Man kills wife: 60 वर्षीय बुजुर्ग ने तेज धारदार हथियार से किया पत्नी का सिर तन से जुदा, कटा सिर लिए थाने पहुंचकर कही यह बात
असम के चिरांग जिले में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने आमजन से लेकर पुलिस तक को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, शनिवार शाम 60 वर्षीय बुजुर्ग बितीश हाजोंग नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने जा (Man kills wife) पहुंचा। वह बल्लामगुड़ी पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने आया था और उसके हाथ में महिला का सिर एक साइकिल की टोकरी में रखा हुआ था। उसने खुद पुलिस को बताया कि “उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और वह सरेंडर करने आया है।” पुलिस चौकी जाकर उसने कहा कि “ये मेरे गुनाह का सबूत है।” इतना सुनते ही पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। और साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। कथित तौर पर उसने अपनी बेटियों के सामने ही बहस के दौरान अपनी पचास वर्षीय पत्नी बैजयंती हाजोंग पत्नी का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। और फिर उसका कटा हुआ सिर लेकर बल्लामगुड़ी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया परिवार के सदस्यों के मुताबिक बितीश हाजोंग बड़ा गुस्सैल था। उसे गुस्सा जल्दी आता था। अक्सर वो अपनी पत्नी को सताया करता था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उस दिन भी वे किसी बात पर बहस कर रहे थे। तभी उसने अचानक एक कुल्हाड़ी ली और बैजयंती का सिर धड़ से अलग कर दिया। और कटा हुआ सिर लेकर सीधे पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हो (Man kills wife) पाया है इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि ” पिछले कुछ समय से आरोपी और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ा करते थे। रोज-रोज की कहासुनी से तंग आकर बितीश हाजोंग ने क्रोधवश अपनी पत्नी सिर धड़ से अलग कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश में लगी है। पुलिस के मुताबिक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। और सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। तो वहीं इस मामले पर चिरांग के एसपी अक्षत गर्ग ने कहा कि “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे का मकसद अभी तक साफ नहीं हो (Man kills wife) पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जांच अधिकारी ने कहा कि “हम मामले की जांच कर रहे हैं। दो चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जाएंगे।” इसे भी पढ़ें:- बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी दंपति से मारपीट, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल खौफनाक मंज़र को देख पुलिसकर्मियों के भी (Man kills wife) उड़ गए होश खबर है कि बितीश हाजोंग ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्दयता से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया और बिना किसी खौफ के पुलिस स्टेशन पहुंच गया। इस खौफनाक मंज़र को देख पुलिसकर्मियों के भी होश (Man kills wife) उड़ गए। कहने की जरूरत नहीं, पिछले कई दिनों से पति द्वारा पत्नी की और पत्नी द्वारा पति के हत्या की ख़बरों की बाढ़ सी आ गई है। Latest News in Hindi Today Hindi News Man kills wife #ShockingCrime #HusbandKillsWife #BrutalMurder #IndianCrimeNews #ViralNews #DisturbingIncident #CrimeAlert #UPCrime #MurderConfession #PoliceShocker

