मेरठ हत्याकांड ने देश भर को झकझोर दिया है। जिस तरह मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की उससे समूचा प्रदेश सदमे में है। लोग सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि भला कोई इस तरह भी कैसे क्रूर हो सकता है। सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाने वाली मुस्कान अपने प्रेमी के चक्कर में अपनी पति को दर्दनाक मौत (Sahil Muskan update) देगी। खैर, मंगलवार को पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बेचैनी भरी रात बिताई। दोनों तनाव में दिखे। इस पूरे मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि “मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया। मुस्कान को महिला बैरक (नंबर 12) में रखा गया, तो वहीं साहिल को पुरुष बैरक (नंबर 18) में रखा गया।” उन्होंने आगे बताया कि “मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया। उसने किसी से बात नहीं की” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक “मुस्कान रात भर रोती रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी।
छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में थी (Sahil Muskan update) जानकारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेरठ में अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के हाथों मारे गए (Sahil Muskan update) सौरभ की मां ने गुरुवार चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि “उसकी छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी थी और उसने कहा था पापा ड्रम में हैं।” मुस्कान 18 मार्च को अपने परिवार के पास गई और अपने माता-पिता को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता उसे पुलिस के पास ले गए। फिर मामला दर्ज किया गया और शव बरामद किया गया। शव को एक ड्रम में सीमेंट डालकर सील किया गया था। शव बरामद होने के बाद साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि “लड़की को इस खूनी घटना के प्रकाश में आने के बाद इसके बारे में पता चला होगा।” किसे पता था, मुस्कान इस कदर अपने पति को मौत के घाट उतार देगी? इस साजिश में उसने अपने बचपन के दोस्त साहिल को शामिल किया। मुस्कान ने साहिल को स्नैपचैट पर फर्जी मैसेज भेजकर यह विश्वास दिलाया कि उसकी मृत माँ उससे सौरभ को मारने के लिए कह रही है। साहिल अंधविश्वासी था। उसके कमरे में तंत्र-मंत्र से जुड़ी तस्वीरें भी मिलीं।
इसे भी पढ़ें:- Wife Slept with Lover After Beheading Husband: पति सौरभ का कटा सिर बैग में रखकर प्रेमी संग सोई पत्नी मुस्कान
दोनों ने शव को 15 टुकड़ों में काट कर (Sahil Muskan update) नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था
बता दें कि सौरभ राजपूत लंदन की एक बेकरी में काम करते थे। वो अपनी पत्नी मुस्कान और छह साल की बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए 24 फरवरी 2025 को लंदन से मेरठ लौटे थे। यह तो ठीक, लेकिन सौरभ को क्या पता था कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उनकी ही हत्या की साजिश कर रखी है। 4 मार्च को मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद साहिल ने सौरभ को चाकू से गोदकर मार डाला। फिर दोनों ने शव को 15 टुकड़ों में काट कर (Sahil Muskan update) नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था। मामला खुलते ही हड़कंप मच गया।
Latest News in Hindi Today Hindi news Sahil Muskan update
#SahilCase #MuskanNews #CrimeStory #IndianCrimeNews #LoveAndCrime #EmotionalBreakdown #ViralNews #LatestUpdate



