बिहार में स्टाफ नर्स की भर्ती: 11 हजार से अधिक पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

Staff Nurse Posts released by Bihar Technical Service Commission

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक और सुनहरा मौका है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (Bihar Technical Service Commission) ने 11 हजार से अधिक स्टाफ नर्स के लिए पोस्ट्स निकाली हैं। इसके लिए आप अभी आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पोस्ट्स के लिए आवेदन करने के लिए केवल कुछ ही दिन ही निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित डेट्स के बाद, आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते। अगर आपको इन पोस्ट्स के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो आप इसकी ऑफिशियल पर विजिट कर सकते हैं। आइए जानें बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts released by Bihar Technical Service Commission) के बारे में विस्तार से। इसके लिए कैसे अप्लाई करना चाहिए, यह भी जानें।

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts released by Bihar Technical Service Commission)

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts released by Bihar Technical Service Commission) के लिए 11,389 वेकेंसीज निकाली गई हैं। इसके लिए आप 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन  (Bihar Technical Service Commission) द्वारा निकाली गई स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts) के बारे में अन्य जानकारी इस प्रकार है:

स्टाफ नर्स पोस्ट्स के लिए योग्यता

स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts) के लिए अप्लाई (Apply) करने वाले कैंडिडेट्स के पास जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) पाठ्यक्रम या बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। यह नर्सिंग कोर्स भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी इंस्टीट्यूट से ही किया जाना चाहिए। अगर कैंडिडेट ने बिहार के बाहर के इंस्टीयूट्स से नर्सिंग की है, तो उनके पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा सुटेबिलिटी सर्टिफिकेट होना चाहिए। यही नहीं, कैंडिडेट्स द्वारा बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल पटना में रजिस्टर कराना भी अनिवार्य है।

एज लिमिट

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts released by Bihar Technical Service Commission) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि पुरुष उम्मीदवारों के लिए एज लिमिट 21 से 37 साल निर्धारित की गई है। महिलाओं के लिए यह उम्र 21 से 40 साल है। लेकिन , कुछ रिजर्व्ड कैंडिडेट्स को इसमें छूट दी गई है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टाफ नर्स पोस्ट्स के लिए कैसे करें अप्लाई

  • स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts) के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन  (Bihar Technical Service Commission) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक इस प्रकार है btsc.bihar.gov.in 
  • इसके बाद आपको “स्टाफ नर्स रेजिस्ट्रेशन 2025” लिंक पर क्लिक करें। आपको इसके रेजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपनी अपनी डिटेल्स भर के रेजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
  • दी गई इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करते हुए अब अपने डाक्यूमेंट्स सबमिट करें और फीस को ऑनलाइन भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें।

इसे भी पढ़े: आखिरी तारीख करीब, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अभी करें अप्लाई

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts released by Bihar Technical Service Commission) की फीस

इस स्टाफ नर्स पोस्ट्स (Staff Nurse Posts) के लिए जनरल, ओबीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस आदि के लिए आवेदन शुक्ल 600 रुपए रखा गया है। इसके साथ ही एससी और एसटी महिला (Women) उम्मीदवारों के लिए यह शुक्ल ₹150 रुपए है। इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और एक्सपीरियंस के अनुसार किया जाएगा। अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से न जानें दें और तुरंत अप्लाई करें।

Latest News in Hindi Today Hindi news  Bihar Technical Service Commission

#StaffNurse #StaffNursePosts #BiharTechnicalServiceCommission #StaffNursePostsreleasedbyBiharTechnicalServiceCommission

Translate »