WhatsApp का नया फीचर: अब प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे सोशल मीडिया लिंक
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च करते रहता है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन अनुभव मिल सके। हाल ही में कंपनी ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है, जिससे यूजर्स अपने WhatsApp प्रोफाइल में सोशल मीडिया लिंक ऐड कर सकेंगे। यह नया अपडेट फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस नए WhatsApp फीचर के बारे में विस्तार से। कैसे काम करेगा यह नया फीचर? WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार Android 2.25.7.9 अपडेट में इस नए फीचर को स्पॉट किया गया है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा: यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अपने बिजनेस, ब्रांड प्रमोशन यापर्सनल प्रोफाइल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का भी होगा सपोर्ट फिलहाल इस फीचर में केवल Instagram लिंक जोड़ने का विकल्प दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp जल्द ही इसमें अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Social Media Platforms) जैसे: फेसबुक, ट्विटर (X), लिंकडिन, स्नैपचैट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी ऐड करने का ऑप्शन दे सकता है। इससे WhatsApp एक मल्टी-फंक्शनल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित होगा, जहां यूजर्स को अपनी डिजिटल उपस्थिति को एक ही जगह से नियंत्रित करने की सुविधा मिलेगी। प्राइवेसी कंट्रोल का भी मिलेगा ऑप्शन WhatsApp हमेशा से अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सजग रहा है। इस नए फीचर में भी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। यूजर्स अपनी प्रोफाइल में जोड़ा गया सोशल मीडिया लिंक किन लोगों को दिखाना चाहते हैं, इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें निम्न विकल्प शामिल होंगे: इससे यूजर्स को अपने सोशल मीडिया लिंक की विजिबिलिटी पर पूरा कंट्रोल मिलेगा, जिससे उनकी सुरक्षा और प्राइवेसी को बनाए रखना आसान हो जाएगा। स्टेटस सेक्शन में मिलेगा नया अपडेट WhatsApp सिर्फ सोशल मीडिया लिंक जोड़ने तक ही सीमित नहीं है। कंपनी एक और खास फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो जल्द ही स्टेटस सेक्शन में जोड़ा जा सकता है। इस फीचर के तहत यूजर्स को अपने स्टेटस को सेव करने की सुविधा दी जाएगी। यह फीचर काफी हद तक Instagram Stories Archive फीचर जैसा होगा। इससे यूजर्स अपने पसंदीदा स्टेटस को सेव कर सकेंगे और बाद में उन्हें दोबारा पोस्ट या साझा कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 17 Air: अब तक का सबसे पतला iPhone कब होगा लॉन्च? WhatsApp के नए फीचर्स का उद्देश्य WhatsApp का यह नया अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपने बिजनेस, प्रोफेशनल नेटवर्किंग या व्यक्तिगत प्रोफाइल को प्रमोट करना चाहते हैं। इस फीचर के जरिए WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा इंटरैक्टिव और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके अलावा, स्टेटस सेविंग फीचर यूजर्स को अपने महत्वपूर्ण स्टेटस को सेव करके दोबारा उपयोग करने की सुविधा देगा, जिससे यूजर्स को अपनी मेहनत से बनाए गए कंटेंट को सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा। WhatsApp का यह नया फीचर सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को प्रमोट करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इससे व्यवसायियों, इन्फ्लुएंसर्स और आम यूजर्स को अपने संपर्कों के साथ जुड़ने का नया अवसर मिलेगा। WhatsApp के ये नए अपडेट्स इसे सिर्फ मैसेजिंग ऐप से बढ़ाकर एक मल्टी-फीचर प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। आने वाले दिनों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिसका इंतजार करोड़ों लोग कर रहे हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news What’s Apps new feature #WhatsAppsnewfeature #Whatsappfeature #Whatsapp #socialmedia

