Shiv

Neeraj Chopra Doha 2025

Neeraj Chopra breaks records: दोहा डायमंड लीग में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मीटर से दूर फेंका भाला

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने अपने करियर के बेस्ट स्कोर (Neeraj Chopra breaks records) किया है। दरअसल, नीरज ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का भाला फेंककर नया राष्ट्रिय रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहली बार है जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। कहने की जरूरत नहीं यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इस लीग में उन्होंने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा। अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो फेंककर उन्होंने अपनी जीत लगभग तय कर ही ली थी, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंक दिया। और इसके साथ ही नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया तो वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84 . 65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यही नहीं, भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना, इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे। किशोर ने अपना बेस्ट स्कोर 78.60 मीटर का भाला फेंककर दिया।  मेरा अगला लक्ष्य सिर्फ 90 मीटर की दूरी को बनाए (Neeraj Chopra breaks records) रखना है- नीरज चोपड़ा  खैर, इस कारनामे के बाद नीरज (Neeraj Chopra breaks records) ने कहा कि “मैं 90 मीटर की बाधा पार करके बहुत खुश हूं लेकिन यह खट्टा मीठा अनुभव रहा।” उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे कोच जान जेलेंजी ने कहा कि आज मैं 90 मीटर पार कर सकता हूं। हवा ने मदद की और मौसम थोड़ा गर्म होने से भी मदद मिली। मैने जूलियन से भी कहा था कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं। मैं उसके लिये बहुत खुश हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं। हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे।” अपने अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर चोपड़ा ने कहा कि “मेरा अगला लक्ष्य सिर्फ 90 मीटर की दूरी को बनाए रखना है। मेरा मानना ​​है कि मैं और दूर तक फेंकने के लिए तैयार हूं। यह एक लंबे सत्र की शुरुआत है। मुझे बहुत खुशी है कि जान ज़ेलेज़नी मेरे कोच हैं और हमने साउथ अफ्रीका में बहुत मेहनत की है। हम अभी भी कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।” बात करें उनके मौजूदा कोच कि तो वो चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।  इसे भी पढ़ें:- गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल साल 2018 में पहली बार नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में लिया था भाग  गौरतलब हो कि इस तरह नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra breaks records) 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 26वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पहली बार साल 2018 में दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में भाग लिया था। उस लीग में 87. 43 मीटर के थ्रो के साथ वो चौथे स्थान पर रहे थे। फिर साल 2023 में यहां 88 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया और साल 2024 में 88 . 36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा पायदान हासिल किया था।   Latest News in Hindi Today Hindi news Neeraj Chopra breaks records #NeerajChopra #DohaDiamondLeague #JavelinThrow #IndianAthlete #RecordBreaker #GoldenBoy #AthleticsNews #IndiaPride #SportsUpdate #90mThrow

आगे और पढ़ें
Pak PM admits truth

Pak PM Admits: जग-हंसाई करने के बाद आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कबूला सच, कहा- भारतीय वायु सेना ने तबाह किया

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ,में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे और तकरीबन 40 पाकिस्तानी जवानों की मौत हुई थी। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों में रडार के बुनियादी ढांचों, संचार केंद्रों और हवाई क्षेत्रों को नेस्तनाबूत कर दिया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के परखच्चे उड़ गए। भारत का पड़ला भारी होता देख पाकिस्तान सीजफायर की गुहार लगाने लगा। पाकिस्तान इस कदर गिड़गिड़ाया कि 10 मई को भारत सीज फायर के लिए राजी हो गया। 3 दिन चली कार्रवाई में ही पाकिस्तान पस्त हो गया था। मजे की बात यह कि भारत के हमले में हुई भारी तबाही के बावजूद पाकिस्तान अपना सिर ऊँचा करने के लिए जमाने भर से झूठ बोलता रहा (Pak PM Admits) कि कोई नुकसान (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) नहीं हुआ। उसने तो भारत के 5 रफेल को मार गिराने और भारत के कई पोर्ट को तबाह करने का दावा कर दिया था।  पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मंत्रियों ने टीवी कैमरों को खुलेआम बोला (Pak PM Admits) झूठ  पाकिस्तान की निर्लज्जता ऐसी कि पूरी अपनी आवाम और दुनिया से झूठ बोलता रहा है। बड़ी-बड़ी डींगे हांकता रहा। पहले तो उसने किसी भी तरह के नुकसान वाली बात को ही यह कह के नकार दिया कि यह भारत द्वारा चलाया गया प्रोपोगेंडा है। हास्यास्पद बात यह कि पाकिस्तानी जनता अपने सेना और प्रधानमंत्री के झूठे दावे पर यकीन कर विजयी जुलूस निकालने लगी। मशहूर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने तो बाकायदा कार रैली निकाल ली। इतना ही नहीं, उसके रक्षा और विदेश मंत्रियों ने टीवी कैमरों को खुलेआम झूठ बोला, लेकिन जब बात सबूतों की आई तो बंगले झांकने लगे और सोशल मीडिया की दुहाई देने लगे। पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी होती देख पाकिस्तानी मंत्रियों ने चुप्पी साधने में ही भलाई समझी, क्योंकि सोशल मीडिया के इस युग में हर चीज रिकॉर्ड पर है। दुनिया के किसी भी कोने की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। यह समझ आते ही आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को सच कबूलना (Pak PM Admits) ही पड़ा कि भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में नूर खान एयरबेस तबाह हुआ (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) है। पहले तो पाकिस्‍तानी सेना के अधिकारी यही कहते आ रहे थे कि उनके एयरबेस सही सलामत हैं। भारत की सभी मिसाइलों को उन्‍होंने बर्बाद कर दिया है।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) हुआ है तगड़ा नुकसान  कुल-मिलाकर मजे की बात यह कि जग हंसाई करने के बाद आखिरकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को सच कबूलना ही पड़ा कि (Pak PM Admits) ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान (IAF Destroyed Targets Inside Pakistan) हुआ है। और यह कबूलनामा किसी और ने नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद किया है। दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाए जाने के दौरान आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए पीएम शरीफ ने कहा कि 9 और 10 मई की रात को तकरीबन 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और अन्य इलाकों को निशाना बनाया है। हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी जेट विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय मिसाइलें नूर खान एयरबेस को तबाह करने में कामयाब हुईं।” खैर, शहबाज ने कहा कि “अगर शांति होती है, तो हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी सहयोग कर सकते हैं।” बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि थे, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। शहबाज शरीफ ने की (Pak PM Admits) भारत के साथ शांतिवार्ता की पेशकश हालाँकि इससे पहले भी शहबाज शरीफ ने भारत के साथ शांतिवार्ता  की पेशकश करते हुए कहा (Pak PM Admits) था कि “सबक यह है कि शांतिपूर्ण पड़ोसियों की तरह दोनों मुल्कों को बैठकर जम्मू कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहिए। इन मुद्दों के समाधान के बिना हम दुनिया के इस हिस्से में शांति नहीं ला सकते।” लेकिन भारत ने भी यह साफ़ कह दिया है कि “वह पाकिस्तान के साथ सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।” खैर, इस बीच कुल-मिलाकर अच्छी बात यह कि ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने नूर खान एयरबेस को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने का दावा करने वाले पाकिस्तान ने आखिरकार सच कबूल कर लिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Pak PM Admits #PakPMAdmits #IndianAirForce #PakistanNews #BalakotAirStrike #IndiaStrikesBack #PakistanTruth #IAFPower #ModiOnTerror #NationalSecurity #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Punjab toxic liquor deaths

Toxic Liquor Kills 27 in Punjab: जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत के बाद भी जारी है पंजाब के मजीठा में अवैध शराब की बिक्री

हैरत की बात यह कि हलका मजीठा में मेथेनॉल से बनी जहरीली शराब का सेवन करने से 27 लोगों की मौत के बावजूद देसी शराब धड़ल्ले बिक (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रही है। खबर के मुताबिक ब्यास के टोंग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद की। आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब बना रहे थे। पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी और अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। गौर करने वाली बात यह कि पाउच में बिक रही देसी शराब का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन की करवाई में मजीठा स्थित ब्यास के टोंग गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इस जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब  बना बेच रहे थे।  पुलिस ने राकेश कुमार के गांव घर रेड कर 20 बोतल अवैध शराब की थी बरामद  इस पूरे मामले पर डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि “सूचना मिली थी कि टोंग गांव निवासी गुरविंदर सिंह और राकेश कुमार लाहन का कारोबार कर  (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने टोंग गांव के पास नाकाबंदी करके साइकिल पर सवार होकर आते दो युवकों को रोका। साइकिल पर टंगे बैग की जांच की गई तो उसमें से लाहन के पाउच बरामद किए गए। आरोपितों से कुल 45 पाउच (100 एमएल) बरामद हुए। यही नहीं, इसके बाद थाना व्यास के एएसआइ शंकर सिंह ने गुरविंदर सिंह निवासी टोंग के घर रेड करके घर से शराब तैयार करने की भट्ठी भी पकड़ी और ढाई सौ किलो लाहन बरामद की।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बीच एएसआइ हरदीप सिंह ने आरोपित राकेश कुमार के गांव घर रेड करके 20 बोतल अवैध शराब बरामद की। दोनों आरोपितों ने बताया कि यह शराब उन्होंने टोंग गांव से ही खरीदी थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात 27 लोगों की मौत  (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के फूल गए थे हाथ-पाँव बता दें कि जहरीली शराब तैयार करने के मास्टरमाइंड साहिब सिंह पर पहले से ही शराब तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपित ने खुद स्वीकार किया है कि मेथेनॉल से शराब बनाने का तरीका उसने यूट्यूब से सीखा था।” इससे पहले वह आठ वर्षों से इथेनाल और घर में भट्टी लगाकर शराब बनाने का काम कर रहा था। विदित हो कि मजीठा में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत हो गई थी। हालत बिगड़ने के बाद सभी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 27 लोगों की मौत (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Toxic Liquor Kills 27 in Punjab #PunjabLiquorTragedy #ToxicLiquorDeaths #MajithaHoochIncident #IllegalLiquorSale #PunjabNews #AlcoholPoisoning #HoochTragedy #BreakingNewsIndia #LiquorDeaths #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
RAJNATH SINGH

Rajnath Singh Warns Pakistan : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी, बोले- “सीजफायर तोड़ा तो देखना”

सीजफायर के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। वहां उन्होंने वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी। इस बीच उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मामला (Rajnath Singh Warns Pakistan) नहीं है, बल्कि यह अब राष्ट्रीय रक्षा सिद्धांत का भी हिस्सा है। हम सब मिलकर इस छद्म और हाइब्रिड युद्ध को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “रक्षा मंत्री के तौर पर मैं इस संकल्प को दोहराना चाहूंगा…हम भगवान राम का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जहां उन्होंने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लिया था, निश्चिर हीन करौं महि भुज उठाइ पन कीन्ह, इसका अर्थ है, जिस तरह से भगवान राम ने अपनी भुजाएं उठाईं और इस दुनिया को राक्षस मुक्त करने का संकल्प लिया, उसी तरह भगवान राम के सिद्धांतों का पालन करते हुए हमने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।” ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर (Rajnath Singh Warns Pakistan) है इस बीच जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि “हम सठे साठ्यम समाचरते के रास्ते पर चल रहे हैं यानी जैसे को तैसा। हमने शांति के लिए दिल खोलकर रखा है, शांति भंग करने वालों के लिए अपना हाथ भी खोलकर रखा है।” रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है, जब समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे। वर्तमान सीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है। सीजफायर तोड़ा तो (Rajnath Singh Warns Pakistan) देखना।” यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला (Rajnath Singh Warns Pakistan) दौरा था बता दें कि इससे पहले राजनाथ गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर गए थे। अब उन्होंने  भुज एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला दौरा है। इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर (Rajnath Singh Warns Pakistan) दी थी। गौरतलब हो कि इससे पहले पीएम मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। महत्वपूर्ण बात यह कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम नेता न सिर्फ सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं बल्कि वो सेना के जवानों से मुलाकात भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Rajnath Singh Warns Pakistan #RajnathSingh #PakistanWarning #CeasefireViolation #IndiaPakistan #DefenceNews #BorderAlert #IndianArmy #NationalSecurity #BreakingNews #IndiaFirst

आगे और पढ़ें
50-year-old woman in Delhi allegedly killed her husband

50-Year-Old Woman Kills her Husband: प्यार में पागल 50 वर्षीय महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने ही पति के किए 6 टुकड़े

आए दिन पति-पत्नी की हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। शादी के बंधन को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। लेकिन वर्तमान माहौल को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि यहाँ एक जन्म भी साथ रहना संभव नहीं हो पा रहा है। मेरठ के साहिल-मुस्कान कांड ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि सभ्य समाज में इस तरह के भी लोग रहते हैं। साहिल-मुस्कान का मामला अभी ठंडा अभी नहीं हुआ था कि यूपी के मेरठ कुछ इसी तरह की घटना सामने आई है जहाँ एक पत्नी प्रेमी के चक्कर में इस कदर बौराई की अपने ही पति को ही मौत के घाट उतार दिया। न सिर्फ जान ली बल्कि शव के 6 टुकड़े भी कर दिए। और उसे ऐसी जगह फेंका कि मिलें ही नहीं। जानकारी के मुताबिक आरोपी 50 वर्षीय (50-Year-Old Woman Kills her Husband) माया देवी बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर की रहने वाली है। किसी और के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से उसने पति की प्रेमी संग मिल हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति के शव को 6 टुकड़ों में काटकर उसने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव स्थित घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया।  पति को मौत के घाट (50-Year-Old Woman Kills her Husband) उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गई थाने  माया देवी इस कदर शातिर है कि पति को मौत के घाट (50-Year-Old Woman Kills her Husband) उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, माया देवी ने 10 मई को बलिया थाना कोतवाली में दरख्वास्त देकर बताया कि सेना के बीआरओ विंग से रिटायर्ड उसके पति देवेंद्र कुमार बेटी को लाने बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अभी जांच शुरू ही की थी कि इसी बीच 10 मई को ही सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दियारे में एक व्यक्ति का कटे हुए हाथ-पैर मिले। पुलिस इस मामले की आगे छानबीन की तो 12 मई को उसी जगह से कुछ दूर स्थिति कुएं से एक धड़ मिला। खैर, पुलिस ने जब धड़ की शिनाख्त की तो पता चला की यह तो देवेंद्र कुमार का है। पुलिस सिर की बरामदगी में लगी हुई है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान माया से सख्ती से पूछताछ की। पुलिसिया सख्ती के आगे माया टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी महिला और उसका आशिक अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। और दोनों की मदद करने वाले दो और आरोपियों को भी पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा है।  इसे भी पढ़ें:- अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया (50-Year-Old Woman Kills her Husband) था। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक बलिया, ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि “देवेंद्र के सिर को उन्होंने घाघरा नदी में फेंक दिया है। गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश की जा रही है। बता दें कि मृतक देवेंद्र की बेटी ने 12 मई को शव की शिनाख्त होने के बाद बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर अपनी मां माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों सतीश और बोलेरो गाडी के ड्राइवर मिथलेश पटेल के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया (50-Year-Old Woman Kills her Husband) था। इस मामले में आरोपी माया देवी समेत उसके प्रेमी अनिल यादव और प्रेमी के दो दोस्तों सतीश यादव और ड्राइवर मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात यह कि सात जन्मों तक जीने-मरने की कसम खाने वाली आरोपी माया ने एक ही पल में पति के शव को 6 टुकड़ों में काटने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।  Latest News in Hindi Today Hindi news  50-Year-Old Woman Kills her Husband #womanmurdershusband #crimeofpassion #delhihorrormurder #relationshipcrime #indiaheadlines #truecrimeindia #trendingnews #domesticviolence #affairgonewrong #murdermystery

आगे और पढ़ें
India exposes Pakistan

India exposes Pakistan: इस तरह पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करेगा भारत 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत चैन से नहीं बैठने वाला। पहलगाम हमले का खामियाजा अभी पाकिस्तान (Pakistan) को और भी भुगतना है। आतंकियों की जन्नत कहे जाने वाले पकिस्तान को भारत कहीं का नहीं छोड़ेगा। इस कड़ी में भारत सरकार ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने एक्सपोज़ करने के लिए एक बड़ी चाल चल दी है। जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार पाकिस्तान को बेनकाब (India exposes Pakistan) करने के लिए मल्टी पार्टी डेलिगेशन भेजेगी। फ़िलहाल सरकार अभी सभी दलों से बातचीत कर रही है। खबर है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलग-अलग देशों में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की संभावना पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। बता दें कि सरकार मल्टी पार्टी डेलिगेशन यानी प्रतिनिधिमंडल की संरचना और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले उन्हें साथ लाना चाहती है। सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट मोर्चा पेश करने की दिशा में यह सरकार का यह एक कड़ा प्रयास है।  अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान (India exposes Pakistan) के भीतर पनप रहे आतंकवाद पर रुख स्पष्ट करना है दरअसल, इस पहल का मकसद अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने न सिर्फ पाकिस्तान (Pakistan) के भीतर पनप रहे आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट रूप से रखना है बल्कि पाकिस्तान को बेनकाब (India exposes Pakistan) करना है। जानकारी के मुताबिक विदेश जाने वाला भारत का मल्टी पार्टी डेलिगेशन यानी बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत का पक्ष रखने हेतु पांच सूत्रीय एजेंडे पर डिस्कस करेगा। मसलन,  इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात आतंकवाद के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत और उसके मायनों पर भारत का पक्ष (India exposes Pakistan) रखेगी डेलिगेशन  प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय डेलिगेशन थिंक टैंक, विदेशी सरकारों और मीडिया संस्थानों से बातचीत करेगी। यही नहीं भारत की यह टीम पाकिस्तानी (Pakistan) जमीन से आतंकवाद के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत और उसके मायनों पर भारत का पक्ष (India exposes Pakistan) रखेगी। खबर है कि सभी पक्षों से बातचीत के बाद डेलिगेशन का स्वरूप घोषित किया जाएगा, क्योंकि सरकार सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर एक बहुदलीय दृष्टिकोण चाहती है। हालाँकि यह कोई पहली बार नहीं है कि भारत ने इस तरह की कोई पहल की है। इससे पहले भी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव ने अटल बिहारी वाजपेयी को यूएनएचआरसी (UNHRC) में भेजा था। इसके अलावा  26/11 मुंबई हमलों के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बात की थी।  Latest News in Hindi Today Hindi news India exposes Pakistan #IndiaExposesPakistan #PakistanTerrorism #ModiSpeech #IndiaUN #DiplomaticStrike #IndiaVsPakistan #PakistanLiesExposed #UNUpdate #GlobalSecurity #TerrorismExposed

आगे और पढ़ें
Peace talks with Pakistan

Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की अकड़ हुई ढीली, लगाने लगा शांति वार्ता की गुहार

पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हमला कर 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर इस कायराना आतंकी हमले का बदला लिया था। इस कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि पाकिस्तान के एयर डिफेन्स सिस्टम और एयर बेस को भी तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था। कहने की जरूरत नहीं इस ऑपरेशन के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है कि वो कभी नहीं भूलेगा। तीन दिन चली इस स्ट्राइक में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। मजे की बात यह कि भारत से कुटने के बाद अब पाकिस्तान भारत के साथ शांति वार्ता करने को बेकरार है। बड़ी बात यह कि पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद भारत के सामने बातचीत (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor) का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि “शांति बहाल करने के लिए वो वार्ता करने को तैयार हैं। पाक पीएम के अनुसार इस शांति वार्ता में कश्मीर का मुद्दा भी शामिल होगा।” पाकिस्तान ने भारत के समक्ष बातचीत का (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor) रखा है प्रस्ताव  दरअसल, गुरुवार को पंजाब के कामरा एअरबेस के दौरे पर गए पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सैन्य अधिकारियों और सेना को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत-पाक तनाव पर चर्चा की। इस बीच उन्होंने भारत के समक्ष बातचीत का प्रस्ताव (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor)  भी रखा है। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान शांति बहाल करने के लिए भारत के साथ वार्ता करना चाहता है।” यही नहीं, कश्मीर मुद्द्दे पर बोलते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि “भारत ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। भारत हमेशा जोर देता है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेंगे।” इस संबोधन के दौरान कामरा एअरबेस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, विदेश मंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख जनरल मुनीर और वायुसेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू भी मौजूद थे। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात पाकिस्तान पीओके में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय इलाकों को कब खाली करेगा- भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर हालाँकि अभी तक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस ऑफर (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor) पर भारत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन गुरूवार को होंडुरास के दूतावास का उद्घाटन करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जरूर साफ कर दिया था कि “कश्मीर पर चर्चा के लिए केवल एक ही बात बची है कि पाकिस्तान पीओके में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय इलाकों को कब खाली करेगा?” देखना यह दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के इस प्रस्ताव पर भारत क्या पहल करता है? क्या भारत शांतिवार्ता के लिए राजी होगा? खैर, होगा या नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor #OperationSindoor #PakistanPeaceTalks #IndiaPakistanTensions #PeaceNegotiations #PakistanAppealsPeace #IndiaStrikesBack #MilitaryDiplomacy #IndiaDefence #PakistanArmy #SouthAsiaSecurity

आगे और पढ़ें
US India diplomatic tension

US Betrays India: अमेरिका ने की भारत से गद्दारी, पाकिस्तान के इस साथी को देने जा रहा है खतरनाक मिसाइलें

यह जगजाहिर है कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव के बीच तुर्किए ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्किए के इस रवैए से भारतीयों में जबरदस्त रोष है। तुर्किए को लेकर भारतीयों में इस कदर रोष है कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट तुर्की ट्रेंड करने लगा। इसका असर यह कि व्यापार से लेकर पर्यटन तक, भारत ने तुर्किए से दूरी बनानी शुरू कर दी। कहने के लिए तो अमेरिका भारत का हितैषी है लेकिन अमेरिका उस तुर्किए कि मदद करने जा (US Betrays India) रहा है जिसने भारत के खिलाफ पाकिस्तान सैकड़ों ड्रोन दिए थे। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने तुर्किए को मिसाइलें बेचने का फैसला लिया है। दरअसल, अमेरिका ने तुर्किए को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  यह डील दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और मजबूत (US Betrays India) करेगी गौरतलब हो कि यह मंजूरी ऐसे वक़्त पर दी गई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। तुर्किए खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इस मिसाइल डील में तुर्किए को हवा से हवा में मार करने वाली AIM-120 AMRAAM मिसाइलें शामिल (US Betrays India) हैं। जानकारी के मुताबिक तुर्किए ने 225 मिलियन डॉलर की लागत से 53 एडवांस मीडियम रेंज मिसाइल और 79.1 मिलियन डॉलर की लागत से 60 ब्लॉक सेकंड मिसाइलों की भी मांग की है। कहा जा रहा है यह डील अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) की तरफ से प्रस्तावित है। लेकिन अभी इसे अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलनी बाकी है। कहने की जरूरत नहीं कि यदि यह मंजूरी मिल जाती है, तो यह डील दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और मजबूत करेगी। बेशक इस कदम को अमेरिका और तुर्किए के बीच नाटो सहयोग को सुदृढ़ करने के रूप में देखा जा रहा है।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर अमेरिका द्वारा तुर्किए से मिसाइल की डील करना क्या भारत के खिलाफ यह एक प्रकार की दगाबाजी नहीं (US Betrays India) है? बता दें कि तुर्किए नाटो का एक प्रमुख सदस्य है। यही नहीं वह अमेरिका के रणनीतिक सैन्य साझेदारों में से एक भी माना जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि जब तुर्किए भारत के विरोधी पाकिस्तान की सैन्‍य मदद कर रहा है तो अमेरिका द्वारा उससे मिसाइल की डील करना क्या भारत के खिलाफ यह एक प्रकार की दगाबाजी नहीं (US Betrays India) है? यहाँ तक कि भारत के कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह कदम खुले तौर ओर उसकी दोहरी नीति को उजागर करता है। एक तरफ तो वह भारत को क्वैड (QUAD) जैसे मंचों पर रणनीतिक साझेदार कहता है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का साथ देने वाले देश को हथियार मुहैया कराता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। हालांकि इसपर अमेरिका का तर्क है कि यह डील बतौर नाटो सहयोगी तुर्किए की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है, न कि भारत के खिलाफ कोई साजिश।  Latest News in Hindi Today Hindi news US Betrays India #USBetraysIndia #IndiaUSRelations #PakistanMissiles #GlobalTensions #USDefenseDeal #SouthAsiaCrisis #IndiaSecurity #MissileAlert #GeopoliticalCrisis #USPakistanAlly

आगे और पढ़ें
Congress MLA Questions Operation Sindoor's

Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor: कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घाटी में हुए कायराना आतंकी हमले का बड़ा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लाया था। इस कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि पाकिस्तान के एयर डिफेन्स सिस्टम और एयर बेस को भी तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है कि वो कभी नहीं भूलेगा। तीन दिन चली इस स्ट्राइक में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। कहने की जरूरत नहीं इस ऑपरेशन के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना। एक तरफ जहाँ दुनिया बाहर में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है तो वहीं कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ने इसपर प्रश्न चिन्ह (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) ही खड़ा कर दिया है।  क्या किया है, कुछ भी नहीं किया (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) गया दरअसल, कर्नाटक के कोलार से कांग्रेस विधायक के मंजूनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर पर शंका (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) जाहिर की है। मंजूनाथ ने कहा कि “क्या किया है, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4 विमान ऊपर भेजे और वापस लौट आए।” यही नहीं, कोथूर मंजूनाथ ने संशय जाहिर करते हुए कहा कि “परेशन सिंदूर का मकसद संदेह के घेरे में है।” उन्होंने कहा कि क्या किया, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4 विमान ऊपर से भेजे और वापस लौट आए। क्या इससे पहलगाम में मारे गए 26 टूरिस्टों की मौत की भरपाई हो जाएगी? क्या हम महिलाओं को इसी तरह जवाब देंगे? क्या हम उन्हें ऐसे ही सांत्वना देंगे? क्या हम ऐसा करके उनको सम्मान दे रहे हैं?” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है, एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है- कांग्रेस विधायक मंजूनाथ वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) कि “हम कह क्या रहे हैं। हमने उन्हें यहां मारा, वहां मारा? हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है। एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है। हम किस पर भरोसा करें? किसे मारा गया? कौन मरा? आधिकारिक बयान कहां है? हम कहीं भी, किसी भी देश में, चाहे वह कर्नाटका हो, पाकिस्तान हो, चीन हो या बांग्लादेश या अफगानिस्तान। आम नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के युद्ध का विरोध करते हैं। क्या आप जानते हैं कि उन महिलाओं के सामने ही उनके पतियों को कैसे मारा गया? उनको बच्चों के सामने उन्हें खत्म कर दिया गया, 3 दिन पहले वो कैसे अंदर आ गए, सबकुछ करके कैसे भाग पाए, इन सवालों का जवाब कौन देगा?” गौरतलब हो कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।  Latest News in Hindi Today Hindi news Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor #OperationSindoor #CongressNews #MLAStatement #PoliticalControversy #IndiaPolitics #BreakingNews #CurrentAffairs #CongressVsGovernment #MLAQuestions #OperationDebate

आगे और पढ़ें
MGNREGA scam

Dead Registered as Workers in MGNREGA : यूपी के संभल में महिला ग्राम प्रधान का कमाल, मरे हुए लोगों से करवाई मनरेगा में मजदूरी, डीएम के उड़े होश

उत्तर प्रदेश से एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सूबे के संभल जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी होने की खबर है। खबर के मुताबिक संभल जिले में दर्जन भर से ऐसे मुर्दे थे जो मनरेगा में (Dead Registered as Workers in MGNREGA) मजदूरी कर रहे थे। न सिर्फ मजदूरी कर रहे थे बल्कि उन्हें बाकायदा उसका भुगतान भी किया जा रहा था। है न, चौंकाने वाली बात? बता दें कि संभल जिले में दर्जन से अधिक मरे लोगों को कथित तौर पर मजदूर बताकर उनके नाम से फर्जी तरीके से मजदूरी निकाली गई है। बता दें कि यह घोटाला संभल जिले के पंवासा ब्लॉक के अतरासी गांव में हुआ, जो जिला मुख्यालय बहजोई से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। बड़ी बात यह कि इस बात की पुष्टि जिला प्रशासन ने स्वयं की है। खैर, मामले की जांच चल रही है और ग्राम प्रधान से वसूली शुरू कर दी गई है।  ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान मृतक ग्रामीणों (Dead Registered as Workers in MGNREGA) के नाम पर बनवाया जॉब कार्ड  इस पूरे मामले पवार संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि “यह मामला करीब सात महीने पहले मेरे संज्ञान में आया था। जांच के आदेश दिए गए थे। मामले में गबन 10 प्रतिशत से कम होने पर हम संबंधित अधिकारी से वसूली करते हैं। इस मामले में 1.05 लाख रुपये का गबन पाया गया, जिसकी वसूली प्रधान से की जा रही है। इसके अलावा गांव में अन्य विकास कार्यों की भी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” दरअसल, गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान सुनीता यादव पर अपने कार्यकाल के दौरान मृतक ग्रामीणों (Dead Registered as Workers in MGNREGA) के नाम पर जॉब कार्ड बनाने और कागजों पर फर्जी तरीके से काम दिखाकर मजदूरी निकालने का आरोप है। चौंकाने वाली बात यह है कि लाभार्थी मजदूरों में एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य का भी नाम है। और तो और उससे भी बड़ी बात यह कि उसे इस बात की जानकारी भी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्राचार्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि “मेरी जानकारी के बिना मेरे नाम से जॉब कार्ड बना दिया गया। मैंने कभी मनरेगा के तहत काम नहीं किया, फिर भी मेरा नाम रिकॉर्ड में दर्ज है और पैसे निकाल लिए गए। जांच के दौरान मुझे पूछताछ के लिए भी बुलाया गया।” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर दर्जन भर मृत व्यक्तियों के नाम पर बनाए गए हैं (Dead Registered as Workers in MGNREGA) जॉब कार्ड यही नहीं, गाँव के ही संजीव कुमार ने बताया कि “मेरे दादा जगत सिंह का 2020 में निधन हो गया था। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके नाम पर मनरेगा के तहत मजदूरी निकाली जा (Dead Registered as Workers in MGNREGA) रही है। हमें तो तब पता चला, जब अधिकारी गांव में जांच करने आए। हमने सुन रखा था कि करीब एक दर्जन मृत व्यक्तियों के नाम पर जॉब कार्ड बनाए गए हैं।” इसके अलावा शिकायतकर्ता निर्मल दास ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधान के दिवंगत ससुर और उनके परिवार के कई सदस्यों के नाम पर भी जॉब कार्ड बनाए गए हैं। मनरेगा केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत ग्रामीण नागरिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जाता है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Dead Registered as Workers in MGNREGA #mgnrega #upnews #sambhalnews #viralnews #indianews #grampradhan #corruptionexposed #deadworkerscam #governmentscam #dmreaction #trendingnews #breakingnews #ruralindia #manregascam #newsalert

आगे और पढ़ें
Translate »