Mumbai rape case

Woman raped on job pretext: मुंबई एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने दफ्तर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

किसी की मंशा को परखा नहीं जा सकता। किसके मन में क्या चल रहा है कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग अपनी हवस को मिटाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म (woman raped on job pretext) का मामला प्रकाश में आया है। ठाणे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एक खुफिया सूचना के आधार पर डोंबिवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी एक नहीं बल्कि दो मामलों में वांछित बताया जा रह है। जानकारी के मुताबिक ठाणे शहर में महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को नासिक के एक होटल से गिरफ्तार किया है।  मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा (woman raped on job pretext) देकर किया दुष्कर्म  इस पूरे मामले पर पुलिस उपायुक्त क्राइम, अमर सिंह जाधव ने बताया कि “19 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 16 फरवरी से 29 मार्च के बीच कई बार डोंबिवली के दावडी इलाके में उसका यौन उत्पीड़न किया।” इस दौरान पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपी से उसका परिचय सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। कुछ दिनों की बाद बातचीत बढ़ती गई। इस बीच आरोपी ने जल्द ही उसका विश्वास जीत लिया। इस बीच उसने उसके बेरोजगार होने की बात पता चली। फिर उसने उसे मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा (woman raped on job pretext) देकर अपने दफ्तर बुलाया। दफ्तर पहुंचने के बाद उसने पहले तो यहाँ वहां की बात करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर की हुई बात चीत में ही आरोपी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इसे भी पढ़ें:–चीन के इशारे पर नॉर्थईस्ट का कार्ड खेल दबाव बना रहा बांग्लादेश, पीएम मोदी से द्विपक्षीय बैठक को क्यों बेचैन युनूस नाशिक के एक होटल से आरोपी को किया गिरफ्तार (woman raped on job pretext) इस बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी मुलाकातों की आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी। घर और परिवार की इज्जत की बात को ध्यान में रख पहले तो पीड़िता ने पहले पहले मामले को दबाने की सोची। लेकिन फिर उसने हिम्मतकर पुलिस का रुख किया और उसके खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में जाकर बलात्कार का मामला दर्ज (woman raped on job pretext) कराया। पीड़िता की शिकायत मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 74, 115(2) व अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी। अभी छानबीन जारी ही थी कि तभी पुलिस को मुखबिरों से उसके नाशिक के एक होटल में छिपे होने की बात पता चली। इसके बाद एक टीम नाशिक जाकर उसे वहां से धर दबोचा। बता दें कि आरोपी के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news  woman raped on job pretext #MumbaiRapeCase #JobFraud #SexualAssault #FakeJobOffer #WomenSafety #CrimeNews #MumbaiCrime #JusticeForHer #AirportJobScam #StopRape

आगे और पढ़ें
Anvita Sharma Dies by Suicide

Anvita Sharma Dies by Suicide: सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या 

भारत जैसे देश में शादी के बाद की जाने वाली दहेज़ की मांग और प्रताड़ना ने न जाने कितनी ही मासूम बेटियों को काल के गाल में समा दिया है। अचरज की बात यह कि कड़े कानून होने के बावजूद मामले में कोई कमी नहीं आई है। इस बीच देश की एक और बेटी ने दहेज़ लोभियों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। ताजा मामला है दिल्ली के गाजियाबाद का, जहाँ वसुंधरा सेक्टर 1 में एक शिक्षिका ने अपने पति और ससुराल वालों द्वारा दी जाने वाली मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या (Anvita Sharma Dies by Suicide) कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतका अन्विता दल्लूपुरा दिल्ली स्थित केवीएस स्कूल में सरकारी शिक्षिका के पद पर काम करती थी। साल 2019 में उनकी शादी मैक्स अस्पताल में कार्यरत डा. गौरव शर्मा से हुई थी। शादी के शुरूआती दिनों से सब ठीक था, लेकिन गुजरते समय के साथ ही ससुराल वाले दहेज़ की मांग करने लगे। इस बीच दोनों से एक बेटा भी हुआ। शुरू शुरू में अन्विता ने चीजों को नजरअंदाज करना शुरू किया लेकिन बात हद से आगे बढ़ने लगी। आखिरकार रोज-रोज की प्रताड़ना से वो तंग आ चुकी थी। इस बीच रविवार के दिन गौरव अपने सवा तीन साल के बेटे को पास में ही रहने वाले दादा-दादी के पास छोड़कर खरीदारी करने बाजार गए थे, तभी गौरव के पास मोदीनगर में रहने वाले उनके साले ने बताया कि अन्विता ने सुसाइड (Anvita Sharma Dies by Suicide) नोट भेजा है।  अन्विता ने सुसाइड (Anvita Sharma Dies by Suicide) नोट में लिखा मार्मिक संदेश  दरअसल, अन्विता इस कदर तंग आ चुकी थी कि गौरव के मार्केट जाने के बाद उसने अपने परिवार को एक सुसाइड नोट भेजा। मैसेज मिलते ही अन्विता के माता-पिता और भाई ने उसे कई कॉल किया। इस बीच जवाब नहीं मिलने पर घबराकर उन्होंने गौरव कौशिक को फोन किया और फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद गौरव ने जब घर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। फिर उसने खिड़की की ग्रिल काटकर जब घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर जाते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि अन्विता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। गौरव ने उन्हें नीचे उताकर प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, फिर वसुंधरा सेक्टर तीन के निजी अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में पति और ससुराल वालों पर लगाया मानसिक और दहेज उत्पीड़न का आरोप पुलिस के मुताबिक, वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित एक निजी अस्पताल से रविवार को इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका की पहचान वसुंधरा सेक्टर एक की अन्विता शर्मा (Anvita Sharma Dies by Suicide) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वाट्सएप पर सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें पति और ससुराल वालों पर मानसिक और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति उनमें छोटी छोटी कमियां निकालते थे। उनसे कभी खुश नहीं रहते थे। अपने माता पिता से मांफी मांगते हुए लिखा है कि “अब और बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।” भाई के लिए लिखा है कि वह अपने बेटे को बेहद प्यार करती हैं उसका हमेशा अच्छे से ख्याल रखना।” पति के लिखा कि “मैंने खाना बना दिया है, गौरव कौशिक, खा लेना।” इसे भी पढ़ें:- बिहार के अररिया में गांजा तस्कर को पकड़ने गए दारोगा की इस वजह से हुई मौत मेरे ससुरालवालों को सिर्फ काम करने वाली नौकरानी चाहिए थी- अन्विता  बता दें कि अन्विता ने आत्महत्या (Anvita Sharma Dies by Suicide) से पहले अपने नोट में अपनी शादी और ससुराल में हो रही प्रताड़ना का खुलासा किया। उन्होंने लिखा कि “मेरे पति को एक खूबसूरत, मेहनती और नौकरी करने वाली पत्नी चाहिए थी। मैंने हर संभव प्रयास किया, लेकिन मैं उनके लिए कभी भी पर्याप्त नहीं थी। “उसने मुझसे नहीं, मेरी नौकरी से शादी की थी। वे चाहते थे कि मैं सिर्फ ससुराल पर ध्यान दूं, लेकिन मेरे माता-पिता और भाई भी मेरे लिए उतने ही महत्वपूर्ण थे। पिछले पांच सालों में मेरे पति ने जितनी बार मुझे ताने मारे, उतनी बार शायद किसी सास ने भी अपनी बहू को नहीं मारा होगा।” उन्होंने आगे लिखा कि “मेरे ससुरालवालों को सिर्फ काम करने वाली नौकरानी चाहिए थी। मैं इस झूठी हंसी से थक गई थी। मेरे पति के पास मेरे बैंक अकाउंट, चेकबुक और हर चीज की एक्सेस थी। बस आप मेरे बच्चे का ख्याल रखना, मुझे अपने बेटे से बहुत प्यार है और मैं नहीं चाहती कि वह अपने पिता जैसा बने।” 16 मार्च को ससुराल वालों ने अन्विता को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जान ही दे दी जानकारी के लिए बता दें कि अन्विता के पिता अनिल शर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा कि “उन्होंने न सिर्फ शादी में 26 लाख रुपये खर्च किए थे बल्कि घर के लिए सभी जरूरी सामान, सोने-चांदी के गहने भी दिए थे। शादी के समय गौरव कौशिक और उसके परिवार ने कार की मांग भी की। परिवार की मांग पर  थी, जिसे पूरा उन्हें नीली डिजायर कार दी गई। इतना कुछ करने के बावजूद शादी के कुछ ही दिन बाद  गौरव, उसके पिता और मां ने अन्विता को (Anvita Sharma Dies by Suicide) शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनकी प्रताड़ना का आलम यह था कि वे उसकी पूरी सैलरी, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रखा करते थे। वापस मांगने पर वो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। इसी दरम्यान 16 मार्च को उन्होंने अन्विता को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जान ही दे दी।”  इसे भी पढ़ें:-सिर्फ इस एक छोटी सी वजह के चलते बाप-बेटे ने मिलकर की मां-बेटी की हत्या  पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से कर रही है जांच  बता दें कि अन्विता (Anvita Sharma Dies by Suicide) के परिवार द्वारा दायर शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके पति गौरव कौशिक और ससुर सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर… Read More

आगे और पढ़ें
Hampi tourist incident

Hampi tourist incident: इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं की लूटी इज्जत, तीन पुरुष साथियों को फेंका नहर में

हम्पी कर्नाटक का विश्व प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। दुनिया भर से सैलानी यहाँ लुफ्त लेने आते हैं। आये दिन हम्पी में विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसी विश्व विख्यात पर्यटन स्थल से दो महिलाओं से दुष्कर्म (Hampi tourist incident) का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक यहां अज्ञात लोगों ने एक विदेशी महिला पर्यटक सहित 2 महिलाओं का रेप किया है। इसमें एक महिला विदेशी है। इसके अलावा तीन पुरुष साथियों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उन्हें नहर के पानी में फेंक दिया, जिसमें से एक पर्यटक के लापता होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार तकरीबन रात 11-11:30 बजे के बीच ये घटना हुई। हम्पी के पास लोकप्रिय सानापुर झील के किनारे अज्ञात बदमाशों ने एक 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस हमले में अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पुरुष पर्यटक घायल हो गए हैं। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ओडिशा के रहने वाले पुरुष पर्यटक को अपराधियों ने तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया। जिसके बात से वो लापता है। पुलिस की स्पेशल टीम इस  घटना से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ भी हो, हैरान कर देने वाली यह घटना सच में भारत के लिए बड़ी शर्म की बात है। बता दें कि सानापुर झील हम्पी से तकरीबन 4 किमी दूर है। यह विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। धक्कामुक्की में अपराधियों ने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल (Hampi tourist incident) दिया एफआईआर के अनुसार, ये वारदात तब हुई जब चार पर्यटक और होमस्टे की महिला संचालक सानापुर झील के पास संगीत बजाकर लुत्फ ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक तभी बाइक सवार तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि “उन्हें पेट्रोल कहां से मिलेगा?” इस बीच होमस्टे संचालिका ने उन्हें बताया कि “आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है। तो तीनों ने उनसे कैश की मांग की। जब पांचों ने कोई पैसा देने से इनकार कर दिया, तो वो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इस बीच हुई धक्कामुक्की में उन्होंने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल (Hampi tourist incident) दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला पीड़िता का कहना है कि “जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर आने की कोशिश कर रहे थे, तब तीन में से दो आरोपियों ने उसके और इजरायली महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किया। एक पुरुष पर्यटक लापता है। फ़िलहाल उसकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरे मामले पर कोप्पल के एसपी राम एल अरसड्डी ने कहा कि “हमें जो जानकारी मिली उसके अनुसार तकरीबन 5 लोगों पर सानापुर के पास हमला हुआ है। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इसमें से 2 विदेशी जिसमें एक अमेरिकी पुरुष और एक इजराइली महिला है।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक “महिला ने शिकायत में कहा कि उन सभी के साथ मारपीट करने के साथ-साथ महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट भी किया गया।”  इसे भी पढ़ें:- धर्म विशेष के चार युवकों ने 14 साल की लड़की से 2 महीने तक की हैवानियत, जबरन खिलाया बीफ, डाला तेजाब महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दर्ज की एफआईआर (Hampi tourist incident)  इस पूरे मामले पर एसपी ने कहा कि “महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर (Hampi tourist incident) दर्ज की गई है। फ़िलहाल उनका मेडिकल करवाया गया है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। महिला का दावा है कि उनके साथ सेक्सुअल असाल्ट हुआ है, इसलिए सरकारी अस्पताल में इनको लाया गया है। जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।” इस संबंध में गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 309 (6) चोरी या जबरन वसूली, 311 मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती, 64 बलात्कार, 70 (1) सामूहिक बलात्कार और 109 हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। Latest News in Hindi Today Hindi News Hampi tourist incident #HampiIncident #TouristSafety #IsraelTourists #KarnatakaCrime #IndiaNews #WomenSafety #TravelAlert #JusticeForVictims #BreakingNews #CrimeInIndia

आगे और पढ़ें
Nalanda woman murder

Nalanda woman murder: बिहार के नालंदा में महिला के साथ हैवानियत, पैरों में 10 कीलें ठोक सड़क किनारे फेका शव

बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक हरनौत प्रखंड के सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 30A के किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव (Nalanda woman murder) मिलने से लोग दहशत में हैं। शव की हालत देख हर कोई हैरान है। महिला के बाएं हाथ पर पट्टी बंधी थी, और उसके पैर में तकरीबन 10 कीलें ठोकी हुई थी। कहने की जरूरत नहीं, इस क्रूरता ने लोगों को झकझोर दिया है। बता दें कि सुबह-सुबह सड़क किनारे गड्ढे में पड़े शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने तुरंत चंडी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि “महिला की उम्र करीब 30-35 साल प्रतीत होती है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव के पास कोई ऐसा सुराग भी नहीं मिला, जो उसकी शिनाख्त की जा सके।” महिला की हत्या (Nalanda woman murder) कहीं और हुई और शव कहीं और फेका गया  हालांकि पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या (Nalanda woman murder) कहीं और हुई होगी और हत्यारे ने शव को यहां गड्ढे में फेंक दिया। पैर में कील और हाथ पर पट्टी ने इस मामले को और उलझा दिया है। बहरहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस बीच पुलिस इसे अंधविश्वास का मामला मानकर भी जाँच कर रही है। बता दें कि महिला नाइटी में थी। नाक में नथुनी, हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल एवं बिछिया थी। उसके हाथ में इंट्राकेट और बांह में पट्टी बंधी थी। संदेह यह भी जताया जा रहा है कि उसे मारने से पहले उसकी कहीं इलाज भी हुआ होगा। खैर, इस पूरे मामले पर चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि “प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की पिटाई के बाद इलाज कराया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। फिर इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।”  इसे भी पढ़ें:- धर्म विशेष के चार युवकों ने 14 साल की लड़की से 2 महीने तक की हैवानियत, जबरन खिलाया बीफ, डाला तेजाब महिला के दोनों पैर के तलवों में कुछ कील गड़े हुए थे (Nalanda woman murder)  हैरत की बात यह कि इस पूरे मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। गुरुवार को हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि “बुधवार को चंडी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक महिला का शव (Nalanda woman murder) पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद जांच की गई। महिला के दोनों पैर के तलवों में कुछ कील गड़े हुए थे। गर्दन पर राख का निशान था। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।” तो वहीं आरजेडी की प्रवक्ता एज्या यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “महिला अत्याचार और उत्पीड़न में बिहार शीर्ष राज्यों में है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को शर्म है कि आती ही नहीं! उनके गृह जिला में घटित इस रूह कंपकंपाने वाले वीभत्स कांड और दरिंदगी से भी अगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता तो वह इंसान है नहीं! वैसे इस घटना को भी बेशर्म भाजपाई औरएनडीए के सत्तालोलुप लोग राम राज्य की मंगलकारी घटना ही बताएंगे और कहेंगे कि 15वीं शताब्दी में क्या होता था जी?”  Latest News in Hindi Today Hindi News Nalanda woman murder #NalandaMurder #JusticeForVictim #BiharCrime #WomenSafety #CrimeNews #NalandaHorror #BrutalMurder #BiharNews #StopViolence #IndianLaw

आगे और पढ़ें
Translate »