22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी है। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया था। इस हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। ऑपरेशन संदूर से तिलमिलाए पाकिस्तान ने 8-9 मई की दरमियानी रात कई जगहों से ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान द्वारा किए भारतीय सेना ने बाकायदा मुंहतोड़ जवाब भी (Pak Pilot Caught by Indian Army) दिया।
अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार (Indian Army Shoots Down Pak Drone) गिराया

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार (Indian Army Shoots Down Pak Drone) गिराया। जम्मू के सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा, उधमपुर और पठानकोट सहित क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के दरम्यान एक बड़ी खबर सामने (Pak Pilot Caught by Indian Army) आई है। खबर के मुताबिक भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी पायलट को कथित तौर पर हिरासत में लिया है। इस पायलट को राजस्थान के लाठी से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक ये पायलट पाकिस्तानी वायुसेना के JF-17 लड़ाकू विमान में सवार था।
इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी
पायलट को एक गुप्त स्थान पर जगह पर ले जाया गया है और उससे पूछताछ (Pak Pilot Caught by Indian Army) जारी है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट को एक गुप्त स्थान पर जगह पर ले जाया गया है। वहां उससे पूछताछ जारी है। हालांकि भारतीय अधिकारियों ने अभी तक पायलट की पहचान को उजागर नहीं किया। पायलट को पाकिस्तानी वायुसेना का वरिष्ठ अधिकारी बताया जा (Pak Pilot Caught by Indian Army) रहा है। इसके अलावा खबर यह है कि JF-17 विमान का एक और पायलट भारत की सीमा में गिरा है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। गौर करने वाली बात यह कि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक शक्तियां चिंता जता चुकी हैं। खैर, इस बीच अमेरिका और रूस ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बीच भारत ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन चलाकर 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए। 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने कई जगहों से ड्रोन हमले किए, जिनका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
Latest News in Hindi Today Hindi news Pak Pilot Caught by Indian Army
#PakPilotCaught #IndianArmy #JF17Jet #LOCIncident #MilitaryTension #IndiaPakistan #BorderSecurity #BreakingNews #DefenseUpdate #PilotArrested





