Shiv

Pakistani Army

पाकिस्तान का हाथ लाखों मासूमों के खून से रंगे, युद्धविराम और शांति महज धोखा, BLA ने भारत के समर्थन में कर दिया बड़ा ऐलान

पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) को उनके ही घर में मार रही बलूचिस्तान की बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर बड़ा बयान जारी किया है। बीएलए (BLA) ने कहा है कि वह किसी देश का न तो मोहरा है और ना ही इस पूरे संघर्ष का मूक दर्शक। बीएलए (BLA) ने  भारत को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान जिस शांति और युद्धविराम का वादा कर रहा हा, वह महज एक धोखा है। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) पर विश्वास करने का समय अब जा चुका है। भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखता है, तो वह पूर्वी और पश्चिमी मोर्चे से लड़ाई को जारी रखते हुए निर्णायक कार्रवाई करेगा। बीएलए (BLA) ने यहां तक दावा किया है कि पाकिस्तान को पूरी तरह से खत्म किए बिना इस इलाके में स्थायी शांति नहीं आ सकती।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा बीएलए (BLA) ने सोशल मीडिया पर अपना यह लिखित बयान जारी करते हुए कहा, “बलूच लिबरेशन आर्मी इस क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष पर अपनी स्पष्ट स्थिति प्रस्तुत करती है। हम पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए उस विचार का दृढ़ता से खंडन करते हैं कि बलूच राष्ट्रीय प्रतिरोध किसी देश, राज्य या शक्ति का प्रतिनिधि करता है। हम न तो किसे के मोहरे हैं और न ही मूक दर्शक। इस क्षेत्र के सैन्य, राजनीतिक और रणनीतिक गठन में बलूच लिबरेशन आर्मी का उचित स्थान है और हम अपनी हर तरह की भूमिका को समझते हैं।” पाकिस्तान का इतिहास धोखा देने और अतंकवाद फैलाने का   बीएलए (BLA) कहा, “पाकिस्तान अपनी असफल सैन्य कार्रवाई और विफल कूटनीति से निराश होकर अब शांति का झूठा नारा लगा धोखा देने की कोशिश कर रहा है। हम भारत को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि, पाकिस्तान की युद्ध विराम, शांति और भाईचारे की बात सिर्फ एक धोखा है। यह उसके युद्ध की एक ऐसी रणनीति है, जो धोखे पर खत्म होती है। पाकिस्तान का इतिहास ही वादा तोड़ पीठ में छुरा घोंपने और आतंकवाद को फैलाने का रहा है। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसका हाथ लाखों मासूम लोगों के खून से रंगे हैं और इसका हर वादा खून से लथपथ है।” बीएलए ने आगे कहा कि “हम भारत समेत इस क्षेत्र के सभी देशों से कहना चाहते हैं कि पाकिस्तान के वादों पर विश्वास करने समय जा चुका है। दुनिया इस आतंकवादी देश के खिलाफ ठोस निर्णायक कार्रवाई करे। क्योंकि यह देश वैश्विक आतंकवादियों का प्रजनन स्थल है। यहां पर जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed), लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और आईएसआईएस (ISIS) जैसे आतंकवादी समूह फलते-फूलते हैं। इस सबके पीछे पाकिस्तान की जासूसी संस्था आईएसआई (ISI) का हाथ है। यह देश अब अपने ही लोगों को दुनिया के लिए ज्वालामुखी बन रहा है।” Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistani Army #BLASupportsIndia #PakistanExposed #WarCrimes #CeasefireBetrayal #IndiaStrong #Balochistan #TerrorStatePakistan #PeaceIsAFraud #IndiaPakistanTensions #BLARevolt

आगे और पढ़ें

Raipur Truck Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिनी ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 4 महीने के बच्चे समेत 13 लोगों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल को दहला देने वाली खबर (Raipur Truck Accident) आई है। जानकारी के मुताबिक देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में कराया जा रहा है। दरअसल, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास देर रात एक भीषण अपघात हुआ। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर हुआ। कहा जा रहा है वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी इस बीच सामने से आ रही तेज रफ़्तार एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। अचानक हुए इस हादसे में 13 लोगों की जगह पर ही मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई।” मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हुआ (Raipur Truck Accident) हादसा  इस पूरे मामले में रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में (Raipur Truck Accident) 13 लोगों की मौत हो गई और 11  लोग घायल हो गए।” कलेक्टर ने बताया कि “इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।” रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों को रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।”  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर (Raipur Truck Accident) सवाल खड़ा करता है घटना की खबर (Raipur Truck Accident) मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहने की जरूरत नहीं, यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। गौरतलब हो कि बीते दिनों भी छत्तीसगढ़ के ही सरगुजा जिले में एक कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई है। उनके साथ उनका दो माह का बेटा भी था, जिसकी इस सड़क हादसे में मौत हो गई थी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Raipur Truck Accident #RaipurAccident #ChhattisgarhNews #RoadTragedy #BreakingNews #IndiaNews #TruckCrash #HighwayAccident #RaipurUpdate #RIP #TrafficSafety

आगे और पढ़ें
Rohit Sharma retirement

Rohit Sharma retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने कही यह बात, मचा हंगामा 

भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने फैंस को सदमा देते हुए अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा (Rohit Sharma retirement) कर दी थी। इसके बाद अब रोहित सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे। संन्यास की घोषणा के बाद पूर्व कप्तान ने सभी अटकलों से पर्दा उठाते हुए खुलकर अपनी बात रखी। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार के साथ हुए एक साक्षात्कार में उन्होंने बेबाक होकर अपनी बात रखी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “मैंने बहुत आलोचना का सामना किया है, यहां तक कि अनावश्यक आलोचना भी। मैं यह नहीं कह सकता कि आलोचना किसी को प्रभावित नहीं करती है। यह कुछ लोगों को प्रभावित कर सकता है और दूसरों को नहीं, लेकिन मेरे लिए, अब ऐसा नहीं है। समय के साथ, आप इससे निपटना सीख जाते हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए आलोचना का सामना करना करियर का हिस्सा है, लेकिन मैं जिस चीज का समर्थन नहीं करता, वह है अनावश्यक आलोचना।” इस दौरान रोहित ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी कमजोरी के बारे में भी चर्चा की है। इस पर उन्होंने कहा कि “बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने मेरे आउट होने के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। ठीक है, ऐसा होता है। यह खेल का हिस्सा है, लेकिन अगर आप हर टिप्पणी का बचाव करते हैं, तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। खुद का बचाव करना मेरा काम नहीं है।” नेचुरल टैलेंट और लीडरशिप को लेकर दिए बयान से हर किसी को हैरान कर (Rohit Sharma retirement) दिया है यही नहीं, रोहित शर्मा ने अपने नेचुरल टैलेंट और लीडरशिप को लेकर दिए बयान से हर किसी को हैरान कर (Rohit Sharma retirement) दिया है। उन्होंने कहा कि “यह बेकार है। कुछ भी नेचुरल नहीं होता। नेचुरल टैलेंट दिखाने के लिए बहुत प्रयास करने पड़ते हैं। लोग नेचुरल टैलेंट के पीछे की कड़ी मेहनत को नहीं देखते। चाहे वह खिलाड़ी हो या नेता, यह सब घंटों की मेहनत से आता है, जादू से नहीं। मैंने खुद एक गेंदबाज के रूप में शुरुआत की थी।” इस दौरान वनडे क्रिकेट से संन्यास पर चुप्पी तोड़ते हुए रोहित शर्मा ने कहा है कि “उन्होंने अभी तक क्रिकेट को खत्म नहीं किया है, उन्हें पता है कि कब तक खेलना है।” मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि “मैं पहले जैसा खेलता था, मैं अपना समय लेता था। पहले मैं पहले 10 ओवर में 30 गेंदें खेलता था और सिर्फ 10 रन बनाता था, लेकिन अगर मैं अब 20 गेंदें खेलता हूं, तो मैं 30-35 या 40 रन क्यों नहीं बना सकता? और जिन दिनों मैं तेजी से आगे बढ़ता हूं, तो पहले 10 ओवर में 80 रन बनाना बिल्कुल भी बुरा नहीं है। अब मैं ऐसा ही सोचता हूं।” इसे भी पढ़ें:-  कांग्रेसी प्रवक्ता के इस बयान पर मचा सियासी घमासान, रोहित शर्मा को कहा मोटा तो बीजेपी ने की राहुल से तुलना अब मैं क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेलना (Rohit Sharma retirement) चाहता हूं इसके अलावा भारत के हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma retirement) ने कहा कि “मैंने वो रन बनाए हैं, जो मुझे बनाने थे। अब मैं क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेलना चाहता हूं। मैं इनमें से किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। यह मत सोचो कि चीजें बस ऐसे ही चलती रहेंगी कि मैं 20 या 30 रन बनाता रहूंगा और खेलता रहूंगा। जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर वो नहीं कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं, मैं खेलना बंद कर दूंगा। यह पक्का है, लेकिन अभी, मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, उससे अभी भी टीम को मदद मिल रही है।” Latest News in Hindi Today Hindi news Rohit Sharma retirement #RohitSharma #RohitRetires #IndianCricket #TestCricket #CricketLegend #BCCI #RohitNews #TeamIndia

आगे और पढ़ें
US Cuts Drug Prices by 80%

US Cuts Drug Prices by 80%: अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक कदम से दवाओं की कीमतों में तकरीबन 80 फीसद की हो जाएगी कमी 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President) एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज और जनहितकारी एजेंडे के साथ ख़ासा सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी करने की घोषणा की है। उनके इस आदेश से दवाओं की कीमतों में तकरीबन 80 फीसद (US Cuts Drug Prices by 80%) की कमी हो जाएगी। दरअसल, ट्रंप ने घोषणा की है कि “वह एक नया एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य अमेरिका में दवाओं की कीमतों में क्रांतिकारी गिरावट लाना है।” जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि वह अगले 24 घंटे में अब तक का “सबसे प्रभावशाली और महत्वपूर्ण” पोस्ट साझा करेंगे, जिसके बाद उन्होंने इस आदेश की घोषणा कर दी। बेशक अमेरिका समेत पूरी दुनिया में इस ऑर्डर को लेकर इसलिए भी जिज्ञासा बढ़ी हुई है, क्योंकि ट्रंप ने इसके लिए अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह अगले 24 घंटे में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पोस्ट डालेंगे।   यह कदम अमेरिकी जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा (US Cuts Drug Prices by 80%) बता दें कि रविवार को ट्रंप (US President) ने बताया कि वह जिस कार्यकारी आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, वह अमेरिका में दवाओं की कीमतों को अन्य देशों द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम दर के बराबर लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उनकी इस नीति को मोस्ट फेवर्ड नेशन कहा जा रहा है, जिसके तहत अमेरिका मेडिकेयर कार्यक्रम के तहत दवाओं की खरीद के लिए सबसे सस्ती अंतरराष्ट्रीय कीमत का लाभ उठाएगा। ट्रंप का कहना है कि “इस आदेश से अमेरिका में दवाओं की कीमतों में लगभग तुरंत” 80% तक (US Cuts Drug Prices by 80%) iकी गिरावट आ सकती है।” फिलहाल उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह बचत इतनी तेजी से कैसे संभव होगी या फिर इसकी प्रक्रिया क्या होगी। खैर, उनका दावा है कि यह कदम अमेरिकी जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इस पर अधिक प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि “यह आदेश, जिस पर सोमवार सुबह हस्ताक्षर किए जाएंगे, एक सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र नीति स्थापित करेगा, जिसके तहत अमेरिका अन्य देशों द्वारा चुकाई जाने वाली न्यूनतम दर के बराबर कीमत पर दवाएं खरीदेगा।”  इसे भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कही यह बात  इस नीति का सबसे तगड़ा विरोध फार्मा कंपनियों और दवा उद्योग से देखने को (US Cuts Drug Prices by 80%) मिलेगा गौरतलब हो कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह की किसी नीति की घोषणा की हो। इसके पहले भी उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के अंतिम दिनों में कुछ इसी तरह का एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया था हालांकि, बाद में जिसे अदालत ने उसे अव्यवहारिक करार देते हुए उसपर रोक लगा दी थी। अदालती रोक लगने के चलते बाइडेन प्रशासन (US President) इस नीति को लागू नहीं कर सका था। खैर, कहने की जरूरत नहीं, इस नीति का सबसे तगड़ा विरोध फार्मा कंपनियों और दवा उद्योग से देखने को (US Cuts Drug Prices by 80%) मिलेगा। अमेरिकी दवा उद्योग पहले ही इस नीति को अव्यवहारिक और आर्थिक रूप से नुकसानदेह बता चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के प्रस्ताव से दवा उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है, जो इस नीति के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस हस्ताक्षर के बाद दवाइयां कितनी सस्ती मिलती हैं। वैसे भी ट्रंप को अचानक बड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है। Latest News in Hindi Today Hindi news US Cuts Drug Prices by 80% #DrugPriceDrop #BidenHealthcareReform #AffordableMedicine #USPharmaReform #MedicalCostsCut #HealthJustice #PrescriptionSavings #PharmaPriceCut

आगे और पढ़ें
Desi bodybuilders

Strongest village in India: कैसे एक आदमी ने बदली किस्मत, हर घर में रहते हैं पहलवान और बाउंसर्स, यहां है भारत का सबसे मज़बूत गांव

बाउंसरों को देखते ही हमारे मन में एक ही ख्याल आता है कि काश! हमारी बॉडी ऐसी होती। बाउंसर का काम होता है वीआईपी अथवा रईस लोगों को सुरक्षा प्रदान करना। दखने और सुनने में यह काम जितना आसान लगता है, दरअसल उतना है नहीं। क्योंकि आज के इस प्रदूषित वातावरण में खुद को फिट एंड फाइन रखना आसान नहीं होता। खैर, क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के नाईट क्लबों में सबसे अधिक बाउंसर कहाँ से आते हैं? शायद आप जानते हो? यदि आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली की भागम-भाग भरी जिंदगी से कुछ दूरी पर स्थित असोला और फतेहपुर बेरी नामक एक जुड़वां गांव हैं, जहां के लोग आज भी अपनी पुश्तैनी परंपरा को बनाये रखें हैं। इस गाँव में एक शख्स ऐसा भी है जिसने पूरे गाँव के युवाओं को कमाई का एक ऐसा जरिया बता दिया है जिसके चलते सभी लोग अपने आपको फिट (Strongest village in India) रखने में जुट गए हैं।  शारीरिक शक्ति को आजीविका में बदलकर की जा सकती (Strongest village in India) है अच्छी कमाई दरअसल, गाँव के एक स्थनीय पहलवान ने पूरे गाँव की किस्मत संवार दी। बता दें कि विजय तंवर भारत की ओलंपिक कुश्ती टीम में जगह बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत भी लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। कद काठी बेजोड़ थी ही, सो इस असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने बतौर बाउंसर काम करना शुरू कर दिया। उनकी देखा देखी गाँव अन्य लोग भी उनसे प्रेरित होकर अपने शरीर को संवारने में जुट गए। उनका मकसद एकदम क्लियर था। शारीरिक शक्ति को आजीविका में बदलकर अच्छी कमाई की जा सकती (Strongest village in India) है। इस हेतु गांवों के युवा स्थानीय अखाड़ों में कठोर ट्रेनिंग सेशन्स में शामिल होने लगे। जूनून ऐसा कि वे हर दिन सैकड़ों सिट-अप, पुश-अप और कुश्ती अभ्यास करने लगे। देखते-ही-देखते लोग अनुशासित जीवन जीने लगे। यही उनकी अनुशासित जीवन शैली एक अनोखे पेशे में बदल गई। आलम यह है कि गाँव के अधिकतर युवा बाउंसर बन अपना जीवनयापन करने लगे हैं। इसके साथ ही वो युवाओं को भी इस हेतु प्रेरित करने लगे हैं। बता दें कि इस गाँव के कुछ लोग विदेश में सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं तो कुछ अपने पारंपरिक पेशे कुश्ती में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।  इस गाँव को भारत का सबसे मज़बूत गांव (Strongest village in India) के रूप में भी जाना जाता है कहने की जरूरत नहीं, प्रदूषण भरे इस माहौल में शारीरिक रूप से फिट रहना या फिर अपने आप को मेंटेन करना आसान नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि इस गाँव के लोग इतने फिट कैसे रह लेते हैं? उनकी फिटनेस का राज जानने पर पता चला कि गाँव का हर युवा शराब और तंबाकू से कोसो दूर रहता है। इसके अलावा प्रोटीन युक्त आहार लेता है और जमकर वर्जिश करता है। अपने शरीर को हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अनुशासन का पालन करता है। गांव का पहला जिम खोलने वाले अंकुर तंवर ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा कि “तंवर परिवार में योद्धा का एक तत्व है। हमने मुस्लिम आक्रमणकारियों से लड़ाई लड़ी। हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। पिछले 20 सालों में बहुत कुछ बदल गया है।” खैर, बढ़ते नाइटलाइफ़ दृश्य में बाउंसरों की मांग बढ़ती जा रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि दिल्ली अधिकतर बाउंसर असोला-फतेहपुर गाँव के ही होते हैं। इस गाँव को बाउंसरों का गढ़ कहा जाता है। इसके अलावा इस गाँव को भारत का सबसे मज़बूत गांव (Strongest village in India) के रूप में भी जाना जाता है।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम बार में काम करेंगे बता दें कि सीएनएन से हुई बातचीत में विजय तंवर ने बताया कि “मैं इस गांव का पहला बाउंसर (Strongest village in India) था। फिर सभी ने मेरी राह पर चलना शुरू कर दिया। अब 300 से ज़्यादा पहलवान नई दिल्ली के क्लबों और बार में बाउंसर के तौर पर काम करते हैं।” गौरवान्वित होते हुए उन्होंने आगे कहा कि “जैसा कि वे कहते हैं, स्वास्थ्य ही धन है। हम स्वस्थ हैं, लेकिन हम अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं। बच्चों को अच्छे स्कूलों में भेज पा रहे हैं, अच्छा खा पा रहे हैं। जीवन में और क्या ही चाहिए?” अपनी बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि “हमने कभी नहीं सोचा था कि हम बार में काम करेंगे।” Latest News in Hindi Today Hindi Strongest village in India #StrongestVillage #IndianWrestlers #BouncerVillage #RuralPower #HaryanaHeroes #IndianStrength #VillageOfChampions #DesiPower #BodybuildingIndia #WrestlingCulture

आगे और पढ़ें
Indian government on terrorism

India Declares Terrorism as War Against the Nation : आतंकवाद के खिलाफ भारत का बड़ा फैसला, किसी भी आतंकवादी गतिविधि को भारत के खिलाफ माना जाएगा जंग

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। आतंकियों ने उनसे धर्म और नाम पूछकर गोली मारी थी। हमले के बाद समूचे भारत में खासा रोष देखा गया था। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि “हम इसके दोषियों को कल्पना से परे सजा देंगे।” इस हमले के 15वें दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 ठिकानों पर हमला कर आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूत कर दिया। इस हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ। उसके कई खूंखार आतंकी मारे गए। भारत की इस कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत पर हमले की कोशिश (India Declares Terrorism as War Against the Nation) की। लेकिन भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ताबड़तोड़ हमला किया है। इस बीच भारतीय सेना ने कहा कि “पाकिस्तान लगातार हम पर हमला कर रहा है। भारत की ओर से पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों के जरिए पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को नाकाम कर दिया गया है।” भारतीय सेना ने यह भी बताया कि “पाकिस्तान अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर रहा है जो स्थिति को और तनावपूर्ण करने के उसके आक्रामक इरादे का संकेत देते हैं।” आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना (India Declares Terrorism as War Against the Nation) जाएगा बता दें कि पिछले 3 दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान एक के बाद एक भारत पर हमला कर रहा है। इस बीच भारत सरकार का कहना है कि “उसकी ओर से जो कार्रवाई की जा रही है वो पाकिस्तान के हमले के बदले में की जा रही है। इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि “पाकिस्तान ने देश के 26 जगहों पर हमला करने की कोशिश की। खैर, भारत पिछले 4 दशकों से लगातार पड़ोसी मुल्क की तरफ से हो रही आतंकवादी घटनाओं से परेशान रहा है। अब भारत ने इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना (India Declares Terrorism as War Against the Nation) जाएगा। और जवाब भी उसी तरह से दिया जाएगा। भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने यह तय कर लिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ किसी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी भी आतंकवादी गतिविधि को भारत के खिलाफ जंग माना जाएगा। और इस तरह की गतिविधि का जवाब भी उसी अंदाज में दिया जाएगा।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं (India Declares Terrorism as War Against the Nation) करेगा गौरतलब हो कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि “भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं (India Declares Terrorism as War Against the Nation) करेगा। अगर कोई देश या संगठन हमारे नागरिकों पर आतंकी हमला करेगा, तो हम इसे युद्ध की तरह लेंगे और उसका जवाब सैन्य कार्रवाई के जरिए देंगे। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि “भारत की सेना और खुफिया एजेंसियां ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है।  Latest News in Hindi Today Hindi news India Declares Terrorism as War Against the Nation #IndiaAgainstTerrorism #WarOnTerror #NationalSecurity #AntiTerrorLaw #ModiGovernment #IndiaNews #TerrorismAlert #SecurityUpdate #BreakingNews #IndianPolitics

आगे और पढ़ें
India Pakistan tensions

Will Pakistan Use Nuclear: क्या भारत के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा पाकिस्तान?

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान इस कदर बौखलाया है कि अब वो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी देने लगा है। जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान की बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर एक इंटरव्यू में जवाब दिया। शनिवार को रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत-पाकिस्तान ने कहा कि “परमाणु हथियार का विकल्प अभी उनके समक्ष नहीं है। आसिफ ने जियो न्यूज से कहा कि फिलहाल परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अगर ऐसी स्थिति आती है तो निरीक्षकों पर भी इसका असर पड़ेगा। अपनी बात रखते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि “मैं दुनिया को बता रहा हूं कि यह केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। यह बहुत व्यापक तौर पर हो सकता है। यह विनाश है।” गीदड़भभकी देते हुए उन्होंने कहा कि “भारत की ओर से पैदा की जा रही स्थिति को देखते हुए हमारे विकल्प कम होते जा रहे हैं।” बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने कहा कि “हमले की स्थिति भारत की ओर से पैदा की जा रही है। ऐसे में हमारे पास विकल्प कम (Will Pakistan Use Nuclear) होते जा रहे हैं। उन्होंने परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।”  एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों (Will Pakistan Use Nuclear) के बारे में परिचालन संबंधी फैसले लेने के लिए जिम्मेदार है View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (एनसीए) की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों (Will Pakistan Use Nuclear) के बारे में परिचालन संबंधी फैसले लेने के लिए जिम्मेदार है।” इस बीच जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि “उन्होंने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मैक्रो रूबियो से कहा कि अगर भारत सैन्य कार्रवाई बंद कर दे तो पाकिस्तान शांति पर विचार करेगा। डार ने यह भी कहा कि “रूबियो के साथ बातचीत में कहा कि गेंद भारत के पाले में है।” उन्होंने आगे कहा कि “युद्ध हमारी प्राथमिकता नहीं है और हम वास्तव में शांति चाहते हैं, लेकिन किसी देश के आधिपत्य के बिना ऐसा करना चाहते हैं।” अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “शनिवार की सुबह रूबियो और सऊदी विदेश मंत्री सहित विश्व नेताओं के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक,रही और उन्हें उम्मीद है कि भारत के साथ बातचीत शुरू हो सकती है।” इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा दुश्मन मुल्क से सतर्क रहने के अलावा भारत के पास कोई विकल्प (Will Pakistan Use Nuclear) नहीं है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान की करनी और कथनी में जमीन-आसमान का फर्क है। उसकी नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में दुश्मन मुल्क से सतर्क रहने के अलावा भारत के पास कोई विकल्प (Will Pakistan Use Nuclear) नहीं है। वैसे भारत एक जिम्मेदार मुल्क है। परमाणु हमले की पहल नहीं करेगा लेकिन यदि पाकिस्तान ने इस तरह कोई नापाक हिमाकत की तो भारत छोड़ेगा भी नहीं। फ़िलहाल दोनों देशों के बीच इस तरह की कोई गुंजाईश नहीं है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Will Pakistan Use Nuclear #PakistanNuclearThreat #IndiaPakistanConflict #NuclearWarRisk #SouthAsiaCrisis #PakistanArmy #IndiaDefense #NuclearWeapons #WarAlert2025 #GeopoliticalTension #IndoPakWar

आगे और पढ़ें
Officer, 4 Others Killed by Pakistan

killing five including the officer: पाकिस्तान ने राजौरी में अधिकारी के घर बरसाईं गोलियां, अफसर सहित पांच लोगों की हुई मौत

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान इस कदर भन्नाया हुआ है कि लगातार निर्दोष लोगों को अपना निशाना बना रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। रह-रहकर धमाकों की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर और आसपास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ मुठभेड़ जारी है। अपनी खुन्नस निकालते हुए पाकिस्तान ने जम्मू एयर बेस पठानकोट एयर बेस श्रीनगर पर मिसाइल दागी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हुई हैं। पाकिस्तानी हमले में एक भारतीय अफसर सहित पांच की मौत हुई है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों में शनिवार सुबह हुई भारी पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच (killing five including the officer) लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।  एक तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो (killing five including the officer) गए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा खबर के मुताबिक पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके सरकारी आवास पर एक तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो (killing five including the officer) गए।” उन्होंने बताया कि “उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।” इस घटना पर दुःख विकलत करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि “राजौरी से दुखद समाचार है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे औ”र मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त श्री राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने दुख और सदमे को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।” इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा  पुंछ व आरएसपुरा में भी दो लोगों की मौत की पुष्टि की (killing five including the officer) गई है जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइल हमला किया। जम्मू एयर बेस, पठानकोट एयर बेस, श्रीनगर, ब्यास और उधमपुर पर फतेह-1 मिसाइल दागी गई। इन इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए। अधिकारियों के मुताबिक बीती रात एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास धमाके सुने गए। धमाका होते ही शहर में सायरन बजने लगे। अधिकारियों ने बताया कि एहतियातन तौर पर शहर और घाटी के अधिकतर हिस्सों में बिजली भी काट दी गई है। पाकिस्तान ड्रोन हमलों के साथ ही नौशहरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार भी दाग रहा है। इसके अलावा वो गनों से न सिर्फ नागरिक इलाकों को, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सेना उसकी इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत ने पाक की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है। यही नहीं, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हो गईं हैं। पाकिस्तान द्वारा किये गए इस हमले में एक भारतीय सैनिक के शहीद होने की खबर है। पुंछ व आरएसपुरा में भी दो लोगों की मौत की पुष्टि की (killing five including the officer) गई है। बता दें कि पाकिस्तान सेना ने गुरुवार रात राजौरी, पुंछ, उरी, कुपवाड़ा व बारामुला सेक्टरों में मोर्टार और तोपों से भारी गोलाबारी की। पाक की यह गोलीबारी रुक-रूककर जारी है। Latest News in Hindi Today Hindi news killing five including the officer #RajouriAttack #PakistanFiring #IndianArmy #CrossBorderFiring #JammuKashmir #IndiaPakistanTension #TerrorStrike #RajouriNews #JKViolence #NationMourns

आगे और पढ़ें
Pakistan terror launchpad

Indian Army’s heroic action : कैमरे में कैद हुआ इंडियन आर्मी की बहादुरी का मंजर,  झटके में तबाह किया पाकिस्तान का आतंकी लॉन्च पैड

जैसे-जैसे दिन बीत रहा है वैसे-वैसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों मुल्क युद्ध के मुहाने पर आ खड़े हैं। 7 मई से लगातार पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। रोज-रोज मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान है कि अपनी खुराफ़ात से बाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। इस बीच मजे की बात यह की पाकिस्तानी सेना जिन आतंकी लॉन्च पैड से लगातार भारत पर ड्रोन हमले कर रही थी, भारतीय सेना ने उसे ही बर्बाद (Indian Army’s heroic action) कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सेना ने पड़ोसी मुल्क की कमर पर ही चोट पहुंचाई है।  भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार (Indian Army’s heroic action) गिराई फतेह-1 मिसाइल #WATCH | Pakistani Posts and Terrorist Launch Pads from where Tube Launched Drones were also being launched, have been destroyed by the Indian Army positioned near Jammu: Defence Sources (Source – Defence Sources) pic.twitter.com/7j9YVgmxWw — ANI (@ANI) May 10, 2025 जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान जानबूझकर नुकसान पहुँचाने के लिए भारत के पश्चिमी सीमा पर कई रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।  पाकिस्तान की तरफ से भारत के रिहायशी इलाकों पर ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजौरी के साथ-साथ पंजाब के जालंधर में धमाके की आवाज सुनाई दी। भारत की वीर सेना पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तान की दुष्टता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि भारत को तबाह करने के लिए उसने शनिवार को फतेह-1 मिसाइल से हमला करने की हिमाकत (Indian Army’s heroic action) की। लेकिन गनीमत यह कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके इस खतरनाक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया। दरअसल, पाकिस्तान इस मिसाइल से भारत के पश्चिमी क्षेत्र को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। गौरतलब हो कि पाकिस्तान जानबूझकर भारत के सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। भारत पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर रहा है। भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी की कमर तोड़कर रख दी है।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा पाकिस्तानी आर्मी घुटने टेकते नजर आ रही (Indian Army’s heroic action) है भारत के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। पाकिस्तानी आर्मी घुटने टेकते नजर आ रही (Indian Army’s heroic action) है। भारतीय आर्मी ने जिस तरह पाकिस्तान को चोट पहुंचाई उससे पाकिस्तान के होश फाख्ता हो गए हैं। बता दें कि पिछले 4 दिनों में दोनों देशों के बीच  तनाव अपने चरम पर जा पहुंचा है। पाकिस्तान निरंतर भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में उसने शुक्रवार रात और शनिवार तड़के सुबह 26 से अधिक जगहों पर ड्रोन और मिसाइलों से अटैक करने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया है। इसके अलावा भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को  मार गिराया है, बल्कि कई मिसाइलों को भी ध्वस्त किया है। पाक की तरफ से जम्मू-कश्मीर, अमृतसर, पठानकोट, सिरसा, बीकानेर, बाड़मेर, पुंज, उरी जैसी जगहों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की गई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Indian Army’s heroic action #IndianArmy #HeroicAction #PakistanTerror #LaunchpadDestroyed #ArmyStrike #BorderAttack #TerrorCamp #IndianMilitary #SurgicalStrike #ArmyFootage

आगे और पढ़ें
Donald Trump on India Pakistan tension

Trump Reacts to India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कही यह बात 

22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए कायराना हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान की नाम में दम कर दिया है। भारत ने आतंकियों की जन्नत कहे जाने वाले पाकिस्तान के रातों की नींद ख़राब कर दी है। 6-7 मई की रात भारत सेना ने पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर घुसकर बहावलपुर स्थित जैश के हेड क्वार्टर को नष्ट कर दिया। भारत में एक साथ 9 जगह एयर स्ट्राइक कर बता दिया कि आतंकियों को वो किसी भी हाल में बख्शने वाला। गुजरते वक़्त के साथ दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में दुनिया दो परमाणु-सशस्त्र राष्ट्रों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तनाव समूची दुनिया सकते में है। दरअसल, दोनों देश परमाणु संपन्न होने के नाते परमाणु युद्ध की आशंका भी जताई जा रही है। इस बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) कहा कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके कम हो।” ष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इसे जितनी जल्दी हो सके कम होते देखना चाहते (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) हैं दरअसल, एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि “राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इसे जितनी जल्दी हो सके कम होते देखना चाहते (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहा संघर्ष राष्ट्रपति ट्रम्प के पदभार संभालने से बहुत पहले से चला आ रहा है।” अहम बात यह कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब बुधवार की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। इसे भी पढ़ें:- अकेला पड़ा पाकिस्तान, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे” ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे हैं (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) संबंध  जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में मध्यस्थता या प्रभाव डालने के अमेरिकी प्रयासों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में की। पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “ट्रंप के दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं (Trump Reacts to India-Pakistan Tension) और रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और इस संघर्ष को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं, अपनी कॉल के दौरान, एस जयशंकर ने रुबियो को बताया कि भारत स्थिति को बढ़ाने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला करेगा। Latest News in Hindi Today Hindi news Trump Reacts to India-Pakistan Tension #TrumpOnIndiaPakistan #IndiaPakistanTension #DonaldTrump #IndoPakConflict #USPresident #SouthAsiaCrisis #TrumpStatement #KashmirTension #PeaceTalks #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Translate »