Suman Pal

देशभर में मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत में विदा हुआ मानसून, दक्षिण में फिर बरसेंगे बादल

देशभर में मौसम का बदला मिजाज, उत्तर भारत में विदा हुआ मानसून, दक्षिण में फिर बरसेंगे बादल

देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जहां उत्तर भारत के राज्यों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश की वापसी की तैयारी दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां फिर से अनुकूल बन रही हैं. इसका असर केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज, यानी 14 अक्टूबर के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. आने वाले 24 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में हल्की गर्माहट रहेगी, जबकि शाम को मौसम सुहावना महसूस होगा. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और धीरे-धीरे सर्दी का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा. यूपी में सुबह-शाम की ठंड ने दी दस्तक उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य है. आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य को “ग्रीन जोन” में रखा है, यानी कि बारिश से पूरी तरह राहत रहेगी. हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, खासकर ग्रामीण इलाकों में. सितंबर के महीने में अच्छी बारिश के बाद अब राज्य में नमी और ठंड का संतुलन बना हुआ है. अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है बिहार और उत्तराखंड में भी राहत भरा दिन बिहार में भी आज का दिन सुहावना रहेगा. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह घटकर 20 डिग्री के आसपास रहेगा. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड लोगों को राहत देगी. वहीं, उत्तराखंड में भी फिलहाल मौसम स्थिर है. राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, यानी किसी भी इलाके में भारी या हल्की बारिश की संभावना नहीं है. पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है और धीरे-धीरे सर्दियों के आगमन का अहसास होने लगा है.

आगे और पढ़ें
बिहार चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर घमासान, दोहे-शायरी में उलझे नेता, गठबंधन में खींचतान जारी

बिहार चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर घमासान, दोहे-शायरी में उलझे नेता, गठबंधन में खींचतान जारी

विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं लेकिन एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है कहे तो अब सिर्फ चार दिन बचे हैं लेकिन राजनीतिक दलों के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही. NDA-महागठबंधन में तनातनी एनडीए में छोटे दल ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं वहीं महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनातनी बनी हुई है. कांग्रेस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और आरजेडी भी अपने स्टैंड पर अड़ी है. इस बीच नेताओं के बीच बातचीत अब दोहों और शायरियों तक पहुंच गई है. RJD सांसद मनोज झा का पोस्ट आरजेडी सांसद मनोज झा ने सोशल मीडिया पर रहीम का दोहा पोस्ट करते हुए लिखा, “रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय. हर अवसर के लिए प्रासंगिक… जय हिंद.” माना जा रहा है कि यह संदेश कांग्रेस को इशारों में दिया गया है.इमरान प्रतापगढ़ी का रीट्वीट मनोज झा के इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने उसी पोस्ट पर शायरी में जवाब दिया, “पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है.” इस तुकबंदी से साफ है कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनाव है लेकिन बातचीत के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं. कोई विवाद नहीं-भाई विरेंद्र इस बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा कि “हम सिर्फ सलाह देने आए थे, कोई विवाद नहीं है.” राबड़ी देवी आवास पर बैठक सोमवार देर रात पटना में राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेताओं की एक अहम बैठक हुई. 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मनेर से भाई वीरेंद्र, मटिहानी से बोगो सिंह, संदेश से दीपू राणावत, अब्दुल बारी सिद्दीकी और अली अशरफ फातमी जैसे नेता पहुंचे. बैठक महज 15 मिनट चली और सभी नेता बाहर निकलते वक्त यही बोले कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है. अली अशरफ ने क्या कहा? अली अशरफ फातमी ने कहा, “हम यहां सिर्फ चाय पीने आए थे. अभी किसी को सिंबल नहीं दिया गया है. जो फोटो वायरल हो रहे हैं, वो पुराने हैं और उनमें AI का इस्तेमाल हुआ है. मंगलवार तक टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी.” अंतिम दौर की बातचीत तेज तेजस्वी यादव भी सोमवार को दिल्ली में कोर्ट में पेशी के बाद पटना लौट आए हैं. उनके साथ वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी थे. माना जा रहा है कि अब सीटों को लेकर अंतिम दौर की बातचीत तेज होगी और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी.

आगे और पढ़ें
‘हम भुइयां-मुसहर…’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी से किया इंकार

‘हम भुइयां-मुसहर…’ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी से किया इंकार

चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारा हो चुका है. सीट बंटवारे के बाद एनडीए के घटक दलों को मन मुताबिक सीटें न मिलने पर वे अपनी प्रतिक्रिया भी खुलकर दे रहे हैं. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा कि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे छह सीट से भी संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. मांझी का क्या कहना है?केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “लोकसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने की बात कही गई थी लेकिन मिली एक थी. आज भी हम एनडीए के साथ हैं. हमें पंजीकृत पार्टी के रूप में मान्यता के लिए कम से कम आठ सीटों की मांग की थी. इसलिए, हमने कम से कम 15 सीटें मांगी थी लेकिन सिर्फ छह सीटें मिली हैं. हम छह सीट से भी संतुष्ट हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.” उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें काफी इज्जत दी है. वे हर तरह से गयाजी के विकास के लिए काम कर रहे हैं. गयाजी, बिहार और देश के विकास के लिए हम कोई भी कुर्बानी सहने को तैयार हैं. ‘हम लोग भुइयां और मुसहर जाति के’केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “हम लोग भुइयां और मुसहर जाति के हैं. अभाव में जीने वाले लोग हैं और संतुष्ट रहते हैं. जो मिलता है, उसी में संतुष्ट हैं. ‎हमारी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है और जो भी निर्णय हुआ है, उससे संतुष्ट है.” NDA में सीटों का बंटवाराविधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की. इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

आगे और पढ़ें
उत्तरी राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, अब बारिश की उम्मीद खत्म, दिवाली से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

उत्तरी राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, अब बारिश की उम्मीद खत्म, दिवाली से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

देश में अब मानसून पूरी तरह कमजोर पड़ गया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बारिश की संभावना अब अधिकांश राज्यों में लगभग खत्म हो गई है. आज यानी 13 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के सभी जिले ‘ग्रीन जोन’ में हैं. इसका मतलब साफ है इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश का खतरा नहीं है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अनुमान जारी किया है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ठंडी हवा का असर महसूस होने लगेगा. वहीं, दिल्ली, यूपी और बिहार में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव शुरू हो गया है. दिल्ली में धूप और ठंड का संगम राजधानी दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. खास बात यह है कि अब रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. लोग सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस कर सकते हैं, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी और तापमान सामान्य रहेगा. यूपी में शाम को शुरू होगी ठंड उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी आसमान साफ रहेगा और बारिश का डर बिल्कुल नहीं है. हालांकि, शाम होते-होते तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. दिन के समय हल्की धूप और ठंडी हवा का संतुलन लोगों को महसूस होगा. बिहार में मौसम बदला मौसम बिहार के मौसम की बात करें तो आज भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. दिन के समय तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है, लेकिन शाम होते-होते ठंड का असर महसूस होने लगेगा. उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंड का दौर उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा. कोई बारिश नहीं होने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और लोग बाहर आराम से निकल सकते हैं. लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव होगा. इसलिए, ठंड से बचने के लिए हल्की गर्म कपड़े साथ रखना फायदेमंद रहेगा.

आगे और पढ़ें
पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर भगदड़, प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे यात्री, 10-12 लोग घायल

पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर भगदड़, प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे यात्री, 10-12 लोग घायल

रविवार (12 अक्टूबर) शाम बर्धमान रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कई ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों की अचानक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. प्लेटफ़ॉर्म 4 और 5 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर हुई इस घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय प्लेटफ़ॉर्म 4, 6 और 7 पर एक साथ तीन ट्रेनें खड़ी थीं. जैसे ही यात्री अपनी-अपनी ट्रेनें पकड़ने के लिए दौड़े, संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई और धक्का-मुक्की होने लगी. कई यात्री गिर गए, जिससे थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई. सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि स्टेशन पर सतर्कता और भीड़ प्रबंधन के उपायों को और मज़बूत किया जाएगा. कुछ साल पहले भी पानी की टंकी गिरने से हुई थी मौतें यह पहली बार नहीं है जब बर्धमान स्टेशन पर कोई गंभीर दुर्घटना हुई है. कुछ साल पहले, एक पानी की टंकी गिरने से कई लोगों की मौत हो गई थी. हालाँकि रेलवे ने बाद में कुछ सुरक्षा उपायों को उन्नत किया, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि प्लेटफ़ॉर्म 1 को छोड़कर, ज़्यादातर प्लेटफ़ॉर्म पर एस्केलेटर महीनों से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को भीड़-भाड़ वाली सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. रविवार की घटना के बाद, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और भीड़-नियंत्रण प्रणालियों को, खासकर व्यस्त समय और ट्रेन आगमन के दौरान, मज़बूत किया जाएगा. घटना की खबर सुनकर कई यात्रियों के परिवार वाले अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल और स्टेशन परिसर पहुंच गए.

आगे और पढ़ें
NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा का छलका दर्द, कहा- मन के अनुकूल सीटें नहीं मिलीं, विवशता को समझिए

NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा का छलका दर्द, कहा- मन के अनुकूल सीटें नहीं मिलीं, विवशता को समझिए

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. जिसपर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रिय मित्रों/साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं. आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पाई. मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा. आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा, परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे. अंदर कुछ और बाहर कुछ और उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखती हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं. हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है. समर्थकों को शांत होने का किया आग्रह उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्से को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित. फिर कुछ आने वाला समय बताएगा. फिलहाल इतना ही. फायदे में चिराग एनडीए सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं. वहीं, भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है. जदयू 101, भाजपा 101, लोजपा (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 6.” चिराग का 100 फीसदी का स्ट्राइक रेट चिराग पासवान अपने पिता राम विलास पासवान की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं. उनकी पार्टी का दलित वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था और पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी.

आगे और पढ़ें
पवन सिंह का बड़ा ऐलान

मैं विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि’…पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कही ये बात

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने शनिवार को साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. पवन सिंह का एक्स पोस्टपवन सिंह (Pawan Singh) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, PK से ज्योति सिंह की मुलाकातपवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि शायद ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं. हालांकि, ज्योति सिंह ने साफ किया कि उनकी मुलाकात का मकसद चुनाव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है.उन्होंने कहा, “मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं. मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं.” प्रशांत किशोर ने क्या कहा?प्रशांत किशोर ने भी स्पष्ट किया कि जनसुराज पार्टी किसी के लिए अपने नियम नहीं बदलती है. उन्होंने बताया कि आरा सीट से पहले ही डॉक्टर विजय गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. पवन सिंह फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.

आगे और पढ़ें
PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत

PM मोदी 17 अक्टूबर को आएंगे सोनीपत, जानें किन-किन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए हरियाणा के सोनीपत का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास को नई गति और दिशा देगा और “विकसित भारत – विकसित हरियाणा” के संकल्प को और मजबूत करेगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए. उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरी की जाएं. उन्होंने उन परियोजनाओं की भी समीक्षा की, जिनका उद्घाटन या शिलान्यास होना है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढांचे और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाएं. जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में जनता को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले एक दशक में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और निवेश को बढ़ावा देने के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में से एक है. हरियाणा के लिए गौरव की बात यह दौरा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल हरियाणा के लिए गौरव की बात है, बल्कि राज्य की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी साबित होगा. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है, जिससे निवेश, रोजगार और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा.” बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) सुधीर राजपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

आगे और पढ़ें
अमेरिका में भीषण धमाका! टेनेसी के सैन्य विस्फोटक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका

अमेरिका में भीषण धमाका! टेनेसी के सैन्य विस्फोटक प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका

अमेरिका के टेनेसी में एक सैन्य विस्फोटक संयंत्र में जोरदार धमाका हुआ. इस विनाशकारी धमाके में 19 लोगों के मारे जाने या लापता होने की खबर सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया के हवाले से बताया कि हम्फ्रीज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि 19 लोग लापता हैं.” डेविश ने घटना को सबसे विनाशकारी बतायामीडिया से बातचीत के दौरान, डेविस ने इस घटना को “अब तक देखी गई सबसे विनाशकारी” जगहों में से एक बताया और कहा, “इसके बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं है, यह सब खत्म हो गया है.” उन्होंने कहा कि विस्फोट का मलबा आधा वर्ग मील फैला हुआ है. पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस धमाके की वजह क्या है. वहीं डेविस ने बताया कि जांच में कुछ समय लग सकता है. इस मामले से संबंधित कई एजेंसियां मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या हुआ. सुबह 7:45 बजे हुआ धमाकाडेविस ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:45 बजे हुआ. कुछ लोग मारे गए हैं. 13 लोगों का नहीं चल पाया पताहिकमैन काउंटी के मेयर जिम बेट्स ने शुक्रवार को एबीसी न्यूज को बताया कि कम से कम 13 लोगों का पता नहीं चल पाया है.शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कई एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग का आकलन करने और उसे नियंत्रित करने के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि दूसरे विस्फोटों की आशंका के कारण एजेंसियां फिलहाल उस क्षेत्र में जाने से बच रही हैं. डेविस ने बताया कि धमाके के बाद घटना की जांच में अल्कोहल, तंबाकू, फायरआर्म और विस्फोटक ब्यूरो, होमलैंड सुरक्षा और टेनेसी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन शामिल हैं.

आगे और पढ़ें
करवा चौथ सबसे बड़ा पर्व आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और इसका धार्मिक महत्व

करवा चौथ सबसे बड़ा पर्व आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा और इसका धार्मिक महत्व

नई दिल्ली: पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत आज यानी 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है यह व्रत हर विवाहित महिला के लिए प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।  करवा चौथ 2025 की सटीक तिथि और शुभ मुहूर्त करवा चौथ व्रत तिथि: शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्टूबर, रात 9:42 बजे चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर, शाम 7:10 बजे पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:49 बजे से 7:05 बजे तक (नोएडा/दिल्ली NCR के अनुसार) चंद्रोदय (चांद निकलने का समय): रात 8:13 बजे इस दिन महिलाएं चांद निकलने तक जल-अन्न का त्याग कर निर्जला उपवास रखती हैं। पूजा का समय बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। पूजा विधि: कैसे करें करवा चौथ का व्रत 1. सुबह सर्गी:करवा चौथ की शुरुआत भोर में “सर्गी” से होती है, जो सास की ओर से दी जाती है। इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और पूरी-सब्जी शामिल होते हैं। सर्गी ग्रहण करने के बाद महिलाएं सूर्योदय से पहले व्रत का संकल्प लेती हैं। 2. दिनभर का निर्जला व्रत:इस दिन महिलाएं पूरे दिन जल तक नहीं पीतीं। माना जाता है कि यह कठिन तपस्या पति के दीर्घायु और दांपत्य सुख के लिए की जाती है। 3. शाम की पूजा:सूर्यास्त के बाद महिलाएं सोलह श्रृंगार कर नई साड़ी पहनती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं। पूजा थाली में दीपक, करवा, रोली, चावल, मिठाई, चूड़ियां और जल रखा जाता है। 4. चांद की पूजा:चांद निकलने के बाद महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत तोड़ा जाता है।  करवा चौथ व्रत कथापौराणिक कथा के अनुसार, वीरावती नामक एक रानी अपने भाइयों के आग्रह पर करवा चौथ का व्रत रखती है। जब वह भूख-प्यास से व्याकुल हो जाती है, तो उसके भाइयों ने छल करके दीपक की लौ को छलनी में दिखाकर कहा कि चांद निकल आया है। वीरावती ने व्रत तोड़ दिया, जिसके कारण उसके पति की तबीयत बिगड़ गई। तब देवी पार्वती ने प्रकट होकर उसे अगले वर्ष सच्चे मन से व्रत करने का उपदेश दिया। अगले साल वीरावती ने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत किया, जिससे उसके पति को दीर्घायु का आशीर्वाद मिला। तभी से यह व्रत सभी सुहागिनों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्वकरवा चौथ केवल एक व्रत नहीं बल्कि विश्वास, प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक है। यह व्रत विवाह में एक-दूसरे के प्रति समर्पण और त्याग की भावना को दर्शाता है। इस दिन की विशेषता यह भी है कि महिलाएं एक-दूसरे के साथ एकजुट होकर व्रत करती हैं, जिससे नारी एकता और सहयोग की भावना भी झलकती है।  मेहंदी, श्रृंगार और बाजारों की रौनकदेशभर में करवा चौथ की तैयारियाँ चरम पर हैं। बाजारों में पारंपरिक साड़ियाँ, गहने, थाली सजावट और मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा सकती है। दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों के ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी हैं।

आगे और पढ़ें
Translate »