CSK vs RCB: 17 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स की करारी हार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के बीच 28 मार्च को खेले गए आईपीएल 2025 के आठवें मैच में बड़ा उलटफेर देखने मिला। चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद दर्शक रोमांचक मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। सभी को यह उम्मीद थी कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड में बड़ा कारनामा करेगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 197 रनों का लक्ष्य दिया। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम सीएसके की हालत काफी खराब नजर आई। दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद टीम एक के बाद एक अपने विकेट गंवाती रही। रचिन रवींद्र ने 41 रन बनाकर चेन्नई को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन फिर भी चेन्नई हार गई। बेशक आरसीबी की टीम के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। फैंस अब हार का ठीकरा धोनी पर फोड़ रहे हैं (CSK vs RCB) इस तरह वो लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और 50 रनों से मैच हार गई। इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के फैंस बड़े निराश हुए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सीएसके हारेगी भी, वो इतनी बुरी तरह से। फैंस अब हार का ठीकरा धोनी पर फोड़ रहे हैं। दरअसल, 97 के स्कोर पर सुपर किंग्स के 7 विकेट गंवाने के बाद दर्शकों को उम्मीद थी धोनी बल्लेबाजी करने आएंगे और आकर टीम को जीत दिलवाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वो आराम से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जब तक वो क्रीज पर आये तब एक मैच पूरी तरह सीएसके के हाथ से निकल चुका था। खैर, धोनी ने पारी जिसके कारण उनकी 30 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी (CSK vs RCB) गौर करने वाली बात यह कि आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी (CSK vs RCB)। बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। इस मैच की अहम बात यह कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 196 रन बनाए और फिर सीएसके की शुरुआती पारी को टिकने ही नहीं दिया। चेन्नई के बल्लेबाज अपनी खुद की गलतियों के कारण अपना विकेट गंवाते रहे। कुलमिलाकर सीएसके की न बैटिंग चली और न ही फील्डिंग। नतीजतन, सीएसके की टीम 146 रन बनाकर ढेर हो गई और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम में 17 साल के लंबे इंतजार के बाद सीएसके को हरा ही दिया। बता दें रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई को 50 रन से हराया। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK vs RCB #CSKvsRCB #RCBvsCSK #IPL2025 #RCBWin #CSK #RoyalChallengersBangalore #ChennaiSuperKings #IPL #ViratKohli #MSDhoni

