Suman Pal

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

डांसिंग क्वीन’ के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और लोग उन्हें उनके आइकॉनिक डांस नंबर्स जैसे ‘छैयां छैयां’ और ‘मुन्नी बदनाम’ के लिए याद करते हैं लेकिन मलाइका सिर्फ एक डांसर या एक्ट्रेस नहीं हैं वो एक स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं. 51 की उम्र में भी वो जिस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं, वो उनकी सोच और मेहनत का नतीजा है. चलिए जानते हैं उनके 5 बड़े बिजनेस एम्पायर्स के बारे में: फिटनेस एम्पायर मलाइका की फिटनेस खुद एक ब्रांड है. उन्होंने ‘Diva Yoga’ नाम से एक प्रीमियम योगा स्टूडियो शुरू किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है. यहां योगा, पिलाटेस और फिटनेस प्रोग्राम्स चलते हैं. उनकी खुद की फिटनेस देखकर लोग इस स्टूडियो पर भरोसा करते हैं और यही इसे एक हाई-एंड ब्रांड बनाता है. फैशन क्लोदिंग लाइन मलाइका का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. इसी को बिजनेस में बदलते हुए उन्होंने ‘The Label Life’ में क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया. यह एक ऑनलाइन ब्रांड है जो कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर बेचता है. मलाइका खुद जब इन कपड़ों को पहनती हैं तो वो अपने आप में एक बड़ा प्रमोशन बन जाता है. टीवी शोज और जजिंग मलाइका अब सिर्फ परफॉर्म नहीं करतीं हैं बल्कि दूसरों के टैलेंट को जज भी करती हैं. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी चैनल के लिए फायदेमंद होती है. एक रिपोर्ट्स की माने तो वो एक सीजन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं. रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी मलाइका ने ‘Scarlet House’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है. वो अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, जिससे रेस्टोरेंट को जबरदस्त पब्लिसिटी मिलती है. ये उनके हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश का हिस्सा है. फिल्म प्रोडक्शन ‘Moving In With Malaika’ शो के जरिए उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. इससे पहले वो ‘दबंग’ फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं. ये दिखाता है कि मलाइका सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे भी कमाल कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने अपने टैलेंट और सोच से खुद को एक ब्रांड बना लिया है. उनका हर कदम एक बिजनेस मूव है और यही उन्हें एक असली ‘बॉस लेडी’ बनाता है.

आगे और पढ़ें
हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को खगड़िया जिले के गोगरी पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित किया. एनडीए कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का मालाओं और नारों के बीच भव्य स्वागत किया. यह सभा एनडीए के उम्मीदवार बाबूलाल शौर्य के पक्ष में आयोजित की गई थी, जिन्हें लोजपा (रामविलास) ने परबता विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के घटक दलों पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा, “महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं. उनके बीच एकजुटता नाम की कोई चीज नहीं बची है. वहीं, एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर खड़े हैं. हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है.” चिराग ने बिहार की विकास यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं. विपक्ष आलोचना करता है, कोई समाधान नहीं देता सभा में चिराग ने विशेष रूप से परबता क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बाबूलाल शौर्य को भारी मतों से जिताकर बिहार विधानसभा भेजें. उन्होंने कहा, “बाबूलाल शौर्य एनडीए के समर्पित सिपाही हैं. वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. खगड़िया जैसे जिलों में हमेशा से लोजपा का मजबूत आधार रहा है, और इस बार हम इसे और मजबूत करेंगे.” चिराग ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन कोई समाधान नहीं देता. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिहार के हर घर तक पहुंच रही हैं. बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जो 6 और 11 नवंबर को होंगे. वहीं, 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होंगे. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए की अहम दल है.

आगे और पढ़ें
दिल्ली-NCR में धुंध और उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर

दिल्ली-NCR में धुंध और उत्तराखंड में बर्फबारी, यूपी में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर

देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है और खासकर उत्तर और पश्चिमी भारत में इसका असर महसूस किया जा रहा है. दिल्ली-NCR में दिवाली के बाद से सुबह के समय धुंध और हल्की कोहरे की चादर छाई रहती है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह भी राजधानी में कई जगह हल्की धुंध देखने को मिलेगी. हालांकि दोपहर तक आसमान साफ होने की संभावना है और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, रात का न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिनभर हवा की गति भी 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से रहेगी. उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क लेकिन ठंडक बढ़ी उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को हल्की बूंदाबादी की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी हिस्सों में भी देखा जा सकता है, जिससे तापमान में गिरावट होगी. देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है.

आगे और पढ़ें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.” Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा, “मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.” राष्ट्रपति ट्रंप का दावा राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.

ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने जताया आभार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.” Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा, “मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.” राष्ट्रपति ट्रंप का दावा राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.”

आगे और पढ़ें
दिल्ली और उत्तर भारत में दीपावली के बाद हवा हुई ‘जहरीली’, जानें आज मौसम का हाल

दिल्ली और उत्तर भारत में दीपावली के बाद हवा हुई ‘जहरीली’, जानें आज मौसम का हाल

दीपावली के मौके पर दिल्ली और उत्तर भारत में पटाखों का जो उत्साह देखने को मिला, उसका असर सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रहा. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा अब बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है. मंगलवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया. नई दिल्ली में AQI 758, आनंद विहार में 500 और नारायणा में 611 तक पहुँच गया. सीपीसीबी के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि पटाखों के धुएं ने शहर की हवा को ‘जहरीली’ बना दिया है. उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के संकेत हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 21 अक्टूबर तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है. इसका मतलब है कि इन राज्यों में अगले हफ्ते ठंड का असर बढ़ेगा और लोग स्वेटर या गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने को मजबूर हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम यूपी में इस हफ्ते से ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं, उत्तराखंड में भी 21 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है. बिहार में आज का दिन साफ-सुथरा रहने वाला है और बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफानी हालात दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तमिलनाडु में आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

आगे और पढ़ें
कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आमतौर पर लोग इसे दिवाली के अगले दिन ही मनाते हैं लेकिन इस बार पंचांग के अनुसार तिथि को लेकर थोड़ा भ्रम बना हुआ था. दरअसल, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर की शाम 5:57 बजे शुरू हो रही है और 22 अक्टूबर की रात 8:18 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी. किसकी पूजा की जाती है? इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है जिन्होंने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की भारी वर्षा से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था. तभी से इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं और गायों की पूजा की जाती है. उन्हें चारा खिलाया जाता है और उनका विशेष ध्यान रखा जाता है. पूजा का पहला शुभ मुर्हूत गोवर्धन पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6:26 बजे से शुरू होकर 8:48 बजे तक रहेगा. इस दौरान पूजा की अवधि एक घंटे 16 मिनट की होगी. दूसरा मुहूर्त दोपहर 3:29 बजे से शुरू होकर शाम 5:44 बजे तक रहेगा, जिसमें 2 घंटे 16 मिनट तक पूजा की जा सकती है. गोवर्धन पर्वत को धरती का प्रतीक यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के रिश्ते को भी दर्शाता है. गोवर्धन पर्वत को धरती का प्रतीक माना जाता है और इसकी पूजा करने से व्यक्ति को प्रकृति के प्रति सम्मान और संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है. इस दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है. गोवर्धन पूजा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह हमें भगवान श्रीकृष्ण की करुणा और शक्ति की याद दिलाता है. इस दिन की पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है. इसलिए श्रद्धालु इस पर्व को पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं

आगे और पढ़ें
‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं भारत की नदियाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं भारत की नदियाँ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि भारत की नदियाँ केवल विरासत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये ‘प्रगति के राजमार्ग’ के रूप में उभर रही हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के एक लेख का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि पुनर्जीवित जलमार्ग विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जलमार्गों के माध्यम से देश में लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और बुनियादी ढाँचे को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया गया है. देश में जलमार्गों का बढ़ता महत्व सरकारी आँकड़ों के अनुसार, 2014 में केवल पाँच चालू राष्ट्रीय जलमार्ग थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 30 से अधिक हो गई है. अंतर्देशीय जलमार्गों पर माल की आवाजाही में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. 2013-14 में यह लगभग 18 मिलियन टन था, जो अब कई गुना बढ़कर 145 मिलियन टन के पार पहुँच गया है. सरकार का लक्ष्य 2027 तक 76 जलमार्गों को चालू करने और कार्गो यातायात को 156 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तक बढ़ाना है. कनेक्टिविटी और विकास का विजन पीएम मोदी के विजन के तहत, गंगा, ब्रह्मपुत्र और केरल के बैकवाटर्स जैसे जलमार्ग लॉजिस्टिक्स और पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. वाराणसी, कोलकाता, पटना, डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी जैसे प्रमुख टर्मिनलों को आधुनिक सुविधाओं, जैसे इलेक्ट्रिक शोर लिंक और 24 घंटे नेविगेशन सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. सरकार क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों के साथ लगभग 5000 किलोमीटर लंबा क्षेत्रीय जलमार्ग ग्रिड तैयार करने पर भी काम कर रही है. यह विकास न केवल माल ढुलाई की लागत कम करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा और पूर्वोत्तर भारत के विकास को गति देगा.

आगे और पढ़ें

पीएम मोदी ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं, कहा- हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे यह पर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार तड़के देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है.” दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में ट्वीट किया. इससे पहले उन्‍होंने एक छवि भी साझा की थी, जिसमें भगवान राम की मूर्ति को रोशनी से सजाया गया, जो त्योहार के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है. सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व हमारे जीवन को सुख, समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे. सकारात्मकता की भावना हर तरफ व्याप्त हो.” स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील दीपावली, जो प्रकाश के विजय का प्रतीक है, देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए इस त्योहार को स्वदेशी उत्सव के रूप में मनाएं. इस बीच, अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीयों से सजावट और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी चर्चा में हैं, जो इस त्योहार की भव्यता को दर्शाती हैं.

आगे और पढ़ें

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं: जानिए लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि, आज इन शुभ योगों में मनेगा पर्व

हर साल की तरह, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी दीपावाली का त्योहार आज देश भर में धूम-धाम से मनाया जाएगा. दिवाली पर महालक्ष्मी के पूजन का विशेष विधान है. इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में विचरण करती हैं, भक्तों को इच्छापूर्ति का आशीर्वाद देती हैं. आज मनाई जा रही दिवाली, जानें तिथि और महत्व पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर यानी आज दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और अयोध्या वासियों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था, तभी से दिवाली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली की तिथि (दीपावली 2025 Tithi): पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर यानी आज दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर हो चुकी है और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा दिवाली 2025: लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त आज दिवाली की पूजा के लिए दो खास मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं, जो इस प्रकार हैं: पहला मुहूर्त (प्रदोष काल): प्रदोष काल की शुरुआत आज शाम 5 बजकर 46 मिनट से होगी और इसका समापन रात 8 बजकर 18 मिनट पर होगा. दूसरा मुहूर्त (स्थिर लग्न – वृषभ काल): स्थिर लग्न का वृषभ काल में भी मां लक्ष्मी के पूजन का अच्छा मुहूर्त माना जाता है, जो शाम 7 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगा. इन दोनों मुहूर्तों के अलावा, मां लक्ष्मी की पूजा का एक खास मुहूर्त शाम 7 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 11 मिनट की रहेगी. इसके अतिरिक्त, इस दिन महानिशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर अर्धरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा, जिसका विशेष महत्व तांत्रिक पूजा और साधकों के लिए होता है. दिवाली 2025: आज बन रहे कई शुभ योग दिवाली का यह पर्व आज कई सारे शुभ योगों के बीच मनाया जाएगा, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है: हंस महापुरुष राजयोग: इस दिन देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क राशि में विराजमान होंगे, जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है. वैभव लक्ष्मी राजयोग: शुक्र और चंद्रमा की शुभ स्थिति से इस दिन वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. बुधादित्य राजयोग: तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा. इसके अलावा, शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे. इन शुभ योगों के कारण दिवाली पर की गई पूजा-अर्चना विशेष फलदायी मानी जाएगी. दिवाली पर पूजन सामग्री और विधि दिवाली के दिन पूजा करने से पहले कुछ आवश्यक पूजन सामग्री अवश्य एकत्र कर लें, जिसमें शामिल हैं रोली, कुमकुम, चंदन, अक्षत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, पान, सुपारी, पंचामृत, रुई की बत्ती, नारियल, गंगाजल, फल, फूल, कलश, आम के पत्ते, मौली, जनेऊ, दूर्वा, कपूर, धूप, दीपक, खील, बताशे, मिठाई आदि.

आगे और पढ़ें
धनतेरस पर सोने के दाम में भारी उछाल, चांदी हुई इतनी सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

धनतेरस पर सोने के दाम में भारी उछाल, चांदी हुई इतनी सस्ती, जानें आज का ताजा रेट 

आज धनतेरस का त्योहार है और आज के दिन लोग खरीदारी के लिए सुनार की दुकान पर जरूर जाते हैं. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमत में लंबे समय बाद गिरावट आई है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत… सोने का भाव (Delhi Gold Price) Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,28,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. चांदी की कीमत Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में लंबे समय बाद गिरावट आई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price) Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,25,630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,28,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

आगे और पढ़ें
Translate »