Delhi Capitals victory: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देते हुए यह रिकॉर्ड किया अपने नाम

Super Over Thriller

16 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals victory) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को मात दे दी। दरअसल, टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 49, केएल राहुल ने 38, स्टब्स ने 34, अक्षर पटेल ने 34 और आशुतोष शर्मा ने 15 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2, हसरंगा ने 1 और तीक्षणा ने 1 विकेट झटके। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने संभलकर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर मुकाबले को टाई करवा दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 51 रन, नीतीश राणा ने 51रन, संजू सैमसन ने 31 रन, ध्रुव जुरेल ने 26 और हेटमायर ने 15 रन बनाए। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 1, अक्षर पटेल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट अपने नाम किये।

सुपर ओवर में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रनों का पीछा कर (Delhi Capitals victory) लिया

Super Over Thriller

मैच टाई होने के बाद यह मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। जहां दिल्ली ने जीत हासिल कर (Delhi Capitals victory) ली। सुपर ओवर में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही 12 रनों का पीछा कर लिया। इसके साथ ही आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स पर जीत के साथ दिल्ली ने अब तक चार सुपर ओवर मुकाबले जीते हैं। बता दें कि आईपीएल की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा सुपर ओवर में जीत का रिकॉर्ड अब दिल्ली कैपिटल्स के पास है। दिल्ली ने 5 सुपर ओवर मैचों में 4 जीत के साथ पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने 4 सुपर ओवर के मैचों में तीन जीत दर्ज करने में सफल रही है। आईपीएल के इतिहास का पहला सुपर ओवर आईपीएल 2022 के सीजन में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक कुल 15 मुकाबले टाई हो चुके हैं। दिल्ली की टीम के सबसे ज्यादा मुकाबले टाई हुए हैं। दिल्ली के अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले टाई हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे दिल्ली की जीत (Delhi Capitals victory) के हीरो 

गौरतलब हो कि राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की जीत (Delhi Capitals victory) के हीरो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने न सिर्फ रन चेज के आखिरी ओवर में नौ रन बचाए बल्कि सुपर ओवर में सीर्फ 11 रन दिए। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मिचेल स्टार्क ने 18वें ओवर में नीतीश राणा को आउट करके राजस्थान को सबसे बड़ा झटका दिया।

Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Delhi Capitals victory

#DelhiCapitals #RajasthanRoyals #IPL2025 #SuperOverThriller #DCvsRR #IPLHighlights #CricketNews #IPLRecord #DCVictory #T20Cricket

Translate »