छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल को दहला देने वाली खबर (Raipur Truck Accident) आई है। जानकारी के मुताबिक देर रात हुए हादसे में 13 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में कराया जा रहा है। दरअसल, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास देर रात एक भीषण अपघात हुआ। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर हुआ। कहा जा रहा है वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी इस बीच सामने से आ रही तेज रफ़्तार एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। अचानक हुए इस हादसे में 13 लोगों की जगह पर ही मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई।” मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हुआ (Raipur Truck Accident) हादसा

इस पूरे मामले में रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में (Raipur Truck Accident) 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।” कलेक्टर ने बताया कि “इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।” रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों को रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।”
इसे भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा
यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर (Raipur Truck Accident) सवाल खड़ा करता है
घटना की खबर (Raipur Truck Accident) मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहने की जरूरत नहीं, यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। गौरतलब हो कि बीते दिनों भी छत्तीसगढ़ के ही सरगुजा जिले में एक कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई है। उनके साथ उनका दो माह का बेटा भी था, जिसकी इस सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
Latest News in Hindi Today Hindi news Raipur Truck Accident
#RaipurAccident #ChhattisgarhNews #RoadTragedy #BreakingNews #IndiaNews #TruckCrash #HighwayAccident #RaipurUpdate #RIP #TrafficSafety



