जिस देश में नवरात्री के दौरान कन्यापूजन किया जाता हो, उस देश में दूधमुंही बच्चियों को सिर्फ और सिर्फ बेटे की चाह में आज भी कुछ दरिंदे हैं जो मौत के घाट उतार दे रहे हैं। ताजा मामला है राजस्थान के सीकर जिले का। घटना है सीकर जिले के नीम का थाना इलाके की, जहाँ एक ज़ालिम पिता ने अपनी दूधमुंही जुड़वाँ बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। बेहरम कलयुगी पिता ने अपनी सनक के चलते दिल को दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। जिस किसीने भी इस खौफनाक वारदात को सुना, उसका कलेजा कांप उठा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 30 वर्षीय बेरोजगार अशोक कुमार ने पहले अपनी पत्नी अनीता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर अपनी नन्हीं बेटियों निधि और नव्या को जमीन पर पटक-पटक कर मार (5 month old twins killed) डाला। हैवानियत भरा यह मंजर देख अनीता सदमें में आकर बेहोश हो गई। गुस्सा शांत होने के बाद घायल बच्चियों को लेकर अस्पताल भी गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच (5 month old twins killed)

बेटियों को मौत की नींद सुलाने (5 month old twins killed) के बाद अपनी काली करतूत को छिपाने के लिए दरिदें पिता ने परिजनों के साथ मिलकर बच्चियों के शवों को कलेक्ट्रेट के पास एक तालाब में दफना दिया। और दफनाने के बाद उसके ऊपर पत्थर और झाडियां रख दी। लेकिन कहते हैं न कि सच को अधिक देर तक छुपाया नहीं जा सकता। मृतक बच्चियों के मामा सुनिया यादव को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने तत्काल उसी वक़्त पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले पर एएसपी रोशन मीणा ने पत्रकारों को बताया कि “गुरुवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे के लगभग मासूम बच्चियों के मामा सुनील यादव का कोतवाली थाने में फोन आया था। उसने बताया कि बच्चियों के पिता अशोक ने उनकी हत्या कर शव को कलेक्ट्रेट के पास बने तालाब की जमीन में दफना दिया है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात उन्होंने एसडीएम राजवीर यादव और एपएसएल स्नस्रु टीम को लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। और घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजदूगी में दफनाई गई दोनों बच्चियों के शवों को निकलवा कर पोस्टमॉर्टम हेतु मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया गया।” बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान घटना स्थल पर बच्चियों की मां भी मौजूद थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें:- सूटकेस में मिला महिला का शव, पति ने ही गर्दन और पेट में घोंपा चाकू
निधि और नव्या को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक (5 month old twins killed) दिया
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मां अनीता ने रोते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह से ही घर में छोटी-मोटी तकरार चल रही थी। सुबह 11 बजे वह अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाने गई थी, लेकिन दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच यह खौफनाक मंजर सामने आया। दोपहर को पति अशोक कुमार यादव ने पहले मेरे साथ मारपीट की। और फिर दोनों बेटियों निधि और नव्या को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक (5 month old twins killed) दिया। बता दें कि दोनों बच्चियों का जन्म 4 नवंबर को हुआ था। आरोपी ने बच्चियों की हत्या करने की जो वजह बताई वह वाकई में हैरान करने वाली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक यादव की पहले से ही पांच साल की एक बेटी है। वो बेटा चाहता था। लेकिन इस बार उसकी दो जुड़वा बेटियां हो गई। पुत्र की चाहत को लेकर अक्सर वह पत्नी से झगड़ा किया करता था। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात को इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी अनीता से विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है।
Latest News in Hindi Today Hindi news 5 month old twins killed
#CrimeNews #FatherMurdersTwins #ShockingCrime #JusticeForBabies #TragicIncident #ChildAbuse #HorrificCrime #DomesticViolence #BreakingNews #FamilyTragedy



