Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, फिर गड़बड़ी की तो खैर नहीं, और भी आतंकी ठिकानों की कर ली है पहचान
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 बेकसूर लोग मारे गए। इस हमले की साजिश पाकिस्तान की कोख में पल रहे लश्कर-ए-तैयबा नामक आतंकी संगठन ने की थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों को बेसब्री से इस पल का इंतजार था कि भारत कब इस कायराना हमले का बदला लेगा। आखिरकार, भारत ने बदला ले ही लिया। पहलगाम हमले का जवाब देते हुए ठीक 14 दिन बाद 6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। बड़ी बात यह कि इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। इस बीच पाकिस्तान में किए गए स्ट्राइक के बाद भारत का सबसे बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर उसने फिर कोई गड़बड़ी की तो भारत फिर से हमला करेगा।” ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूएई और सऊदी अरब से की है बात बता दें कि पाकिस्तान में स्ट्राइक करने के बाद भारत पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि “अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई गड़बड़ी की तो भारत उस पर फिर से हमला करेगा। भारत ने पाकिस्तान के कुछ अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान कर ली है।” इस हमले के बाद भारत ने कुछ देशों से बात करते हुए उन्हें इसकी जानकारी भी दी है। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूएई और सऊदी अरब से बात की है। एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायुसेना ने मुरीदके, बहावलपुर, कोटली, गुलपुर, मुजफ्फराबाद, भिंबर, अमरू और सियालकोट में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसे भी पढ़ें:- भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय की तैयारियां तेज़, राज्यों में मॉक ड्रिल का आदेश ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का मकसद सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना था, न कि पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाना इस दौरान रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि “ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का मकसद सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना था, न कि पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाना। तो वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में भारी तबाही हुई है। इसके अलावा पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि “भारतीय हमलों के बाद उनके फाइटर जेट्स हाई अलर्ट पर हैं।” इसके अलावा बड़ी बात यह कि मुजफ्फराबाद में हमले के बाद पूरा इलाका ब्लैकआउट में चला गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे युद्ध जैसी स्थिति बताते हुए भारत को खुलेआम चेतावनी दी। बेशक इससे सीमा पर तनाव और बढ़ने की आशंका लगाईं जा सकती है। Latest News in HindiToday Hindi news Operation Sindoor #OperationSindoor #IndiaPakistan #TerrorAlert #IndianArmy #PakistanWarning #CrossBorderStrike #NationalSecurity #TerrorCamps #IndiaDefence #BreakingNews

