Global market crash: टैरिफ वॉर के डर से भारत सहित ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, ट्रंप ने कही यह बड़ी बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी लागू होने के बाद से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कोहराम (Global market crash) मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में दुनिया भर के शेयर बाजारों से करीब 6 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू जलकर स्वाहा हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी। ट्रंप की तरफ से लगाए गए भारी इम्पोर्ट टैक्स के जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर सख्त टैरिफ लगा दिए। इस ट्रेड वॉर के डर से दुनिया भर के निवेशक डर के मारे शेयर बेचने लगे हैं। आज यानी सोमवार, 7 अप्रैल को एशियाई शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। हॉन्ग कॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे बड़े मार्केट्स में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। बात करें ग्लोबल मार्किट की तो गोल्ड की कीमत में भी 0.7% की आई है गिरावट (Global market crash) ध्यान देने वाली बात यह कि इस गिरावट (Global market crash) के बाद जापान में फ्यूचर ट्रेडिंग को रोकना पड़ा, यानी सर्किट ब्रेकर लगाना पड़ा। इस तरह की गिरावट मार्केट में डर और पैनिक का साफ संकेत देती है। दरअसल, ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इन्वेस्टर्स को लग रहा है कि ट्रेड वॉर की वजह से ग्लोबल ग्रोथ पर असर पड़ेगा और कंपनियों के मुनाफे में बड़ी गिरावट हो सकती है। सिर्फ एशियाई मार्केट ही नहीं, बल्कि अमेरिका के शेयर फ्यूचर्स में भी बड़ी गिरावट देखी गई। गोल्ड की कीमत में भी 0.7% की गिरावट आई है और यह 3,013 डॉलर प्रति औंस तक आ गया है। ये मार्केट में गिरावट सिर्फ मेडिसीन की तरह है, जो लॉन्ग टर्म में फायदा पहुंचाएगी (Global market crash) शेयर बाजार में जारी गिरावट (Global market crash) पर रविवार को ट्रंप ने यह इनकार किया कि “वो जानबूझकर शेयर बाजार में गिरावट ला रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “उन्हें मार्केट रिएक्शन का अंदाजा नहीं था और जब तक दूसरे देशों के साथ व्यापार घाटे का समाधान नहीं होता, तब तक वो कोई डील नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा, कभी-कभी किसी चीज को ठीक करने के लिए दवा लेनी ही पड़ती है। दरअसल, ट्रंप का कहना है कि “ये मार्केट में गिरावट सिर्फ मेडिसीन की तरह है, जो लॉन्ग टर्म में फायदा पहुंचाएगी। चाहे कुछ भी हो, लेकिन इन्वेस्टर्स को फ़िलहाल नुकसान ही दिख रहा है। बता दें कि एयर फाॅर्स वन में रिपोर्टर्स से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि “उन्होंने इस मसले पर दुनिया के कई नेताओं से बातचीत की है और कहा कि वो सब डील करने को बेताब हैं।” इसे भी पढ़ें:– भारत के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं करोड़ों अवैध बांग्लादेशी मुसलमान, इस तरह करते हैं घुसपैठ ट्रंप के फैसले के बाद से भारतीय शेयर बाजार में देखने मिल रही है गिरावट (Global market crash) गोलबल मार्किट के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार भी अब पूरी तरह से इसकी चपेट में (Global market crash) आ गया है। सोमवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 3914.75 अंकों की गिरावट के साथ 71,449.94 अंकों पर खुला। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 1146 अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 अंकों पर खुला। ट्रंप के फैसले के बाद से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि कोविड के बाद भारतीय शेयर बाजार में ये अभी तक की सबसे बड़ी गिरावट है। Latest News in Hindi Today Hindi news Global market crash #GlobalMarketCrash #TariffWar #TrumpTradePolicy #StockMarketNews #IndianMarkets #USChinaTensions #EconomicCrash #SensexToday #MarketPanic #GlobalRecession

