रॉयल्स

24 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  2025 का 42वां मुकाबला को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम जीत के करीब थी, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण हार का मुंह देखना पड़ा। आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से पटखनी (Rajasthan Royals lost match) दी। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने राजस्थान के सामने 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर किया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अहम पारी खेली। पहले विकेट के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली के बीच 61 रनों की दमदार पार्टनरशिप हुई। फिर फिल साल्ट 26 बनाकर स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।  20 ओवरों में सिर्फ 194 रन ही बना (Rajasthan Royals lost match) सकी इसके बाद विराट ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इस मैच में विराट कोहली ने 42 गेंद पर 70 रन बनाए, तो वहीं देवदत्त पाडिक्कल ने भी विस्फोटक पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। राजस्थान की ओर से सबसे अधिक 2 विकेट संदीप शर्मा ने लिए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर औऱ वनिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट झटके। इस बीच 205 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने शुरआत में संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन 20 ओवर तक सिर्फ 194 रन ही बना (Rajasthan Royals lost match) सकी। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शांत रहा। वो 16 रन के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार को अपना विकेट दे बैठे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 47 रन की पारी खेली। नतीश राणा 28 तो कप्तान रियान पराग ने 22 रन बनाए।  इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रनों से मात दे (Rajasthan Royals lost match) दी खैर, अंत में शिमरोन हेटमायर से शानदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला सके और 11 रन बनाकर हेजलवुड को अपना विकेट सस्ते में दे बैठे। इस आरसीबी के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 194 रन ही बना (Rajasthan Royals lost match) सकी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रनों से मात दे दी। हालांकि राजस्थान के लिए जीत इतनी मुश्किल भी नहीं थी। एक समय ऐसा लग रहा था मानों आरसीबी यह मुकाबला हार जाएगी लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों के निराशानजक प्रदर्शन के बदौलत आरसीबी ने मैदान मार लिया। बता दें कि तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड आरसीबी की जीत के मुख्य नायक रहे। उन्होंने सही समय पर 4 विकेट लेकर राजस्थान की जीत मुश्किल कर दी। उन्होंने में टाइम पर ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर को आउट कर मैच का रुख ही बदल दिया। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिए तो वहीं, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को 1-1 विकेट मिला। राजस्थान रॉयल्स की टीम को भले ही 9 मैच खेलने के बाद सिर्फ 2 जीत मिली है, लेकिन उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स को अपने बाकी के पांच मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Rajasthan Royals lost match #RajasthanRoyals #RCB #IPL2025 #RRvsRCB #CricketThriller #RCBWin #IPLDrama #MatchHighlights #CricketNews #IPLUpdates

आगे और पढ़ें
Punjab Kings vs RCB IPL 2025

Punjab Kings vs RCB IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त, इस हार से टूटा यह रिकॉर्ड 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) के बीच खेला गया। 18 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बारिश बाधित इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेटों से हरा दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। यह उनकी गेंदबाजी का ही कमाल था जो 14 ओवर में आरसीबी को सिर्फ 95 रन ही बनाने दिए। आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन टिम डेविड ने बनाया। टिम डेविड ने 50 तो वहीं रजत पाटीदार ने 23 रन बनाए। इन दोनों के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार ही नहीं कर सका। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, चहल और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए। इस हार के साथ आरसीबी ने बना लिया अपने नाम एक रिकॉर्ड (Punjab Kings vs RCB IPL 2025)  आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने 16, प्रभसिमरन सिंह ने 13, नेहाल वढेरा ने 33 रन बनाए। बात करें विकटों की तो आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। गौर करने वाली बात यह कि इस हार के साथ आरसीबी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) बना लिया। दरअसल, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के दिल्ली में 45 मैच के हार का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। खैर, आरसीबी की टीम आईपीएल के इतिहास में अपने ही होम ग्राउंड पर सबसे अधिक मैच हारने वाली टीम बन गई है। इस मामले में तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आरसीबी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 46 मैच हारे हैं। अब वो इस अनचाहा सूची में पहले नंबर पर हैं। इस सूची में केकेआर और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें भी हैं। जिन्होंने अपने घर में ज्यादा हार झेले हैं। इसे भी पढ़ें:– इस वजह से मुर्शिदाबाद हिंसा में फंसते जा रहे हैं पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान  चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में मुंह की खानी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) पड़ी है गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में अब तक एक भी मुकाबला नही जीती है। बता दें कि इस सीजन आरसीबी ने अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैच खेले हैं और तीनों मुकाबलों में उन्हें मुंह की खानी (Punjab Kings vs RCB IPL 2025) पड़ी है। आरसीबी को अपने ही होम फ्रोंड में गुजरात, दिल्ली और पंजाब से हार का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु में आरसीबी को IPL 2025 में इन तीन मुकाबले में मिली हार मिली है, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ 8 विकेट से हार तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ़ 6 विकेट से हार और अब पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 5 विकेट से शर्मनाक हार हुई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Punjab Kings vs RCB IPL 2025 #PunjabKings #RCB #IPL2025 #PBKSvsRCB #CricketNews #IPLHighlights #RCBRecordBroken #T20Cricket #ViratKohli #PBKSWins

आगे और पढ़ें
RCB home ground loss

RCB home ground loss: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हीं के घर में दी 8 विकेट से करारी शिकस्त

आईपीएल सीजन-2025 का 14वां मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में  गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से करारी शिकस्त (RCB home ground loss) दी। गौरतलब हो कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की इस आईपीएल में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात का यह फैसला सही साबित हुआ और गुजरात के गेंदबाज बैंगलुरु के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी आरसीबी की पारी की शुरुआत खराब बेहद रही। गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पावरप्ले के दौरान ही 3 झटके दे दिए। उसके बाद आरसीबी की टीम 20 ओवर में किसी तरह 8 विकेट खोकर 169 ही रन बना पाई। आरसीबी के लिए लियम लिविंगस्टन ने 54, जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने 3, साई किशोर ने 2, अरशद खान, इंशात शर्मा ने और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट चटकाए।  इस जीत के साथ (RCB home ground loss)  गुजरात टाइटंस के भी 4 अंक हो गए हैं जवाब में गुजरात की टीम ने 170 रनों के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर (RCB home ground loss) लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49, शुभमन गिल ने 14, जोस बटलर ने 73, शरफेन रदरफोर्ड ने 30 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। जोश हेजलवुड ने 1 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाए। इस तरह गुजरात ने 13 गेंद शेष रहते जीत हासिल की है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के भी 4 अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।  इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के लगातार तीसरी बार जीतने का सपने को तोड़ा (RCB home ground loss)  गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के लगातार तीसरी बार जीतने का सपना तोड़ दिया। दरअसल, आरसीबी लगातार दो मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरी थी। लेकिन उनके बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉफ़ रहे। ध्यान देने वाली बात यह कि लियाम लिविंगस्टोन को छोड़कर आरसीबी का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। विराट कोहली को अरशद खान ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया जबकि कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला भी खामोश ही रहा। महत्वपूर्ण बात यह कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद बड़ा नुकसान हुआ है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु की टीम पहले पायदान से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के इस हार से पंजाब किंग्स को फायदा हुआ है। पंजाब किंग्स अब पहले पायदान पर पहुंच गई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025  RCB home ground loss #RCBvsGT #IPL2025 #RCB #GujaratTitans #CricketFever #IPLMatch #ViratKohli #TATAIPL #GTvsRCB #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Chennai Super Kings defeat

CSK vs RCB: 17 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स की करारी हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के बीच  28 मार्च को खेले गए आईपीएल 2025 के आठवें मैच में बड़ा उलटफेर देखने मिला। चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद दर्शक रोमांचक मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। सभी को यह उम्मीद थी कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड में बड़ा कारनामा करेगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 197 रनों का लक्ष्य दिया। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम सीएसके की हालत काफी खराब नजर आई। दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद टीम एक के बाद एक अपने विकेट गंवाती रही। रचिन रवींद्र ने 41 रन बनाकर चेन्नई को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन फिर भी चेन्नई हार गई। बेशक आरसीबी की टीम के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया।  फैंस अब हार का ठीकरा धोनी पर फोड़ रहे हैं (CSK vs RCB) इस तरह वो लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और 50 रनों से मैच हार गई। इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के फैंस बड़े निराश हुए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सीएसके हारेगी भी, वो इतनी बुरी तरह से। फैंस अब हार का ठीकरा धोनी पर फोड़ रहे हैं। दरअसल, 97 के स्कोर पर सुपर किंग्स के 7 विकेट गंवाने के बाद दर्शकों को उम्मीद थी धोनी बल्लेबाजी करने आएंगे और आकर टीम को जीत दिलवाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वो आराम से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जब तक वो क्रीज पर आये तब एक मैच पूरी तरह सीएसके के हाथ से निकल चुका था। खैर, धोनी ने पारी  जिसके कारण उनकी 30 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी (CSK vs RCB) गौर करने वाली बात यह कि आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी (CSK vs RCB)। बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। इस मैच की अहम बात यह कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 196 रन बनाए और फिर सीएसके की शुरुआती पारी को टिकने ही नहीं दिया। चेन्नई के बल्लेबाज अपनी खुद की गलतियों के कारण अपना विकेट गंवाते रहे। कुलमिलाकर सीएसके की न बैटिंग चली और न ही फील्डिंग। नतीजतन, सीएसके की टीम 146 रन बनाकर ढेर हो गई और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम में 17 साल के लंबे इंतजार के बाद सीएसके को हरा ही दिया। बता दें रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई को 50 रन से हराया।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK vs RCB #CSKvsRCB #RCBvsCSK #IPL2025 #RCBWin #CSK #RoyalChallengersBangalore #ChennaiSuperKings #IPL #ViratKohli #MSDhoni

आगे और पढ़ें
Translate »