Dhokla Recipe: सिर्फ 20 मिनट में तैयार कर सकते हैं सुपर-सॉफ्ट जालीदार ढोकला

Dhokla Recipe

भूख लगने पर कुछ भी अनहेल्दी खाने की जगह ऐसे स्नैक्स का चुनाव करें, जिनसे न केवल पेट भरे बल्कि जो हेल्दी भी हो और जल्दी बन भी जाए। ढोकला (Dhokla) उन्ही में से एक स्नैक है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। इस स्नैक की खास बात है कि ढोकला (Dhokla) स्टीम कर के बनाया जाता है और इसमें बहुत से न्यूट्रिशंस होते हैं।  यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है और इसमें कैलोरीज और फैट कम होते हैं इसलिए यह वेट मैनेजमेंट में भी इसे फायदेमंद पाया गया है। आइए जानें ढोकला बनाने की विधि (Dhokla Recipe) के बारे में।

ढोकला बनाने की विधि (Dhokla Recipe):

जैसा की पहले ही बताया गया है कि ढोकला (Dhokla) में मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। इसे फेरमेंटशन प्रक्रिया से बनाया जाता है। यानी, यह इम्यून सिस्टम (Immune System) और पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ढोकला बनाना (Dhokla Recipe) भी बहुत आसान है। इसे बनाने की विधि से पहले ढोकला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स (Ingredients to make Dhokla) के बारे में जानते हैं।

ढोकला रेसिपी (Dhokla Recipe): ढोकला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स (Ingredients to make Dhokla)

  • बेसन- 2 कटोरी
  • दही- 1 कटोरी
  • चीनी- 1 चम्मच 
  • नमक-चुटकीभर
  • तेल- 1 चम्मच 
  • अदरक का पेस्ट- आधा चम्मच 
  • हल्दी- आधा चम्मच 
  • इनो- 1 चम्मच
  • तड़के के लिए राई, कड़ी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च, निम्बू का रस

यह तो थी ढोकला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स (Ingredients to make Dhokla) की लिस्ट। अब जानते हैं इसकी विधि के बारे में। 

इसे भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है International No Diet Day? जानिए इसकी थीम और हिस्ट्री के बारे में

ढोकला बनाने की विधि (Method of making Dhokla)

  • ढोकला बनाने (Dhokla Recipe) के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें बेसन और दही (Curd) डाल दें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। यह घोल न तो बहुत पतला होना चाहिए न ही गाढ़ा। 
  • इस मिश्रण में तेल, चीनी और अदरक का पेस्ट डाल दें। इसे भी मिक्स करें और लगभग 15 मिनटों के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें। 
  • अब एक और बर्तन लें जिसमें आपको ढोकला (Dhokla) बनाना है। आप इस बर्तन को ग्रीस कर सकते हैं या बटर पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
  • इसके साथ ही एक स्टीमर में पानी डाल कर आप पानी गर्म होने दें।
  • इस मिश्रण में इनो ड़ाल कर मिक्स कर लें और ग्रीस्ड बर्तन में इसे ड़ाल दें। स्टीमर में अब इस बर्तन को डाल दें ताकि यह मिश्रण पक जाए। लगभग 20 मिनटों में ढोकला (Dhokla) बन कर तैयार हो जाएगा।
  • अब तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, हरी मिर्च और कड़ी पत्ते डाल दें।
  • अब इसमें आधी कटोरी पानी, चीनी और निम्बू का रस मिला कर थोड़ी देर पकाएं।
  • तड़का तैयार है। इस तड़के को बने हुए ढोकले पर डाल दें।
  • अंत में ढोकला को धनिये  से इसे सजाएं।

आप ढोकले को ठंडा कर के खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में पुदीने की चटनी के साथ इसे खाना अपने आप में एक अलग और स्वादिष्ट अनुभव है।

Latest News in Hindi Today Hindi 

#Dhokla #IngredientstomakeDhokla #MethodofmakingDhokla #snack #healthysnack

Translate »