HP ने भारत में लांच किया AI फीचर्स से लैस EliteBook Laptop

HP EliteBook laptop

एचपी यानी हेवलेट-पैकार्ड कंपनी कई कारणों से प्रसिद्ध है। इस कंपनी ने पहला कैलकुलेटर, पहला लेजर प्रिंटर और पहला इंटेल-बेस्ड कंप्यूटर इंवेंट किया था। एचपी कंपनी के प्रोडक्ट हाई क्वालिटी के होते हैं और अपने ग्राहकों को अच्छी सेवाएं प्रदान करते हैं। यह कंपनी नए और अच्छे उत्पाद बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। समय-समय पर यह कंपनी नए उत्पादों को लांच करती रहती है। हाल ही में इस कंपनी ने भारत में नए एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) लांच किए हैं, जो एआई पॉवर्ड हैं। यह लैपटॉप वजन में हलके हैं और मल्टीटास्क करते है। जानिए एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) के बारे में।

एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop): पाएं जानकारी

एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) लॉच किए हैं और यह सीरीज एआई-बेस्ड प्रोडक्टिविटी, अधिक सेक्योरिटी व स्टेबिलिटी आदि पर आधारित है। यही नहीं, इनकी भी क्वालिटी बेहतरीन है और प्रोसेस्ड भी पावरफुल है। एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) के बारे में विस्तार से: 

एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) के नए डिजाइन 

एचपी के एलीटबुक लैपटॉप सीरीज में चार लेपटॉप हैं, जिन्हें खासतौर पर प्रोफेशनल्स और बिजनेस के लिए बनाया गया है। यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) हैं, एचपी एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई (HP EliteBook Ultra G1i), एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई (HP EliteBook X G1i), एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई फ्लिप (HP EliteBook X G1i Flip) और एचपी एलीटबुक एक्स जी1ए (HP EliteBook X G1a)। इन लैपटॉप्स में इंटेल और एएमडी प्रोसेसर है, इसके साथ ही इनमें इनबिल्ट एआई फीचर्स हैं जिसके कारण इसकी परफॉरमेंस और अन्य चीजों में सुधार हुआ है। इनके फीचर्स इस प्रकार हैं: 

एचपी एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई

यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) 14-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। इसकी अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • वजन: केवल 1.19 किग्रा
  • प्रोसेसर: इंटेल कोर अल्ट्रा 5 और 7 (सीरीज़ 2) प्रोसेसर
  • कैमरा और डिस्प्ले: 9एमपी एआई-पावर्ड वेबकैम, डुअल माइक्रोफ़ोन और 120Hz 3K OLED डिस्प्ले 

एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई और एचपी एलीटबुक एक्स फ्लिप जी1आई

यह लैपटॉप्स भी 14-इंच स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। इनकीअन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • एआई प्रोसेसिंग पावर: इन एलीटबुक लैपटॉप्स (EliteBook laptop) में इंटेल कोर अल्ट्रा 5 और 7 प्रोसेसर हैं। 
  • एआई-पावर्ड फीचर्स: इनमें मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन और ऑटोमैटिक कंटेंट क्रिएशन जैसे बेहतरीन फीचर्स हैं। 
  • कनवर्टिबल फ्लिप मॉडल: यह फ्लिप वेरिएंट हैं, जो टैबलेट में बदल जाता है और एचपी रिचार्जेबल एक्टिव पेन को सपोर्ट करते हैं। 
  • एडवांस्ड सिक्योरिटी और ऑडियो

एचपी एलीटबुक एक्स जी1ए (HP EliteBook X G1a)।

एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • वजन: लगभग 1.49 किग्रा
  • एएमडी-पावर्ड प्रोसेसर: यह लैपटॉप एएमडी राइजन 7 प्रो और राइज़न 9 प्रो प्रोसेसर के साथ मौजूद है।
  • अल्ट्रा-फास्ट मेमोरी: यह लैपटॉप 64GB LPDDR5x रैम के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग की सुविधा देता है।
  • एआई-पावर्ड वेबकैम और ऑडियो: यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) एडेप्टिव डिमिंग के साथ पॉली स्टूडियो ऑडियो ट्यूनिंग के साथ आता है।

इसे भी पढ़ें: गेमिंग की दुनिया में क्रांति: 30,000 रुपये से कम में बेहतरीन स्मार्टफोन

एचपी के एआई पॉवर्ड एलीटबुक लैपटॉप (HP’s AI powered EliteBook laptop) की कीमत 

यह एलीटबुक लैपटॉप (EliteBook laptop) सुरक्षा के मामले में बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही इन लैपटॉप्स (Laptops) को रीसायकल किए मेटेरियल से बनाया गया है, जैसे एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई’स के बाहरी कवर को 90 प्रतिशत रिसायकल्ड मैग्नीशियम से बनाया गया है। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:

  • एचपी एलीटबुक अल्ट्रा जी1आई (HP EliteBook Ultra G1i): 2,67,233 रुपए
  • एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई (HP EliteBook X G1i): 2,23,456 रुपए
  •  एचपी एलीटबुक एक्स जी1आई फ्लिप (HP EliteBook X G1i Flip): 2,58,989 रुपए
  • एचपी एलीटबुक एक्स जी1ए (HP EliteBook X G1a): 2,21,723 रुपए

Latest News in Hindi Today Hindi HP EliteBook laptop

#EliteBooklaptop, HPsAIpoweredEliteBooklaptop #HPEliteBookUltraG1i #HPEliteBookXG1a #laptop

Translate »