SRH batting collapse: मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने
06 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात की इस जीत में मोहम्मद सिराज का बड़ा योगदान था, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के चार विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि इस सीजन में हैदराबाद की यह लगातार चौथी (SRH batting collapse) हार है। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने का नहीं दिया मौका खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच से पहले लग रहा था कि हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड में गुजरात टाइटंस को कांटे की टक्कर देगी, लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। सिराज ने पहले ही ओवर में हैदराबाद के घातक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होने अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया किया। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में उन्होंने 100 विकेट भी अपने नाम कर लिए। गौरतलब हो कि हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनके 100वें शिकार (SRH batting collapse) बनें। हैदराबाद के बल्लेबाज (SRH batting collapse) रहे फ्लॉप टॉस हारकर बैटिंग करने आई हैदराबाद के बल्लेबाज फ्लॉप (SRH batting collapse) रहे और महज 152 रन ही बना सके। इस मुकाबले में उनके एक भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगा पाया। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन नीतिश रेड्डी ने 31 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का भी आंकड़ा नहीं छू सका। ईशान किशन, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज प्लॉप साबित हुए। गेंदबाजी में हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस 1 विकेट लेने में कामयाब हुए। इसे भी पढ़ें:- अपने ही घर में पंजाब किंग्स से बुरी तरह हारी लखनऊ सुपर जायंट्स सनराइजर्स हैदराबाद को करना पड़ा चौथी हार (SRH batting collapse) का सामना 153 रन का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। सुंदर ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए, तो कप्तान गिल नाबाद रहे। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। बता दें कि इस सीजन में गिल का ये पहला अर्धशतक था। इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों का सामना करते हुए कुल 35 रन बनाए। इस तरह इस आसान से लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में ही पूरा कर लिया। इस तरफ गुजरात ने 7 विकेट रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन में लगातार चौथी हार (SRH batting collapse) का सामना करना पड़ा है। अगर बात करें इस मैच में सनराईजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की तो उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही निराशाजन प्रदर्शन किया। है Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 SRH batting collapse #SRHvsRCB #MohammedSiraj #IPL2025 #RCBWin #SunrisersCollapse #CricketHighlights #SirajMagic #RCBvsSRH #BowlingBrilliance #SRHAllOut

