हनुमान जन्मोत्सव 2025: हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय, ढैय्या-साढ़ेसाती का असर होगा दूर
आज देशभर में आस्था और श्रद्धा के साथ हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह पर्व शनिवार को पड़ रहा है, जो और भी अधिक शुभ माना गया है क्योंकि शनिवार और हनुमान जी का विशेष संबंध है। माना जाता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) की उपासना करने से शनि से संबंधित समस्त दोष जैसे साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि पीड़ा से राहत मिलती है। इस दिन भक्त विशेष उपाय और पूजा-अर्चना करके बजरंगबली की विशेष कृपा पा सकते हैं। हनुमान जन्मोत्सव का महत्व हनुमान जी (Hanuman Ji)को संकटमोचन कहा गया है, जो अपने भक्तों की हर पीड़ा को हर लेते हैं। वे रामभक्त, बल-बुद्धि और ज्ञान के प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करते हैं। मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई जाती हैं और हनुमान जी को उनका प्रिय भोग अर्पित किया जाता है। शनिवार और हनुमान जी का विशेष संबंध धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि हनुमान जी (Hanuman Ji) के सच्चे भक्तों पर शनि देव अपनी कड़ी दृष्टि नहीं डालते। इसी कारण शनि से जुड़े दोषों और कष्टों को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा को सबसे प्रभावी माना जाता है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन आ रहा है, जो एक शुभ और दुर्लभ योग है। ऐसे में यदि आप इस विशेष दिन पर कुछ खास उपाय अपनाते हैं, तो न केवल जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, बल्कि शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या जैसे कष्टों का प्रभाव भी कम हो सकता है। इस दिन अवश्य करें ये उपाय इसे भी पढ़ें:- बजरंगबली की कृपा चाहिए तो लगाएं ये भोग, हर परेशानी होगी दूर विशेष भोग: जो बनेंगे कृपा का माध्यम हनुमान जी (Hanuman Ji) को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग जैसे बेसन के लड्डू, बूंदी, इमरती, गुड़-चना, केला और खीर अर्पित करें। यह मान्यता है कि इन वस्तुओं का भोग लगाने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन से संकट दूर हो जाते हैं। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Hanuman Janmotsav #HanumanJayanti2025 #HanumanJanmotsav #ShaniDosh #SadeSatiRemedy #HanumanRemedies #SpiritualTips #DhaiyyaRelief #HanumanPuja #RemoveNegativity #ShaniRemedies

