भारत की सबसे लोकप्रिय और किफायती कारों में से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) अब एक नए अवतार में दस्तक दे चुकी है। मारुति सुजुकी ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुआ Alto K10-2025 को 6 एयरबैग के साथ लॉन्च किया। और इस अपडेट के साथ कार की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग की सुविधा मिलेंगे, जिसके कारण गाड़ी की कीमत भी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
नई Alto K10 की कीमत और वेरिएंट्स
मारुति सुजुकी ने नई Alto K10-2025 को आठ अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4.23 लाख रुपये से 6.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। आइए नजर डालते हैं इसकी कीमतों पर—
मारुति ऑल्टो K10 वेरिएंट नई एक्स-शोरूम कीमत
- ALTO K10 STD (O) ₹4.23 लाख
- ALTO K10 LXI (O) ₹5.00 लाख
- ALTO K10 VXI (O) ₹5.31 लाख
- ALTO K10 VXI+ (O) ₹5.60 लाख
- ALTO K10 VXI (O) AGS ₹5.81 लाख
- ALTO K10 LXI (O) CNG ₹5.90 लाख
- ALTO K10 VXI+ (O) AGS ₹6.10 लाख
- ALTO K10 VXI (O) CNG ₹6.21 लाख
पहले से और ज्यादा बेहतर सेफ्टी और फीचर्स
मारुति सुजुकी ने Alto K10-2025 में सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इस छोटी हैचबैक कार को 6 एयरबैग्स के साथ अपडेट किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसके अलावा पीछे बैठे यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा दी गई है।
नई Alto K10 अन्य सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं—
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS
- कोलैप्सिबल स्टीयरिंग कॉलम
- रियर डोर चाइल्ड लॉक
- इंजन इम्मोबिलाइज़र
- हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम
- फोर्स लिमिटर के साथ फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर
- बजर के साथ सीट बेल्ट रिमाइंडर
- हेडलैंप लेवलिंग
- हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप
- इंटीरियर और नई टेक्नोलॉजी
नई Alto K10-2025 में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। अब इस कार में चार स्पीकर दिए गए हैं, जिससे साउंड एक्सपीरियंस बेहतर होगा। अन्य फीचर्स में—
- स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
- मैन्युअली एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ORVMs)
- सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।
इंजन और पावर परफॉर्मेंस
नई Alto K10-2025 में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा, CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन 56 bhp की पावर और 82 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। CNG मॉडल में केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :– भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बनी बात, साल के अंत तक होगा अमल
माइलेज और ईंधन दक्षता
मारुति सुजुकी ने अपनी Alto K10-2025 को ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बनाया है। इसका पेट्रोल वेरिएंट लगभग 24-26 kmpl और CNG वेरिएंट लगभग 34 km/kg का माइलेज प्रदान करता है, जो इसे भारत की सबसे किफायती हैचबैक कारों में से एक बनाता है।
क्यों खरीदें Alto K10-2025?
- बजट फ्रेंडली: Alto K10-2025 भारत की सबसे सस्ती 6-एयरबैग कार है।
- बेहतर सुरक्षा: अब 6 एयरबैग और नए सेफ्टी फीचर्स से लैस।
- कमाल का माइलेज: पेट्रोल और CNG दोनों में शानदार फ्यूल एफिशिएंसी।
- बेहतरीन टेक्नोलॉजी: 7-इंच टचस्क्रीन, चार स्पीकर, एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले सपोर्ट।
- मारुति की भरोसेमंद सर्विस: देशभर में 3500+ सर्विस सेंटर।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10-2025 नए सुरक्षा फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ भारत में बजट सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कारों में से एक बन गई है। इसकी किफायती कीमत, शानदार माइलेज, और दमदार परफॉर्मेंस इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यदि आप सुरक्षित, भरोसेमंद और फ्यूल एफिशिएंट कार की तलाश में हैं, तो यह नई Alto K10 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Maruti Suzuki Alto K10
#NewAltoK10 #MarutiAltoK10 #AltoK10Features #BudgetCar #AffordableCar #MarutiSuzuki #CarLaunch #Hatchback #AltoK10Specs #FamilyCar





