गुजरात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले, लेकिन टीएमसी सरकार ये नहीं करने दे रही है। ध्यान देने वाली भारत यह कि इस इस संबोधन मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि “पाकिस्तान को तीन बार घर में घुसकर मारा है। समझ ले, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं (Operation Sindoor Not Over Yet) हुआ है।
1947 से लेकर आज तक पाकिस्तान ने सिर्फ आतंक (Operation Sindoor Not Over Yet) को पाला है
यही नहीं, अपने भाषण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना ने उन्हें सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया। पाकिस्तान को धमकाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत ने तीन बार घर में घुसकर मारा है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं (Operation Sindoor Not Over Yet) हुआ है। अगर भारत पर हमला हुआ, तो दुश्मन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 1947 से लेकर आज तक पाकिस्तान ने सिर्फ आतंक को पाला है। बांग्लादेश युद्ध के दौरान वहां की सेना द्वारा किए गए अत्याचारों को दुनिया नहीं भूली है।
टीएमसी सरकार चाय बागानों के मजदूरों को भी नहीं बख्श रही है (PM Modi) पीएम मोदी

अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने राज्य सरकार को बुजुर्गों को मुफ्त इलाज से वंचित रखने और शिक्षक भर्ती घोटाले जैसे मुद्दों पर घेरा। बंगाल की दुर्दशा पर प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भ्रष्टाचार की मार झेल रहे हैं। हमने देखा है कि भ्रष्टाचार किस तरह विनाश की ओर ले जाता है, खास तौर पर पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में। टीएमसी सरकार ने हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। यह सिर्फ कुछ हजार शिक्षकों का विनाश नहीं है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। अभी भी वे अपनी गलतियों को स्वीकार करने से इनकार करते हैं, इसके बजाय अदालतों को दोष देते हैं। यहाँ तक कि टीएमसी सरकार चाय बागानों के मजदूरों को भी नहीं बख्श रही है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण कई चाय बागान बंद हो रहे हैं। राज्य सरकार मजदूरों की मेहनत की कमाई को लूटने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें:- इन देशों के साथ-साथ अब भारत भी एयर डिफेंस सिस्टम पर बढ़ा रहा है अपना फोकस
टीएमसी सरकार ने अपने शासनकाल में हजारों टीचर्स का भविष्य बर्बाद कर दिया है- पीएम मोदी (PM Modi)
सूबे की ममता सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मोदी (Operation Sindoor Not Over Yet) ने कहा कि टीएमसी सरकार ने अपने शासनकाल में हजारों टीचर्स का भविष्य बर्बाद कर दिया है। टीएमसी के घोटालेबाजों ने सैकड़ों गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को अंधकार में धकेल दिया है। आलम यह कि बंगाल की जनता को अब टीएमसी सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का ही आसरा है। इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है, “बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है। एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है। दूसरा संकट माताओं-बहनों की असुरक्षा का है, उनके साथ हो रहे जघन्य अपराधों का है, तीसरा संकट नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है, बेतहाशा बेरोजगारी का है। चौथा संकट घनघोर भ्रष्टाचार का है, यहां के सिस्टम पर लगातार कम होते जन-विश्वास का है तो वहीं पांचवां संकट गरीबों का हक छिनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Operation Sindoor Not Over Yet
#OperationSindoor #PMModi #PakistanStrike #SurgicalStrike #IndiaSecurity #IndianArmy #ModiSpeech





