Iran Supreme Leader Trump threat

Trump Warns Iran’s Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर को ट्रंप का अल्टीमेटम, कहा- हमें पता है कहां छिपे हैं खामेनेई, करें बिनाशर्त सरेंडर

इजरायल और ईरान के बीच तनाव पूरे चरम पर है। इस बीच बढते खतरे के मद्देनजर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई परिवार सहित अनजान सुरक्षित स्थान पर छिप गए हैं। इस बीच अमेरिका ने ईरान को धमकाते हुए कहा कि उसे पता है कि उनका सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपा है। गौर करने वाली बात उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध दिन-ब-दिन लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, इजराइल-ईरान युद्ध के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को एक बड़ा बयान दिया है। वो बात और है कि उन्होंने खामेनेई का नाम नहीं लिया है, लेकिन सुप्रीम लीडर लिखते हुए पोस्ट किया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं कि तथाकथित सुप्रीम लीडर कहां छिपे (Trump Warns Iran’s Khamenei) हैं ,वह एक आसान टारगेट हैं, लेकिन वहां सुरक्षित हैं। हम उन्हें मारेंगे नहीं, कम से कम अभी तो नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं। हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है। कुल-मिलाकर ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने के लिए कहा है।  ट्रंप यह फैसला ले सकते (Trump Warns Iran’s Khamenei) हैं- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस  यही नहीं जारी इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी राय रखते हुए कहा, ट्रंप ईरानी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकते हैं। इस बीच वेंस ने तर्क देते हुए कहा कि ट्रंप वैसे भी लगातार कहते रहे हैं कि ईरान यूरेनियम संवर्धन नहीं कर सकता और उन्होंने बार-बार कहा है कि यह दो तरीकों में से एक से होगा, आसान तरीका या अन्य तरीका। ट्रंप यह फैसला ले सकते हैं कि उन्हें ईरानी संवर्धन को खत्म करने के लिए आगे की कार्रवाई करने की जरूरत (Trump Warns Iran’s Khamenei) है। यह फैसला राष्ट्रपति का है। कुल-मिलकर बात यह कि ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने का अनुरोध किया। गौर करने वाली बात यह कि उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल और ईरान के बीच पांच दिन से जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन वापस आते समय उड़ान के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन को कर दिया (Trump Warns Iran’s Khamenei) खारिज  गौरतलब हो कि तुलसी गबार्ड ने इस वर्ष की शुरुआत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमेरिकी संसद के समक्ष गवाही देते समय कोई संदेह नहीं छोड़ा था। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक गबार्ड ने सांसदों को बताया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा है। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि  इसके सर्वोच्च नेता ने स्थगित किये जा चुके कार्यक्रम को पुनः मंजूरी नहीं दी है। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन वापस आते समय उड़ान के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन को खारिज कर दिया।  इसे भी पढ़ें:- Modi-Trump की 35 मिनट की बातचीत: आतंकवाद पर कड़ा संदेश, अमेरिका का भारत को समर्थन इजराइल ने अब तक ईरान में 70 एयर डिफेंस बैट्री कर दी हैं तबाह  ट्रंप के अल्टीमेटम और रजा पहलवी के पोस्ट के (Trump Warns Iran’s Khamenei) बीच इसराइल ने अलर्ट जारी कर कहा है कि ईरान ने मिसाइलें दागी हैं। ये मिसाइल जॉर्डन, लेबनान और सीरिया होकर आ रही हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ का दावा है कि इजराइल ने अब तक ईरान में 70 एयर डिफेंस बैट्री तबाह कर दी हैं। आईडीएफ की माने तो, इजराइली वायु सेना ने ईरान में आईडीएफ के अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक 70 एयर डिफेंस बैट्री नष्ट कर दी हैं। बीते शुक्रवार सुबह अभियान के पहले 24 घंटों में 40 से ज्यादा ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला किया गया था। 30 अन्य सिस्टम को भी निशाना बनाया गया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Trump Warns Iran’s Khamenei #TrumpWarning #Khamenei #IranCrisis #USIranTensions #GlobalPolitics

आगे और पढ़ें
Trump Xi Jinping warning

Trump Xi Jinping warning: ट्रंप के टैरिफ की मार से चीन हुआ बेहाल, डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग को दी यह धमकी

लंबे अरसे से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध चला आ रहा है। ट्रंप प्रशासन में इसे अधिक तेजी (Trump Xi Jinping warning) मिली। गौरतलब हो कि अमेरिका ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 145% तक की टैरिफ लगा दिया है। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामानों पर 125% तक का जवाबी शुल्क लगाया है। हालांकि, इस बीच शुक्रवार को अमेरिका ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, सेमीकंडक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर टैरिफ में छूट की घोषणा की थी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति से पूरी दुनिया को हिला रखा है। अब वह सेमिकंडक्टर पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि “अनुचित व्यापारिक व्यवहार के लिए ‘किसी को बख्शा नहीं जायेगा।” इस बीच उन्होंने यह भी साफ़ किया कि शुक्रवार को जिन उत्पादों पर टैरिफ छूट दी गई है, वे अब भी 20% फेंटानिल टैरिफ के दायरे में हैं।  हम किसी भी देश, खासकर चीन जैसे दुश्मन व्यापारिक राष्ट्रों के आगे बंधक (Trump Xi Jinping warning) नहीं बन सकते राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि हम अपने उत्पादों का निर्माण अमेरिका में ही करें। हम किसी भी देश, खासकर चीन जैसे दुश्मन व्यापारिक राष्ट्रों के आगे बंधक नहीं बन सकते। ये देश दशकों से हमारा व्यापारिक शोषण करते आ रहे हैं, लेकिन अब वो दिन (Trump Xi Jinping warning) लद चुके हैं।” हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि “अमेरिका जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा टैरिफ जांच के तहत सेमीकंडक्टर और संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन की समीक्षा करेगा।” अहम बात ये कि यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन पर चीन को रियायत देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ से छूट तो दी गई थी, लेकिन अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने साफ किया है कि “यह सिर्फ एक अस्थायी राहत है, जब तक कि ट्रंप प्रशासन सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए नया टैरिफ ढांचा तैयार नहीं कर लेता।”  इसे भी पढ़ें:– 14,000 करोड़ रुपये डकारने वाला मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार स्थायी टैरिफ नीति पर काम हो (Trump Xi Jinping warning) रहा है कहने की जरूरत नहीं कि इस कदम से ऐसा लगने लगा था कि अमेरिका दबाव कम करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप और वाणिज्य सचिव ने इसे सिर्फ एक अस्थायी कदम बताया। महत्वपूर्ण बात यह कि इस नई छूट से एपल, एनविडिया और डेल जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों को राहत मिल सकती है। ये कंपनियां अपने कई उत्पादों का निर्माण चीन में कराती हैं।  विशेषकर आईफोन और अन्य प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए डोनाल्ड ट्रंप का यह फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में ट्रंप ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि “स्थायी टैरिफ नीति पर काम हो (Trump Xi Jinping warning) रहा है।” वैसे आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका चीन समेत अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंधों में कितनी सख्ती अपनाता है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ता है?  Latest News in Hindi Today Hindi news Trump Xi Jinping warning #TrumpWarning #XiJinping #USChinaTensions #TradeWar #TrumpTariffs #ChinaEconomy #Geopolitics #USChinaRelations #GlobalTrade #TrumpNews

आगे और पढ़ें
Translate »