Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने किया लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर, भिड़े खिलाड़ी

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow

19 मई को आईपीएल 2025 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 61वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद बीच खेला गया। लखनऊ के इकना  (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम) स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल 2025 से बाहर कर (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) दिया है। दरअसल, इस लीग की प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। करो या मरों की स्थिति के बावजूद लखनऊ को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने लखनऊ ने बढ़िया शुरुआत की। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने 65 रन, एडेन मार्करम ने 61 रन तो निकलस पूरन 45 रन बनाए। इन रनों की बदौलत लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए। 

हैदराबाद ने महज 18.2 ओवर में 4 के नुकसान (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) पर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से कर लिया पूरा 

205 रन देख एक पल तो ऐसा लग रहा था कि इसे चेस करना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किल हो सकता (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) है, लेकिन हैदराबाद ने अपने बल्लेबाजों के बलबूते महज 18.2 ओवर में 4 के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया। हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी पारी के ही दम पर हैदराबाद यह मैच 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिनके नाम 20 गेंदों से कम में चार अर्द्धशतक लगाने का कमाल दर्ज है। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47, ईशान किशन ने 35 तो वहीं कामिंडु मेंडिस 32 रन बनाए। 

12 मैचों में यह लखनऊ सुपरजायंट्स की (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) 7वीं हार है 

गौरतलब हो कि 12 मैचों में यह लखनऊ सुपरजायंट्स की 7वीं हार (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) है। इस हार के साथ ही वो प्लेऑफ से भी बाहर हो गई है। ऐसे में यदि लखनऊ चाहकर भी अपने बाकी बचे दोनों मच जीत भी ले तो भी उसके 14 पांइट्स नहीं हो पाएंगे, क्योंकि 12 मैच से 10 अंक हैं। प्लेऑफ के लिए कम से कम 15 या इससे अधिक अंक चाहिए। रही बात सनराइजर्स हैदराबाद की तो 12 मैच में यह उसकी चौथी जीत है। वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बात करें क्वालीफाई करने वाली टीमों की तो, गुजरात टाइटंस (18), पंजाब किंग्स (17) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (17) की टीमें आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस (14) और दिल्ली कैपिटल्स (13) के दो-दो मैच बाकी हैं। इनमें से एक मैच तो इन दोनों के बीच ही होना है। ऐसे में ये तो तयशुदा है कि दोनों में से कोई एक ही टीम क्वालीफाई करेगी। 

इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त

तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा, भिड़े अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी 

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow

खैर, इस मुकाबले में एक पल ऐसा भी आया जब दोनों खिलाडियों के बीच तू-तू, मैं-मैं  भी हुई। देखते ही देखते दोनों में तकरार इस कदर बढ़ गई कि अंपायर्स से लेकर कप्तान और खिलाड़ियों तक को बीच बचाव करना पड़ा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दोनों खिलाडियों से बातचीत कर सुलह करानी पड़ी। दरअसल, लखनऊ सुपरजायंट्स के 206 रन के लक्ष्य के जवाब में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। 20 गेंद में 59 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक को आठवें ओवर में लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने आउट किया। अभिषेक के हाथों इस मैच में लगातार चार छक्के खाने वाले दिग्वेश राठी ने जब उन्हें अगले ओवर में आउट किया तो अपने खास नोटबुक स्टाइल से विकेट सेलिब्रेट किया। दिग्वेश राठी का जश्न मानना अभिषेक शर्मा को खल गया। फिर क्या था, अभिषेक सीधे दिग्वेश राठी से बहस करने लगे। ताव में आकर उन्होंने दिग्वेश से कहा कि ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि दिग्वेश को अपने इस सेलिब्रेशन के तरीके की वजह से बीसीसीआई द्वारा दो बार फाइन भी लगाया जा चुका है। 

Latest News in Hindi Today Hindi news  Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants

#SunrisersHyderabad #SRHvsLSG #IPL2025 #IPLPlayoffRace #HyderabadWins #LucknowOut #IPLClash #CricketNews #SRHVictory #T20Cricket

Translate »