gas inhalation death

Gas inhalation death: मुंबई में युवक ने पहले पुलिस के लिए लिखी चेतावनी, फिर जहरीली गैस सूंघकर दी जान

लोग अपने जीवन से तंग आकर आत्महत्या कर लेते हैं। आत्महत्या करने के कई तरीके हैं। कोई फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करता है तो कोई जहर खाकर। लेकिन मुंबई के वसई इलाके में मौत का एक दिल को दहला देने वाला अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 27 साल के नौजवान ने कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सूंघकर आत्महत्या (gas inhalation death) कर ली। आत्महत्या करने का जो रास्ता उसने चुना, उसे सुनकर सब हैरान हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की एक महिला ने मुंबई पुलिस को ईमेल किया था। जिसमें उसने अपने गुमशुदा भाई के बारे में जानकारी मांगी थी। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो उन्हें इस चौकाने वाली घटना के बारे में पता चला। दरअसल, शिकायत के बाद जब नयागांव पुलिस बंगले पर पहुंची तो गेट पर एक चेतावनी लिखी मिली कि “अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइटें के लिए स्विच ऑन नहीं करें।”  मृतक ने इनहेलेशन मास्क पहन (gas inhalation death) रखा था जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने शनिवार को आखिरी बार अपने परिवार वालों से बात की थी। फिर इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि वह वसई के कमान इलाके में है। लोकेशन के आधार पर जब पुलिस बुधवार को जब इंडस्ट्रियल वेयरहाउस के बीच बने पुराने बंगले पर पहुंची तो, वहां लगा नोटिस देखकर हैरान रह गई। दरअसल, बंगले के दरवाजे पर एक नोट चिपकाया हुआ था, जिस पर लिखा था कि “अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइटें चालू मत करना।” कमरे का आलम यह था कि कमरे के अंदर से बदबू भी आ रही थी। पूरे फ्लैट में कार्बन मोनोऑक्साइड की दुर्गंध फैली हुई थी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। इस बीच पुलिस की टीम जब दरवाजा खोलकर अंदर गई, तो वो हैरान रह गई। घर के अंदर गैस रिसाव को रोकने के लिए एक बढ़ई की मदद से खिड़कियों को सील कर दिया था। पुलिस जब कमरे के भीतर गई वहां उन्हें 27 साल के एक शख्स का शव मिला। उसने इनहेलेशन मास्क पहन (gas inhalation death) रखा था, जो कि कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर से जुड़ा था।  इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान बिस्तर के पास दीवार पर (gas inhalation death) भी चिपका हुआ था सुसाइड नोट यही नहीं, उसने बिस्तर के पास दीवार पर एक सुसाइड नोट (gas inhalation death) भी चिपकाया हुआ था। बता दें कि मृतक ने सुसाइट लेटर में लिखा था कि “मैंने अपनी जिंदगी को खत्‍म करने का फैसला लिया है। इसकी वजह यह है कि मैं 2 बड़ी फिजिकल हेल्‍थ प्रॉब्‍लम से गुजर रहा हूं। इन बीमारियों का कोई इलाज नहीं है। पिछले डेढ़ साल से समस्‍या बढ़ती जा रही है। मैंने कई डॉक्‍टरों को दिखाया, लेकिन कोई मेरी मदद नहीं कर सका। इन समस्‍याओं के कारण मेरी नौकरी पर भी दांव पर है। मेरे परिवार और दोस्‍तों ने पिछले डेढ़ साल में मेरी बहुत हिम्‍मत बढ़ाई।” पुलिस का मानना है कि उसने जहरीली गैस सिलेंडर से सांस लेकर आत्महत्या की है। पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की? उसे कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर कहां से मिला? गौरतलब हो कि कार्बन मोनोऑक्साइड एक रंगहीन जहरीली गैस है, इसका इस्तेमाल केमिकल और मेटल इंडस्ट्री में होता है। यह गैस बहुत खतरनाक होती हैष इसे सूंघने से मौत भी हो सकती है।  Latest News in Hindi Today Hindi news gas inhalation death #MumbaiNews #GasInhalation #SuicideCase #ToxicGas #PoliceWarning #TragicIncident #BreakingNews #Maharashtra #DeathReport #CrimeNews

आगे और पढ़ें
Man Kills Girl’s Brother Over Rejection

Man Kills Girl’s Brother Over Rejection: लड़की ने इनकार क्या किया, आरोपी ने घर में घुसकर उसके भाई को उतारा मौत के घाट और फिर खुद भी… 

सनक किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती। विशेषकर नकारात्मक चीजों को लेकर। कभी-कभी यही सनक जाने-अनजाने में ऐसे काम करवा देती है जिसका खामियाजा दूसरों को भुगतना पड़ जाता है। ऐसी ही सनक का एक मामला केरला (Kerala) के कोल्लम जिले से प्रकाश में आया है, जहाँ एक युवक ने एक छात्र की उसीके घर में घुसकर हत्या कर दी। न सिर्फ उसकी हत्या की बल्कि खुद भी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक आरोपी तेजस ने कोल्लम के उलीयकोविल इलाके में रहने वाले छात्र फिबिन और उसके पिता गोमस के घर में घुसकर जानलेवा (Man Kills Girl’s Brother Over Rejection) हमला किया। उसने फिबिन पर कई बार चाकू से अचानक हमला किया। इस बीच खुद को बचाने के लिए घायल अवस्था में जैसे-तैसे फिबिन घर से बाहर निकला और फिर कुछ दूर जाकर बेहोश होकर गिर गया। फिबिन को इस तरफ गिरा देख स्थानीय लोगों ने उसे और उसके पिता गोमस को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ, फिबिन की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उसके पिता का इलाज जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजस वहीं पास ही में मौजूद रेल्वे लाइन पर गया और चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी तेजस एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी का बेटा था।  शादी से इंकार करने के बाद तेजस अपसेट रहने लग गया (Man Kills Girl’s Brother Over Rejection) प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी तेजस और फिबिन की बहन ने एक साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। कॉलेज के दिनों से दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इस बीच इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद फिबिन की बहन ने बैंक की कोचिंग की। और कोझिकोड इलाके में उसे एक निजी बैंक में नौकरी भी मिल गई। यह सब चल ही रहा था कि इसी दरम्यान इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों के परिवार वालों ने उनकी शादी की बात की। बड़ी बात यह कि दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी भी हो गए। सब ठीकठाक था लेकिन इस बीच फिबिन की बहन ने अचानक शादी करने से मना कर दिया और उसने इस फैसले को अपने घरवालों से भी बता दिया। इस बात की जानकारी जब तेजस को हुई तो वो अपसेट हो गया (Man Kills Girl’s Brother Over Rejection)। इसी बीच वो पुलिस ट्रेनिंग ले रहा था। कहने की जरूरत नहीं, इस फैसले का असर उसकी ट्रेनिंग पर भी पड़ा और फिजिकल टेस्ट में फेल हो गया। फिजिकल टेस्ट में फेल होने की वजह से अब वो डिप्रेशन में रहने लगा। बेटे को इस तरह टूटता देख पुलिस अधिकारी पिता ने उसकी बाकायदा काउंसलिंग भी करवाई। यही नहीं, उन्होंने गोमस से मिलकर उसकी बेटी को समझाने को भी कहा। लेकिन गोमस की पत्नी ने साफ़ कह दिया कि “अगर बेटी तेजस से शादी नहीं करना चाहती है, तो वो उस पर दबाव नहीं बनाएंगे।” इसे भी पढ़ें:-सिर्फ इस एक छोटी सी वजह के चलते बाप-बेटे ने मिलकर की मां-बेटी की हत्या दरवाजा खोलते ही तेजस ने गोमस और फिबिन पर वार करना शुरू कर दिया (Man Kills Girl’s Brother Over Rejection) फिबिन की माँ ने जब शादी से साफ़ मना कर दिया तो आरोपी तेजस आग बबूला हो उठा। उसे हर हाल में फिबिन की बहन से शादी करनी थी। अब वो फिबिन की बहन को बार-बार फ़ोन कर परेशान करने लगा। इस बीच फिबिन ने तेजस को ऐसा न करने की हिदायत। फिबिन की हिदायत तेजस को इस कदर नागवार गुजरी कि अब उसने बदला लेने की ठान ली। और बदला लेने के इरादे से तेजस अपनी कार लेकर सोमवार शाम को गोमस के घर पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक तेजस अपने साथ चाकू और 2 लीटर पेट्रोल लेकर गया था। घर जाने पर जैसे ही गोमस ने दरवाजा खोला तो, तेजस को देखकर दोनों में बहस शुरू हो गई। अभी दोनों की बहस हो ही रही थी कि इसी बीच फिबिन भी बाहर आ गया। फिबिन को देख तेजस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। और उसने तेजस और गोमस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया (Man Kills Girl’s Brother Over Rejection)। इस बीच दोनों पर हमला करने के बाद वो इस कदर डर गया कि उसने खुद ने भी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। Latest News in Hindi Today Hindi News Man Kills Girl’s Brother Over Rejection Kerala #CrimeNews #ShockingIncident #MurderSuicide #ViolenceAgainstWomen #BreakingNews #JusticeForVictim #IndiaCrimeReport #TragicIncident #LawAndOrder #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
Translate »