टेक्नोलॉजी के इस दौर में लोग अपनी सुविधा के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग का इस्तेमाल करते हैं। देश में करोड़ों लोग हैं जो रोजाना ऑनलाइन आर्डर कर चीजें मंगवाते हैं। सुविधाजनक होने की वजह से दिनोंदिन लोगों में घर बैठे ऑनलाइन सामान खरीदने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कारण यही जो ठगों ने अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को अपना टारगेट बनाना शुरू कर दिया है। इसके मदद्देनज़र सरकार की तरफ से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए कुछ जरूरी सलाह दी गई (Govt Warns Online Shoppers) है। यदि सरकार की बात पर अमल करते हैं, तो संभवतः आप जालसाजी का शिकार होने से बच सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सरकार साइबर दोस्त नामक एक पहल की है। साइबर दोस्त गृह मंत्रालय के अंर्तगत आता है। साइबर दोस्त के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि फर्जी साइट्स और फिशिंग डिलीवरी टेक्स्ट से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
फेक साइट्स पर आंख बंद करके न (Govt Warns Online Shoppers) करें भरोसा
सरकार ने सलाह दी है कि फेक साइट्स पर आंख बंद करके भरोसा न (Govt Warns Online Shoppers) करें। सिर्फ ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही शॉपिंग करें। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसपर साफ़ लिखा नजर आ रहा है कि आपके कार्ट में पड़ा हर सामान सेफ नहीं है। आपका ऑर्डर होल्ड पर है। यहां क्लिक कर पेमेंट कंफर्म करें। ऐसे में कहने की जरूरत नहीं यदि आप सरकार की सलाह को अनदेखा करते हैं तो ढग आपको अपने जाल में फंसकर आपका अकाउंट तक खाली कर सकते हैं। बड़ी बात यह कि ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को ठगी करने वाले कैशबैक,ऑफर्स, बंपर डिस्काउंट का लालच देकर जाल में फंसाते हैं। एक तरह से आप लोगों को फंसाने के लिए पूरा जाल बिछाया जाता है। आइए समझते हैं, किस तरह से ठगी करने वाले इस घटना को देते हैं अंजाम।

फर्जी विज्ञापन: फर्जी विज्ञापन के जरिए ठग न सिर्फ सोशल मीडिया पर लुभाने वाले ऑफर्स और डील्स से जुड़े विज्ञापन को शेयर करते (Govt Warns Online Shoppers) हैं बल्कि इसके साथ ही विज्ञापन के साथ लिंक भी शेयर करते हैं। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं आप अन-वेरिफाइड साइट पर पहुंच जाते हैं और आपकी जानकारी चुराकर आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाया जाता है।
फेक साइट: ठग ठगी के लिए ऑरिजनल दिखने वाली साइट की हू-ब-हू साइट तैयार करते (Govt Warns Online Shoppers) हैं। ताकि यकीन हो सके कि आप ऑरिजनल साइट के जरिए ही शॉपिंग कर रहे हैं। मजे की यह कि जैसे ही आप ऑर्डर प्लेस करते हैं और पेमेंट करते हैं वैसे ही साइट गायब हो जाती है।
फिशिंग डिलीवरी टेक्स्ट: ठगी करने वाले एक नायाब तरीका खोज निकाला है। इसके तहत ठग आपको टेक्स्ट या ईमेल के जरिए बताते हैं कि आपका ऑर्डर होल्ड पर है और पेमेंट कंफर्मेशन की जरूरत है। और फिर मैसेज या ईमेल के जरिए लिंक भेजा जाता है। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, आप एक फर्जी साइट पर पहुंच जाते हैं। और जैसे ही फर्जी साइट आप पेमेंट के लिए कार्ड डिटेल डालते हैं आपका डेटा चोरी कर लिया जाता है।
इसे भी पढ़ें:- मुंबई में 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ माँ के प्रेमी ने दुष्कर्म कर गुप्तांग में डाला पेचकस
बड़ा सवाल यह कि इससे बचने के लिए (Govt Warns Online Shoppers) क्या करें?
- यदि आपको किसी भी तरह की ठगी से बचना चाहते हैं तो आंख बंद करके किसी भी अनजान नंबर और ईमेल के जरिए मिले लिंक पर भूलकर भी क्लिक करने की (Govt Warns Online Shoppers) गलती न करें।
- ऑफर्स और डिस्काउंट के लालच में अनजान साइट के जरिए शॉपिंग करने से बचें
- जिस भी साइट से शॉपिंग कर रहे हैं, उस साइट का यूआरएल जरूर चेक करें।
- और यदि आपको लगता है कि आपके साथ किसी भी तरह का स्कैम हुआ है, तो बिना देर किए तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।
- इसके अलावा आप cybercrime.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Latest News in Hindi Today Hindi Govt Warns Online Shoppers
#govtwarning #onlineshopping #cybersafety #fraudalert #digitalsafety



