love betrayal story

सोनम की साजिश को प्यार समझता रह गया राजा… जो-जो पत्नी कहती गई, वो-वो करता गया, फिर मिली… 

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwansh) की नई-नई शादी हुई थी। रिश्ता नया था, लेकिन इसमें भरोसा था, समर्पण था और था ऐसा प्यार जिसमें इंकार का कोई जगह नहीं थी। सोनम जो भी कहती, राजा वही करता। राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) को अपनी पत्नी सोनम पर इतना विश्वास था की, वह हर बात आंख बंद कर मानता था और शायद यही गलती राजा के जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गई। शादी के बाद हनीमून पर कहां जाना है, कब जाना है, कौन से रास्ते से कहां-कहां जाना है, कहां रूकना है….यह सभी फैसले सोनम ही लेती थी और राजा सोनम के हर फैसले को सिर झुकाकर मंजूरी देता रहा। दरअसल, राजा को पता ही नहीं था कि वह अपनी पत्नी की प्यारी-प्यारी बातों में फंस कर जो हां में हां कर रहा है, वह एक ऐसी साजिश का हिस्सा है, जो उसे मौत के मुंह में ले जाएगा।  दोनों का रिश्ता रघुवंशी समाज के शादी शाखा के माध्यम से हुआ था राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर का था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और भाभी हैं। राजा भी अपने भाईयों के साथ मिलकर परिवार का कारोबार संभालता था। वहीं, इंदौर के ही कुशवाह नगर की रहने वाली सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwansh) भी कारोबारी परिवार से है। दोनों का रिश्ता रघुवंशी समाज के शादी शाखा के माध्यम से हुआ। इस रिश्ते से दोनों परिवार खुश थे। दोनों का 11 मई 2025 को धूमधाम से शादी हुई। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों ही बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि शादी के बाद सोनम अपने ससुराल आई थी, लेकिन मात्र चार दिन बाद ही वह वापस मायके लौट गई। घर वालों ने कहा कि बहू को बुला लें, लेकिन सोनम की मां ने कहा कि जून में भेजेंगे।  शॉर्टकट रास्ता बना राजा के मौत का रास्ता  राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि शादी के बाद से राजा अपने काम में काफी व्यस्त था। उसका मन अभी हनीमून पर जाने का नहीं था, लेकिन सोनम (Sonam Raghuwansh) हनीमून पर जाने की जिद्द पर अड़ी थी। एक दिन सोनम का फोन आया कि हनीमून पर हम शिलांग चलते हैं, उसने बिना राजा को बताए जाने का टिकट भी करा लिया था। लेकिन इसके बाद भी राजा मान गया। यह पहला संकेत था कि अपनी पत्नी सोनम की बात राजा टालना नहीं चाहता। राजा के परिवार वालों के मुताबिक, राजा को सोना-चांदी के आभूषण पहनना पसंद नहीं था, लेकिन सोनम ने कहा कि सोने की चेन और अंगूठी पहनकर चलो और राजा ने सोनम की बात ली। इसके अलावा सोनम ने राजा को जो-जो कपड़े लाने को कहे, राजा वो-वो कपड़े ले गया। साथ ही सोनम के ही कहने पर राजा करीब 50 हजार रुपये कैश ले गया।  इसे भी पढ़ें:- सोनम रघुवंशी ने ही कराई थी अपने पति राजा की हत्या, गाजीपुर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण  सोनम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव गहरी घाटी में फेंक दिया दोनों 20 मई को प्लेन से मेघालय गए थे और 24 मई को नोंगरीहाट गांव घूमने गए। यहां पर राजा ने आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात की थी और बताया था कि सोनम उसे जंगल के रास्ते झरना दिखाने ले जा रही है। इस रास्ते पर हमारे अलावा कोई नहीं है, लेकिन सोनम कह रही है कि यह शॉर्टकट रास्ता है और हम जल्दी पहुंचेंगे। राजा को जंगल और सूनसान जगह से डर लगता था, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी पत्नी की बात मान ऐसे रास्ते पर चल पड़ा था। अब जब पूरा हत्याकांड का खुलासा हो चुका है तो पता चला कि दरअसल, वो शॉर्टकट रास्ता असल में राजा के मौत का रास्ता था। सोनम ने इसी रास्ते पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव गहरी घाटी में फेंक दिया। काश… राजा ने सोनम की हर बात आंक बंद करके न मानी होती तो शायद उसकी जान बच जाती।  Latest News in Hindi Today Hindi news Sonam Raghuwansh #lovebetrayal #conspiracytwist #emotionaldrama #relationshipsuspense #sonamlovetrap #kingstory #blindlove #emotionaltwist

आगे और पढ़ें
Curfew in LA as Violence Erupts

Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसा और लूटपाट के बीच लगा कर्फ्यू , मेयर ने की ट्रंप से ये अपील

अमेरिका में मचा बवाल है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों के बढ़ते हिंसक प्रदर्शन को देख लॉस एंजिलिस में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दरअसल, इमिग्रेशन कानूनों को लागू करने को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को लॉस एंजिलिस में 4000 नेशनल गार्ड सैनिकों और 700 मरीन की तैनाती का आदेश दिया (Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump) था। इसके बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले लिया। इस प्रदर्शन में लूटमार की भी घटनाएं दर्ज की गई है। कैलिफोर्निया सहित अमेरिक में बड़े शहरों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात डलास और ऑस्टिन में, पुलिस ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की। टेक्सास स्टेट कैपिटल के पास भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि लॉस एंजिल्स में स्थिति बिगड़ रही है और अप्रवासियों के प्रवर्तन का समर्थन करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघीय बलों की आवश्यकता है।  तोड़फोड़ व लूटपाट को रोकने के लिए लॉस एंजिलिस के डाउनटाउन में जारी किया (Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump) है कर्फ्यू  इस बीच कई दिनों से जारी हिंसक घटनाओं के बीच लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बास ने मंगलवार को कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से छापेमारी बंद करने को कहा है। मीडिया को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि मैंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा की है और तोड़फोड़ व लूटपाट को रोकने के लिए लॉस एंजिलिस के डाउनटाउन में कर्फ्यू जारी किया (Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump) है। यही नहीं अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप से छापेमारी बंद करने का आह्वान करती हूं। मेयर ने बताया, कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि कर्फ्यू शहर के 1 वर्ग मील क्षेत्र में लागू रहेगा। जिसमें वह क्षेत्र भी शामिल है, जहां शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मेयर के मुताबिक शहर के 23 व्यवसायिक स्थलों पर लूटपाट की घटना रिपोर्ट की गई है। उन्होंने कहा कि हम एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच गए हैं।  इसे भी पढ़ें:-  लॉस एंजिल्स में हुई हिंसा को लेकर भड़के ट्रंप, सख्त चेतावनी देते हुए कही यह बात  मीडिया या सार्वजनिक सुरक्षा और आपातकालीन अधिकारी (Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump) सहित इनपर नहीं लागू होगा कर्फ्यू  इस बीच ध्यान देने वाली बात यह कि जैसे ही कर्फ्यू लागू होने की घोषणा हुई वैसे ही पुलिस के एक हेलीकॉप्टर को संघीय भवनों के ऊपर से उड़ते हुए देखा गया। लोगों को तत्काल इलाका छोड़ने को आदेश दिया गया है। इस दौरान कई समूह कर्फ्यू के उल्लंघन की योजना बना रहे हैं। लॉस एंजिलिस पुलिस के प्रमुख ने बताया कि कर्फ्यू उन लोगों पर लागू नहीं होगा, जो चिह्नित इलाकों में रहते हैं या जो बेघर हैं अथवा मीडिया या सार्वजनिक सुरक्षा और आपातकालीन अधिकारी (Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump) हैं। बता दें कि नेशनल गार्ड के पास अधिकारियों पर हमला करने वाले लोगों को अस्थायी रूप से हिरासत में लेने का अधिकार है, लेकिन कोई भी गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा ही की जाएगी। इस बीच ट्रंप के निर्देश के अनुसार मंगलवार को सैकड़ों अमेरिकी मरीन लॉस एंजिल्स क्षेत्र में जा पहुंचे। फिर क्या था, उनकी उपस्थिति देख सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कहने की जरूरत नहीं इस प्रदर्शन ने डेमोक्रेटिक नेताओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। जारी हिंसा के बीच कैलिफोर्निया के सीनेटर एडम शिफ और एलेक्स पैडीला ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, सैन्य कर्मियों को केवल सबसे चरम परिस्थितियों के दौरान तैनात किया जाना चाहिए और यहां ऐसा नहीं है। Latest News in Hindi Today Hindi news Curfew in LA Amid Violence, Mayor Appeals to Trump #losangeles #violence #curfew #mayorappeal #trump #protests #breakingnews #usa

आगे और पढ़ें
Central Bank of India recruitment 2025

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली एप्रेंटिस पोस्ट्स (Apprentice Posts by Central Bank of India): पाएं जानकारी

अगर आप इसके लिए आवेदन भेजना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि यह प्रोसेस 7 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 23 जून 2025 है। इसके बाद आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। एप्रेंटिस पोस्ट्स (Apprentice Posts) के लिए ऑनलाइन आसानी से अप्लाई किया जा सकता है।  एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली एप्रेंटिस पोस्ट्स (Apprentice Posts by Central Bank of India) के लिए वैकेंसीज निकाली हैं, जिसके लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से बैचलर डिग्री या इसके समान डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही इसके लिए कैंडिडेट का एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना भी अनिवार्य है। आयु सीमा एप्रेंटिस पोस्ट्स (Apprentice Posts) के लिए आवेदन भेजने से पहले यह जान लें कि इसके लिए मिनिमन एजलिमिट 20 साल और मैक्सिमम एजलिमिट 28 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के लोगों के लिए इसमें कुछ छूट दी गई है, जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। वेकेंसीज एप्रेंटिस पोस्ट्स (Apprentice Posts) के लिए हर राज्य और यूटी से भर्ती की जाएगी। इसके लिए सबसे अधिक भर्तियां महाराष्ट में की जाएगी, जिनकी संख्या 586 है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से 580, मध्य प्रदेश से 459, बिहार से 433 और गुजरात से 305 पदों को भरा जाएगा। आप अपने राज्य या यूटी में इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से पा सकते हैं। ध्यान रहे कि चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जो ऑनलाइन ली जाएगी। इसके बाद कैंडिडेट्स की स्थानीय भाषा की परीक्षा ली जाएगी। फीस  अगर आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एप्रेंटिस पोस्ट्स (Apprentice Posts) के लिए आवेदन भरना चाहते हैं, तो इसकी फीस के बारे में भी थोड़ा जान लें, जो इस प्रकार है: इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक कैसे करें अप्लाई नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi #centralbankofindia #apprenticeposts #bankjobs #governmentjobs #jobnotification #recruitment2025 #careers #cbijobs #indiagovernmentjobs #latestvacancy

आगे और पढ़ें
Kumbh stampede 2025

Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire: महाकुंभ भगदड़ पर चौतरफा घिरी योगी सरकार, हाईकोर्ट ने दागे बड़े सवाल

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में 114 साल बाद लगे महाकुंभ का आयोजन और समापन दोनों बड़े धूमधाम से हुआ। लेकिन महाकुंभ के इस आयोजन में हुई भगदड़ में कई लोगों के जानमाल का नुकसान हुआ था। सूबे की योगी सरकार के मुताबिक इस भगदड़ में 37 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। लेकिन एक मीडिया ने अपनी जाँच पड़ताल में 82 लोगों की मौत का दावा किया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि महाकुंभ भगदड़ में 37 लोग मरे थे या फिर 82? दरअसल, योगी सरकार की ओर से बताया गया था कि भगदड़ में कुल 37 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, लेकिन मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कम से कम 82 लोगों मारे गए थे। खैर, अब इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट भी योगी सरकार से तीखे सवाल (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) पूछ चुका। यही नहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस मामले पर सवाल उठा चुके हैं।  प्रशासन ने भगदड़ में जान गंवाने वाले परिजनों को मुआवजा देने का किया (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) था वादा  ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि इस मामले में पत्रकार और विपक्ष ही नहीं बल्कि अदालत भी योगी सरकार को फटकार लगा चुकी हैं। अभी दो दिन पहले ही इसी मामले पर सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की काफी क्लास लगाई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार और प्रशासन ने भगदड़ में जान गंवाने वाले परिजनों को मुआवजा देने का वादा किया (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) था। यह तो ठीक, लेकिन इस इल्जाम यह कि अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। मामला जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष पहुंचा, तो उन्होंने सरकार के ढुलमुल रवैये को ठीक न मानते हुए इसे नागरिकों की तकलीफ के प्रति उदासीन रुख बताया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस संदीप जैन की बेंच ने इस मामले में सख्त टिप्पणी की। दरअसल, उदय प्रताप सिंह नामक एक याचिकाकर्ता द्वारा याचिका में कहा गया था, याचिककर्ता की पत्नी सुनैना देवी की कुंभ भगदड़ में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। सुनैना देवी की तब उम्र 52 साल से कुछ ज्यादा थी।  28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात मची भगदड़ में सरकार ने 30 लोगों की मौत (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) का दावा किया था।  मामल संज्ञान में आते ही अदालत ने कहा, जब सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही थी, तो फिर सरकार को इसे पूरा करना था। कोर्ट ने साफ कहा था कि ऐसे मामलों में नागरिकों की कोई गलती नहीं होती। गौरतलब हो कि 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात प्रयागराज में भगदड़ हुआ था। इसमें तब सरकार ने माना था कि 30 लोगों की मौत हुई (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) है। जिसे बाद में सरकार 37 तक मानने पर सहमत हुई थी। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देने का वादा किया था पर ये अब पीड़ित परिवारों को नहीं दिया गया है। कोर्ट ने मामले में चिकित्सा संस्थानों, जिला प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक ऐसा हलफनामा दाखिल करें, जिसमें 28 जनवरी को मरने वाले सभी मृतकों और मरीजों का ब्यौरा शामिल हो। यही नहीं, अदालत ने उन सभी डॉक्टरों का की जानकारी भी मांगी है, जिन्होंने घायलों का इलाज किया।  और इलाज के बाद जो मृत घोषित किए गए। कहने की जरूरत नहीं, अगर इस तरह से अदालत के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर और प्रशासन की और तफसील से जानकारी सामने आती है तो मृतकों और घायलों के बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक अदालत ने इसे सरकारी संस्थानों की एक गंभीर चूक माना (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) था इस मामले में याचिकाकर्ता का कहना था कि उनकी पत्नी के शव का न तो पोस्टमार्टम हुआ और न ही उनके परिवार को ये जानकारी दी गई कि महिला कब, किस हालत में अस्पताल ले जाई गईं। हालाँकि अदालत ने इसे सरकारी संस्थानों की एक गंभीर चूक माना (Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire) था। कोर्ट में घिरा देख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सपा मुखियां न कहा कि जो लोग किसी की मृत्यु के लिए झूठ बोल सकते हैं…ऐसे भाजपाइयों पर विश्वास भी विश्वास नहीं करेगा। महत्वपूर्ण सवाल उठाते हुए अखिलेश ने यह सवाल ये भी किया है कि अगर किसी को मुआवजा दिया भी गया है, तो उसे नकद में क्यों दिया गया, नकदी का आदेश कहां से आया? इस विवाद के बीच ध्यान भी देना चाहिए कि इलाहाबाद हाईकोर्ट भी कुंभ भगदड़ पर काफी तीखे सवाल योगी सरकार से पूछ चुका है।  Latest News in Hindi Today Hindi Kumbh Stampede: Yogi Govt Under Fire #kumbhstampede #yogiadityanath #highcourt #upgovernment #kumbhmela2025 #tragedy #breakingnews #politicalnews #uttarpradeshnews

आगे और पढ़ें
Iran Israel conflict

Iran Issues Open Threat to Israel: इस वजह से ईरान ने इजरायल को दी खुली धमकी

इजरायल और हमास के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने खुलकर धमकी (Iran Issues Open Threat to Israel) दी है। दरअसल, ईरान की इस धमकी के पीछे की असल वजह यह कि ईरान को इजरायल के परमाणु ठिकानों की जानकारी मिल गई है। परमाणु ठिकानों की जानकारी हाथ लगते ही है ईरान की ओर से ऐसा बयान सामने आया है जिसकी कल्पना भी इजरायल ने नहीं की होगी। इजरायल को लेकर बड़ा दावा करते हुए ईरान ने कहा कि उसे इजरायल के परमाणु ठिकानों के बारे में सारी जानकारी मिल गई है। ईरान के मुताबिक उसकी खुफिया एजेंसियों ने सीक्रेट ऑपरेशन के तहत इजरायल के गुप्त परमाणु ठिकानों की सूची हासिल कर ली है। फिर क्या था, जानकारी हाथ लगते ही ईरान ने धमकी देते हुए कहा, अगर इजरायल ने किसी भी तरह की कार्रवाई की तो तेहरान इजरायल के न्यूक्लियर साइट पर हमला कर देगा। इस बीच ईरान की सुप्रीम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि उसके सीक्रेट एजेंट्स उन स्थानों की सूची हासिल की है जहां पर इजरायल के परमाणु ठिकाने हैं। इसके अलावा ईरान के खुफिया मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है, उसे इजरायल के परमाणु कार्यक्रम और पश्चिमी देशों के साथ उसके संबंधों के बारे में गुप्त दस्तावेजों का खजाना मिला है।  ईरान के खुफिया एजेंटों ने इजरायल के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े बेहद गोपनीय दस्तावेज (Iran Issues Open Threat to Israel) कर लिए हैं हासिल  इस पूरे मामले पर ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब ने इसे बेहद खास और खुफिया उपलब्धि (Iran Issues Open Threat to Israel) बताया। इस उपलब्धि से गदगद इस्माइल खातिब ने कहा कि इनमें दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। ईरान की सुप्रीम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तो यहां तक कहा है कि इजरायली टारगेट का नक्शा सेना की टेबल पर है। हालाँकि इस दौरान ईरानी सरकारी टेलीविजन और अन्य मीडिया आउटलेट्स ने भी दावा किया है कि ईरान के खुफिया एजेंटों ने इजरायल के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े बेहद गोपनीय दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। गौरतलब हो कि हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इशारा किया था कि इजरायल जल्द ही ईरान के खिलाफ खतरनाक कदम उठा सकता है। यही नहीं, अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक, इजरायल की सेना ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकती है। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने योग्य यूरेनियम के भंडार को तेजी से बढ़ा रहा है। यही नहीं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था, ईरान ने उन्नत सेंट्रीफ्यूज का निर्माण शुरू कर दिया है। इसे भी पढ़ें:-  लॉस एंजिल्स में हुई हिंसा को लेकर भड़के ट्रंप, सख्त चेतावनी देते हुए कही यह बात   ईरान के साथ समझौता नहीं होता है तो ईरान पर हमला (Iran Issues Open Threat to Israel) होगा, जिसका नेतृत्व इजरायल करेगा इसके अलावा बीते महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमला रोकने (Iran Issues Open Threat to Israel) को कहा है ताकि अमेरिकी प्रशासन को तेहरान के साथ नए परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने के लिए और समय मिल सके। खैर, यह पहली बात नहीं है जब अमेरिका ने ईरान को यह धमकी दी हो, इससे पहले भी अमेरिका और इजरायल परमाणु समझौते को लेकर लगातार ईरान को धमकी देते रहे हैं। अमेरिका ने सख्त लहजे में साफ कहा है, अगर ईरान के साथ समझौता नहीं होता है तो ईरान पर हमला (Iran Issues Open Threat to Israel) होगा, जिसका नेतृत्व इजरायल करेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Iran Issues Open Threat to Israel #iran #israel #iranvsisrael #iranthreatens #israeltension #middleeastconflict #worldnews #breakingnews #currentaffairs #internationalrelations

आगे और पढ़ें
COVID variant update

कोविड-19 के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, जानें कोविड-19 वेरिएंट्स और म्यूटेशन के बारे में

कोविड-19 (Covid-19) यानी कोरोना वायरस (Coronavirus) एक संक्रामक बीमारी है, जिसे 2019 में चाइना में पहचाना गया था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैल गया था और इसके कारण करोड़ों लोग प्रभावित हुए थे। यह वायरस रेस्पिरेटरी ड्रॉप्लेट्स और दूषित सरफेस से फैल सकता है। यही नहीं, यह वायरस एयरबोर्न ट्रांसमिशन यानी वायुजनित संक्रमण के माध्यम से भी स्प्रेड हो सकता है, विशेष रूप से बंद स्थानों में। अब तक इसके कई अलग-अलग कोविड-19 वेरिएंट्स (Covid-19 variants) सामने आ चुके हैं जैसे अल्फा, बीटा, डेल्टा, ओमिक्रॉन आदि। इसका कारण हैं म्यूटेशन। आइए जानें कि कोविड-19 वेरिएंट्स (Covid-19 variants) कौन-कौन से हैं? कोरोना वायरस कैसे म्यूटेट करता है (How does Coronavirus mutate) यह भी जानें?   इस प्रकार है कोविड-19 (Covid-19) के वेरिएंट्स की लिस्ट अल्फा: यह वो वेरिएंट है, जो यूनाइटेड किंगडम में सबसे पहले पहचाना गया था। असली वायरस की तुलना में यह वेरिएंट 40-80% अधिक संक्रामक है।  इनके अलावा ऐसे कई कोविड-19 वेरिएंट्स (Covid-19 variants) हैं, जिन्हें अभी मॉनिटर किया जा रहा है जैसे  JN.1,KP.3, KP.3.1.1, JN.1.18, LB.1, LP.8.1, NB.1.8.1 और XEC। आजकल कई देशों में एक नया वेरिएंट फैला हुआ है जिसका नाम है NB.1.8.1। भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, थाईलैंड, चीन आदि में इसके कई मामले सामने आ रहे हैं। हमारे देश में इस समय इसके लगभग 6500 एक्टिव मामले हैं। अब जानते हैं कि कोरोना वायरस कैसे म्यूटेट करता है (How does Coronavirus mutate)? इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक कोरोना वायरस कैसे म्यूटेट करता है (How does Coronavirus mutate)? एक्सपर्ट्स का मानना है कि वायरस हमारे शरीर में पहले से ही मौजूद हैं और बी हम इन्हें नष्ट करने की कोशिश करते हैं तो यह वायरस अपने रूप को बदलते हैं ताकि वो नष्ट न हो बल्कि सर्वाइव कर सकें। इस प्रोसेस में यह वायरस अधिक स्प्रेड होने और कम खतरनाक वेरिएंट्स में बदल सकता है।  एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोना वायरस (Coronavirus) के सभी वेरिएंट्स में ओमिक्रॉन वेरिएंट अधिक स्प्रेड हुआ था लेकिन इसके लक्षण सीरियस नहीं थे। संक्षेप में कहा जाए तो म्यूटेशन के बाद वायरस अधिक फैलता तो है लेकिन इसका प्रभाव पहले से कम हो सकता है। यही कारण है कि हाल ही में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के वेरिएंट्स को इतना खतरनाक नहीं माना जा रहा। एक्सपर्ट्स भी यह मान रहे हैं कि कोविड-19 वेरिएंट्स (Covid-19 variants) में यह वेरिएंट कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता है। लेकिन, लोग सावधानियां अवश्य बरतें, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचाव हो सके। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Covid-19 variants #covid19 #newvariant #coronavirusupdate #mutation #covidmutation #covidnews #healthalert #covidindia #virusupdate #publichealth

आगे और पढ़ें
Indian student assaulted in America

Indian Student Slammed by US Police: अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव, हथकड़ी लगाकर जमीन पर पटक दिया

अधिकतर भारतीय छात्रों का सपना विदेशों खासतौर पर अमेरिका में जाकर पढ़ना होता है। लाखों छात्र ऐसे हैं जो अमेरिका जाकर अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं , लेकिन जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने हैं तब भारतीय के खिलाफ अमानवीय व्यवहार किया जा (Indian Student Slammed by US Police) रहा है। इसी क्रम में अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय छात्र के साथ अपराधियों जैसा दुर्व्यवहार किया गया। न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर छात्र को बुरी तरह टॉर्चर किया गया और इसके बाद डिपोर्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक मामला 7 जून की है। अमेरिकी अधिकारियों ने एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर एयरपोर्ट पर बुरी तरह परेशान किया। उसे जमीन पर भी पटक दिया गया। उसे इस तरह अपमानित किया गया मानों वह कोई दुर्दांत अपराधी हो।  एक एनआरआई के रूप में, मुझे असहाय और टूटा हुआ महसूस (Indian Student Slammed by US Police) हुआ, यह एक मानवीय त्रासदी है इंडो अमेरिकन सोशल एंटरप्रेन्योर कुनाल जैन ने नेवार्क एयरपोर्ट पर हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर (Indian Student Slammed by US Police) की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना बयां करते हुए कहा कि भारतीय छात्र फ्लाइट से उतरा ही था, लेकिन वह इमीग्रेशन अथॉरिटीज को आने का कारण नहीं समझा पाया। इसके बाद अथॉरिटी से जुड़े अधिकारियों ने उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया। कुणाल ने बताया कि वह सपनों का पीछा करते हुए आया था, कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा था। एक एनआरआई के रूप में, मुझे असहाय और टूटा हुआ महसूस हुआ। यह एक मानवीय त्रासदी है।  उन्होंने अमेरिका में भारतीय दूतावास से मामले की जांच करने और छात्र को सहायता प्रदान करने का भी अपील की। कुनाल ने आगे यह भी बताया कि ऐसे कई बच्चे हैं जो सुबह पहुंचते हैं और फिर शाम की फ्लाइट से हाथ-पांव बांधकर वापस भेज दिए जाते हैं। हर दिन 3-4 ऐसे मामले देखने मिल रहे हैं।  इसे भी पढ़ें:-  लॉस एंजिल्स में हुई हिंसा को लेकर भड़के ट्रंप, सख्त चेतावनी देते हुए कही यह बात  वीडियो में छात्र को जमीन पर गिरा हुआ देखा जा सकता (Indian Student Slammed by US Police) है इस पूरे वाकये का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहले भारतीय-अमेरिकी उद्यमी, कुणाल जैन ने रिकॉर्ड किया था। इसमें अमेरिकी अधिकारियों को छात्र के साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र को जमीन पर गिरा हुआ देखा जा सकता (Indian Student Slammed by US Police) है। उसे कम से कम चार अधिकारियों ने उसे पकड़ रखा है। जिनमें से दो ने अपने घुटने उसकी पीठ पर रख दिए हैं। उन्होंने छात्र के हाथ-पैर में हथकड़ी लगा रखी थी। इस बीच कुनाल जैन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पोस्ट में टैग कर लिखा कि वह बच्चा मेरे साथ फ्लाइट से आने वाला था, लेकिन उसे फ्लाइट में नहीं बैठाया गया। किसी को पता करना चाहिए कि उसके साथ क्या हो रहा है? खैर, कहने की जरूरत नहीं, इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिपोर्टेशन की सख्त कार्रवाई के बीच जिस तरह से सैकड़ों भारतीयों को अमेरिका से भारत भेजा गया था, उसकी यादें तरोताजा हो गईं। गौरतलब हो कि इससे पहले फरवरी में 100 से अधिक भारतीयों को भारत वापस लाया गया था। यूएस बॉर्डर पेट्रोल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रवासियों को हथकड़ी और उनके पैरों में बेड़ियां डालते हुए देखा गया था।  Latest News in Hindi Today Hindi news Indian Student Slammed by US Police #IndianStudent #USPolice #PoliceBrutality #IndianAbroad #BreakingNews #JusticeForIndians #HumanRights #USNews #ViralNews #RacialProfiling

आगे और पढ़ें
Radha and Rukmini

राधा और रुक्मिणी: प्रेम और धर्म के दो दिव्य रूप

हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की दो प्रमुख स्त्रियाँ सर्वाधिक श्रद्धा और प्रेम की प्रतीक मानी जाती हैं—एक हैं श्री राधारानी और दूसरी श्री रुक्मिणी देवी। जहां राधा आत्मिक प्रेम और भक्ति की प्रतीक हैं, वहीं रुक्मिणी वैवाहिक निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की मिसाल हैं। श्रीकृष्ण से जुड़ी इन दोनों महान स्त्रियों का जीवन हमें प्रेम और धर्म के दो अलग-अलग लेकिन पूज्य मार्गों की ओर प्रेरित करता है। श्रीकृष्ण की लीलाओं में राधा और रुक्मिणी दोनों का विशेष स्थान है, लेकिन इन दोनों देवी स्वरूपों में कई स्पष्ट अंतर भी दिखाई देते हैं। दोनों के प्रेम, समर्पण और संबंध की प्रकृति अलग-अलग है। आइए जानते हैं उनके प्रमुख अंतर: 1. शहर और गाँव की संस्कृति का प्रतिनिधित्व रुक्मिणी देवी (Rukmini Devi) का जन्म एक राजघराने में हुआ था। वे विदर्भ देश की राजकुमारी थीं, जिन्होंने एक समृद्ध और शास्त्रीय परंपरा में जीवन व्यतीत किया। दूसरी ओर, श्री राधा (Radha) एक साधारण ग्रामीण परिवेश की गोपी थीं, जो ब्रज की धरती पर पली-बढ़ीं। इस प्रकार, रुक्मिणी एक शहरी राजकन्या थीं, जबकि राधा ग्रामीण संस्कृति की जीवंत प्रतीक थीं। 2. राधा को ‘रानी’, रुक्मिणी को ‘माता’ के रूप में सम्मान श्रद्धा और भक्ति की परंपरा में राधा जी को ‘रानी’ के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है — रासलीला की अधिष्ठात्री और कृष्ण (Lord Krishna) के दिव्य प्रेम की प्रतीक। वहीं, रुक्मिणी को भक्तगण ‘माता’ के रूप में पूजते हैं — एक आदर्श पत्नी और गृहस्थ जीवन की मर्यादा निभाने वाली देवी। 3. प्रेमिका और पत्नी के रूप में भिन्न भाव श्री राधा का श्रीकृष्ण से संबंध प्रेमिका के रूप में है — निश्छल, निष्काम और समर्पण से भरा हुआ रूहानी प्रेम। वहीं रुक्मिणी देवी श्रीकृष्ण की अर्धांगिनी हैं — पत्नी और सेविका दोनों रूपों में उन्होंने अपने धर्म का पालन किया। जहाँ राधा का प्रेम माधुर्य भाव में लीन है, वहीं रुक्मिणी का समर्पण दाम्पत्य और सेवा की भावना से ओतप्रोत है। 4. विवाह की पौराणिक व्याख्याएं भिन्न श्री रुक्मिणी (Shri Rukmini) का विवाह श्रीकृष्ण से तब हुआ जब उन्होंने उनका हरण कर लिया था, जैसा कि भागवत पुराण में वर्णन मिलता है। वहीं ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, राधा और श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का विवाह स्वयं ब्रह्माजी ने संपन्न कराया था — यह विवाह लौकिक नहीं, बल्कि दिव्य भावनात्मक स्तर पर हुआ था। 5. जीवन के अलग-अलग चरणों की साक्षी राधा श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की साक्षी थीं। वे कृष्ण की बाल लीलाओं की सहभागी रहीं। दूसरी ओर, रुक्मिणी उनके युवावस्था और गृहस्थ जीवन की साक्षी हैं — वे श्रीकृष्ण के राजकीय जीवन में शामिल रहीं। 6. वियोग में समर्पण की गहराई राधा (Radha) ने श्रीकृष्ण के रहते-रहते अपने प्राण त्याग दिए थे, उनके प्रेम में पूर्ण समर्पण का उदाहरण बनते हुए। वहीं रुक्मिणी ने कृष्ण के पृथ्वी से विदा लेने के बाद अपने जीवन का त्याग किया — उन्होंने पत्नी धर्म का आदर्श निभाया। 7. भावाभिव्यक्ति में भिन्नता राधा प्रेम में डूबी गोपी थीं, जो कृष्ण के लिए नृत्य करतीं, गीत गातीं और रास रचाती थीं। रुक्मिणी देवी अधिक गंभीर, संयमित और शांत स्वभाव की थीं। वे राजमहल की मर्यादा में रहकर भक्ति करती थीं। 8. दर्शन की दृष्टि से कृष्ण तत्व-दर्शन में राधा को आत्मा और रुक्मिणी (Rukmini) को शरीर के रूप में प्रतीकात्मक माना गया है। राधा का प्रेम आत्मिक स्तर पर था, जबकि रुक्मिणी का संबंध व्यवहारिक और लौकिक रूप से जुड़ा था। इसे भी पढ़ें:- पति की लंबी आयु के लिए रखें ये शुभ व्रत और करें ये उपाय 9. राधा — आदिशक्ति, रुक्मिणी — लक्ष्मी अवतार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा को आदिशक्ति का स्वरूप माना गया है — प्रेम, शक्ति और चेतना की प्रतीक। वहीं रुक्मिणी को श्री लक्ष्मी का अवतार कहा गया है, जो ऐश्वर्य, सौंदर्य और समृद्धि की देवी हैं। 10. अस्तित्व में विलय का अंतर कहा जाता है कि श्रीकृष्ण राधा में समाए हुए हैं, उनका स्वरूप राधा के बिना अधूरा है। वहीं रुक्मिणी अपने समर्पण से स्वयं श्रीकृष्ण में समाहित हो गई हैं — जैसे जल में गिरी बूंद सागर का ही अंश बन जाती है। 11. महाभारत में भी उल्लेखित अंतर महाभारत के अनुशासन पर्व में युधिष्ठिर द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में भीष्म पितामह ने बताया कि देवी लक्ष्मी ने स्वयं रुक्मिणी से कहा था — “मेरा वास तुममें है, जबकि राधा का निवास गोकुल के गोलोक धाम में है।” इससे स्पष्ट होता है कि रुक्मिणी लौकिक ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री हैं और राधा आध्यात्मिक प्रेम की। Latest News in Hindi Today Hindi news Rukmini #radha #rukmini #krishna #hindumythology #divinelove #spirituallove #dharmicpath #radhaandrukmini

आगे और पढ़ें
Bihar ASO Salary and Qualification

बिहार में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती: जानिए क्या है योग्यता और कैसे करें अप्लाई

अगर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी (BPSC) अब आपके लिए एक सुनहरा मीका ले कर आया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए पोस्ट्स निकाली हैं जिसके लिए आप आवेदन भर सकते हैं। अगर बात की जाए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर्स की तो यह ऑफिसर एडमिनिस्ट्रेटिव फंक्शन्स के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके लिए अभी 41 पोस्ट्स निकाली गयी हैं और इसके लिए एप्लीकशन प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है। अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो अधिक जानकारी आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। आइए पाएं जानकारी बीपीएससी द्वारा निकाली असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पोस्ट्स (Assistant Section Officer Posts by BPSC) के बारे में। बीपीएससी द्वारा निकाली असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पोस्ट्स (Assistant Section Officer Posts by BPSC): पाएं जानकारी बीपीएससी (BPSC) द्वारा निकाली इन पोस्ट्स के लिए एप्लीकशन प्रोसेस 29 मई से शुरू हो चुकी है और 23 जून इसकी आखिर डेट है। आयुसीमा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए एज लिमिट को मिनिमम 21 साल निर्धरित किया गया है और इसकी अधिकतम आयु सीमा पुरुषों के लिए 37 साल है। वहीं महिलाओं और कुछ अन्य क्षेणी के लोगों अधिकतम एज लिमिट को 40 साल रखा गया है। अनसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि के लोगों के लिए यह एज लिमिट 42 साल है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer) के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट की डिग्री होनी चाहिए। इसके बारे में अधिक जानकारी भी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। फीस अगर बात की जाए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (Assistant Section Officer Posts by BPSC) पोस्ट्स के लिए आपको कितनी फीस भरनी होगी, तो जनरल, ओबीसी कैंडिडेट्स आदि कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 600 रुपए है। यही नहीं महिलाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए यह फीस 150 रुपए है। शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को इसके लिए 200 रुपए फीस के रूप में भरने पड़ेंगे। कैंडिडेट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि ऑनलाइन फी पेमेंट मोड के माध्यम से एग्जामिनेशन फीस भर सकते हैं।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक बीपीएससी द्वारा निकाली असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पोस्ट्स (Assistant Section Officer Posts by BPSC) के लिए कैसे करें अप्लाई? नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Assistant Section Officer Posts by BPSC #biharjobs2025 #assistantsectionofficer #biharvacancy #govtjobs #asoeligibility #applyonline #jobnewsbihar #biharsecretariat

आगे और पढ़ें
smoking impact on reproduction

एल्कोहॉल व तंबाकू महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए है सबसे बड़ा खतरा 

एल्कोहॉल (Alcohol) का सेवन न केवल हमारे लिवर बल्कि शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है जैसे ब्रेन, गट, फेफड़े, इम्यून सिस्टम आदि। मायोक्लिनिक (Mayoclinic) के अनुसार किसी भी मात्रा में इसका सेवन कई सेहत सम्बन्धी समस्याओं का कारण बन सकता है। डॉक्टरों का यह मानना है कि तंबाकू और एल्कोहॉल (Alcohol) जैसी आदतों से महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी (Fertility) भी प्रभावित होती है। यही नहीं, इससे गर्भपात और बर्थ डिफेक्ट्स की संभावना बढ़ सकती है। डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि इन आदतों से बच कर इस परेशानियों के रिस्क को कम किया जा सकता है। आइए जानें कि एल्कोहॉल और इनफर्टिलिटी में कनेक्शन (Connection between alcohol and infertility) के बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? एल्कोहॉल और इनफर्टिलिटी में कनेक्शन (Connection between alcohol and infertility) यह तो हम सभी जानते हैं कि एल्कोहॉल (Alcohol), तंबाकू और वेप जैसी चीजें हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। महिलाओं में बढ़ती इनफर्टिलिटी (Infertility) प्रॉब्लम्स के लिए भी डॉक्टर तंबाकू, एल्कोहॉल (Alcohol) आदि को जिम्मेदार मानते हैं। आइए जानें इस बारे में और अधिक: महिलाओं में एल्कोहॉल और तंबाकू का प्रभाव एक्सपर्ट्स का मानना है कि महिलाएं अगर अधिक एल्कोहॉल (Alcohol) का सेवन करती हैं या स्मोकिंग (Smoking) करती हैं , तो इससे एबॉर्शन की संभावना भी बढ़ती है। यही नहीं, इससे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी और स्पर्म में डीएनए डैमेज का रिस्क भी बढ़ जाता है। इससे एबोरशन और बर्थ डिफेक्ट हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो इन आदतों से बचना बहुत आवश्यक है। एल्कोहॉल और इनफर्टिलिटी में कनेक्शन (Connection between alcohol and infertility) के बारे में एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि स्मोकिंग (Smoking) करने से महिलाओं में एग्स को नुकसान होता और यूट्रस प्रभावित होता है। यही नहीं इससे फर्टिलाइज एग को इम्प्लांट करने में मुश्किल होती है। यह हार्मोन इंबैलेंस, एग की क्वालिटी का कम होना और पीरियड्स में समस्या जैसी परेशानियां का कारण भी बन सकते हैं।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक पुरुषों में एल्कोहॉल और तंबाकू का प्रभाव एक्सपर्ट्स की मानें तो स्मोकिंग (Smoking) से पुरुषों में स्पर्म की संख्या कम होती है और इससे स्पर्म में डीएनए को नुकसान होता है। वहीं अगर पुरुष वेपिंग करते हैं तो इससे भी स्पर्म की क्वालिटी कम होती है, हॉर्मोन इंबैलेंस होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में बढ़ोतरी होती है। पुरुषों को एल्कोहॉल (Alcohol) का सेवन करने से भी बहुत नुकसान होता है। इससे उनमें टेस्टोस्टेरोन लेवल में कमी हो सकती है और स्पर्म और उसकी क्वालिटी में कमी आ सकती है। अगर संक्षेप में कहा जाए तो एल्कोहॉल (Alcohol), तंबाकू और वेपिंग आदि से न केवल महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी (Fertility) पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि कई अन्य समस्यांए भी हो सकती हैं। इससे कैंसर का जोखिम भी बढ़ सकता है। इनके उपयोग से इम्युनिटी कमजोर होती है और क्रोनिक इन्फ्लेमेशन जैसी समस्याएं होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए, फर्टिलिटी (Fertility) संबंधी समस्याओं से बचाव का एक ही प्रभावी तरीका है इनका सेवन करने से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।  नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi  #fertility #alcoholrisk #tobaccodangers #infertility #healthtips #malehealth #femalehealth #reproductivehealth

आगे और पढ़ें
Translate »