Shiv

Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest: बिहार बंद के दौरान चुनाव आयोग पर जमकर बरसे राहुल-तेजस्वी, कही यह बात

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विरोध में महागठबंधन ने आज यानी बुधवार को ‘बिहार बंद’ का आह्वान किया। जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। बंद में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी सुबह ही दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। बिहार बंद का असर राजधानी पटना के अलावा अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा (Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest) है। इस बंद के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सहित महागठबंधन घटक दलों के अन्य नेता और कार्यकर्ता आयकर गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च शुरू कर चुके हैं। विरोध मार्च में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी शामिल हैं। दरअसल, विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि “मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। मतदाता सूची पुनरीक्षण में जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वे गरीबों के पास नहीं हैं। ऐसा ही हुआ तो बिहार में भारी संख्या में मतदाता अपने अधिकार से वंचित रह जाएंगे।” उनका कहना है कि “इसे विधानसभा चुनाव के बाद किया जाना चाहिए” बिहार को चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही (Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest) है चुनाव आयोग को ललकारते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी न कहा कि “चुनाव आयोग मैं आपको साफ बोल रहा हूं। मैं बिहार और हिन्दुस्तान की जनता को स्पष्ट कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था और वैसे ही बिहार को चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही (Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest) है। उन्हें पता है कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया है, इसलिए वे बिहार मॉडल लाए हैं। ये गरीबों की वोट छीनने का तरीका है।” इस दौरान बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का हिस्सा बन गया है। क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी वोट दे सकता है और कौन नहीं?” इस बीच चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। गरीब लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और राशन भी छीन लिया जाएगा।”  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध में एकजुट दिखे उद्धव और राज ठाकरे, 20 साल बाद एक ही मंच पर आए साथ सांसद पप्पू यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ बिहार बंद में भाग लिया (Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest) है यही नहीं, कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने बिहार बंद को लेकर कहा कि “सड़कों पर उतरे हैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए। क्योंकि कहा जाता है कि अगर सड़कें सुनी हो जाए तो संसद आवारा हो जाती है इसलिए सड़कों पर उतरना जरूरी है। इस बीच पुर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ बिहार बंद में भाग लिया (Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest) है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “शंखनाद हो गया, जनता सड़क पर उतर गई, वोटबंदी की सरकार, उखाड़ फेंकेगा बिहार, राहुल गांधी जी हम बिहारी हैं तैयार।” बता दें कि राहुल-गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन में शामिल दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस और आरजेडी सहित महागठबंधन में शामिल सभी दलों के दिग्गज नेता हुजूम के साथ निर्वाचन कार्यालय की तरफ बढ़ रहे हैं। खबर यह भी है कि प्रदर्शन के बाद दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि निर्वाचन आयोग पर इस बिहार बंद का क्या कुछ असर पड़ता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Rahul, Tejashwi Slam EC During Bihar Bandh Protest #RahulGandhi #TejashwiYadav #BiharBandh #ElectionCommission #BiharNews #PoliticalProtest

आगे और पढ़ें
Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg

Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg: महिला से गैंगरेप के बाद चलती ट्रेन से ट्रैक पर फेंका, पीड़िता का कटा पैर

कड़े कानून के बावजूद देश में दुष्कर्म की घटनाएं हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला है हरियाणा के पानीपत का, जहाँ महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप कर उसे ट्रैक पर फेंक दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना में आरोपियों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर सोनीपत ले जाकर रेलवे ट्रैक पर उसे मरने के लिए फेंक दिया। हालाँकि महिला बच (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) निकली। बच तो निकली लेकिन उसका पैर कट गया। दरअसल, उठकर ट्रैक से भागने के दौरान वो ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसका पैर कट गया। इस बीच सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस दरम्यान पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद महिला के साथ गैंगरेप का खुलासा है। परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय महिला 23 जून को घर से गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो महिला के पति ने 26 जून को किला थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  जांच के लिए 40 टीमें गठित की गई (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) हैं महत्वपूर्ण बात यह कि मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की गई है। जांच के लिए 40 टीमें गठित की गई (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) हैं। यही नहीं, पहचान के लिए उसे 16 रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें दिखाई जाएंगी।इसके अलावा पुलिस की एक टीम सोनीपत भी पहुंची है। यही नहीं पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। आलम यह है कि पानीपत से लेकर सोनीपत तक जांच टीमें फैली हैं। स्थानीय दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि कहीं कोई सुराग मिल जाए। यही नहीं,पुलिस रेलवे ट्रैक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। मालगोदाम के पास से गए और ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) किया  प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक “उसने महिला की रोने की आवाज सुनी थी। जब वह रेलवे ट्रैक के पास गया तो महिला की हालत देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।” पीजीआई में महिला ने बताया कि 24 जून की रात वह पानीपत स्टेशन पर (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) थी। दो-तीन युवक उसे मालगोदाम के पास से गए और ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप किया। फिर उसे ट्रेन में सोनीपत ले गए। सोनीपत स्टेशन पर पहुंचते ही धक्का दे दिया। आगे पीड़िता ने बताया कि ट्रैक पार करते समय उसका पैर फंस गया। जिसके चलते पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया। इस वारदात के बाद महिला को गहरा सदमा लगा है। चूंकि महिला बार-बार बयान बदल रही है, इसलिए पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बता रही है। खैर, महिला का मेडिकल परीक्षण किया गया। परिक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने इस घटना की जानकारी सोनीपत रेलवे पुलिस को दी है। पानीपत निवासी महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत किला थाना में एक जून को दी। इसके बाद महिला की पहचान हुई। इसे भी पढ़ें:- आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण का केस दर्ज नौ जून को महिला के तीन वर्ष के इकलौते बेटे की बीमारी से मौत हो गई (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) थी महिला ने बताया कि “पति से अनबन होने के कारण वह घर से निकल गई थी और 24 जून की रात तकरीबन 10 बजे वह पानीपत रेलवे स्टेशन पर कुर्सियों पर बैठी थी। इस बीच पानी की टंकी की ओर गई तो देखा कि वहां दो युवक खड़े (Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg) थे। वह मुझे रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम की ओर ले गए। और फिर वहां दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद ट्रेन से सोनीपत ले गए। इस बीच चलती ट्रेन से ट्रैक पर धक्का दे दिया। और धक्का देकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद जब होश आया तो अस्पताल में मिली। प्राप्त जानकरी के मुताबिक नौ जून को महिला के तीन वर्ष के इकलौते बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। दुष्कर्म के बाद से पीड़िता की मानसिक स्थिति और बिगड़ती जा रही। Latest News in Hindi Today Hindi Woman Gangraped, Thrown from Train, Loses Leg #womangangraped #traincrime #crimeagainstwomen #breakingnews #india #justiceforvictim #newsupdate

आगे और पढ़ें
Nimisha Priya

Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week: इस एक जुर्म के चलते यमन में अगले हफ्ते भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को दी जाएगी फांसी

निमिषा प्रिया को अगले हफ्ते यानी 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। निमिषा पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप है। दरअसल, केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली निमिषा प्रिया एक भारतीय नर्स है, जो साल 2008 में काम की तलाश में यमन गई थी। निमिषा की मां कोच्चि में घरों में काम करती है। घर की माली हालत ख़राब होने के चलते वो काम करने यमन गई थी। वहां कई अस्पतालों में काम करने के बाद उसने अपना क्लिनिक खोलने की (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) सोची। क्लिनिक खोलने के चलते ही निमिषा साल 2014 में तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आईं। वो अपना खुद का बिज़नेस करना चाहती थी। निमिषा के लिए बिजनेस शुरू करने के लिए महदी साथ जरूरी था, क्योंकि नियमानुसार यमन में बिजनेस शुरू करने के लिए किसी स्थानीय व्यक्ति के साथ साझेदारी अनिवार्य है। खैर, बिज़नेस शुरू तो हो गया लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। पैसों के लिए दोनों में अब झगड़ें होने लगे। देखत ही देखते यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि निमिषा ने महदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। साल 2016 में महदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बाद में उसे जेल से रिहा कर दिया गया। इस बीच रिहाई के बाद भी महदी ने निमिषा को धमकाना जारी रखा।  बेहोशी का इंजेक्शन ओवरडोज़ में बदल गया, जिसके चलते हुई (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) मौत  इस बीच महदी ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। इसी के बाद निमिषा ने अपना जब्त पासपोर्ट वापस पाने के इरादे से महदी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। उसे क्या पता था कि ओवरडोज़ की वजह से उसकी मौत हो जाएगी। इसके बाद निमिषा ने अपने यमनी साथी हनान के साथ मिलकर महदी के शरीर के टुकड़े कर दिए और उसके शरीर को पानी के टैंक में फेंक (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) दिया। महदी की मौत के बाद घबराई निमिषा ने यमन से भागने की भी कोशिश की। इससे पहले की वो भाग पाती  उसे भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल प्रिया देश की राजधानी सना की जेल में बंद है। यह हूथी के कंट्रोल में है। इस मामले में साल 2018 में निमिषा को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि हनान को आजीवन कैद हुई थी। ट्रायल कोर्ट ने उसे यमनी नागरिक की हत्या का दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड दिया था।  इसी के बाद ट्रायल कोर्ट के इस निर्णय को नवंबर 2023 में देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने भी बरकरार रखा। यही नहीं, पिछले वर्ष यमन के राष्ट्रपति ने केरल की निमिषा प्रिया की मौत की सजा को मंजूरी दी थी। बता दें कि निमिषा का एक 8 साल का बेटा भी है। निमिषा साल 2018 से ही यमन के सना में काम कर रही है। इसे भी पढ़ें:- आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण का केस दर्ज कृपया उसकी जान बचाने में हमारी मदद (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) करें- निमिषा का परिवार  प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले पर जनवरी में केंद्र ने कहा था कि “वह मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है और परिवार को हर संभव मदद दे रहा है। इस बीच निमिषा की मां ने कहा कि “मैं भारत और केरल सरकारों के साथ-साथ उसे बचाने के लिए गठित समिति का अब तक दिए गए सभी समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, लेकिन यह मेरी अंतिम अपील (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) है कि कृपया उसकी जान बचाने में हमारी मदद करें। समय बीत रहा है।” विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो पिछले साल से ही इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों और नर्पस के परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता दी जा रही है। बता दें कि यमन के कानून में कई तरह के अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। जिसमें कि देश की स्वतंत्रता, एकता या क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करना, हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, समलैंगिक यौन, सशस्त्र बलों को कमजोर करने के लिए कोई काम करना, इस्लाम से मुंह मोड़ना या उसका खंडन करना और वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देना शामिल है।  Latest News in Hindi Today Hindi Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week #NimishaPriya #IndianNurse #YemenNews #DeathPenalty #SaveNimishaPriya #BreakingNews #InternationalNews #JusticeForNimisha #IndianInYemen #UrgentAppeal

आगे और पढ़ें
250 Million Workers on Strike

Bharat Bandh Today: 250 Million Workers on Nationwide Strike: भारत बंद आज, 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर

आज देशभर में परिवहन, डाक सेवाएं, कोयला खनन, राजमार्ग, बैंकिंग, बीमा, निर्माण और कई अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले तकरीबन 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी आम हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल, यह हड़ताल 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों के मंच ने सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में बुलाई है। बेशक इससे कई राज्यों में सार्वजनिक सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। बता दें कि यह बंद 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर बुलाया गया (Bharat Bandh Today: 250 Million Workers on Nationwide Strike) है। प्रदर्शनकारी संगठन केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वे मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक मानते हैं। कहने की जरूरत नहीं, परिवहन, बैंक और डाक सेवाओं में रुकावट के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ट्रेड यूनियनों के अनुसार, केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित इस हड़ताल में बिजलीकर्मियों की भागीदारी बड़े पैमाने पर होगी। ऐसे में कई क्षेत्रों में पावर कट या सेवाओं में रुकावट की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही बिहार में कांग्रेस, आरजेडी, और अन्य महागठबंधन विपक्षी दलों ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के विरोध में बंद करने का ऐलान किया है।  ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन और सड़कों पर जाम की रणनीति बनाई गई (Bharat Bandh Today: 250 Million Workers on Nationwide Strike) है इस आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा, कृषि मजदूर यूनियन, और कई क्षेत्रीय संगठनों का समर्थन भी मिला है। यूनियनों का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन श्रम कानूनों में बदलाव, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण, संविदा नौकरियों के विस्तार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर है। ध्यान देने वाली बात यह कि इस बार हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा और कृषि श्रमिक यूनियनों के संयुक्त मंच का भी समर्थन मिला है। इनके सहयोग से ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन और सड़कों पर जाम की रणनीति बनाई गई (Bharat Bandh Today: 250 Million Workers on Nationwide Strike) है। इस मौके पर केरल के परिवहन मंत्री के. बी. गणेश कुमार ने कहा है कि “बुधवार (9 जुलाई) को केएसआरटीसी की बसें सामान्य रूप से चलेंगी, क्योंकि यूनियनों की तरफ से कोई हड़ताल सूचना नहीं मिली है, लेकिन ट्रेड यूनियनों ने मंत्री के बयान को गलत बताया है।” उनका कहना है कि “हड़ताल की सूचना पहले ही दी जा चुकी है और केएसआरटीसी के कर्मचारी भारत बंद में शामिल होंगे।” हड़ताल का नेतृत्व कर रहे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक हैं।  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध में एकजुट दिखे उद्धव और राज ठाकरे, 20 साल बाद एक ही मंच पर आए साथ सरकारी विभाग युवाओं को नौकरी देने के बजाय रिटायर्ड लोगों को ज्यादा रख रहे (Bharat Bandh Today: 250 Million Workers on Nationwide Strike) हैं- यूनियन  हालाँकि इस बीच यूनियनों का यह कहना है कि “सरकारी विभाग युवाओं को नौकरी देने के बजाय रिटायर्ड लोगों को ज्यादा रख रहे हैं। उन्होंने रेलवे, एनडीएमसी लिमिटेड, स्टील सेक्टर और शिक्षा सेवाओं के उदाहरण देते हुए कहा कि “यह ट्रेंड गलत है क्योंकि देश में 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है। 20 से 25 साल के युवाओं में बेरोजगारी सबसे ज्यादा (Bharat Bandh Today: 250 Million Workers on Nationwide Strike) है। वे खासकर नए श्रम कानूनों की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे मजदूरों के अधिकार कमजोर होंगे, काम करने के घंटे बढ़ेंगे और यूनियन बनाना या हड़ताल करना मुश्किल हो जाएगा। वे सरकार से ज्यादा नौकरियां, MGNREGA की मज़दूरी और काम के दिन बढ़ाने और शहरी इलाकों के लिए भी ऐसी ही रोजगार योजनाएं शुरू करने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यूनियनों ने श्रम मंत्री को 17 मांगों की एक लिस्ट सौंपी है। उनका कहना है कि “सरकार की ओर से कोई खास जवाब नहीं मिला है। बैंक खुले रहने की उम्मीद है, क्योंकि 9 जुलाई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छुट्टी घोषित नहीं की है।” ऐसे में यदि बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालाँकि यह पहली बार नहीं है, जब ट्रेड यूनियनों ने इस तरह का विरोध प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी साल 2020, 2022 और 2024 को भी हड़तालें हुई थीं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण, नौकरी की असुरक्षा और वर्कफोर्स को कैजुअल बनाने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। Latest News in Hindi Today Hindi news 250 Million Workers on Nationwide Strike #BharatBandh #NationwideStrike #250MillionWorkers #IndiaProtest #LabourRights #StrikeIndia #WorkersUnite #TodayStrike #BandhAlert #IndiaNews

आगे और पढ़ें
RCB Pacer Yash Dayal Booked in Harassment Case

RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case: आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण का केस दर्ज

 इंडियन प्रीमियर लीग जके सीजन 2025 में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज  यश दयाल पर गाजियाबाद की एक लड़की ने यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और शादी का झूठा वादा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। महिला का दावा है कि “वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। इस दौरान यश ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया था। यश पर कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगा (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है। पीड़िता का कहना है कि “वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। और इन पांच वर्षोंमें वह न सिर्फ यश पर, बल्कि उसके पूरे परिवार पर आँख मूंदकर भरोसा कर बैठीं थी। भरोसा इसलिए क्योंकि यश ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया और घरवालों ने भी उन्हें बहू की तरह स्वीकार किया था।”  साल 2019 में सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की यश दयाल के साथ हुई (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) थी बात  इस मामले पर पीड़िता युवती ने कहा है कि “साल 2019 में उनकी बात सोशल मीडिया के जरिए यश दयाल के साथ हुई। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। इस बीच यश दयाल ने उनके साथ शादी करने की बात कही। जिसके बाद कुछ दिन तक उनके साथ रिलेशन बनाए।” उन्होंने आगे कहा कि “यश ने शादी की बात कहकर उनको बेंगलुरु में लंबे वक्त तक रखा। इस दरम्यान वो उसे दिल्ली और प्रयागराज भी ले गए। वहां उनके साथ शाररिक संबंध बनाए। इसके बाद वो जब भी शादी की बात करती तो यश दयाल करियर को लेकर अपनी बात रखते और कहते थे कि “मैं पहले सेटल हो (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) जाऊं।” यही नहीं, इसके अलावा पीड़िता ने बताया है कि “यश दयाल पिछले पांच साल से उनके साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय पहले से उनका व्यवहार चेंज हो गया। जिसके बाद वो उनकी अनदेखी करने लगे। महीने भर पहले यश दयाल ने उन्हें सोशल मीडिया के सभी अकाउंट और वॉटसेफ से ब्लॉक कर दिया था।” उस व्यक्ति ने भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे प्रताड़ित (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) किया- पीड़िता  महिला ने 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की थी, लेकिन उसका मामला स्थानीय थाने में आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद उसने मजबूरी में मुख्यमंत्री कार्यालय से न्याय की गुहार लगाई। इस पूरे मामले में यश दयाल पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक “उस व्यक्ति ने भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे प्रताड़ित (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) किया। शादी का झूठा वादा कर मेरे साथ सालों तक रिश्ता निभाया और पति की तरह व्यवहार किया जिससे मेरा भरोसा और गहरा होता चला गया।” इस बीच महिला को एहसास हुआ कि “ये सब झूठे वादे थे, तब उसने विरोध किया और सच्चाई जानने की कोशिश की। तब उसे शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।” क्रिकेटर यश पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवती ने कहा कि “उसके पास यश के खिलाफ पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। जिनमें चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल्स की रिकॉर्डिंग शामिल हैं।” पीड़िता का यह भी कहना है कि “ये सबूत उसके आरोपों की पूरी तरह प्रमाणित कर सकते हैं और जांच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।” इसे भी पढ़ें:- बिहार के पूर्णिया जिले में तांत्रिक के कहने पर 5 लोगों को जलाया जिंदा  आरोप साबित होने पर इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) है इस मामले पर बात करते हुए गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि “पीड़िता की शिकायत के बाद क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले युवती का मेडिकल कराया जाएगा।” बता दें कि यह धारा झूठे वादों के आधार पर किए गए यौन शोषण और धोखे को अपराध की श्रेणी में रखती (RCB Pacer Yash Dayal Booked in Sexual Harassment Case) है। आरोप साबित होने पर इसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। गौरतलब हो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु चैंपियन बनी थी। इस सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए यश दयाल ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। अब उन पर गाजियाबाद की युवती के इस आरोप के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने 21 जून को यूपी के सीएम से शिकायत की थी। उस दौरान गाजियाबाद की पुलिस ने युवती के कुछ बयान भी दर्ज किए थे। Latest News in Hindi Today Hindi Yash Dayal #YashDayal #RCB #IPL2025 #SexualHarassmentCase #RCBNews #CricketControversy #BreakingNews #YashDayalNews

आगे और पढ़ें
5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Orders

5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror: बिहार के पूर्णिया जिले में तांत्रिक के कहने पर 5 लोगों को जलाया जिंदा 

यह बिडंबना ही है कि एक तरफ जहाँ भारत विश्वगुरु बनने की दिशा आगे बढ़ रहा है, तो वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों को जलाकर मार दिया गया। इस हत्याकांड के पीछे एक तांत्रिक का हाथ बताया जा रहा है। तांत्रिक के कहने पर ग्रामीणों ने 70 वर्षीय कातो देवी को डायन मान लिया था और इसी आक्रोश में उसके परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाकर मार डाला था। दरअसल, घटना पूर्णिया पूर्व इलाके के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला की (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) है, जहाँ रविवार की देर रात्रि डायन के आरोप में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला कर मार दिया गया। वारदात के बाद गांव के अधिकतर लोग घरों पर ताला जड़कर फरार हैं। इस घटना में 23 नामजद और 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। बता दें कि बाबूलाल उरांव का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। गरीब बाबूलाल मजदूरी करके जैसे-तैसे घर चलाता था। जानकारी के मुताबिक इसके अलावा वो झाड़फूंक का भी काम किया करता था।  परिवार की महिलाओं पर डायन होने का आरोप भी (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) लगाया प्राप्त जानकारी के मुताबिक टेटगामा वार्ड-10 में रामदेव उरांव का परिवार रहता है। रामदेव का बेटा बीमार चल रहा था। इस बीच परिवार ने बेटे की झाड़फूंक कराई थी, लेकिन उसकी तबीयत थी कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रही थी और इस बीच उसकी मौत हो गई। रामदेव को गांव के ही बाबूलाल उरांव और उसके परिवार पर तंत्र-मंत्र और काले जादू का शक था। बेटे के मौत के बाद उसने आरोप लगाया कि “बाबूलाल के परिवार ने काला जादू कर उसके बेटे को मार दिया। यही नहीं उसने परिवार की महिलाओं पर डायन होने का आरोप भी (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) लगाया। फिर क्या था, बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। बेटे की मौत से बौखलाए रामदेव ने गांव में ही रविवार की रात नौ बजे पंचायत बुला ली। तकरीबन तीन गांवों के 300 लोग इस पंचायत में शामिल हुए। दो घंटे तक पंचायत बैठी। इस बीच पंचों ने एक स्वर में बाबूलाल और उसके परिवार को इसका दोषी ठहराया। दोषी ठहराने के बाद रात लगभग एक बजे पांचों सदस्यों को उनके घर से लगभग 50 फीट दूरी पर ले जाया गया। वहां ले जाकर पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया। और फिर सभी को रस्सी से बांध कर जिंदा जला दिया गया। गौर करने वाली बात यह कि इस घटना के समय सैकड़ों लोग वहां मौजूद थे। परिवार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा।  वो रोते-बिलखते रहे, चिल्लाते रहे लेकिन 300 की भीड़ में से एक भी शख्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। सब के सब उन्हें जिंदा जलता देखते रहे।  इस घटना पर पुलिस के सामने गांव का एक भी शख्स अपना मुँह खोलने को तैयार (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) नहीं है आपको जानकर हैरत होगी कि सिर्फ अंधविश्वास के चलते परिवार के मुखिया बाबूलाल उरांव सहित पत्नी सीता देवी, माँ मो कातो, बहू रानी देवी और बेटे मनजीत को जिंदा जला दिया गया। पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर सिर्फ जले हुए कपड़े मिले। गांववालों ने जली हुईं लाशों को तालाब में फेंक दिया गया था और वहां पर मकई के डंठल रख दिए गए थे। तालाब जलकुंभी से भरा हुआ था। लाशें पुलिस को जलकुंभी में ही दबी हुई मिलीं। डीआईजी प्रमोद कुमार, डीएम अंशुल कुमार और एसपी सहरावत ने भी घटनास्थल का जायजा लिया (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) है। ताज्जुब की बात यह कि इस घटना पर पुलिस के सामने गांव का एक भी शख्स अपना मुँह खोलने को तैयार नहीं है। कहने की जरूरत नहीं कि इस घटना पर पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। बड़ा सवाल यह कि 300 लोगों की भीड़ ने पांच लोगों को जिंदा जला दिया और इसकी भनक स्थानीय पुलिस को भला लगी कैसे नहीं? इस पूरे मामले पर एसडीपीओ पंकज शर्मा ने कहा है कि “अंधविश्वास की वजह से पांच लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन थानों की पुलिस व दो डीएसपी की अगुवाई में डॉग स्कवाड की मदद से शवों को बरामद किया था। इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म मृतक बाबूलाल उरांव का पुत्र व चश्मदीद सोनू कुमार ने पुलिस को हर बात (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) बताई इस घटना के बाद पूरा का पूरा गांव वीरान पड़ा है। मृतक बाबूलाल उरांव का पुत्र व चश्मदीद सोनू कुमार ने पुलिस को हर बात (5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror) बताई। उन्होंने पुलिस को बताया कि “लगभग 50 से 60 लोग जो गांव के ही थे वह सब अचानक घर में घुसकर मेरे पिता, माता, दादी, भैया और भाभी को बांधकर पीटते हुए घसीटकर लेकर चला गए।” बेशक जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पटेगामा आदिवासी टोला में अंधविश्वास में पांच लोगों को जिंदा जलाकर मारने की घटना ने हर किसी को दहला दिया है। यह इसलिए भी पूर्णिया के इतिहास में अंधविश्वास की यह सबसे क्रूर घटना है।  Latest News in Hindi Today Hindi 5 Burnt Alive in Bihar on Tantrik’s Order, Purnia Horror #bihar #purnia #tantrik #burntalive #ritualcrime #biharnews #india

आगे और पढ़ें
Trump Ukraine weapons

Trump Talks Peace But Sends More Weapons to Ukraine: सीजफायर की बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन को और भेजेंगे हथियार, ऐसे मिलेगा नोबेल?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच आग ने घी डालने का काम करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को और हथियार भेजने का ऐलान किया है। मजे की बात यह कि पिछले हफ्ते ही हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने की बात कही गई थी। खैर, इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। दरअसल, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया कि “यूक्रेन को और हथियार भेजे जाएंगे।” ध्यान देने वाली बात यह कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया (Trump Talks Peace But Sends More Weapons to Ukraine) है, जब कुछ दिन पहले ही पेंटागन ने यूक्रेन को दी जाने वाली कुछ अहम हथियारों की सप्लाई रोक दी थी। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमलों को और तेज कर दिया है, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।  हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर अपने हवाई हमले तेज कर दिए (Trump Talks Peace But Sends More Weapons to Ukraine) हैं गौरतलब हो कि कि पिछले हफ्ते ही पेंटागन ने कहा था कि “अमेरिका के पास हथियारों का स्टॉक कम हो रहा है, इसलिए यूक्रेन को कुछ हथियारों की डिलीवरी रोकी जा रही है।” इनमें एयर डिफेंस सिस्टम और सटीक निशाना लगाने वाले तोपखाने शामिल थे। लेकिन सोमवार को ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि “हमें यूक्रेन को और हथियार भेजने होंगे। उन्हें अपनी हिफाजत के लिए लड़ने का हक है।” ऐसे में कहने की जरूरत नहीं उनका यह बयान यूक्रेन के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जो रूस के लगातार हमलों का सामना कर रहा (Trump Talks Peace But Sends More Weapons to Ukraine) है। दोनों देशों के बीच बढ़ते युद्ध को देखते हुए रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन पर अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि “पिछले एक हफ्ते में रूस ने 1270 ड्रोन, 39 मिसाइलें, और करीब 1000 शक्तिशाली ग्लाइड बम यूक्रेन पर दागे। इन हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 80 से ज्यादा घायल हुए, जिनमें 7 बच्चे भी शामिल हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि “रूस के हमलों में ओदेसा में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि खारकीव में एक व्यक्ति मारा गया और 71 लोग घायल हुए।” इस दौरान उन्होंने आगे बताया कि “सूमी में ड्रोन हमलों में 2 लोग मारे गए और 2 घायल हुए जबकि दोनेत्स्क में 7 लोग मारे गए और 9 घायल हुए।’ जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को रूस ने यूक्रेन के सैन्य भर्ती केंद्रों पर भी हमले किए। बड़ी बात यह कि ये पिछले 5 दिनों में ऐसा तीसरी बार हुआ है। दरअसल, इसका मेन मकसद यूक्रेन की सेना में नई भर्ती को रोकना था। हालांकि इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूस के अंदर कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने रातोंरात 13 रूसी क्षेत्रों में 91 यूक्रेनी ड्रोन मार (Trump Talks Peace But Sends More Weapons to Ukraine) गिराए। ऐसा नहीं है कि यूक्रेन हाथ पर हाथ धीरे बैठा है, यूक्रेन ने पहले भी रूस के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए हैं। यही नहीं, हाल ही में ऑपरेशन स्पाइडरवेब में यूक्रेन ने रूस के 4 एयरबेस पर 117 ड्रोन्स से हमला किया था, जिसमें कई रूसी फाइटर जेट तबाह हो गए थे। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूसी परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइत की सोमवार को मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने इसे आत्महत्या बताया। ध्यान देने वाली बात यह कि उनकी मौत की खबर उनके बर्खास्त होने के चंद घंटों बाद ही आई। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्टारोवोइत को मई 2024 से परिवहन मंत्री बनाया था। उनकी बर्खास्तगी की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई। रूसी मीडिया का कहना है कि “यह कुर्स्क क्षेत्र में डिफेंस वॉल के लिए दी गई रकम में गबन की जांच से जुड़ा हो सकता है।” गौरतलब हो कि कुर्स्क में अगस्त 2024 में यूक्रेन की अचानक घुसपैठ के दौरान रूस की रक्षा लाइन कमजोर साबित हुई थी, जिसके लिए स्टारोवोइत को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया था। #Trump #Ukraine #NobelPeacePrize #WeaponsAid #USPolitics #Ceasefire #TrumpNews #UkraineWarZ Latest News in Hindi Today Hindi news 

आगे और पढ़ें
Shocking twist in Gopal Khemka murder case

Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा: व्यवसायी निकला मास्टरमाइंड, एक आरोपी ढ़ेर

पटना के मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पटना पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड अशोक कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक कुमार साव ने ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए शूटर उमेश को लाखों की सुपारी दी थी। पुलिस ने शूटर उमेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया (Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case) है। जिसके बाद रातभर छापेमारी कर सुपारी देने वाले आरोपी अशोक को भी पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार साव भी एक व्यवसायी हैं और उसने ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए शूटर को सुपारी दी थी। 4 जुलाई को गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। इस दौरान छज्जूबाग स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस छापेमारी में कई लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मुख्य शूटर उमेश को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की। जिसमें व्यवसायी अशोक कुमार साव का नाम सामने आई। जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई। मुख्य शूटर उमेश को राजा ने ही उपलब्ध कराया (Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case था हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार  इसके अलावा इस मामले में पटना पुलिस ने नामजद एक आरोपी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। दरअसल, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मुख्य शूटर उमेश को राजा ने ही उपलब्ध कराया (Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case) था। दरअसल, मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर कर दिया गया। यह मुठभेड़ मंगलवार के तड़के पौने 3 बजे, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीर दरमरिया घाट के पास हुई। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल, गोली और खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबक विकास वही व्यक्ति था जिसने मुख्य शूटर उमेश को हत्या में इस्तेमाल होने वाला हथियार मुहैया कराया था। एक तरह से देखा जाये तो पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म गांधी मैदाना थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हो गई (Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case) थी हत्या  बता दें कि शुक्रवार 4 जुलाई को पटना के गांधी मैदाना थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या हो गई थी। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार (Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case) दिया। इस हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। कल रातभर पुलिस ने पटना में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और सुपारी देने वाले अशोक कुमार साव को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में लाखों रुपये की सुपारी दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस पटना पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझा सकती है। खबर है कि पुलिस आज इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। ध्यान देने वाली बात यह हत्याकांड ऐसे समय में हुआ हुआ है जब कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस हत्याकांड ने विरोधी पार्टियों को नितीश सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई हुई है। राजद नेता और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने शासन व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया।  Latest News in Hindi Today Hindi Businessman Mastermind in Gopal Khemka Murder Case #gopalkhemkamurder #businessmanmastermind #crimeupdate #murdercase #westbengalnews #breakingnews

आगे और पढ़ें
Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot

Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot: कातिल बनी पत्नी और बेटी, प्रेमी से करवाया पिता का कत्ल, इस तरह खुला राज़

हवस में इंसान इस कदर अँधा हो जाता है कि वो अपने सगे का व्ही कत्ल करने से बाज नहीं आता। क्या आदमी और क्या औरत दोनों कम नहीं हैं। मोबाइल के इस युग में किसी के प्रेम में पड़ना और प्रेम में पड़कर किसी की जान ले लेना आम हो गया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ है जहाँ एक पत्नी और बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को ठिकाने लगा दिया। दिल को दहला देने वाला खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है कि माँ बेटी दोनों ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) है। अच्छी बात यह कि यूपी पुलिस ने महज 13 दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जानकारी के मुताबिक 23 जून 2025 को खेत से घर लौट रहे 45 वर्षीय किसान सुभाष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया। पहले तो यह मामल आपसी रंजिश का लगा। खैर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। महज 13 दिन में थाना जानी पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया।   दोनों माँ बेटी समझ गयी कि जब तक ये जिंदा है, बात आगे बढ़ नहीं (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) पायेगी पुलिस को जांच में पता चला कि सुभाष की नाक के नीचे दोनों माँ बेटी चक्कर चला रही थीं। जब सुभाष को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला तो वह आग बबूला हो उठा। घर में कई बार इस बात को लेकर वाद-विवाद भी हुआ। एक तरह से पति सुभाष दोनों के प्रेम में बाधा उत्पन्न करने लगा था। दोनों माँ बेटी समझ गयी कि जब तक ये जिंदा है, बात आगे बढ़ नहीं (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) पायेगी। सुभाष को रिश्तों में बाधा बनता देख मां-बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। यही नहीं, पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक सुभाष की बड़ी बेटी डॉली ने कुछ महीने पहले अपनी मर्जी से एक दलित युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके अलावा पत्नी कविता का गांव के ही एक गुलजार नामक युवक से अवैध संबंध था। माँ के नक्शेकदम पर चलते हुए बेटी का भी मेरठ निवासी युवक विपिन से प्रेम संबंध था। मां-बेटी अपने प्रेमियों से शादी करना चाहती थीं, लेकिन सुभाष उनके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट था। इसी कारण उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।  कविता और सोनम ने सुभाष की हत्या के (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) लिए अपने प्रेमियों को तैयार किया जांच में यह भी खुलासा हुआ कि बीए फाइनल की छात्रा बेटी सोनम को जब मां के अवैध संबंधों की जानकारी मिली तो, उसने मां को ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर उसकी शादी विपिन से नहीं कराई गई तो वह मां की प्रेम कहानी सबको बता देगी। इस दबाव में दोनों ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक कविता और सोनम ने सुभाष की हत्या के (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) लिए अपने प्रेमियों को तैयार किया। विपिन ने अपने दोस्त अजगर उर्फ शुभम के साथ मिलकर तमंचा व कारतूस का इंतजाम किया। 23 जून को जब सुभाष खेत में पानी देने गया, तभी कविता और सोनम ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए विपिन को जानकारी दी। विपिन ने अजगर इस बात की जानकारी दी और अजगर ने सुभाष की कमर में गोली मार दी। एक राहगीर ने सुभाष को जैसे-तैसे अस्पताल तो पहुंचा दिया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई।  इसे भी पढ़ें:- आरजी कर कांड के बाद अब कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म रात सुभाष को खेत से घर लौटते समय सुनियोजित तरीके से गोली मारी (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) गई महज 13 दिन में हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने  मां कविता, बेटी सोनम और उनके प्रेमियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2025 को 45 वर्षीय किसान सुभाष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में यह मामला आपसी रंजिश का लगा, लेकिन पुलिस की गहन जांच, सर्विलांस और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि “23 जून की रात सुभाष को खेत से घर लौटते समय सुनियोजित तरीके से गोली मारी (Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot) गई। जांच के दौरान पुलिस ने जब मोबाइल डेटा खंगाला तो पाया कि हत्या के दिन विपिन और अजगर की लोकेशन मौके पर ही थी। साथ ही, सोनम, कविता, विपिन और गुलजार के बीच लगातार वॉट्सऐप पर कॉल्स व चैटिंग चल रही थी। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि “सुभाष की हत्या के मामले में चार पुलिस टीमों ने लगातार जांच कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में पत्नी कविता, बेटी सोनम, गुलजार, विपिन और अजगर शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है।” हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन सहित अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi Wife, Daughter Kill Father Using Lover in Shocking Plot #crime #truecrime #familymurder #indianews #shockingnews #murdermystery #crimealert #breakingnews

आगे और पढ़ें
Tejashwi Slams Nitish on Bihar Law and Order Crisis

Tejashwi Yadav Targets Nitish Over Law Crisis in Bihar: बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा, कही यह बात

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद बेख़ौफ़ अपराधियों रविवार (06 जुलाई, 2025) की रात एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। दरअसल, खगौल में डीएवी स्कूल के पास अपराधियों ने अजीत कुमार नामक एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भून (Tejashwi Yadav Targets Nitish Over Law Crisis in Bihar) डाला। गोली लगते ही मौके पर अजीत कुमार की मौत हो गई। अजीत मुस्तफापुर के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक अजीत कुमार प्राइवेट स्कूल का संचालन करते थे। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली मारने के बाद अपराधी  फरार हो गए। हालांकि अपराधी कौन थे क्योंकि मारा इसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि घटना पटना के खगौल थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।  बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए डीजीपी को अधिकारियों को पकड़ने के (Tejashwi Yadav Targets Nitish Over Law Crisis in Bihar) निर्देश दिए हैं इस बीच राजधानी पटना में बिनजेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद विपक्ष पूरी तरह सरकार पर हमलावर हो गया है। हालाँकि बिहार सीएम नीतीश कुमार ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए डीजीपी को अधिकारियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को निशाने पर लिया (Tejashwi Yadav Targets Nitish Over Law Crisis in Bihar) है। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री अचेत हैं और अपराधी मस्त है।” इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। यही नहीं, उनकी पार्टी के एक्स हैंडल से भी लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें लिखा है कि “रोज-रोज हत्याएं हो रही हैं, पुलिस वाले बाबाओं की सुरक्षा में लगे हैं। पटना के गांधी मैदान में लगे सनातन समागम पर आरजेडी का प्रहार है।”  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध में एकजुट दिखे उद्धव और राज ठाकरे, 20 साल बाद एक ही मंच पर आए साथ कहीं कोई किसी की सुनने वाला (Tejashwi Yadav Targets Nitish Over Law Crisis in Bihar) नहीं है- तेजस्वी यादव बता दें कि बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और हत्याओं को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने न सिर्फ नीतीश सरकार पर हमला बोला है बल्कि एक पोस्ट के जरिए सीएम और सरकार पर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “पटना में हत्या, नालंदा में डबल मर्डर! अपराधी मस्त, पुलिस पस्त। मुख्यमंत्री अचेत, अधिकारी जड़ और व्यवस्था निर्जीव। कहीं कोई किसी की सुनने वाला (Tejashwi Yadav Targets Nitish Over Law Crisis in Bihar) नहीं है।” इसके अलावा आरजेडी द्वारा किए गए पोस्ट में लिखा कि “बिहार में हत्या पर हत्या। रात में अपराधियों द्वारा कई हत्या। पुलिस बाबाओं की सुरक्षा में लीन है। पटना में हुए हत्याकांड पर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया है। आज बिहार लूट और गोली के साए में चल रहा है। अपराध यहां पर न्यू नॉर्मल बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम है।” कहने की जरूरत नहीं, जिस तरह से बिहार में हत्याएं हो रहीं हैं उससे एक बार पुनः कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। विपक्ष लगातार हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि बिहार में महाजंगलराज है। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है जो उनसे संभल नहीं रहा। प्रदेश में एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में चुनावी वर्ष में कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Tejashwi Yadav #TejashwiYadav #NitishKumar #BiharNews #LawAndOrder #BiharPolitics

आगे और पढ़ें
Translate »