Surya Dev remedies

रविवार के 5 अचूक उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न कर पाएं धन, सुख और सफलता

सप्ताह का पहला दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन को किसी विशेष देवता को समर्पित किया गया है। रविवार का दिन भगवान सूर्य नारायण के पूजन के लिए विशेष माना जाता है। उन्हें जीवन, प्रकाश, ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि यदि सूर्य देव प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति के जीवन में धन, समृद्धि, प्रतिष्ठा और आत्मबल का संचार होता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, उच्च पद और सम्मान का कारक बताया गया है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें आत्मविश्वास की कमी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, सरकारी क्षेत्र में बाधाएं और धन की कमी का सामना करना पड़ता है। अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या तरक्की की राह तलाश रहे हैं, तो रविवार को करें ये 5 आसान उपाय और पाएं सूर्य देव की विशेष कृपा। अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सूर्य देव की कृपा बरसे और आप आर्थिक रूप से संपन्न बनें, तो रविवार के दिन ये 5 आसान और प्रभावी उपाय जरूर करें। 1. तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें रविवार को सूर्य नमस्कार करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य नमस्कार से सूर्य देव (Lord Surya) प्रसन्न होते हैं और साधक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाता है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है। 2. जलाएं दीपक: रविवार के दिन घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। यह उपाय न केवल सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है, बल्कि इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इस उपाय से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। 3. रविवार को करें दान, दूर होगी दरिद्रता हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है और रविवार का दिन भी दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन गुड़, चावल, तांबे के बर्तन या लाल रंग के वस्त्र का दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय न केवल आर्थिक संकट को दूर करते हैं, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि भी बढ़ाते हैं। 4. सूर्य मंत्र का जाप और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें रविवार के दिन सूर्य देव (Lord Surya) के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है। खासकर “ॐ आदित्याय नमः” और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्रों का 108 बार जाप करें। इसके अलावा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से शत्रु बाधा दूर होती है और आय के स्रोत खुलते हैं। यह स्तोत्र रामायण का अंश है, जिसे भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त करने से पहले पढ़ा था। इसे भी पढ़ें:- पति की लंबी आयु के लिए रखें ये शुभ व्रत और करें ये उपाय 5. पहनें शुभ रंग के वस्त्र: रविवार को सूर्य देव (Lord Surya) की कृपा पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल रंग सूर्य देव का प्रिय रंग होता है, इसलिए इस दिन यह रंग पहनने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। सुबह स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें और इसी रंग का वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। क्यों जरूरी है सूर्य की कृपा? सूर्य ग्रह अगर आपकी कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तो आप अपने जीवन में समाज में मान-सम्मान, सरकारी नौकरी, प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता और आर्थिक रूप से उन्नति पा सकते हैं। वहीं अगर यह ग्रह अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को बार-बार धन हानि, अपमान और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Lord Surya #suryaDev #sundayRemedies #hinduRituals #spiritualTips #wealthAttraction #successRituals #vedicUpay #sunWorship

आगे और पढ़ें
Translate »