पाकिस्तान में मौजूदा हालात बड़े नाजुक हैं। एक तरफ जहाँ भारत ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ बलोच लड़ाके चुन-चुनकर पाकिस्तानी आर्मी को ढेर कर रहे हैं। इस बीच भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान दूसरे देशों के साथ दबाव का सामना कर रहा है। यही नहीं पाकिस्तान के लोग खुद अपने ही देश के सेना प्रमुख असीम मुनीर से नाराज़ हैं। दरअसल, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की कोई खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने असीम मुनीर को आर्मी चीफ के पद से हटाकर (Pakistan May Get New Army Chief) हिरासत में ले लिया है। उनपर पर अपना व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का आरोप लगा है। कहने की जरूरत नहीं, भारत के इस ताबड़तोड़ जवाबी एक्शन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच न सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल से रिहा होने की चर्चा है बल्कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति की खबरे छन-छनकर आ रही हैं।
असीम मुनीर को हिरासत में लिए जाने की खबर (Pakistan May Get New Army Chief) है

दरअसल, पाकिस्तान में सेना प्रमुख की नियुक्ति 3 साल के लिए होती है। इसके मुताबिक आसिम मुनीर का कार्यकाल इस साल नवंबर में खत्म होने वाला था। लेकिन कानून में बदलाव कर इसे 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। इस संशोधन के साथ ही आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर 2027 तक के लिए बढ़ गया था। बता दें कि सैयद असीम मुनीर अहमद शाह पाकिस्तान का आर्मी चीफ रहते हुए लगातार भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहा था। मुनीर साल 2022 से ही पाकिस्तानी सेना के 11वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। सेना प्रमुख बनने से पहले मुनीर क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था। खैर, इस बीच भारत-पाक तनाव के बीच अब असीम मुनीर को हिरासत में लिए जाने की खबर (Pakistan May Get New Army Chief) है। कहा जा रहा है पाकिस्तान को अब नया आर्मी चीफ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी
इस हमले के बाद असीम मुनीर की कुर्सी जानी (Pakistan May Get New Army Chief) तय है
गौरतलब हो कि जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में गुरुवार रात पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया जिसे भारत ने हवा में ही मार गिराया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई ने भारत ने ड्रोन से हमला किया। खबर के मुताबिक एक ड्रोन तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास जा गिरा था। आपको बता दें कि गुरुवार शाम पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से अटैक किया था। कमाल की बात यह कि भारतीय एयर डिफेन्स सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। एयर डिफेन्स सिस्टम ने न सिर्फ ड्रोन हमलों को नाकाम किया बल्कि पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट भी मार गिराए हैं। इनमें एक F-16 और दो JF-17 शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने लाहौर पर बड़ा हमला किया है। खैर, कुछ भी हो, इस हमले के बाद असीम मुनीर की कुर्सी जानी (Pakistan May Get New Army Chief) तय है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan May Get New Army Chief
#PakistanArmy #AsimMunir #ArmyChiefPakistan #PakistanNews #MilitaryUpdate #PakPolitics #ISPR #BreakingNews #Pakistan2025 #AsimMunirArrest





