Suman Pal

दिल्ली के AQI में एक बार फिरसे बढ़ोतरी, इन जगहों की हालत गंभीर

दिल्ली के AQI में एक बार फिरसे बढ़ोतरी, इन जगहों की हालत गंभीर

दिसंबर के पहले सप्ताह से ही उत्तर भारत में ठंड अपना असर दिखाने लगी है. दिल्ली से लेकर बिहार तक सुबह के समय आसमान में कोहरे की चादर देखी जा रही है. वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट भी जारी किया है. IMD ने चक्रवात दितवाह पर अपडेट देते हुए बताया कि आज कुछ राज्यों में इसका असर तेज हो सकता है, जिसके चलते बारिश की संभावना बढ़ गई है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी. अब दिसंबर आते-आते ठंड ने और जोर पकड़ लिया है. दिल्ली से लेकर बिहार तक कई इलाकों में सुबह कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ दिखा. इस बीच IMD ने कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है. दितवाह को लेकर विभाग का कहना है कि आज कई इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है, जिससे भारी बारिश की आशंका है. दिल्ली में गिर सकता है तापमानराजधानी दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक दे दी है. IMD का कहना है कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेज गिरावट हो सकती है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा सकता है, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ेगी. यूपी-बिहार में कोहरा बढ़ाउत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने लगी है. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कोहरे ने कई हिस्सों को ढक लिया है. हालांकि दिन चढ़ने पर धुंध कम हो जाती है. IMD का कहना है कि इस हफ्ते यूपी में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड बनी रहेगी. बिहार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिल रही है. राज्य के लगभग 23 जिलों—जैसे मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और जमुई में घना कोहरा छाया हुआ है. इन जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे कोहरा और बढ़ेगा.पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है. जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. इस कड़ी ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है. उत्तराखंड में भी ठंड तेज हो गई है. यहां दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. सूखी ठंड के कारण लोग परेशान हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. दक्षिण में दितवाह का असर, हालात अब भी बिगड़े उत्तर भारत ठंड से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवात दितवाह ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. श्रीलंका और दक्षिण–पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन इसका असर अभी भी साफ दिख रहा है. मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. चेन्नई में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं. लगातार बारिश ने दिनभर की रफ्तार थाम दी, सड़कों पर पानी भर गया, कई जगह पेड़ गिर गए और ट्रैफिक घंटों रुका रहा. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों में राहत और बचाव के लिए 103 नावें तैयार रखी हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके.

आगे और पढ़ें
तमिलनाडु बस हादसे में 12 की मौत

तमिलनाडु बस हादसे में 12 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार देने का ऐलान

तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए सड़क हादसे पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और करीब 40 अन्य घायल हुए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं.” उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपए मिलेंगे. यह टक्कर रविवार शाम को कुंद्राकुडी के पास कुम्मनगुडी के पास हुई, जब तमिलनाडु सरकार की दो बसें आमने-सामने टकरा गईं. कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बसों के टूटे-फूटे हिस्सों में फंस गए. स्थानीय लोग तुरंत बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया. मरने वालों की संख्या बढ़ने पर आपातकालीन टीमें देर रात तक काम करती रहीं. तेज रफ्तार से हादसे की आशंकाअधिकारियों ने दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार, कम विजिबिलिटी या चालक की थकान जैसे कारणों की बात सामने आ रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही असल कारण पता चलेगा. पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार सुबह सड़क की स्थिति का आकलन करने और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायलों का अभी शिवगंगा और कराईकुडी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जहां मेडिकल टीमें फ्रैक्चर, सिर में चोट और दूसरी गंभीर चोटों के कई मामलों को देख रही हैं. कई यात्रियों की हालत अभी गंभीर है, जिससे डॉक्टरों को तैयार रखना पड़ रहा है.

आगे और पढ़ें

दिल्ली-NCR की हवा फिर ‘खतरनाक’ स्तर पर, नए एनालिसिस ने खोली दशकभर की असल तस्वीर

दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली हो गई है. शनिवार सुबह जैसे ही लोग घरों से निकले, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) और अन्य मॉनिटरिंग एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि नोएडा में सुबह 7:47 बजे AQI 561 दर्ज किया गया, जो सीधा ‘Severe’ श्रेणी में आता है. इसका मतलब है कि हवा में इतना प्रदूषण है कि स्वस्थ व्यक्ति भी इसके असर से बच नहीं सकता. दस साल में सबसे प्रदूषित शहर बना रहा दिल्लीएक नए अध्ययन ने लंबे समय से चल रही आशंका पर अब मुहर लगा दी है. 2015 से नवंबर 2025 तक 11 बड़े भारतीय शहरों के एयर क्वालिटी डेटा का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट ने साफ किया है कि दिल्ली पूरे एक दशक से देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है. ये भी चौंकाने वाली बात है कि इन दस सालों में किसी भी बड़े शहर ने एक बार भी ऐसा साल नहीं देखा जब हवा ‘सुरक्षित’ स्तर पर पहुंची हो. स्मॉग पर दिख रहा मौसम का असररिपोर्ट में कहा गया है कि इंडो-गैंगेटिक प्लेन यानी उत्तर भारत का बड़ा भूभाग पहले से ही हवा के ठहराव, नमी और तापमान गिरने जैसी स्थितियों के कारण सर्दियों में स्मॉग का आसान निशाना रहा है. इस बार अक्टूबर से ही बारिश कम हुई और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी कमजोर रहा, जिसके कारण हवा में मौजूद प्रदूषण ऊपर नहीं उठ पाए और स्मॉग जल्दी बनकर ज्यादा देर तक टिक गया. प्रदूषण बना राष्ट्रीय समस्याडेटा ये भी बताता है कि भारत में एयर पॉल्यूशन की समस्या अब स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वरूप ले चुकी है. बढ़ता शहरीकरण, ट्रैफिक का दबाव, औद्योगिक गतिविधियां, निर्माण कार्य और मौसम, ये सभी मिलकर हवा की गुणवत्ता और भी ज्यादा खराब कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस समस्या को काबू में लाना है, तो सरकारों को लंबी अवधि वाली, वैज्ञानिक आधार पर बनी नीतियों की जरूरत होगी. सिर्फ मौसमी कदम अब काफी नहीं हैं.

आगे और पढ़ें

PM मोदी करेंगे गुजरात का दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

बिहार चुनाव के खत्म होने के बाद आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर रहेंगे. वे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करने समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के युग में प्रवेश का प्रतीक वे सुबह लगभग 10 बजे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करेंगे. इसके साथ ही, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे. यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है और देश के हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के युग में प्रवेश का प्रतीक है. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कोरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है. इसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में, जबकि 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में है. यह कोरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा, जो भारत के परिवहन बुनियादी ढांचे में एक परिवर्तनकारी कदम होगा. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में लेंगे भाग प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 12:45 बजे नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. बाद में दोपहर लगभग 2:45 बजे, वे नर्मदा के डेडियापाड़ा जाएंगे और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे. इस अवसर पर, वे 9,700 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे. डेडियापाड़ा में कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जगुआ) के तहत निर्मित एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेंगे. आदिवासी छात्रों को समर्पित 42 विद्यालय वे लगभग 1,900 करोड़ रुपए की लागत से आदिवासी छात्रों को समर्पित 42 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी समुदाय-आधारित गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करने वाले 228 बहुउद्देश्यीय केंद्रों, असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ में सक्षमता केंद्र और आदिवासी संस्कृति व विरासत के संरक्षण के लिए मणिपुर के इंफाल में आदिवासी अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) भवन का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिए 748 किलोमीटर नई सड़कों और सामुदायिक केंद्रों के रूप में काम करने के लिए डीए-जेएजीयूए के अंतर्गत 14 जनजातीय बहु-विपणन केंद्रों (टीएमएमसी) की आधारशिला रखेंगे. वे 2,320 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी.

आगे और पढ़ें
अमित शाह

अमित शाह, ओम बिरला, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना. यह प्रदेश शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध झारखंडकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्राकृतिक संपदा और जनजातीय विरासत की पावन भूमि ‘झारखंड’ के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. झारखंड ने आजादी के आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाई है. बाबा वैद्यनाथ से प्रदेशवासियों की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं.” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “प्राकृतिक वैभव, खनिज संपदा और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह धरती अपने साहस, श्रमशीलता, आदिवासी गौरव और लोकपरंपराओं के लिए विशेष पहचान रखती है. कामना है कि राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यहां के लोगों का जीवन अधिक समृद्ध, शांत और खुशहाल बने, और झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक अस्मिता के साथ उज्ज्वल भविष्य की राह में और आगे बढ़े.” अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से अलंकृतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से अलंकृत, विविध लोक-परंपराओं से समृद्ध, विपुल खनिज संपदा से पूरित, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड के स्थापना दिवस की सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. झारखंड विकास पथ पर सतत गतिमान रहे एवं सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़े, यही कामना है.” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि राज्य के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो.” भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि: CM योगीयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह राज्य निरंतर विकास, समृद्धि और जन-कल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे, बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना है.” यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “असीम प्राकृतिक संपदा एवं अद्भुत सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि झारखंड राज्य निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है.”

आगे और पढ़ें

देशभर में बढ़ी ठंड, दिल्ली-NCR में कोहरे और प्रदूषण से हाल बेहाल, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

देशभर में बदलते मौसम के साथ ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. कई राज्यों में मौसम विभाग ने ठंडी सर्द हवाओं, यानी कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं दिल्ली-NCR में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है. आने वाले दिनों में तापमान और गिरने के साथ कोहरे का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है. इस बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. इतना ही नहीं, आने वाले पूरे हफ्ते में कई जगहों पर बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है. दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसमराजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ा हुआ है और राजधानी का AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया है, जो “गंभीर श्रेणी” में आता है. इस बीच, IMD ने दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, हालांकि आसमान साफ रहेगा. दिल्ली में अचानक ठंड बढ़ने का कारण लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं को माना जा रहा है. इन हवाओं की वजह से सुबह और रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है और ठंडक महसूस की जा रही है. यूपी में मौसम का हालदिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश में भी मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है और ठंड का असर बढ़ रहा है. दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जाता है. फिलहाल मौसम विभाग ने यूपी के लिए किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है. आने वाले पूरे हफ्ते राज्य का मौसम साफ रहने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौरमौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा, जिससे हवाओं के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं. इसी दौरान मैदानों में घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है. वहीं, IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

आगे और पढ़ें

दिल्ली ब्लास्ट के बाद खुलासा, लाल किले की रेकी कर चुके थे आतंकी, i20 कार से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं. देशभर में लगातार छापेमारी हो रही है और अब तक 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच, धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच में क्या सामने आया?जांच में सामने आया है कि धमाके से पहले आतंकी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल ने लाल किले की रेकी की थी. मुजम्मिल के फोन का डंप डेटा खंगालने पर पता चला कि वह कई बार लाल किले के आसपास गया था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि 26 जनवरी को लाल किले को टारगेट करने की साजिश थी. CCTV फुटेज में क्या नजर आया?i20 कार, जिसमें धमाका हुआ, वह पिछले 10 दिनों से हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में खड़ी थी. यह कार डॉ. मुजम्मिल की स्विफ्ट कार के बगल में पार्क थी, जो डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है. जांच एजेंसियों को शक है कि यह कार 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक वहीं खड़ी रही. उसी दिन इसे पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के लिए बाहर ले जाया गया था और सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध भी नजर आए थे. कई इलाकों में देखी गई थी कार10 नवंबर की सुबह डॉ. उमर ने घबराहट में कार को यूनिवर्सिटी से बाहर निकाला. इसके बाद यह कार दिल्ली के कनॉट प्लेस, मयूर विहार और अंत में चांदनी चौक के सुनेहरी मस्जिद की पार्किंग में देखी गई. शाम को इसी कार में धमाका हुआ. फॉरेंसिक जांच में क्या पता चला?फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि कार में अमोनियम नाइट्रेट के साथ हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे मॉड्यूल का संचालन विदेश से हो रहा था और अब एजेंसियां इस विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं.

आगे और पढ़ें
राहुल गांधी का इतिहास वोट चोरों से भरा है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगा रहे हैं- निशिकांत दुबे

राहुल गांधी का इतिहास वोट चोरों से भरा है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगा रहे हैं- निशिकांत दुबे

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कई सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर तंज कसा. भाजपा सांसद ने कहा कि गांधी परिवार का इतिहास चोरों से भरा है, इसलिए वे वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं. सवाल : राहुल गांधी अभी से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, इसपर आप क्या कहेंगे? जवाब : वोट चोरी किसे कहते हैं, राहुल गांधी को अपने परिवार से सीखना चाहिए. 1982 में चौधरी देवीलाल 90 सदस्यीय विधानसभा में 45 विधायक जीतकर लाए थे और कांग्रेस को केवल 31 विधायक मिले थे, लेकिन इसके बावजूद जीडी तपासे ने भजनलाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इसी तरह एंटी रामा राव की सरकार बन गई थी. कल्याण सिंह को हटाकर रमेश भंडारी ने किसको शपथ दिलाई थी? ऐसे हजारों उदाहरण हैं और वे वोट चोरी की बात करते हैं. राहुल गांधी के परिवार का इतिहास वोट चोरों से भरा हुआ है, इसलिए वे चिल्ला रहे हैं. अब बिहार की जनता इससे परेशान आ गई है, इसलिए इस बार कांग्रेस को दो-तीन सीट भी मिल जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी. 14 नवंबर के बाद सबसे बड़ी बात यह होने वाली है कि कांग्रेस और राजद का जिंदगी भर का संबंध टूटने वाला है. सवाल : प्रियंका गांधी स्टेज पर आकर महिलाओं के साथ नृत्य कर रही हैं. ये किस बात का संकेत है? जवाब : देखिए, मैं उनकी भाषा में जवाब नहीं देता. नृत्य करना चाहिए, प्रियंका हमारी सहयोगी सांसद हैं. अगर वह अच्छी नृत्य करती हैं, तो वह अच्छी बात है. लेकिन प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी जिस तरह का वक्तव्य दे रहे हैं, वह बहुत असभ्य है. राहुल गांधी के माता-पिता जब भी नॉर्थ ईस्ट गए, डांस करते हुए नजर आए. ऐसे में क्या कहा जाएगा कि वह वोट के लिए नाच रहे थे? उन्हें भारत की सभ्यता-संस्कृति से कोई मतलब नहीं है. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन राहुल गांधी को यह संस्कार नहीं दिया गया कि वह प्रधानमंत्री के बारे में कैसी बात करें. सवाल : राहुल गांधी बार-बार विदेश जाते हैं. इसपर आप क्या कहेंगे? जवाब : राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, तो इसका यह मतलब नहीं कि वह युवा हैं. मेरी उम्र और राहुल गांधी की उम्र लगभग बराबर है. मेरे दोनों बेटों की उम्र शादी की हो गई है. हो सकता है अगले साल मैं एक की शादी करा दूं. इसका मतलब है कि राहुल बूढ़े हो गए हैं. जेन-जी जब आएगा, तो वह देखेगा कि कंबोडिया और वियतनाम कौन जा रहा है. राहुल गांधी कहते हैं कि उनके परिवार के पास कोई संपत्ति नहीं है, तो वे कोलंबिया और कंबोडिया कैसे जा रहे हैं? वे वियतनाम किस लिए जा रहे हैं? इटली में उनके परिवार के पास क्या संपत्ति है? जेन जी सबकी जांच करेगा और उन्हें खदेड़ने का काम करेगा. सवाल : रेवंत रेड्डी ने कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. क्या कहेंगे? जवाब : रेवंत हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं. रेवंत ने हमारे साथ काम किया है. उनका जो दर्द है, वह बाहर निकल गया है. उनको समझ में आ गया है कि हिंदुत्व से कांग्रेस का कुछ लेना-देना नहीं है. वह सिर्फ मुसलमान की बात करते हैं. सवाल : सुप्रिया श्रीनेत पत्रकारों को दलाल व चरण चुंबक कह रही हैं. इसपर आप क्या कहेंगे? जवाब : सुप्रिया खुद भी पत्रकार रही हैं, शायद वे पहले दलाली करती रही होंगी.

आगे और पढ़ें
‘वंदे मातरम्’ केवल शब्दों का संग्रह नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है अमित शाह

‘वंदे मातरम्’ केवल शब्दों का संग्रह नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्दों का संग्रह नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है. अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ‘वंदे मातरम्’ ने देश को संगठित करके आजादी की चेतना को बल दिया. साथ ही, क्रांतिकारियों के मन में मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण, गर्व और बलिदान की भावना जगाई. ‘वंदे मातरम्’ देशवासियों के हृदय में राष्ट्रवाद की अलख प्रज्वलित कर आज भी युवाओं में एकता, राष्ट्रभक्ति और नवऊर्जा का स्रोत बना हुआ है. सामूहिक गान करें- अमित शाह अमित शाह ने आगे लिखा कि हमारे इस अद्वितीय राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को इस वर्ष 150 वर्ष हो रहे हैं. आइए, इस महान गीत के स्मरणोत्सव पर इसके पूर्ण संस्करण का अपने परिजनों के साथ सामूहिक गान करें, जिससे भावी पीढ़ियों तक यह गीत प्रेरणा का केंद्र रहे. वंदे मातरम्. सीएम रेखा गुप्ता का पोस्ट केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का यह गौरवशाली अवसर हमारे आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का अद्वितीय क्षण है. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा बनकर उभरा. स्वदेशी आंदोलन से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक, हर निर्णायक मोड़ पर इस उद्घोष ने असंख्य क्रांतिकारियों के भीतर त्याग, एकता और राष्ट्रधर्म की ज्वाला प्रज्वलित की. वन्दे मातरम्, वास्तव में, ‘भारत माता की जय’ के शाश्वत संकल्प और हमारी राष्ट्रीय आस्था का सर्वोच्च प्रतीक है. सीएम ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के महाअभियान की ओर सुदृढ़ गति से बढ़ रहा है. वन्दे मातरम् का यह अनंत राष्ट्र-प्रेम हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नये भारत के निर्माण हेतु प्रेरित कर रहा है. केंद्र सरकार द्वारा इस 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रूप में मनाया जाना, इसी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि वन्दे मातरम् की यह अक्षय ऊर्जा हमारे कर्म, चरित्र और राष्ट्रसेवा की दिशा को निरंतर प्रकाशित करती रहे और हम ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. वन्दे मातरम्. शिवराज सिंह चौहान बोले अमर गीत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के आह्वान पर गांव-गांव, जन-जन के मन में वंदे मातरम् का अमर गीत गूंज रहा है. यह वह स्वर है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को शक्ति दी, जिसकी ध्वनि में देश की धरती का स्पंदन है और प्रत्येक पंक्ति में राष्ट्रभाव का अभिनव आलोक है. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित यह गीत करोड़ों भारतीयों के हृदय की धड़कन है और 150 वर्ष बाद भी प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रभक्ति तथा देशप्रेम की अलख जगाता है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब क्रांतिकारी फांसी के फंदे पर झूलते थे, उनके होठों पर यही गीत होता था. जेलों की काल कोठरियों में जब यह गीत गूंजता था, तो अंग्रेज भी कांप उठते थे. आज जब हम राष्ट्र की सामूहिक चेतना के इस अमर स्वर के 150 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं, तो मन में गर्व और उत्साह की अनंत लहरें उठ रही हैं. यह गीत हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है. ऐसे में आवश्यकता है कि हम वंदेमातरम् को केवल गाएं नहीं, बल्कि उसे जिएं और अपने कर्म, अपने संकल्प तथा अपने चरित्र में उतारें. आइये, इस 150वें वर्ष पर वंदे मातरम् के स्वर को जन-जन तक पहुंचाएं. उत्साह, एकता और राष्ट्रभक्ति के साथ इस अमर वंदना को उत्सव के रूप में मनाएं. भारत माता की जय.

आगे और पढ़ें

लालू परिवार में पहली बार..! साथ नहीं आए तेजप्रताप, जागी राबड़ी देवी की ममता; मीडिया को मां से मिला ये जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज (6 नवंबर) 18 जिलों की 121 सीटों पर जारी है. इस बीच, लालू प्रसाद यादव के परिवार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला. बिहार में सायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि पूरा लालू परिवार एक साथ मतदान करने नहीं पहुंचा. क्योंकि, तेजप्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली है. ऐसे में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ममता समने आई है. बता दें आज प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें पटना की सभी 14 सीटें भी शामिल हैं. पटना के वेटनरी पोलिंग बूथ पर लालू यादव का पूरा परिवार वोट करता है. पहले चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में है. इसमें नितीश सरकार के 14 मंत्री भी शामिल हैं. राबड़ी देवी की ममता मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों यानी तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को जीत का आशीर्वाद दिया. हालांकि, तेज प्रताप यादव मतदान के दौरान परिवार के साथ नजर नहीं आए, लेकिन राबड़ी देवी के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद परिवार में एकता और ममता बरकरार है. राबड़ी देवी ने कहा कि- “मेरे दोनों बेटे जनता की सेवा कर रहे हैं, जनता का प्यार उन्हें जरूर मिलेगा.” रोहिणी आचार्य ने युवाओं का चुनाव बताया आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने भी मतदान किया और समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस चुनाव को बिहार के युवाओं और मजदूरों के भविष्य के लिए अहम बताया. “ये चुनाव उन मजदूरों के लिए हैं जो गांवों में रोज़गार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार की जनता इस बार ऐसी सरकार चुनेगी जो युवाओं को रोजगार दे और ‘डबल इंजन सरकार’ को उखाड़ फेंके’.” दूसरे चरण के लिए ‘मिशन बिहार’ बिहार में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं. सबसे पहले वे सुबह 11 बजे भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान से अपनी चुनावी हुंकार भरेंगे, जिसमें भागलपुर और बांका जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे. इसके बाद, वे अररिया के फारबिसगंज में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें 9 विधानसभा क्षेत्रों के एनडीए उम्मीदवार मौजूद रहेंगे.

आगे और पढ़ें
Translate »