Vivo T4 Lite 5G

Vivo ने लॉन्च किया 10,000 रुपये में दमदार 5G स्मार्टफोन: जानिए फीचर्स, कीमत और खासियत 

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 5G तकनीक की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी T-सीरीज में एक नया और किफायती 5G फोन लॉन्च कर दिया है। Vivo का यह नया मॉडल Vivo T4 Lite 5G है, जिसे कंपनी ने उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो कम बजट में दमदार फीचर्स वाले 5G फोन (5G Phone) की तलाश कर रहे हैं। Vivo T4 Lite 5G: कीमत और वेरिएंट Vivo T4 Lite 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है: Vivo T4 Lite 5G फोन की पहली सेल 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Vivo के ऑफिशियल ई-स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। Vivo ने इसे दो आकर्षक रंगों में पेश किया है प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड, जो इसे एक प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं। Vivo T4 Lite 5G: डिस्प्ले और डिजाइन Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो HD+ (720×1600 पिक्सल) रेजोलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी पढ़ने लायक बनाती है, जो कि इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। इसका स्लीक डिजाइन और बड़ी स्क्रीन इसे मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए आदर्श बनाता है। प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो कि एक किफायती लेकिन शक्तिशाली 5G प्रोसेसर है। इसके साथ 8GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है, जो कि एक क्लीन और यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस के लिए जाना जाता है। Vivo T4 Lite 5G: कैमरा फीचर्स कैमरा की बात करें तो Vivo T4 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो बेसिक वीडियो कॉलिंग (Basic Video Calling) और सोशल मीडिया (Social Media) के लिए पर्याप्त है। यह कैमरा (Camera) सेटअप इस प्राइस रेंज में अच्छी डिटेल और कलर रिप्रोडक्शन प्रदान करता है। Vivo T4 Lite 5G: बैटरी और चार्जिंग फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे सस्ता फोन है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 15W USB Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे लंबी बैटरी लाइफ के साथ चार्जिंग भी सुविधाजनक हो जाती है। Vivo T4 Lite 5G: कनेक्टिविटी और सेफ़्टी  फोन में डुअल 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, और Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो तेज और सटीक है। यह फोन IP64 रेटेड है यानी यह धूल और हल्के पानी की बूंदों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा इसमें SGS 5 स्टार एंटी फॉल प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी है, जिससे यह हल्की गिरावट में भी सुरक्षित रह सकता है। इसे भी पढ़ें:- Govt Warns Online Shoppers: सरकार की यह सलाह नहीं मानने पर अपना सबकुछ गँवा सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले Vivo T4 Lite 5G: किसके लिए है यह फोन? Vivo T4 Lite 5G खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो बजट में रहते हुए भी लेटेस्ट तकनीक और मजबूत फीचर्स चाहते हैं। छात्र, नौकरीपेशा और पहली बार स्मार्टफोन (Smartphone) खरीदने वाले यूज़र्स के लिए यह एक आदर्श विकल्प हो सकता है। 10,000 रुपये से कम की कीमत में 5G, बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, और मजबूत डिज़ाइन जैसी खूबियों के साथ Vivo T4 Lite 5G इस सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनकर उभरा है। Vivo का यह कदम निश्चित ही बाजार में बजट 5G स्मार्टफोन्स की प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगा। अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और भविष्य-प्रूफ फोन की तलाश में हैं, तो Vivo T4 Lite 5G पर नज़र डालना फायदेमंद हो सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi Vivo T4 Lite 5G #VivoT4Lite5G #5Gsmartphone #BudgetPhone #Vivo #SmartPhone

आगे और पढ़ें
Redmi A5

7000 से भी कम कीमत में उपलब्ध है Redmi A5, जानिए इस फीचर्स और खासियत

रेडमी (Redmi) एक चायनीज स्मार्टफोन (Smartphone) को बनाने वाली कंपनी है, जो भारत और अन्य कई देशों में बहुत प्रसिद्ध है। इन्हें अपनी क्वालिटी, कम कीमत आदि के लिए जाना जाता है। इन फोन्स में पावरफुल प्रोसेसर, हाई क्वालिटी वाला कैमरा और लम्बे समय तक चलने वाली बैटरी जैसे फीचर्स होते हैं। रेडमी (Redmi) समय-समय पर अपने स्मार्टफोन्स (Smartphone) को लांच करती रहती है। हाल ही में इन्होनें रेडमी ए5 (Redmi A5) को लांच किया है जिसकी कीमत बहुत कम है। अगर आप कम दाम पर अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानें रेडमी ए5 (Redmi A5) और इसके फीचर्स के बारे में। रेडमी ए5 (Redmi A5): कीमत और फीचर्स? रेडमी ए5 (Redmi A5) को पहले बांग्लादेश में ऑफलाइन मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। अब, कंपनी ने इंडोनेशिया में रेडमी ए5 (Redmi A5) को लांच किया है, जो एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी स्क्रीन, बड़ा कैमरा और मजबूत बैटरी जैसी सुविधाएं हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि यह एक 4G स्मार्टफोन (Smartphone) है। आइए पाएं जानकारी इस फोन के फीचर्स के बारे में: डिस्प्ले (Display) इस स्मार्टफोन (Smartphone) में आपको बड़ी और अच्छी क्वालिटी वाली डिस्प्ले मिलेगी जो यूजर को अच्छा एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इसमें 6.88 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसके साथ ही रेडमी ए5 (Redmi A5) में  डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे यूजर को स्मूथ और फास्ट स्क्रॉलिंग का अनुभव मिलेगा। यही नहीं. इस फोन के डिस्प्ले में एक नोट्च है, जो सेल्फी को बेहतर बनता है। प्रोसेसर (Processor) अगर बात की जाए रेडमी ए5 (Redmi A5) के प्रोसेसर की, तो इसमें टी7250 चिपसेट है और इसमें आठ कोर हैं। यानी इससे न केवल इसकी इसकी परफॉरमेंस बेहतर बनती है बल्कि मल्टीटास्किंग के लिए भी यह स्मार्टफोन (Smartphone) बेहतरीन है।  कैमरा (Camara) रेडमी ए5 (Redmi A5) में हाई क्वालिटी  32एमपी रियर कैमरा है, जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। इसके साथ ही इसमें एआई फीचर्स हैं, जिससे अच्छे से फोटो क्लिक की जा सकती है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो इस स्मार्टफोन (Smartphone) में आपको 8एमपी फ्रंट कैमरा मिलेगा। यानी, आप अपने इस शौक को आसानी और कम कीमत में पूरा कर सकते हैं। बैटरी (Battery) रेडमी ए5 (Redmi A5) में 5200mAh बैटरी है, जिससे यह लम्बे समय तक चलती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जिससे यह जल्दी चार्ज होता है। इस फोन के पीछे एजी फ्रॉस्टेड ग्लास बैक है, जिससे देखने में यह फोन एक प्रीमियम लुक देता है। यही नहीं, यह फोन साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर रेडमी ए5 कीमत (Redme A5 price) इस फोन को इंडोनेशिया की मार्किट में IDR 1,199,000 में लांच किया गया है यानी भारत में इसकी कीमत लगभग 6500 रुपए है। रेडमी (Redmi) का यह स्मार्टफोन (Smartphone) कई रंगों में उपलब्ध है जैसे लेक ग्रीन, सैंडी गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक आदि। रेडमी ए5 (Redmi A5) स्मार्टफोन (Smartphone) को पहले कंपनी ने बांग्लादेश में लांच किया था और उसके बाद इसे इंडोनेशिया की मार्किट में इन्हें लांच किया गया। यह उम्मीद है कि जल्दी ही भारतीय मार्किट में भी इस फोन को लांच किया जाएगा। इसके बाद ही आप इस फोन को खरीद सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Redmi A5 #Redmi #Smartphone #RedmiA5 #phone

आगे और पढ़ें
Oppo F29

Oppo का शानदार वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन 24,000 से कम में?

ओप्पो (Oppo) कंपनी के फोन उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे, पावरफुल परफॉरमेंस और बेहतरीन डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। यह कंपनी अपने कस्टमर्स को नई सुविधाएं और टेक्निक्स प्रदान करती हैं जैसे फास्ट चार्जिंग, एआई पॉवर्ड कैमरा आदि। यह फोन कई सीरीज में उपलब्ध हैं। ओप्पो कंपनी समय-समय पर नए उत्पादों को लांच करती रहती है। हाल ही में इन्होने वाटरप्रूफ फोन (Waterproof phone) बाजार में उतारे हैं जो बहुत ही कम दामों में मिल रहे हैं। यानी, आपको कम कीमत में बेहतरीन वाटरप्रूफ फोन (Waterproof phone) मिल सकते हैं। आइए जानें किफायती ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Affordable Oppo waterproof phone) के बारे में और इनके फीचर्स के बारे में भी जानें। किफायती ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Affordable Oppo waterproof phone): पाएं जानकारी ओप्पो  (Oppo) ने भारत में अपनी नई F29 सीरीज को लांच किया है। यह सीरीज दो हैंडसेट्स के साथ आई है एक है ओप्पो F29 प्रो (Oppo F29 Pro) और दूसरा है F29 । यह दोनों हैंडसेट एडवांस सिग्नल बूस्टर फीचर के साथ आते हैं और स्ट्रांग कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। इन फोन्स को बहुत अच्छे से डिजाइन किया गया। लेकिन, इनका खास बात यह है कि फोन के अंदर पानी जाने पर भी यह फोन खराब नहीं होंगे। ओप्पो F29 (Oppo F29) 5G की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। इन्हें आप ओप्पो  (Oppo) के ई-स्टोर पहले ही आर्डर कर सकते हैं। बुक किए गए फोन 27 मार्च के बाद डिलीवर किए जाएंगे। ओप्पो F29 प्रो (Oppo F29 Pro) के दूसरे वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसके कुछ अन्य वेरिएंट भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत इससे थोड़ी ज्यादा है।  ओप्पो वाटरप्रूफ फोन: क्या हैं इसके फीचर्स? ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Waterproof phone) कई फीचर्स के साथ आते हैं। इसकी सबसे खास बात तो यही है कि यह कम कीमत के हैं और वाटरप्रूफ हैं।  आइए जानें इनके बारे में विस्तार से:  डिस्प्ले: ओप्पो F29 प्रो (Oppo F29 Pro) और F29 में 6.7 इंच का फुल-एचडी और AMOLED डिस्प्ले है। अगर बात की जाए इसके रिफ्रेश रेट का तो इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक है। ओप्पो F29 का स्टैंडर्ड वेरिएंट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ आ रहा है। प्रोसेसर: इस फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, इसका प्रो मॉडल मीडिया टेक डीमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर के साथ आता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X रैम और 256जीबी UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। ये एंड्राइड 15 पर बेस्ड कलर ओएस 15 पर काम करते हैं। इसे भी पढ़ें: आईपीएल के लिए जियो ने लाया धांसू प्लान, इतने दिनों तक फ्री मिलेगा Jio Hotstar बैटरी: ओप्पो F29 5G 6,500mAh की बैटरी है और यह बैटरी 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। F29 प्रो में 6,000mAh की बैटरी है और यह बैटरी 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उपलब्ध हैं, इसके साथ ही इनमें 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, OTG, GPS और USB टाइप-C हैं।  कैमरा: कैमरे की बात करें तो F29 Pro 5G में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है, जबकि F29 5G में भी यही 50MP का सेंसर है, लेकिन OIS के बिना। दोनों डिवाइस में 16MP का सेल्फी कैमरा है। आप किफायती ओप्पो वाटरप्रूफ फोन (Affordable Oppo waterproof phone) को ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं। F29 Pro 5G को मार्बल व्हाइट और ग्रेनाइट ब्लैक रंग में लांच किया गया है, जबकि F29 5G सॉलिड पर्पल और ग्लेशियर ब्लू रंग में मिलेगा। आप अपनी पसंद का फोन चुन सकते हैं और आसानी से उसे आर्डर कर सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi Oppo F29 Pro #OppoF29Pro #Oppo #AffordableOppowaterproofphone #OppoF29 #waterproofphone

आगे और पढ़ें
Vivo T4x 5G Smartphone

Vivo T4x 5G Smartphone: Vivo ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स यहां

आजकल हर क्षेत्र में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। हर मोबाइल कंपनी समय-समय पर नए मोबाइल फोन लांच करती रहती है। इन्ही में से एक मोबाइल कंपनी है वीवो (Vivo)। वीवो फोन एक ऐसा स्मार्टफोन (Smartphone) है, जो अपने हाई क्वालिटी कमरे, फास्ट प्रोसेसर और अधिक समय तक चलने वाली बैटरी के लिए जाना जाता है। इनका डिजाइन भी बेहद आकर्षक होता है। यह इसलिए भी लोगों में प्रसिद्ध है क्योंकि इनके फोन अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन्स की तुलना में अच्छी कीमत में मिलते हैं। हाल ही में वीवो (Vivo) ने भारत में एक नया स्मार्टफोन (Smartphone) लांच किया है जिसका नाम है वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone)। आइए जानें वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) के बारे में और जानें किया हैं इसके फीचर्स? वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone): पाएं जानकारी वीवो ने अभी एक नया स्मार्टफोन (Smartphone) निकाला है, जिसे वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) का नाम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कई विशेषताएं हैं जो इसे खास बनाती हैं और लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं जैसे 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, और 6500mAh की बड़ी बैटरी आदि। वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) की बड़ी डिस्प्ले है, जो पूरी तरह से एचडी है और यह 6.72 इंच की है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) एक ही रंग में उपलब्ध नहीं है बल्कि इसे दो रंगों में लांच किया गया है एक है प्रोंटो पर्पल और दूसरा है मैरीन ब्लू। दोनों ही रंग बेहद यूनिक और आकर्षक हैं। अगर बात की जाए इस फोन के वजन की, तो यह फोन लगभग 200 ग्राम का है। यानी इसकी डिस्प्ले बड़ी है लेकिन वजन में यह बहुत कम है। इसे कैरी करना बेहद आसान है। अब बात करते हैं इस वीवो (Vivo) फोन के अन्य फीचर्स का। कैमरा, बैटरी और परफॉरमेंस वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एसओसी द्वारा संचालित है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) 8 GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। अगर बात की जाए इसके कमरे की, तो इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है और यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं, तो आपको बता दें कि इस नए फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। इसकी बैटरी बड़ी है और 6500mAh की है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, GLONASS, Beidou और USB Type-C पोर्ट आदि हैं। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे खास बनाते हैं और यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आइए जानें इसकी कीमत कितनी है? इसे भी पढ़ें: Yoga Solar PC Concept: Lenovo का लेटेस्ट सोलर एनर्जी से चलने वाला लैपटॉप Vivo T4x 5G स्मार्टफोन की कीमत वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) की कीमत हर वेरिएंट के लिए अलग है। 6GB+128GB वेरिएंट के लिए यह कीमत 13,999 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट के लिए इसका प्राइस 14,999 रुपये है और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए यह प्राइस 16,999 रुपये है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन यह आपको मिल जाएगा। आप इस स्मार्टफोन (Smartphone) को 12 मार्च, 2025 से वीवो (Vivo) इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, और अन्य रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं। एचडीएफसी, एसबीआई या एक्सिस बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल कर के ग्राहकों को 1000 रुपए तुरंत डिस्काउंट भी मिल सकता है। यही नहीं, वीवो T4x 5G स्मार्टफोन (Vivo T4x 5G Smartphone) दो साल की ड्रॉइड अपडेट्स और तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ उपलब्ध है। वीवो (Vivo) ने इस फोन के बाद में एक दिलचस्प दावा यह भी किया है कि यह फोन भारत में ग्रेटर नॉएडा में बनाया जाएगा। उनके इस प्लांट में लगभग  8000 पुरुष और महिलाएं काम करते हैं। इस स्मार्टफोन (Smartphone) को यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसकी कीमत भी कम रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद पाएं। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Vivo T4x 5G Smartphone #VivoT4x5GSmartphone #Vivo #Smartphone #mobile

आगे और पढ़ें
Translate »