आज के इस डिजिटल युग में साइबर ठगी बड़ी आम हो गई है। साइबर ठग लोगों को ठगने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। कभी बैंक अकाउंट की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर तो कभी लॉटरी के। ऐसे में सभी लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। वैसे भी 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) की शुरुआत होने वाली है। दरअसल, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी बद्रीनाथ, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा हुआ है। कहने की जरूरत नहीं, प्रशासन के साथ-साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार साइबर पुलिस और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने साइबर ठगों से निपटने हेतु कमर कस ली है। पुलिस ने किसी भी बुकिंग के लिए यात्रियों से आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। इस बीच यात्रा के दौरान जब धाम (Char Dham Yatra 2025) के कपाट खुलेंगे, तब केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी (2 मई से) शुरू होंगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। यूकाडा और आईआरसीटीसी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिये यात्रियों को ठगने (Char Dham Yatra 2025) के काम में लग जाते हैं

बता दें कि हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा। इस पूरे मामले पर यूकाडा के अधिकारी ने बताया कि “इस बार सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके। पिछले वर्ष भी साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी। गौरतलब हो कि हर साल केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं का संचालन होता है। यही वजह जो, ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिये यात्रियों को ठगने (Char Dham Yatra 2025) के काम में लग जाते हैं। इसे रोकने के लिए उत्तराखंड साइबर सेल ने प्राथमिकता के आधार पर कई कदम उठाए हैं। कोई किसी भी तरह की ठगी का शिकार न हो सके इसलिए साइबर पुलिस ने अपील की है कि यात्री सिर्फ उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग करें।
इसे भी पढ़ें:- सक्सेसफुल बिजनेसमैन एंड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Arif R.B. Khan ने डिजिटल सेक्टर में “VAATU Enterprises LLP” की शुरुआत की
पिछले साल चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) के नाम पर ठगी करने वाली 80 फर्जी वेबसाइट्स को बंद किया गया था
जानकारी के मुताबिक पिछले साल चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2025) के नाम पर ठगी करने वाली 80 फर्जी वेबसाइट्स को बंद किया गया था और 30 से अधिक फेक फेसबुक विज्ञापनों को हटाया गया था। यही नहीं, 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया था। इस मामले में साइबर पुलिस ने कई ठगों को गिरफ्तार भी किया। उनके पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुए थे। पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए साइबर ठगों पर पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस ने लोगों से संदेह होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऑनलाइन आधार कार्ड या पैन कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। इसके साथ ही पुलिस ने टिकट बुकिंग से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचने और किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की गुजारिश की है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Char Dham Yatra 2025
#CharDhamYatra2025 #CharDhamYatra #CyberSafety #OnlineFraudAlert #Pilgrimage2025 #SpiritualJourney #UttarakhandTourism #CyberCrimeAwareness #TravelAlertIndia #YatraUpdates





