WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats: वाट्सऐप ने पेश किया नया AI फीचर, अब कोई मैसेज नहीं होगा अनरीड

WhatsApp Introduces AI Summarize Feature for Chats

जीवन की आपाधापी में अक्सर हम कई वाट्सऐप मैसेज को अनदेखा कर देते हैं या फिर उन्हें पढ़ ही नहीं पाते। लेकिन अब आप एक भी मैसेज को अनदेखा नहीं कर सकेंगे। क्योंकि वाट्सऐप में एक ऐसा फीचर आ गया है, जो यूजर्स को अपने सभी बिना पढ़े मैसेज को मिस नहीं करने देगा। दरअसल, यूजर्स इसके जरिए अपने सभी मैसेज को एक ही जगह देख (WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats) पाएंगे। वाट्सऐप ने एक नया एआई फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का नाम है एआई समराइज। यह फीचर सभी अनरीड मैसेज को शार्ट में ब्रीफ कर देगा। इससे यूजर्स बिना हर मैसेज खोले जरूरी जानकारी जान सकेंगे, वो भी पूरी प्राइवेसी के साथ। इस नए फीचर की एक और खास बात ये है कि ये न सिर्फ मैसेज का सारांश देगा, बल्कि आपको यह भी सुझाव देगा कि कौन से मैसेज जरूरी हैं और किसे पढ़ने की तुरंत जरूरत नहीं। कहने की जरूरत नहीं वाट्सऐप का यह नया एआई समराइज फीचर उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा  जो रोजाना सैकड़ों मैसेज से परेशान रहते हैं या समय की कमी के चलते सब कुछ पढ़ नहीं पाते। 

यह ग्रुप चैट्स और पर्सनल दोनों तरह के मैसेज के लिए काम (WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats) करेगा

वाट्सऐप का यह नया एआई फीचर ग्रुप चैट्स और पर्सनल दोनों तरह के मैसेज के लिए काम (WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats) करेगा। बेशक यदि आप आप भी उन लोगों में से हैं, जो कई बार जरूरी मैसेज पढ़ना भूल जाते हैं या ढेर सारे मैसेज देखकर बोर हो जाते हैं तो यह आपके लिए किसी खुशखबर से कम नहीं है। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है और अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है। लेकिन कंपनी की योजना के मुताबिक आने वाले समय में इसे दूसरी भाषाओं में भी लाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस टेक्नोलॉजी का लाभ उठा सकें। कुल-मिलाकर वाट्सऐप के लिए इस फीचर को एआई समराइज के नाम से जोड़ा गया है। यह फीचर मेटा एआई पर बेस्ड है। यह यूजर्स को उन सभी अनरीड मैसेज का ओवरव्यू देगा, जो उन्होंने मिस कर दिए हैं या फिर उन्हें ओपन नहीं करना चाहते हैं। मेटा ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि “इस फीचर के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसका नाम प्राइवेट प्रोसेसिंग है। यह फीचर यूजर्स के मैसेज को प्राइवेट और सिक्योर रखेगा, ताकि कोई और मैसेज को एक्सेस न कर सके।

इसे भी पढ़ें:-  इस ऐप पर आपकी प्राइवेसी की कीमत सिर्फ 99 रूपये है, मोबाइल नंबर से डिटेल्स हो रही हैं लीक

यह एआई फीचर ग्रुप और पर्सनल दोनों तरह के मैसेज पर काम (WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats) करेगा

वाट्सऐप के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक,”यह एआई फीचर ग्रुप और पर्सनल दोनों तरह के मैसेज पर काम (WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats) करेगा। इसमें यूजर्स को जितने भी अनरीड मैसेज मिलेंगे, उनको यह समराइज करके दिखाएगा, ताकि कोई भी जरूरी अपडेट मिस न हो सके।” गौर करने अच्छी बात यह कि वाट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में  इस बात पर जोर दिया है कि “मेटा एआई यूजर के निजी मैसेज को प्राइवेट ही रखेगा। यह कंडेंस्ड विंडो केवल यूजर को ही नजर आएगी।” इसकी सुरक्षा को लेकर ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि “यूजर के निजी मैसेज को प्राइवेट प्रोसेसिंग के जरिए प्रोटेक्ट किया जाएगा।” इस बीच कंपनी ने दावा किया है कि “एआई इन मैसेज को बिना पढ़े रिप्लाई करने का भी सजेशन देगा। इस फीचर को फिलहाल कंपनी ने अमेरिकी यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा में आए मैसेज को समराइज कर पाएगा।” बता दें कि कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह प्राइवेट प्रोसेसिंग एक तरह का कम्प्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसे ट्रस्टेड एग्जीक्यूशन एन्वॉयरोमेंट (टीईई) के तर्ज पर डेवलप किया गया है। वाट्सऐप ने दावा किया है कि यह पूरी तरह से सेफ है। इस फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर को अपने वाट्सऐप के चैट सेक्शन में जाना होगा। यहां अनरीड मैसेज वाले टैब में जितने भी मैसेज होंगे उनको बुलेट्स या फिर लिस्ट व्यू में दिखाएगा, ताकि यूजर को अपने सभी मैसेज को खोलने करने की जरूरत न पड़े और उनका कोई जरूरी मैसेज मिस भी न हो। है न कमाल का फीचर। 

Latest News in Hindi Today Hindi WhatsApp Launches AI Summarize Feature for Chats

#whatsapp #aifeature #chatsummarize #whatsappupdate #whatsappnews #technologynews #aitech

Translate »