हमारे शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना गया है। मां लक्ष्मी जहां भी निवास करती हैं, वहां दरिद्रता, दुःख और अशांति कभी ठहर नहीं सकते। लेकिन मां लक्ष्मी बहुत चंचला मानी जाती हैं, वो किसी भी स्थान पर अधिक समय तक नहीं रुकतीं, अगर उन्हें प्रसन्न रखने के नियमों का पालन न किया जाए। यही कारण है कि वास्तुशास्त्र और पुराणों में मां लक्ष्मी की कृपा को पाने के लिए कुछ विशेष कार्यों से बचने की सलाह दी गई है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करें, तो आपको कुछ गलत आदतों और व्यवहारों से बचना चाहिए। सुबह देर तक सोना, झूठ बोलना और गंदगी में रहना ये तीन आदतें कर सकती हैं लक्ष्मी माता को नाराज़। जानिए कौन-से काम तुरंत छोड़ना जरूरी है ताकि घर में बनी रहे समृद्धि और सुख-शांति।
यहां हम बता रहे हैं ऐसे 3 काम जिन्हें करने से मां लक्ष्मी (maa lakshmi) रुष्ट हो सकती हैं, और इसके परिणामस्वरूप आपके जीवन में धन की कमी, आर्थिक तंगी और अशांति आ सकती है।
1. सुबह देर तक सोना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्ममुहूर्त में उठना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी शुभ होता है। मां लक्ष्मी को सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति प्रिय होते हैं। यदि कोई व्यक्ति सूर्योदय के बाद भी सोता रहता है या आलस्यवश देर तक बिस्तर पर रहता है। या फिर सुबह उठने से कतराता है। तो ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी ऐसे शख्स के घर से रुष्ट होकर चली जाती हैं। और माँ लक्ष्मी के रूठने से उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि उसे माँ लक्ष्मी को रुष्ट होने से बचाना है तो,
- सबसे पहले रोज़ सूर्योदय से पहले उठने की आदत डालें।
- सुबह स्नान वगैरा होने के बाद में दीपक जलाएं, घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की आरती करें।
- यह नियम विशेष रूप से शुक्रवार को पालन करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन लक्ष्मी माता को समर्पित है।
- शुक्र के दिन इस उपाय को करने से धीरे-धीरे माँ लक्ष्मी का आगमन होना शुरू होता है।
2. शुक्रवार को बाल और नाखून काटना माना जाता है अशुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को शरीर से जुड़ी कुछ क्रियाएं जैसे बाल कटवाना, शेविंग करना या नाखून काटना वर्जित मानी जाती हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है, जो शुद्धता और सौम्यता की प्रतीक हैं।
ऐसे में बाल या नाखून काटना देवी लक्ष्मी का अनादर माना जाता है, जिससे धन संबंधी समस्याएं और आय में रुकावट आने की संभावना बढ़ जाती है। यदि किसी वजह से यह कार्य करना अत्यंत आवश्यक हो, तो कोशिश करें कि पूजा-पाठ या संध्या के बाद यह न करें। थोड़ी सी सावधानी आपके जीवन में मां लक्ष्मी (maa lakshmi) की कृपा बनाए रखने में सहायक हो सकती है। संभव हो तो शुक्रवार के दिन बाल कटवाने, शेविंग करने अथवा नाखून काटने से बचें।
इसे भी पढ़ें:- पति की लंबी आयु के लिए रखें ये शुभ व्रत और करें ये उपाय
3. शुक्रवार को झाड़ू-पोंछा लगाने से पहले जान लें ये बात
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन विशेष रूप से झाड़ू लगाने या घर की सफाई करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शुक्रवार को विशेषकर शाम के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी (maa lakshmi) का घर से वास समाप्त हो सकता है, क्योंकि झाड़ू को स्वयं लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इस दिन झाड़ू को पैर से छूना या रात के समय उसका उपयोग करना भी अशुभ माना जाता है। अगर सफाई जरूरी हो, तो उसे सुबह के पहले पहर में कर लेना चाहिए और झाड़ू-पोंछा करने के बाद उसे ढककर किसी एकांत स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
Latest News in Hindi Today Hindi news maa lakshmi
#goddesslakshmi #wealthtips #hindubeliefs #lakshmiblessings #spiritualmistakes






