नीट पीजी (NEET PG) यानी नेशनल एलिजिबिली कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट एक नेशनल एंट्रेंस एग्जाम है। यह परीक्षा पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए ली जाती है। यह एग्जाम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (National Board of Examinations) यानी एनबीई (NBE) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से एमबीबीएस या इसके समान डिग्री होनी चाहिए। इस साल इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई थी जबकि इसकी परीक्षा 15 जून, 2025 को होने वाली थी। अभी एक खास खबर उन कैंडिडेट्स के लिए है, जो इसमें भाग लेने वाले थे। यह परीक्षा अभी के लिए स्थगित हो चुकी है। आइए जानें नीट पीजी को स्थगित किए जाने के कारण (Reasons for postponement of NEET PG) के बारे में।
स्थगित हुई NEET PG की परीक्षा
अगर आप इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह परीक्षा अभी के लिए स्थगित कर दी गई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (National Board of Examinations) की तरफ से इस बारे में एक नोटिस निकाला गया है। इस नोटिस में उन्होंने नीट पीजी को स्थगित किए जाने के कारण (Reasons for postponement of NEET PG) के बारे में भी जानकारी दी गई है। यही नहीं इसमें आने वाले समय में यह परीक्षा कब होगी, इसके बारे में भी बताया गया है।
इसे भी पढ़े: BPSC 71st CCE 2025: सिर्फ 8 स्टेप फॉलो कर BPSC-CCE के लिए आप भी कर सकते हैं अप्लाई
नीट पीजी को स्थगित किए जाने के कारण (Reasons for postponement of NEET PG) क्या है?
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (National Board of Examinations) ने जो नोटिस दिया है, उसके अनुसार 15 जून को होने वाला नीट पीजी (NEET PG) एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के आयोजन की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने इस परीक्षा को स्थिगित करने के कारण में परीक्षा को अधिक केंद्रों और जरूरी बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने के लिए स्थगित किया गया है।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि नीट पीजी (NEET PG) 2025 की परीक्षा पूरी ट्रांसपेरेंसी और सुरक्षित सेंटर्स की पहचान करते हुए एक शिफ्ट में आयोजित की जाए। इस आदेश के अनुसार, नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज अब नीट पीजी (NEET PG) की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित करेगा।
संक्षेप में कहा जाए तो नीट पीजी (NEET PG) का एग्जाम देने वाले लोगों को अब इसके लिए थोड़ा और समय मिल गया है। इसकी तैयारी करने के लिए कैंडिडेट्स के लिए रोजाना स्टडी के साथ-साथ मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास भी करना चाहिए। ग्रुप स्टडी में भाग लेने और अच्छे स्टडी मेटेरियल से भी आपको लाभ होगा। इससे आपको इस परीक्षा में अच्छे परफॉर्म करने में भी मदद मिलेगी। इसलिए कुछ दिन और तैयारी कर एग्जाम देने का मौका मिल जाएगा। और सबसे महत्वपूर्ण बात की परीक्षा स्थगित होने से परेशान ने नकारात्मक सोच से बचना चाहिए।
Latest News in Hindi Today Hindi news NEETPG
#NEETPG #ReasonsforpostponementofNEETPG #NationalBoardofExamination #NBE






