सीजफायर के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। वहां उन्होंने वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी। इस बीच उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मामला (Rajnath Singh Warns Pakistan) नहीं है, बल्कि यह अब राष्ट्रीय रक्षा सिद्धांत का भी हिस्सा है। हम सब मिलकर इस छद्म और हाइब्रिड युद्ध को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “रक्षा मंत्री के तौर पर मैं इस संकल्प को दोहराना चाहूंगा…हम भगवान राम का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जहां उन्होंने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लिया था, निश्चिर हीन करौं महि भुज उठाइ पन कीन्ह, इसका अर्थ है, जिस तरह से भगवान राम ने अपनी भुजाएं उठाईं और इस दुनिया को राक्षस मुक्त करने का संकल्प लिया, उसी तरह भगवान राम के सिद्धांतों का पालन करते हुए हमने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।”
ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर (Rajnath Singh Warns Pakistan) है
इस बीच जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि “हम सठे साठ्यम समाचरते के रास्ते पर चल रहे हैं यानी जैसे को तैसा। हमने शांति के लिए दिल खोलकर रखा है, शांति भंग करने वालों के लिए अपना हाथ भी खोलकर रखा है।” रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है, जब समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे। वर्तमान सीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है। सीजफायर तोड़ा तो (Rajnath Singh Warns Pakistan) देखना।” यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी।
इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला (Rajnath Singh Warns Pakistan) दौरा था
बता दें कि इससे पहले राजनाथ गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर गए थे। अब उन्होंने भुज एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला दौरा है। इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर (Rajnath Singh Warns Pakistan) दी थी। गौरतलब हो कि इससे पहले पीएम मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। महत्वपूर्ण बात यह कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम नेता न सिर्फ सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं बल्कि वो सेना के जवानों से मुलाकात भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे।
Latest News in Hindi Today Hindi news Rajnath Singh Warns Pakistan
#RajnathSingh #PakistanWarning #CeasefireViolation #IndiaPakistan #DefenceNews #BorderAlert #IndianArmy #NationalSecurity #BreakingNews #IndiaFirst



