पहली बार एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें ये कुछ जरूरी बातें

buying AC in summer

पहली बार किसी चीज को खरीदना अपने आप में एक अलग अनुभव होता है। गर्मी में महीने में एयर कंडीशनर (Air conditioner) यानी एसी (AC) का इस्तेमाल आजकल लक्जरी नहीं बल्कि एक जरूरत बन चुका है। मई-जून महीने को बिना एयर कंडीशनर (Air conditioner) या कूलर के निकालना बहुत मुश्किल बनता जा रहा है। अगर आप भी पहली बार एसी (AC) खरीद रहे हैं, तो आप कुछ चीजों को लेकर कन्फ्यूज अवश्य होंगे। इस दौरान दिमाग में सबसे अधिक सवाल यही आता है कि स्प्लिट एसी (Split AC) खरीदें या विंडो एसी (Window AC) खरीदना बेहतर रहेगा? आइए पाएं एसी (AC) के बारे में ऐसी कुछ जानकारी, जो आपकी इस मुश्किल को आसान बना देगी। गर्मियों में एसी खरीदते हुए किन बातों का रखें ध्यान (What things kept in mind buying AC in summer)? 

गर्मियों में एसी खरीदते हुए किन बातों का रखें ध्यान (What things kept in mind buying AC in summer)? 

अगर आप पहली बार एसी (AC) खरीद रहे हैं, तो आप इन कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • कमरे का आकार: अगर आप एसी (AC) खरीदने वाले हैं, तो आप उसे खरीदते हुए अपने कमरे के आकार का ध्यान रखें। जैसे अगर आपका कमरा छोटा है, तो छोटा एसी (AC) खरीदे। 
  • एनर्जी की बचत: आप ऐसे एयर कंडीशनर (Air conditioner) मॉडल को चुनें, जो हाई स्टार रेटिंग वाला हो। इससे एनर्जी की बचत होगी।
  • कूलिंग: एसी (AC) को खरीदते हुए कूलिंग स्पीड का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इसके लिए टर्बो मोड को चेक करें। इसके साथ ही ऐसे मॉडल का चुनाव करें जो कम शोर करता हो।
  • एयर क्वालिटी: बेहतर एयर क्वालिटी के लिए HEPA फिल्टर्स को ध्यान में रखें। इसके साथ ही एसी लेने से पहले भी कंसीडर करें कि आप जिस एसी को खरीद रहे हैं उसकी कीमत और मेंटेनेंस चार्जेज क्या हैं? आप अपने वजट के अनुसार इसे चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- BSNL का सस्ता प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग और डेटा की टेंशन खत्म

गर्मियों में एसी खरीदते हुए किन बातों का रखें ध्यान (What things kept in mind buying AC in summer), यह आप समझ चुके होंगे। अब जानते हैं कि विंडो एसी (Window AC) और स्प्लिट एसी (Split AC) में से आपको किसे चुनना चाहिए?

विंडो एसी (Window AC)

विंडो एसी (Window AC) स्प्लिट एसी (Split AC) की तुलना में सस्ता होता है और इसे इस्टॉल करना भी आसान है। इसके साथ ही इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट होता है, जिसे एक खिड़की में आसानी से इनस्टॉल किया जा सकता है। लेकिन, विंडो एसी (Window AC) स्प्लिट एसी (Split AC) की तुलना में अधिक शोर करता है। यही नहीं यह अधिक बिजली खर्च करता है। इसके साथ ही यह छोटे कमरों के लिए ही अच्छा माना गया है।

स्प्लिट एसी (Split AC)

स्प्लिट एसी (Split AC), विंडो एसी (Window AC) की तुलना में कम शोर करता है और यह अधिक प्रभावी भी है। यह कमरे को ज्यादा जल्दी ठंडा करता है। यह देखने में अच्छा लगता है और इससे एनर्जी की बचत भी होती है। लेकिन, स्प्लिट एसी (Split AC) विंडो एसी की तुलना में महंगा होता है। इसे इनस्टॉल करने में भी अधिक खर्चा होता ओर इसे इनस्टॉल करने के लिए प्रोफेशनल असिस्टेंस की आवश्यकता होती है। इसको इनस्टॉल करने के लिए कमरे के अंदर और बाहर दोनों जगह अधिक जगह ही जरूरत पड़ती है।

यह तो ही एयर कंडीशनर (Air conditioner) के बारे में जानकारी। आप अपने बजट, प्राथमिकता और जरूरत आदि के अनुसार सही एसी (AC) का चुनाव कर सकते हैं।

Latest News in Hindi Today Hindi Buying AC in summer

#WindowAC  #AC #Airconditioner #SplitAC #WhatthingskeptinmindbuyingACinsummer

Translate »