Trump presidential plans: क्या तीसरी बार भी अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिका में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 4 साल का होता है और कोई भी शख्स दो बार से अधिक इस पद पर नहीं रह (Trump presidential plans) सकता। दरअसल, फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट लगातार चार बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। इसके बाद साल 1951 में अमेरिकी संविधान में 22वां संशोधन किया गया। उस संसोधन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर दो बार से अधिक नहीं चुना जाएगा। इस संशोधन के साथ अमेरिका में अधिकतम 2 बार ही राष्ट्रपति बनने की सीमा लगा दी गई। इस संविधान संशोधन के बाद अब तक चुने गए सभी राष्ट्रपति इस सीमा का पालन करते आए हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई है। बता दें की डोनाल्ड ट्रंप साल 2017 से लेकर 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे। इसके बाद साल 2021 में वो जो बाइडेन को हाथों चुनाव हार गए थे। अमेरिका का पुतिन बनने को सोच (Trump presidential plans) रहे हैं- डोनाल्ड ट्रंप इसके बाद साल 2025 में एक फिर से वो चुनाव में लड़े और इस बार उनका मुकाबला जिसमें उनका मुकाबला कमला हैरिस से हुआ। बड़ी बात यह की इस चुनाव को वे भारी अंतर से जीत गए। अब उनका यह कार्यकाल साल 2029 में खत्म होगा। गौर करने वाली बात यह कि तब तक वे 82 वर्ष के हो चुके होंगे। इसके बावजूद ट्रंप को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता की वजह से अमेरिकी जनता उन्हें तीसरा कार्यकाल देने के लिए सहमत हो जाएगी। इस तरह वो अमेरिका का पुतिन बनने को सोच (Trump presidential plans) रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या वे भी संवैधानिक सीमा को हटाकर तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं? दरअसल, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने संविधान में संशोधन कर चुनाव लड़ने की सीमा हटा चुके हैं। हालांकि इस बारे पहले से अटकलें लगाईं जा रही थी लेकिन रविवार को ट्रंप ने खुद ही इस बारे में स्पष्ट कर दिया। उन्होंने खुलकर कहा कि “वे तीसरी बार भी राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करना चाहते हैं।” इसे भी पढ़ें:- म्यामार-थाईलैंड में भूकंप के तेज झटके, गगनचुंबी इमारतें हुईं धराशाही देखिए मुझे काम करना (Trump presidential plans) पसंद है- डोनाल्ड ट्रंप एनबीसी न्यूज को टेलीफोनिक इंटरव्यू में जब ट्रंप से पूछा गया कि “क्या वह उस समय देश की सबसे कठिन नौकरी में सेवाएं देना जारी रखना चाहेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि “देखिए मुझे काम करना (Trump presidential plans) पसंद है।” इस दौरान उन्होंने दावा किया कि “अमेरिका की जनता उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें तीसरा कार्यकाल देने के लिए तैयार हो जाएगी। ट्रंप यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि “मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। ऐसे तरीके हैं जिनसे आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में विचार करना अभी काफी जल्दबाजी होगी।” विदेश नीति मामलों के विशेषज्ञों की माने तो ट्रंप के इरादों से स्पष्ट है कि साल 2029 में अपना दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वे तीसरी बार चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए वे शायद दो से अधिक बार देश का नेतृत्व करने पर लगी रोक संबंधी संवैधानिक बाधा को पार करने की योजना पर विचार कर रहे हैं। तो वहीं ट्रम्प की टिप्पणियों की तीखी आलोचना भी की जा रही है। प्रतिनिधि डैनियल गोल्डमैन ने इसे सरकार को संभालने और हमारे लोकतंत्र को खत्म करने के उनके स्पष्ट प्रयास में वृद्धि करार दिया है।उन्होंने कहा कि “अगर कांग्रेस के रिपब्लिकन संविधान में विश्वास करते हैं, तो वे तीसरे कार्यकाल के लिए ट्रम्प की महत्वाकांक्षाओं का विरोध करेंगे।” Latest News in Hindi Today Hindi news Trump presidential plans #TrumpThirdTerm #DonaldTrump2028 #Trump2028Campaign #USPresidentialElections #Trump2028Run #TrumpForPresident #Trump2028Bid #Trump2028

