Ashutosh Sharma IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज के सामने चारों खाने चित्त हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज
24 मार्च को आईपीएल 2025 का (IPL 2025) चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बैटिंग करने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 8 विकेट खोकर दिल्ली कैपिटल्स को 209 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआती पारी लड़खड़ा गई। एक समय दिल्ली कैपिटल्स के 65 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। गिरते विकटों के साथ जीत असंभव सी लग रही थी। तभी बैटिंग करने क्रीज पर आये आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma IPL 2025)। शर्मा ने विपराज निगम के साथ मिलकर दिल्ली की टीम के लिए जीत की उम्मीद जगी दी। एक तरफ विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी तरफ आशुतोष ने 31 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए दिल्ली को जीत दिलाई। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े। यह शर्मा की तूफानी पारी का ही कमाल था जो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैच को जीत लिया। आशुतोष ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई। उन्हें उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आशुतोष ने पंजाब की ओर से खेलते हुए पिछले सीजन ही साबित कर दिया था कि उन्हें अभी लंबी दूरी तय करनी है। आईपीएल के 18वें सीजन में दिल्ली के लिए पहले ही मैच में मैच विनिंग पारी खेल सनसनी मचा दी है। कहने की जरूरत नहीं आशुतोष शर्मा की तूफानी पारी की ही वजह से दिल्ली की टीम रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 1 विकेट से हराने में कामयाब रही। इस तरह आशुतोष बतौर इम्पैक्ट प्लेयर महफिल लूट ली। उन्होंने अपने बल्ले से इस कदर कहर बरपाया कि लखनऊ की टीम के गेंदबाज चारो खाने चित्त हो गए। आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma IPL 2025) को बचपन में करना पड़ा था आर्थिक तंगी का सामना 15 सितंबर 1998 मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर रतलाम में जन्में आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma IPL 2025) को बचपन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। पैसों की किल्लत ऐसी कि क्रिकेट किट तक खरीदने के लिए उन्हें काफी मशक्क्त करनी पड़ी थी। लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ही उन्हें मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एकेडमी तक ले गया। वहां उन्होंने क्रिकेट के गुर साथ-साथ क्रिकेट की बारीकियां भी सीखी। अपने कथिक परिश्रम, त्याग और लगन के कारण वह साल 2018 में मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने में सफल रहे। कुछ साल मध्यप्रदेश के लिए खेलने के बाद उन्होंने रेलवे की टीम का दामन थाम लिया। इस बीच घरेलू क्रिकेट में रेलवे की ओर से खेलते हुए आशुतोष ने अपने बल्ले का जौहर दिखाना जारी रखा। लेकिन पहली बात वो सुर्ख़ियों में तब आये जब उन्होंने साल 2023 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। बड़ी बात यह कि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था। यह वह शतक था, जिसने युवराज सिंह के 12 गेंदों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उनकी इसी पारी ने आईपीएल स्काउट्स का ध्यान खींचा। इस बीच साल 2024 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। डेब्यू मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर यह जता दिया उनके भीतर बड़ी पारी खेलने का जज्बा है। 30 लाख के बेस प्राइस के साथ जब आईपीएल 2025 (Ashutosh Sharma IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में उतरे थे आशुतोष गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आशुतोष 30 लाख के बेस प्राइस के साथ जब आईपीएल 2025 (Ashutosh Sharma IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में उतरे। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त होड़ थी। आखिरकार अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने पाले में शामिल कर लिया। बता दें कि आशुतोष आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो किसी भी परिस्थिति में अपनी टीम को जिताने की कूवत रखते हैं। बेशक आईपीए में अपनी धाक जमा चुके आशुतोष की कोशिश अब भारतीय टीम में जगह बनाने की होगी। यदि वो अपने इस शानदार प्रदर्शन को बरकरार रहते हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी वर्षों में भारतीय टीम को एक नया फिनिशर मिल सकता है। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की आंधी के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के धुरंधर बात करें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन की तो दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Ashutosh Sharma IPL 2025 IPL2025 #AshutoshSharma #DelhiCapitals #DCvsLSG #CricketBuzz #T20Blast #IndianPremierLeague #DCWins

