World health day 2025

World Health Day 2025: क्यों मनाया जाता है इस दिन को? जानिए इसकी थीम, इतिहास और उद्देश्यों के बारे में

“हेल्थ इस वेल्थ” यह कहावत तो हम सभी ने सुनी है। इसका अर्थ यह है कि अच्छे स्वास्थ्य से बढ़कर और कुछ नहीं है। हमारी हेल्थ ही हमारे लिए सबसे बड़ा धन है, इसलिए अन्य चीजों की तुलना में इसे प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के रूप में मनाया जाता है। दुनिया में बढ़ती हेल्थ प्रॉब्लम्स को देखते हुए लोगों को इनके बारे में जागरूक करना इस दिन को सेलेब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य है। इस साल भी इस दिन को पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। आइए जानें वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) की इस साल की थीम, इसके महत्व आदि के बारे में। सबसे पहले जान लेते हैं वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के बारे में।  वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day): पाएं जानकारी जैसा की पहले ही बताया गया है कि इस दिन को हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) के अनुसार इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) से मेटरनल और न्यूबोर्न हेल्थ पर एक वर्ष तक चलने वाले अभियान की शुरुआत होगी। अगर बात की जाए इस दिन के इतिहास की तो, इस दिन को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन  (World Health Organisation) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस आर्गेनाईजेशन को 1948 में स्थापित किया गया था। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) के पहले ऑफिशियल एक्ट्स में से एक के रूप में, उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत की। इसे पहली बार 22 जुलाई को मनाया गया था, लेकिन बाद में स्टूडेंट पार्टिसिपेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए तारीख को बदलकर 7 अप्रैल कर दिया गया, जो इस ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना का दिन था। वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) की थीम इस साल इस दिन की थीम है “हेल्दी बिगनिंग, होपफुल फ्यूचर”। इस दिन को नयी माताओं और नवजात शिशुओं की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए सेलेब्रेट किया जा रहा है। वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) को निम्नलिखित कारणों से मनाया जाता है: वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 (World health day 2025) का उद्देश्य  माताओं एवं नवजात शिशु का स्वास्थ्य कई कारणों से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मदर्स और न्यूबोर्न्स, परिवारों और समुदायों से को सीधे सम्बन्धित हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day) के उद्देश्य इस प्रकार हैं:  इसे भी पढ़ें: Health issues in summer: गर्मी में होने वाली 5 सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं और उनसे सुरक्षित रहने के टिप्स वर्ल्ड हेल्थ डे (World health day): आप कैसे सेलेब्रेट कर सकते हैं इस दिन को? आप कुछ तरीकों से इस कैंपेन को सपोर्ट कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:  नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi World health day #Worldhealthday2025 #Worldhealthday #WorldHealthOrganisation #Health

आगे और पढ़ें
Translate »