Ayurvedic Herb for Women: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद की 5 सबसे प्रभावी हर्ब्स
वीमेन हेल्थ में महिलाओं की शारीरिक, मानसिक और सोशल स्वास्थ्य आदि शामिल है। इनमें रिप्रोडक्टिव हेल्थ और कुछ ऐसी कंडीशंस शामिल हैं, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अलग तरह से प्रभावित करती हैं जैसे हार्ट डिजीज, डायबिटीज आदि। ऐसा माना जाता है कि आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb) और स्पाइसेस आयुर्वेदिक मेडिसिन के सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आयुर्वेद (Ayurveda) के बारे में यह भी माना आता है कि यह हर्ब कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती हैं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं और पाचन में भी मदद करती हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी देने वाले हैं कुछ आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb) के बारे में, जो महिलाओं की हेल्थ केयर के फायदेमंद हैं। जानिए महिलाओं की हेल्थ केयर के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb beneficial for women’s health care) के बारे में। महिलाओं की हेल्थ केयर के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb beneficial for women’s health care): पाएं जानकारी नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (National center for complementary and integrative health) के अनुसार आयुर्वेद (Ayurveda) एक पुराना इंडियन मेडिकल सिस्टम है जो प्राचीन राइटिंग पर बेस्ड है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक और समग्र एप्रोच पर निर्भर करता है। आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट में हर्ब्स और अन्य उत्पादों के इस्तेमाल के साथ ही डायट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल भी शामिल है। महिलाओं की हेल्थ केयर के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb beneficial for women’s health care) इस प्रकार हैं: आंवला (Gooseberry) आयुर्वेद (Ayurveda) में आंवला को महत्वपूर्ण मेडिसिनल एजेंट है। यह आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb) मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने में मदद करता है और यूटरस को मजबूत बनाता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद करते हैं और हॉर्मोन्स के बैलेंस को बनाए रखते हैं। यही नहीं, इनसे पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है जैसे मोटापा, अनवांटेड ग्रोथ आदि। शतावरी (Shatavari) महिलाओं की हेल्थ केयर के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb beneficial for women’s health care) में शतावरी भी शामिल है। इस आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb) में सैपोनिन और फ्लेवोनोइड जैसे फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह शरीर में हॉर्मोनल लेवल को बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। यह हर्ब फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम को सही रखती है और मेनोपॉजल लक्षणों से राहत पहुंचाती है। यही नहीं, इस हर्ब के इस्तेमाल से स्ट्रेस लेवल और फर्टिलिटी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। शताबरी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है जिससे महिलाएं कई बीमारियों से बच सकती हैं। गोक्षुरा (Gokshura) गोक्षुरा को महिलाओं और पुरुषों में लिबिडो को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही इससे स्पर्म प्रोडक्शन और ओवुलेशन प्रोमोट होने में मदद मिलती है। यह आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb) मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करती है जैसे नाईट स्वेट, नींद सम्बन्धी समस्याएं, वजाइनल ड्राइनेस, मूड स्विंग आदि। महिलाओं में होने वाले ब्रैस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर के उपचार के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। शिग्रु (Moringa oleifera) यह हर्ब खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह एनीमिया, बोन हेल्थ, मीनोपॉज और लैक्टेशन आदि के उपचार में मददगार हो सकती है। ड्रमस्टिक की छाल पत्ते, फल और बीज का उपयोग थेराप्यूटिक पर्पज के लिए किया जाता है। यह हर्ब शरीर को सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज और अनियमित मासिक धर्म की समस्याओं से भी बचाती है। इसे भी पढ़ें: Hantavirus: कैलिफोर्निया में हंता वायरस से दहशत, जानिए हंता वायरस के लक्षण और बचाव अश्वगंधा (Ashwagandha) महिलाओं की हेल्थ केयर के लिए फायदेमंद आयुर्वेदिक हर्ब (Ayurvedic Herb beneficial for women’s health care) में अश्वगंधा का नाम भी शामिल है। इसके कई फायदे है जैसे स्ट्रेस कम करना, एजिंग को कम करना, फर्टिलिटी को बढ़ाना आदि। यह नेचुरल हर्ब एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एजिंग और इम्यूनटी बिल्डिंग इफेक्ट्स के कारण कई तरह से महिलाओं के लिए फायदेमंद है। पीएमएस और मेनोपॉज पीरियड के लक्षणों जैसे रात को पसीना आना और चिंता, अवसाद, आदि की समस्याओं को कम करने में भी यह फायदेमंद है। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Ayurvedic Herb #AyurvedicHerbsbeneficialforwomenshealthcare #AyurvedicHerb #aayurveda #womenshealthcare

