7000 से भी कम कीमत में उपलब्ध है Redmi A5, जानिए इस फीचर्स और खासियत
रेडमी (Redmi) एक चायनीज स्मार्टफोन (Smartphone) को बनाने वाली कंपनी है, जो भारत और अन्य कई देशों में बहुत प्रसिद्ध है। इन्हें अपनी क्वालिटी, कम कीमत आदि के लिए जाना जाता है। इन फोन्स में पावरफुल प्रोसेसर, हाई क्वालिटी वाला कैमरा और लम्बे समय तक चलने वाली बैटरी जैसे फीचर्स होते हैं। रेडमी (Redmi) समय-समय पर अपने स्मार्टफोन्स (Smartphone) को लांच करती रहती है। हाल ही में इन्होनें रेडमी ए5 (Redmi A5) को लांच किया है जिसकी कीमत बहुत कम है। अगर आप कम दाम पर अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानें रेडमी ए5 (Redmi A5) और इसके फीचर्स के बारे में। रेडमी ए5 (Redmi A5): कीमत और फीचर्स? रेडमी ए5 (Redmi A5) को पहले बांग्लादेश में ऑफलाइन मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। अब, कंपनी ने इंडोनेशिया में रेडमी ए5 (Redmi A5) को लांच किया है, जो एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी स्क्रीन, बड़ा कैमरा और मजबूत बैटरी जैसी सुविधाएं हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि यह एक 4G स्मार्टफोन (Smartphone) है। आइए पाएं जानकारी इस फोन के फीचर्स के बारे में: डिस्प्ले (Display) इस स्मार्टफोन (Smartphone) में आपको बड़ी और अच्छी क्वालिटी वाली डिस्प्ले मिलेगी जो यूजर को अच्छा एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इसमें 6.88 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसके साथ ही रेडमी ए5 (Redmi A5) में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे यूजर को स्मूथ और फास्ट स्क्रॉलिंग का अनुभव मिलेगा। यही नहीं. इस फोन के डिस्प्ले में एक नोट्च है, जो सेल्फी को बेहतर बनता है। प्रोसेसर (Processor) अगर बात की जाए रेडमी ए5 (Redmi A5) के प्रोसेसर की, तो इसमें टी7250 चिपसेट है और इसमें आठ कोर हैं। यानी इससे न केवल इसकी इसकी परफॉरमेंस बेहतर बनती है बल्कि मल्टीटास्किंग के लिए भी यह स्मार्टफोन (Smartphone) बेहतरीन है। कैमरा (Camara) रेडमी ए5 (Redmi A5) में हाई क्वालिटी 32एमपी रियर कैमरा है, जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। इसके साथ ही इसमें एआई फीचर्स हैं, जिससे अच्छे से फोटो क्लिक की जा सकती है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो इस स्मार्टफोन (Smartphone) में आपको 8एमपी फ्रंट कैमरा मिलेगा। यानी, आप अपने इस शौक को आसानी और कम कीमत में पूरा कर सकते हैं। बैटरी (Battery) रेडमी ए5 (Redmi A5) में 5200mAh बैटरी है, जिससे यह लम्बे समय तक चलती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जिससे यह जल्दी चार्ज होता है। इस फोन के पीछे एजी फ्रॉस्टेड ग्लास बैक है, जिससे देखने में यह फोन एक प्रीमियम लुक देता है। यही नहीं, यह फोन साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर रेडमी ए5 कीमत (Redme A5 price) इस फोन को इंडोनेशिया की मार्किट में IDR 1,199,000 में लांच किया गया है यानी भारत में इसकी कीमत लगभग 6500 रुपए है। रेडमी (Redmi) का यह स्मार्टफोन (Smartphone) कई रंगों में उपलब्ध है जैसे लेक ग्रीन, सैंडी गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक आदि। रेडमी ए5 (Redmi A5) स्मार्टफोन (Smartphone) को पहले कंपनी ने बांग्लादेश में लांच किया था और उसके बाद इसे इंडोनेशिया की मार्किट में इन्हें लांच किया गया। यह उम्मीद है कि जल्दी ही भारतीय मार्किट में भी इस फोन को लांच किया जाएगा। इसके बाद ही आप इस फोन को खरीद सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Redmi A5 #Redmi #Smartphone #RedmiA5 #phone

