RCB home ground loss: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हीं के घर में दी 8 विकेट से करारी शिकस्त
आईपीएल सीजन-2025 का 14वां मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से करारी शिकस्त (RCB home ground loss) दी। गौरतलब हो कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की इस आईपीएल में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात का यह फैसला सही साबित हुआ और गुजरात के गेंदबाज बैंगलुरु के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी आरसीबी की पारी की शुरुआत खराब बेहद रही। गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पावरप्ले के दौरान ही 3 झटके दे दिए। उसके बाद आरसीबी की टीम 20 ओवर में किसी तरह 8 विकेट खोकर 169 ही रन बना पाई। आरसीबी के लिए लियम लिविंगस्टन ने 54, जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रनों की पारी खेली। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने 3, साई किशोर ने 2, अरशद खान, इंशात शर्मा ने और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ (RCB home ground loss) गुजरात टाइटंस के भी 4 अंक हो गए हैं जवाब में गुजरात की टीम ने 170 रनों के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर (RCB home ground loss) लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 49, शुभमन गिल ने 14, जोस बटलर ने 73, शरफेन रदरफोर्ड ने 30 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। जोश हेजलवुड ने 1 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाए। इस तरह गुजरात ने 13 गेंद शेष रहते जीत हासिल की है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के भी 4 अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के लगातार तीसरी बार जीतने का सपने को तोड़ा (RCB home ground loss) गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के लगातार तीसरी बार जीतने का सपना तोड़ दिया। दरअसल, आरसीबी लगातार दो मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरी थी। लेकिन उनके बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉफ़ रहे। ध्यान देने वाली बात यह कि लियाम लिविंगस्टोन को छोड़कर आरसीबी का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। विराट कोहली को अरशद खान ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया जबकि कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला भी खामोश ही रहा। महत्वपूर्ण बात यह कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद बड़ा नुकसान हुआ है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु की टीम पहले पायदान से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के इस हार से पंजाब किंग्स को फायदा हुआ है। पंजाब किंग्स अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 RCB home ground loss #RCBvsGT #IPL2025 #RCB #GujaratTitans #CricketFever #IPLMatch #ViratKohli #TATAIPL #GTvsRCB #IPLHighlights

