PM Modi sends stern warning to Pakistan: पीएम मोदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, कहा “जो सिंदूर मिटाएगा उसका खुद का मिटना तय”
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद सोमवार यानी 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज देश निराशा से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा (PM Modi sends stern warning to Pakistan) रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “जो हमारी माताओं बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसका मिटना तय है।” पीएम मोदी ने कहा कि “जरा सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है बल्कि ये हम भारतीयों के संस्कारों और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है।” पीएम ने हुंकार भरते हुए कहा कि “आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी, इसलिए मोदी ने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है।” आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल हो सकता (PM Modi sends stern warning to Pakistan) है जनसभा से रूबरू होते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल हो सकता (PM Modi sends stern warning to Pakistan) है। आतंकियों को ढूंढ़ निकाला। 22 तारीख को उन्होंने जो खेल खेला था, हमने उनको मिट्टी में मिला दिया। हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी। हम देश की सेना के शौर्य को नमन करते हैं। पाकिस्तान का एकमात्र काम भारत से दुश्मनी करना है।” वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि “देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है।” उन्होंने आगे कहा कि “आज हम खिलौने से लेकर सेना के अस्त्र शस्त्र दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं। आज भारत रेल, मेट्रो और इसके लिए जरूरी टेक्नोलॉजी खुद बनाता भी है और दुनिया में एक्सपोर्ट भी करता है। थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।” विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “कुछ लोगों को आदत हो गई है गालियां देने की। वे कहते थे कि चुनाव आया मोदी जी ने शिलान्यास किया, कुछ बनने वाला नहीं है। आज तीन साल बाद इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमॉटिव बनकर तैयार हो गया, आज उसे हरी झंडी दिखाई।” इसे भी पढ़ें:- एमपी-हरियाणा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, ऑब्जर्वरों की टीम तैनात 26 मई 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर ली (PM Modi sends stern warning to Pakistan) थी शपथ- पीएम मोदी देश की तरक्की की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “आज 26 मई का दिन है। साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली (PM Modi sends stern warning to Pakistan) थी। गुजरात के आप सभी लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपके आशीर्वाद से हम देशवासियों की सेवा में लगे रहे हैं। आपके कारण हमने देश में कई बड़े फैसले लिए हैं। देश हर एक सेक्टर में आगे बढ़ा है। आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” Latest News in Hindi Today Hindi news PM Modi sends stern warning to Pakistan #PMModi #PakistanWarning #SindoorStatement #IndiaPakistan #ModiSpeech #BoldStatement #IndianPolitics

