Anu Sharma

Disease spread in Delhi

दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ अलर्ट: 54% घरों में कोविड फ्लू, वायरल फीवर का प्रभाव

मौसम बदलने पर अक्सर हम कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का अनुभव करते हैं। इसका कारण यह है कि हमारे शरीर को एक निश्चित मौसम यानी जलवायु की आदत हो जाती है। जब मौसम बदलता है तो हमारे शरीर को एडजस्ट करने की कोशिश करनी पड़ती है। लेकिन, कभी-कभी शरीर को एडजस्ट करने में मुश्किल होती है, जिससे यह बीमारियां ट्रिगर हो सकती है। सीजनल फ्लू एक आम हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसकी संभावना मानसून, ठंड या वसंत ऋतु में बढ़ जाती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग कोविड (Covid), फ्लू (Flu) और वायरल फीवर (Viral fever) के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यहां 54% घरों में एक या एक से अधिक सदस्यों में यह लक्षण देखने को मिल रहे हैं। आइए जानें दिल्ली में फैली बीमारी (Disease spread in delhi) के बारे में। दिल्ली में फैली बीमारी (Disease spread in Delhi): पाएं जानकारी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) के अनुसार अगर किसी को यह समस्या है और इसके लक्षण एक हफ्ते से अधिक तक रहें, तो ऐसे में मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है। कुछ लोगों के लिए यह कंडीशन घातक साबित हो सकती है। एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में कम से कम 54% घरों में एक या एक से ज्यादा सदस्य कोविड (Covid), फ्लू (Flu) या वायरल फीवर (Viral fever) के लक्षणों से पीड़ित हैं। पाएं इसके बारे में और अधिक जानकारी। दिल्ली में फैली बीमारी (Disease spread in Delhi) के बारे में क्या कहता है सर्वे? इस बीमारी के बारे में किए गए सर्वे में दिल्ली और आसपास के लोगों से यह पूछा गया कि उनके घर में कितने लोगों में कोविड (Covid), फ्लू (Flu) या वायरल फीवर (Viral fever) के लक्षणों से पीड़ित हैं। इनके लक्षणों में बुखार, नाक का बहना, गले में समस्या, शरीर और सिर में दर्द (Headache), पेट सम्बन्धी प्रॉब्लम्स, जोड़ों में दर्द या सांस से जुडी समस्याएं शामिल है।  यह प्रश्न 13,938 लोगों से पूछा गया। इन लोगों में से 9% लोगों का कहना था कि उनके घर में चार या इससे अधिक लोगों में यह लक्षण हैं। 45 प्रतिशत लोगों के अनुसार उनके घर में 2-3 लोगों में यह लक्षण मौजूद हैं। 36% लोगों के अनुसार उनके घर में किसी भी व्यक्ति इन समस्याओं से पीड़ित नहीं है हालांकि 10% लोगों ने इस सवाल का कोई साफ उत्तर नहीं दिया। अगर पिछले साल किए सर्वे से इस साल के आंकड़ों की तुलना की जाए, तो यह पता चलता है कि इस साल इसमें वृद्धि हुई है। अगस्त 2024 में किए सर्वे में 38% घर के सदस्यों में यह लक्षण महसूस किए थे जबकि अब यह दर 54% है। अब जानते हैं कि इन समस्याओं से कैसे बचाव हो सकता है? इसे भी पढ़ें: खजूर के बेनेफिट्स: रमजान के दौरान स्वास्थ्य और एनर्जी का सबसे अच्छा स्रोत सीजनल डिजीज से बचाव कैसे संभव है?  इन समस्याओं के जोखिम से बचाव के लिए फ्लू वैक्सीन कराई जा सकती है।  इसके साथ ही इससे बचाव के अन्य तरीके इस प्रकार हैं: यह सर्वे लोकलसर्कल्स द्वारा किया गया है, जो एक प्रसिद्ध कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अधिकतर लोग कोविड (Covid), फ्लू (Flu), बुखार आदि समस्याओं के लक्षणों को घर पर रह कर मैनेज कर सकते हैं। इन्हें ठीक होने के लिए कुछ दिन से एक हफ्ता तक लग सकता है। लेकिन, इसके लक्षणों पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। क्योंकि, यह कंडीशंस गंभीर स्थितियों में घातक हो सकती हैं। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Disease spread in Delhi #Viralfever #Covid #Flu #Diseasespreadindelhi

आगे और पढ़ें
Apple iPad Air

Apple iPad Air: M3 चिप और मैजिक कीबोर्ड के साथ मिल रहे हैं नए फीचर्स

एप्पल (Apple) एक अमेरिकी कंपनी है, जो अपने हाई क्वालिटी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। इसके कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टेबलेट्स, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स युवाओं में बहुत प्रचलित हैं। इनके इतने लोकप्रिय होने का कारण हैं इनकी क्वालिटी, डिजाइन और यूजर फ्रेंडली होना। इस कंपनी के उत्पादों की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है लेकिन इनकी क्वालिटी और परफॉरमेंस का मुकाबला कोई अन्य कंपनी नहीं कर सकती। एप्पल (Apple) कंपनी समय-समय पर अपने उत्पादों को बाजार में लाती रहती है, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। हाल ही में एप्पल (Apple) ने एक नया आईपैड एयर (iPad Air) लांच किया है जो एम3 चिप और मैजिक कीबोर्ड के साथ है। आइए पाएं जानकारी कि क्या है एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air) और क्या हैं इसके फीचर्स? एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air): पाएं जानकारी एप्पल (Apple) कंपनी ने अभी एक आईपैड एयर (iPad Air) को मार्किट में लांच किया है जो M3 चिप के साथ है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह आईपैड प्रदर्शन में बेहतरीन और अच्छी एआई क्षमताओं के साथ है। यह आईपैड दो मॉडल्स में उपलब्ध है एक 11-इंच और दूसरा 13-इंच मॉडल। इन मॉडल्स को अच्छी परफॉरमेंस के साथ ही लाइट पोर्टेबिलिटी के साथ ही बनाया गया था। एम3 चिप के साथ मौजूद यह आईपैड एयर (iPad Air) एप्पल (Apple) के पहले के एम3 चिप वाले आईपैड्स की तुलना में दोगुना फास्ट है। एप्पल (Apple) यह भी दावा कर रहा है कि इस आईपैड्स की परफॉरमेंस अन्य मॉडल्स की तुलना में 3.5 गुना तेज है। इसलिए यह उन सब लोगों के लिए फायदेमंद है जो गेम्स खेलते हैं या जिन्हें फास्ट परफॉरमेंस वाले टेबलेट की तलाश है। यानी, अगर आप भी ऐसे किसी उत्पाद की तलाश में हैं, तो तुरंत आज ही इस अवसर का लाभ उठायें और इसे खरीदें। अब जानिए एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air) क्यों है खास? M3 चिप की खासियत जैसा की पहले ही बताया गया है कि आईपैड एयर (iPad Air) अन्य मॉडल्स की तुलना में फास्ट है। इसमें  8-कोर सीपीयू है जो एम1 मॉडल की तुलना में 35% तेज है। इसके साथ ही इसमें मौजूद 9-कोर जीपीयू  से ग्राफिक परफॉरमेंस बहुत अधिक बढ़ती है। डायनेमिक कैशिंग, मेश शेडिंग और हार्डवेयर-अक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग जैसी बेह्ततरीन रेंडरिंग तकनीकों के कारण यह आईपैड डिवाइस क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और गेमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसमें है एप्पल इंटेलिजेंस यह एप्पल का आईपैड एयर (Apple iPad Air) बेहतरीन एआई प्रोसेसिंग के साथ है, जो अधिक एडवांस मशीन लर्निंग फंक्शन को करने में सहायता करता है और एप्पल (Apple) इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है। एप्पल इंटेलिजेंस के साथ, यूजर इस आईपैड एयर (iPad Air) को अधिक आसानी से और कुशलता से उपयोग कर सकते हैं। इस आईपैड में कैमरा और वीडियो क्षमता भी बहुत अच्छी है, यानि इससे आप हाई क्वालिटी वीडियो और फोटोज ले सकते हैं। यही नहीं इसकी बैटरी लाइफ भी अन्य आईपैड्स की तुलना में ज्यादा अच्छी है जिससे अधिक समय तक बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: iPhone पर मिल रहा है बंपर ऑफर क्योंकि Flipkart दे रहा है iPhone पर 25,000 की छूट आईपैड एयर की कीमत इसके अच्छे और बेहतरीन फीचर्स के कारण इसे अन्य आईपैड्स से बेहतर माना जा रहा है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी कीमत के बारे में जानकारी होना जरूरी है। यह एक अच्छी खबर है कि इस आईपैड एयर (iPad Air) की कीमत पहले के मॉडल्स के समान ही रखी गई है। इसमें 11-इंच वाले आईपैड की कीमत ₹59,900 और 13-इंच मॉडल की कीमत ₹79,900 है। आप इस आईपैड को एप्पल (Apple) की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं या रिटेलर्स से भी इसे खरीदा जा सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Apple iPad Air #AppleiPadAir #iPad Air #Apple #iPad View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews)

आगे और पढ़ें
Study about beer and brain

अगर आप बीयर पीने के शौकीन हैं, तो हो जाएं सतर्क

बीयर (Beer) को दुनिया का सबसे पुराना ऐल्कोहॉल ड्रिंक माना जाता है, जिसकी उत्पत्ति 5000 ईसा पूर्व से हुई थी। यही नहीं, बीयर दुनिया का सबसे अधिक पीने वाला एल्कोहॉलिक पेय पदार्थ भी है। अधिक मात्रा में इसका सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदायक और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। इसलिए, इसे सही मात्रा में पीना ही हमारे लिए फायदेमंद है। एक स्टडी के अनुसार कम मात्रा में बीयर (Beer) पीना यानी दिन में दो बियर पीना ब्रेन के लिए हानिकारक है। इसका माना जा रहा है कि इससे हमारा ब्रेन (Brain) समय से पहले ही 10 साल तक बूढ़ा हो सकता है। आइए पाएं जानकारी बीयर और ब्रेन के बारे में स्टडी (Study about beer and brain) के बारे में। बीयर और ब्रेन के बारे में स्टडी (Study about beer and brain): पाएं जानकारी मायोक्लिनिक (Mayoclinic) के अनुसार किसी भी मात्रा में एल्कोहॉल का सेवन स्वास्थ्य को खतरा होता है। जबकि मध्यम मात्रा में इसका सेवन करने पर जोखिम कम होता है। हाल ही में हुई स्टडी के अनुसार एल्कोहॉल का सेवन करने से ब्रेन को नुकसान हो सकता है और इसके बारे में पहले से ही पता ,है लेकिन एक नई स्टडी  की मानें तो एल्कोहॉल यानी बीयर (Beer) की कम मात्रा हमारे ब्रेन (Brain) को शरिंक कर सकता है। यानी, दिन में दो बियर बीने से ब्रेन को सिकोड़ सकता है और ब्रेन (Brain) की उम्र 10 साल तक बढ़ सकती है। यह स्टडी 36,678 मरीजों के ब्रेन के एमआरआई स्कैन (MRI Scan) पर आधारित है।  इस स्टडी में यह पाया गया है कि जो लोग दिन में दो या इससे अधिक बीयर (Beer) पीते हैं, उनके दिमाग को नुकसान हो सकता है। यह इफेक्ट एल्कोहॉल की मात्रा के अनुसार बढ़ सकता है। इस स्टडी में यह भी बताया गया है कि बीयर (Beer) या एल्कोहॉल के सेवन का प्रभाव ब्रेन (Brain) पर एक जैसा नहीं होता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो शराब या बीयर (Beer) के सेवन से बचें, ताकि आपके ब्रेन की हेल्थ सही रहे। किसी भी मात्रा में एल्कोहॉल का सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ता है और इससे इम्युनिटी भी कम होती है। लेकिन, यह नई स्टडी बियर पीने वाले लोगों के लिए एक और चिंता का कारण है। उन्हें एल्कोहॉल के सेवन से पहले खास ध्यान रखना चाहिए।  यह तो थी बीयर और ब्रेन के बारे में स्टडी (Study about beer and brain) के बारे में जानकारी। कुछ अन्य फूड्स भी हैं जो हमारे ब्रेन (Brain) की उम्र को बढ़ा सकते हैं। अब जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।  इसे भी पढ़ें: Antioxidant: फिट एंड फाइन रहने के लिए एंटीऑक्सीडेंट क्यों जरूरी है? फूड्स जो ब्रेन की उम्र बढ़ाएं ब्रेन (Brain) की उम्र को केवल एल्कोहॉल ही नहीं बल्कि अन्य कई फ़ूड भी बढ़ा सकते हैं। इनके अधिक सेवन ब्रेन सिकुड़ कर सकते हैं। आइए जानें इन फूड्स के बारे में। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Study about beer and brain #Studyaboutbeerandbrain #beer #brain #alcohol

आगे और पढ़ें
Punjab National Bank

पंजाब नेशनल बैंक- स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025: वैकेंसी समेत जानें हर जरूरी डिटेल

सरकारी नौकरी पाना सभी का सपना होता है। अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए इससे ज्यादा अच्छी खबर कोई नहीं होगी। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर एक नई नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की पोस्ट्स के लिए भर्ती निकाली गयी है। अगर आप भी इस में अप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इसके लिए फॉर्म भरें। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। आइए जानें पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती (Punjab National Bank Recruitment for Specialist Officer) के बारे में। पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती (Punjab National Bank Recruitment for Specialist Officer): पाएं जानकारी पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती (Punjab National Bank Recruitment for Specialist Officer) के लिए मिली नोटिफिकेशन के अनुसार इन पोस्ट्स के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च से ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च है। इसके बाद आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इन तिथियों को अच्छे से याद कर लें। 3 मार्च से 24 मार्च तक ही इसके लिए आवेदन करें। पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती (Punjab National Bank Recruitment for Specialist Officer) के लिए योग्यता पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की पोस्ट्स के लिए उम्मीदवार के लिए यह जानना बहुत जरूरी है। इन पोस्ट्स के लिए उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा को भी निर्धारित किया गया है। यानी आवेदक की न्यूनतम आयु  21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित किया गया है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी गयी है। इसके बारे में अधिक जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर मिल जाएगी। अगर आप इन पोस्ट्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए संबंधित क्षेत्र में बीटेक, बीई, सीए, पीजीडीएम या एमसीए होना जरूरी है। किन पोस्ट्स पर आप अप्लाई कर सकते हैं?  पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की 350 पोस्ट्स के लिए भर्ती होने वाली है। इनमें  क्रेडिट ऑफिसर,  क्रेडिट ऑफिसर, इंडस्ट्रीज ऑफिसर,सीनियर मैनेजर, इंडस्ट्रीज ऑफिसर,सीनियर मैनेजर आदि शामिल हैं। इसकी डिटेल इस प्रकार हैं: इसे भी पढ़े: राजस्थान लोक सेवा आयोग में लेक्चरर पदों पर भर्ती: जानें आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता? पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती (Punjab National Bank Recruitment for Specialist Officer) के लिए कैसे करें अप्लाई? पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की पोस्ट्स की भर्ती के लिए आप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं:  अगर बात की जाए आवेदन शुक्ल की, तो एससी और अन्य आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने के लिए महज 59 रुपये का आवदेन शुल्क देना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुक्ल 1180 रुपये है। तो आज ही इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं और अप्लाई करें। अगर आपके मन में इससे जुडी कोई भी सवाल है तो पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर जा कर जानकारी पाएं। Latest News in Hindi Today Hindi news Punjab National Bank #PunjabNationalBankRecruitmentforSpecialistOfficer #PunjabNationalBank #Officialwebsite

आगे और पढ़ें
Dates Benefits

खजूर के बेनेफिट्स: रमजान के दौरान स्वास्थ्य और एनर्जी का सबसे अच्छा स्रोत

खजूर (Dates) डेट पाम ट्री का फल है, जो दुनिया के कई टोपिकल क्षेत्रों में उगता है। यह फल पिछले कुछ समय में बहुत लोकप्रिय हुआ है। खजूर (Dates) एक स्वादिष्ट फ्रूट है, जिसे खाने से पूरा दिन एनर्जी मिलती है। रमजान के दौरान यह फूड बहुत प्रचलित है, क्योंकि यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, आसानी से पच जाता है और ऊर्जा प्रदान करता है।इस छोटे, मीठे और स्वादिष्ट फल के कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। खजूर में न्यूट्रिएंट्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ट्यूमर कंपाउंड्स होते हैं। इसके साथ ही इसका ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है। आइए जानें रमजान में खजूर के बेनेफिट्स (Benefits of dates in Ramadan) के बारे में। रमजान में खजूर के बेनेफिट्सल(Benefits of dates in Ramadan): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार अपनी डायट में खजूर (Dates) को कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है। इन्हें खाने का एक लोकप्रिय तरीका, विभिन्न व्यंजनों में इसे प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में इस्तेमाल करना है। ये एक बेहतरीन स्नैक भी है। रमजान में खजूर के बेनेफिट्स (Benefits of dates in Ramadan) इस प्रकार हैं: पाचन में बेहतरीन खजूर (Dates) में डाइटरी फाइबर सही मात्रा में होता है। यानी इसके सेवन से आप कब्ज से बच सकते हैं। इसे खाने से बोवेल मूवमेंट सही रहता है और हल्दी गट माइक्रोबायोम मैंटेन रहता है। यानी, इस फल को खाने से गट हेल्थ और डाइजेशन सही रहता है। उपवास के बाद इस फल को खाना पेट को सही रखने में फायदेमंद है। हड्डियां रहे मजबूत खजूर (Dates) में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों की हेल्थ को सही रखते हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति कम बोन डेंसिटी जैसी समस्या से पीड़ित हो, तो उनके लिए यह फल फायदेमंद है। खजूर के बेनेफिट्स (Benefits of dates) में यह बहुत महत्वपूर्ण है। एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में करे काम खजूर एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है क्योंकि इसमें फ्लवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड होते हैं। नियमित रूप से खजूर (Dates) खाने से गठिया जैसे रोग के कम होने की संभावना बढ़ती है और संपूर्ण स्वास्थ्य सही रहने में सहायता मिलती है। दिमाग के लिए फायदेमंद खजूर के बेनेफिट्स (Benefits of dates) केवल शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग से भी जुड़े हुए हैं। ऐसा माना गया है कि इसके सेवन से कॉग्निटिव फंक्शन सही रहता है और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाव में भी मदद मिलती है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) होते हैं जो ब्रेन में ब्लड फ्लो को सुधरने में भी सहायता करते हैं। इसके साथ इससे मेमोरी में भी सुधार होता है। दिमाग की हेल्थ के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।  डायबिटीज को करे मैनेज खजूर के बेनेफिट्स (Benefits of dates) डायबिटीज से भी सम्बन्धित है। हालांकि, खजूर (Dates) मीठा होता है लेकिन इसका ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह फल ब्लड शुगर लेवल को एकदम नहीं बढ़ाता बल्कि धीरे-धीरे बढ़ाता है। यानी यह डायबिटीज से रोगियों के खाने के लिए परफेट है। किडनी की सुरक्षा खजूर पोटैशियम होता है, इसलिए इस फल को किडनी फंक्शन के लिए फायदेमंद माना गया है। किडनी स्टोन और डिजीज से बचाव में भी इसे लाभदायक माना गया है। अगर आपको कोई किडनी सम्बन्धी समस्या है या उम्र के बढ़ने पर किडनी फंक्शन में परेशानी है, तो डेट खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। स्किन हेल्थ को सुधारे डेट में विटामिन सी, इ के साथ ही अन्य न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। यह फल स्किन को अल्ट्रावॉइलेट रे से बचाने में मदद करता है। यह एजिंग के लक्षणों, फाइन लाइंस, झुर्रियां आदि को भी दूर कर सकता है। इसलिए, स्किन के स्वास्थ्य के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत एनर्जी को बढ़ाए रमजान में खजूर के बेनेफिट्स (Benefits of dates in Ramadan) में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि यह पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और नेचुरल शुगर लेवल अधिक मात्रा में होते हैं। यानी, इसे खाने से पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिलती है। इसे रमजान या अन्य व्रत वाले दिनों में खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Benefits of dates in Ramadan #BenefitsofdatesinRamadan #benefitsofdates #dates #ramadan

आगे और पढ़ें
Flipkart iPhone Offer

iPhone पर मिल रहा है बंपर ऑफर क्योंकि Flipkart दे रहा है iPhone पर 25,000 की छूट

मोबाइल फोन (Mobile phone) के बिना आजकल जिंदगी संभव ही नहीं है। लेकिन अब यह एक जरूरत से ज्यादा स्टेटस सिंबल भी बन चुका है। आईफोन (iPhone) को लोकप्रियता तो इतनी है कि जब भी कोई नया आईफोन लांच होता है, तो उसकी डिमांड इतनी होती है कि महीनों तक वो लोगों को मिलता नहीं है। इसकी लोकप्रियता के कई कारण हैं जैसे डिजाइन, उपयोगकर्ता अनुभव और सुरक्षा सुविधाएं आदि। इसके साथ ही इसकी सर्विसेज और ऐप्स भी बहुत लोकप्रिय हैं। लेकिन, अन्य मोबाइल कंपनियों की तुलना ने आईफोन (iPhone) अधिक महंगे होते हैं। लेकिन, अब आप आईफोन 15 (iPhone 15) को केवल 25 हजार में में खरीद सकते हैं। आइए जानें कहां से खरीद सकते हैं आप इसे और क्या हैं इससे जुड़े ऑफर। कहां से खरीद सकते हैं आप किफायती आईफोन 15 (iPhone 15)? अगर आप आईफोन (iPhone) के शौकीन हैं और इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप कम बजट में भी अब इसे खरीद सकते हैं। आईफोन 16 सीरीज के फोन आने के बाद आईफोन 15 (iPhone 15) की डिमांड बढ़ गयी है क्योंकि यह काफी किफायती हैं। यह फोन इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि यह फोन ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट से आसानी से खरीद सकते हैं वो भी कम कीमत पर। क्या हैं ऑफर?  फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर (Flipkart Offer) बहुत चर्चा में है। इस ऑफर से ग्राहकों को फायदा होने वाला है क्योंकि आईफोन 15  (iPhone 15) की कीमत में बड़ी कटौती की गयी है। इसे खरीद कर आपके हजारों रुपए बच सकते हैं। इस वेबसाइट पर आईफोन (iPhone) 15, 69,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। यह फोन 128GB वेरिएंट का है। लेकिन, आपको इसे खरीदने के लिए इतने रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को 7% की छूट दे रही है। यानी, 69,999 रुपये के फोन पर सबसे पहले आप 7% का डिस्काउंट पा सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को कुछ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं जैसे यूपीआई ट्रांजेक्शन पर  2000 रुपये तक की और छूट मिलेगी। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको पांच प्रतिशत का कैशबैक भी मिल सकता है।  एक्सचेंज ऑफर फ्लिपकार्ट का आईफोन 15 (iPhone 15) ऑफर (Flipkart iPhone Offer) यहीं खत्म नहीं होता। इसमें एक एक्सचज ऑफर भी चल रहा है। यानी अगर आप अपना पुराना मोबाइल फोन (Mobile phone) एक्सचेज करना चाहते हैं, तो आपको अलग से छूट मिलेगी। यह ऑफर एक्सेचेंज ऑफर के नाम से जाना जाता है।  फ्लिपकार्ट का आईफोन ऑफर (Flipkart iPhone Offer) में आपको यह फोन बहुत ही सस्ता है। यानी अगर आप अपने पुराने फोन के साथ इसे एक्सचेंज करते हैं, तो आपको यह आईफोन 15 (iPhone 15) आपको केवल 25,849 रुपए में मिल सकता है। लेकिन, इसके साथ कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस भी शामिल हैं जैसे आपका फोन सही कंडीशन में होना चाहिए। आपके मोबाइल फोन (Mobile phone) में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।  इसे खरीदने से पहले आप इन टर्म्स एंड कंडीशंस को अच्छे से पढ़ लें। अगर आपको ऊपर दिए डिस्काउंट के साथ ही यह ऑफर भी मिल जाता है, तो नया आईफोन 15 (iPhone 15) आपको केवल 25,849 रुपए में मिल सकता है। कंपनी इसके साथ ही एक साल की वारंटी भी दे रही है। इसे भी पढ़ें : SNL का बंपर ऑफर: 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना आईफोन 15 के फीचर्स आईफोन 15 (iPhone 15) के फीचर्स के कारण भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं:  Latest News in Hindi Today Hindi news #iPhone15 #Mobilephone #iPhone #phone #FlipkartiPhoneOffer

आगे और पढ़ें
Black Coffee Benefits

ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत

कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों का दिन इस पेय के बिना शुरू ही नहीं होता। इसमें मौजूद कैफीन से मूड, कॉग्निटिव फंक्शन और एथलेटिक परफॉरमेंस सुधारने में मदद मिलती है। यही नहीं, थकावट दूर करने और अलर्ट रखने में भी यह मददगार है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इसका सेवन सीमित मात्रा के करना चाहिए खासतौर पर गर्भवती और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, बच्चों और कुछ खास हेल्थ कंडीशंस से पीड़ित लोगों को। संक्षेप में कहा जाए तो बिना चीनी और दूध की ब्लैक कॉफी (Black coffee) पीना सेवन के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानें सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) के बारे में।  सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार कॉफी केवल एनर्जी बूस्ट ही नहीं करती, बल्कि इससे कई अन्य फायदे भी हैं जैसे यह टाइप 2 डायबिटीज और डिप्रेशन के जोखिम को कम करती है, वेट मैनेजमेंट के लिए फायदेमंद है आदि। जानें सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) क्या हैं? 1. मानसिक सतर्कता बढ़ाए  ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद कैफीन नेचुरल स्टीमुलेंट की तरह काम करता है जो हमारी ब्लडस्ट्रीम में एंटर करता है और दिमाग तक ट्रेवल करता है। इससे यह इन्हिबिटरी न्यूरोट्रांसमीटर एडेनोसिन को ब्लॉक करता है और न्यूरॉन फायरिंग को बढ़ाता है। इससे हमारा फोकस, मेन्टल अलर्टनेस और कंसंट्रेशन सुधरती है। यानी, सुबह इसे पीने से दिन की शुरुआत सही से होती है। 2. शारीरिक प्रदर्शन को मिले बढ़ावा अगर आप सुबह एक्सरसाइज (Workout) करते हैं, तो इससे पहले कॉफी पीने से आपका प्रदर्शन सुधर सकता है। कैफीन एड्रेनालाईन के रिलीज को स्टिमुलेट करता है, जिससे शरीर को फिजिकल एक्सेरशन के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। इससे बॉडी फैट को ब्रेक डाउन करने में भी सहायता मिलती है।  3. वजन को रखे सही सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) सही वजन से भी संबंधित है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) कैलोरी-फ्री ड्रिंक है, इसे वजन को सही रखने में इसे फायदेमंद पाया गया है। इसमें मौजूद से कैफीन मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और फैट ऑक्सीडेशन भी प्रमोट होता है। जिससे वजन कम होता है। कॉफी पीने से क्रेविंग भी कम होती है, जिससे दिन में कैलोरी इन्टेक कम होता है। 4. एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होती है और ब्लैक कॉफी (Black coffee) में दूध व चीनी वाली कॉफी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभावों और सेल्स को नुकसान से बचाते हैं। जिससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम रहता है जैसे कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज आदि। 5. मूड को सुधारे सुबह ब्लैक कॉफी पीने के बेनेफिट्स (Benefits of drinking black coffee in morning) में मूड में सुधार शामिल है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद कैफीन का मूड और माइंड पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। इससे न्यूरोट्रांसमीटर्स जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन के रिलीज को बढ़ाता है। इससे खुशी महसूस होती है। नियमित रूप से कॉफी पीने से डिप्रेशन का जोखिम भी कम होता है। 6. लिवर के स्वास्थ्य में सुधार डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबोलिक प्रोसेसेज में ब्लैक कॉफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्टडीज यह बताती हैं कि कॉफी पीने वाले लोगों को लिवर सम्बन्धी परेशानियों का रिस्क कम रहता है जैसे लिवर कैंसर, फैटी लिवर डिजीज आदि।  इसे भी पढ़ें: कांगो में रहस्यमय बीमारी से 50 से अधिक लोगों की मौत 7. पेट के लिए बेहतरीन ब्लैक कॉफी (Black coffee) को एक नेचुरल ड्यूरेटिक है। जिसका अर्थ यह है कि इसे पीने से यूरिन प्रोडक्शन बढ़ती है और इससे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे पेट सही रहता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है। लेकिन, ध्यान रहे इसके अधिक सेवन से डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकती है। 8. हार्ट हेल्थ को दे सपोर्ट कॉफी पीने को हार्ट डिजीज को कम करने से भी जोड़ा गया है। ब्लैक कॉफी (Black coffee) में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डैमेज से सुरक्षा में मदद मिल सकती है। कुछ स्टडीज यह बताती हैं कॉफी पीने से स्ट्रोक और हार्ट डिजीज का जोखिम कम रहता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Black Coffee Benefits #Benefitsofdrinkingblackcoffeeinmorning #blackcoffee #antioxidants #coffee

आगे और पढ़ें
BSNL Plan

BSNL का बंपर ऑफर: 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना

हमारे देश में कई मोबाइल ऑपरेटर हैं, जो समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई नई रिचार्ज प्लान्स लाते रहते हैं। इन रिचार्ज प्लान्स में डेटा, वॉइस कॉलिंग, एसएमएस और कई और सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। ग्राहक अपनी जरूरत, बजट और सहूलियत के अनुसार प्लान्स को चुन सकते हैं। पिछले कुछ समय से सभी मोबाइल ऑपरेटर्स ने अपने प्लान्स के मूल्यों में बढ़ोतरी की है। अगर आप भी हर महीने महंगे रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं और कोई किफायती प्लान चाहते हैं, तो अब आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) एक वार्षिक प्रीपेड प्लान ले कर आया है , जो ग्राहकों को कम दाम में मिलेगा। आइए जानें क्या है बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan)? बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan): पाएं जानकारी बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan) हर व्यक्ति के हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति दिलाएगा। यह प्लान अभी लोगों में चर्चा का विषय बन चुका है क्योंकि इससे लोगों को कम कीमत पर बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। यह रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की सालाना कीमत केवल 1515 रुपये है। यानी हर महीने इसकी लागत सिर्फ 126 रुपए पड़ेगी, जो आजकल मौजूद प्लान्स की कीमत से बहुत कम है। बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan) से क्या सुविधाएं मिलती हैं? इस प्लान में उपभोगताओं को 365 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इसमें यूजर्ज को रोजाना 2 जीबी का डेटा मिलता है यानी, यूजर्ज को पूरे महीने कुल 720 जीबी डाटा मिलता है। यह डाटा इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग आदि के लिए पर्याप्त है। यही नहीं, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 मुक्त एसएमएस भी दिए जाते हैं। अगर कोई यूजर दो जीबी का डेली का हाई स्पीड डाटा खत्म कर देता है, तो भी वो इंटरनेट पर 40Kbps की स्पीड की ब्राउजिंग को जारी रख सकता है। लेकिन, यह बात आपको थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है कि इस योजना में ओटीटी प्लेटफार्म सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। यानी, ओटीटी प्लेटफार्म को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इनकी सब्सक्रिप्शन आपको अलग से लेनी पड़ेगी। बीएसएनएल (BSNL) के उपभोगता इस किफायती प्लान को लेकर पूरा साल अनलिमिटेड कॉल्स,एसएमएस और 720GB डेटा का आनंद ले सकते हैं। अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह प्लान परफेक्ट है।  इसे भी पढ़ें : सिम कार्ड खरीदना बना सकता है जी का जंजाल, हो सकती है 3 साल की जेल और लाखों जा जुर्माना बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan) के फायदे क्या हैं? भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) का यह प्लान कई लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके लिए भी फायदेमंद है, अगर आप: इस गवर्नमेंट कंपनी के सोशल मीडिया पर इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान को पाने के लिए आप बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर रिचार्ज करा सकते हैं या किसी बीएसएनएल (BSNL) के स्टोर पर जा कर भी रिचार्ज कर सकते हैं। अगर आपको कम डाटा वाला प्लान चाहिए तो भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) का 1,499 रुपये या 999 रुपये वाले प्लान्स भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।  बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान से अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल (Airtel), जियो और वोडाफोन-आईडिया आदि को कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसा किफायती प्लान कोई अन्य टेलीकॉम कंपनी नहीं दे रही है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि लाखों यूजर अन्य निजी कंपनियों को छोड़ कर इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी से जुड़ रहे हैं। अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) उपभोगता हैं, तो इस सुनहरे मौके को अपने हाथ से न जानें दें और आज ही इसका लाभ उठाएं।  Latest News in Hindi Today Hindi news BSNL Plan #BSNLsaffordableannualprepaidplan #BharatSancharNigamLimited #BSNL #prepaidplan

आगे और पढ़ें
Translate »