ब्लड प्रेशर, शुगर और डिप्रेशन को कंट्रोल करने के लिए यह ड्रिंक्स हैं बेहतरीन

Control BP, Sugar & Depression

हेल्दी रहने के लिए कई चीजों को महत्वपूर्ण माना गया है उन्हीं में से एक है सही आहार का सेवन। हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure), डायबिटीज (Diabetes) और डिप्रेशन जैसी समस्याएं आजकल सामान्य होती जा रही हैं। हेल्दी आहार के साथ ही ड्रिंक्स का सेवन करना भी इनसे बचाव के लिए जरूरी हैं। ऐसा माना गया है कि डिहाइड्रेशन कई समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में पानी और अन्य हेल्दी ड्रिंक्स पीना ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (Diabetes) और डिप्रेशन के रोगियों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। कुछ पेय पदार्थ खासतौर पर ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करने, ब्लड शुगर को कम करने और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जाने ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और डिप्रेशन के लिए बेस्ट ड्रिंक्स (Best Drinks for Blood Pressure, Diabetes and Depression) के बारे में।

ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और डिप्रेशन के लिए बेस्ट ड्रिंक्स (Best Drinks for Blood Pressure, Diabetes and Depression)

हारवर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (Harvard School of Public Health) के अनुसार पानी वो ड्रिंक है जो शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही दूध को भी हेल्थ के लिए फायदेमंद पाया गया है। आइए जानें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और डिप्रेशन के लिए बेस्ट ड्रिंक्स (Best Drinks for Blood Pressure, Diabetes and Depression) के बारे में: 

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure)

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को मैनेज करने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन करें:

  • पानी: पानी शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना गया है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में भी यह फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पूरे दिन में तीन से चार लीटर पानी पीना आवश्यक है।
  • जूस: जूस जैसे अनार, टमाटर और चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल में रखने में मददगार है। इस जूस में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करते हैं। लेकिन, ध्यान रहे जूस सिर्फ वो ही फायदेमंद हैं जो बिना चीनी या हानिकारक तत्वों के हों और पैक्ड जूस को पीने से भी बचना चाहिए।
  • बिना मलाई का दूध: कम फैट और बिना मलाई का दूध भी ब्लड प्रेशर को रही रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके अन्य कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। कुछ स्टडी यह बताती हैं कि हिबिस्कस टी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को लो बनाए रखने में मददगार है। 

डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज (Diabetes) को कंट्रोल में रखने के लिए पानी, बिना चीनी के चाय व कॉफी और लो फैट मिल्क को फायदेमंद पाया गया है। इसके अलावा अन्य फायदेमंद ड्रिंक्स इस प्रकार हैं: 

  • हर्बल चाय: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और डिप्रेशन के लिए बेस्ट ड्रिंक्स (Best Drinks for Blood Pressure, Diabetes and Depression) में हर्बल चाय भी शामिल है। ब्लैक टी, ग्रीन टी और हर्बल टी जैसे अदरक की चाय इसके लिए एक अच्छा विकल्प है।
  • जूस: कुछ जूस जैसे बिना चीनी के अनार या टमाटर का जूस भी इसमें फायदेमंद है, लेकिन इनका सेवन सही मात्रा में ही करें।
  • स्मूदीज: दही में बेरीज या अन्य फलों को मिला कर इसका सेवन करने से भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

इसे भी पढ़ें:-  एयर पॉल्यूशन से बढ़ सकता है एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा

डिप्रेशन (Depression)

डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल बहुत से लोग प्रभावित हैं। डिप्रेशन के लिए बेस्ट ड्रिंक्स इस प्रकार हैं:

कैमोमाइल चाय: कैमोमाइल चाय को अपने शांत करने और तनाव से बचाव वाले गुणों के लिए जाना जाता है। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी को मैनेज करने में मदद मिलती है। 

हिबिस्कस टी: कुछ स्टडीज यह बताती हैं कि हिबिस्कस टी यानी गुड़हल की चाय में मूड को सही रखने वाले गुण होते हैं। इससे डिप्रेशन को दूर करने में मदद मिलती है।

नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi news Diabetes

#bloodpressure #sugarcontrol #depressionrelief #healthydrinks #naturalremedies

Translate »